Dracula (Summary) – Horror story in Hindi

Dracula - Horror story in Hindi
Dracula – Horror story in Hindi

Note : Bram Stoker के उपन्यास की ये विख्यात कहानी (Horror story in Hindi) पत्रों, डायरियों,
समाचार पत्रों के लेखों,समुद्री जहाज के log-in रजिस्टरों के माधयम से लिखी गयी थी। Horror genre
का यह सर्वश्रेष्ठ उपन्यास माना गया है।

Dracula – Horror story in Hindi

लंदन में रहने वाला Jonathan अभी नया – नया वकील बना था। वो Peter Hawkin की firm में काम करता था।
एक दिन उसे Transylvania में रहने वाले Count Dracula की प्रॉपर्टी की खरीद – फरोख्त में सहायता के लिए
Transylvania भेजा गया। Transylvania पहाड़ों में बसा था जो Bukovena और Moldavia के बॉर्डर पर स्थित थे।

Jonathan रस्ते में एक सराय में विश्राम करने के लिए रुका। वहां कुछ लोगों ने उसे Count Dracula के किले में जाने के लिए मना किया।

क्यूँकि Count Dracula से बहुत सी भ्रांतिया जुडी हुई थीं जो बहुत अच्छी नहीं थी।

लेकिन Jonathan ने इस सब को अँधविश्वास माना और उसे इस काम के लिए बहुत सा धन भी मिल रहा था।
उसकी मँगनी हो चुकी थी। जल्दी ही शादी भी होने वाली थी। इसलिए उसने उन लोगों की बात अनसुनी कर दी।

Jonathan कुछ और लोगों के साथ घोड़ों वाली बग्गी में बैठकर जा रहा था। आधी रात को वो लोग एक दोराहे पर पहुँचे।

कोचवान ने Jonathan को वहीं उतर जाने के लिए कहा। Jonathan ने उसे Count Dracula के किले तक चलने के लिए कहा तो वो भय से काँप उठा और दुगने पैसों में भी वहाँ जाने से साफ़ मना कर दिया। दूसरे लोगों ने भी उसे ऐसा करने के लिए मना किया।

आखिर Jonathan वहाँ उतर गया। कोचवान बग्गी को लेकर जल्दी से वहाँ से चला गया।

***

आधी रात का समय था। जंगली जानवरों की आवाजें आ रही थी। Jonathan चिंता में पड़ गया। अब Count Dracula के किले तक इतनी अँधेरी रात में कैसे पहुंचेगा?

तभी उसे एक और बग्गी के आने की आवाज सुनाई दी। कोचवान ने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा था।

उसने सिर्फ इतना कहा – Count Dracula ने आपके लिए बग्गी भेजी है।

Jonathan चुपचाप बग्गी में बैठ गया। कोचवान बग्गी को तेज रफ़्तार से भगाने लगा।

रास्ता बेहद खतरनाक और पहाड़ी था। बाहर ऊँचे पहाड़ों और गहरी खाईयों को देखकर Jonathan को चक्कर से आने लगे।

आधे घंटे बाद बग्गी एक बहुत ही पुराने और जीर्ण – शीर्ण किले के सामने आ रुकी। Jonathan बग्गी से उतर गया और कोचवान बग्गी को कहीं और ले गया।

***

Jonathan किले के द्धार पर पहुँचा। वो फिर से अकेला खड़ा था, तभी किले का दरवाजा खुला और उसने देखा Count खुद वहाँ खड़ा था ।

“मुझे खेद है। इस वक्त सारे नौकर -चाकर सोने के लिए जा चुके है। भीतर आ जाइये”, Count Dracula बोला और Jonathan उसके पीछे – पीछे अंदर आ गया।

Count Dracula , Jonathan को एक कमरे में ले गया। वहाँ भाँति – भाँति का लज़ीज खाना रखा हुआ था। Count ने Jonathan की बहुत खातिरदारी की।

सोने के लिए जाने से पहले उसने Jonathan को किले में घूमने के लिए मना किया।

Jonathan ने देखा कि कमरे में कोई भी खिड़की नहीं थी। न ही कोई दर्पण था।

Jonathan ने प्रॉपर्टी के काग़जात जल्दी ही तैयार कर दिए। वो इस जगह से जल्दी ही रुखसत हो जाना चाहता था। लेकिन Count किसी भी जल्दबाजी में नहीं था। उसने Jonathan को कुछ दिन और किले में ठहरने के लिए कहा।

एक दिन फल काटते हुए Jonathan की ऊँगली कट गयी। Count ने उसकी ऊँगली से खून बहते देखा तो उसे मुंह में डाल कर चाट लिया। Jonathan ये देख कर हतप्रभ रह गया।

कुछ दिनों में Jonathan को लगने लगा कि शायद वो किले में बंदी था। उसे बाहर जाने का कोई भी दरवाजा नहीं मिलता था।

उसने किले की छान- बीन करने का निर्णय किया।

एक दिन किले में भटकते हुए Jonathan एक कमरे में पहुंचा। वहां उसने मिटटी से भरे कुछ ताबूत देखे। वहां तीन सुन्दर लड़कियों ने जो vampire थीं , उसे मोहित कर उसका खून पीने की कोशिश की।

Count Dracula ने Jonathan को उन तीनों से बचा लिया और इस घटना को एक बुरा सपना बताया। उसने उसे किले में इस तरह भटकने के लिए भी मना किया।

एक रात Jonathan को एक कमरे में झरोखा दिखा। जब उसने बाहर देखा तो Count Dracula को नीचे के एक झरोखे से लटकते देखा। शीघ्र ही वो चमगादड़ में बदल गया।

ये दृश्य देखकर Jonathan बुरी तरह डर गया। उसे Count Dracula के vampire होने का पुख्ता सबूत मिल चुका था। लेकिन उसे किले से बाहर ज़िंदा निकल पाने की कोई उम्मीद नहीं थी।

आखिर Count Dracula ने प्रॉपर्टी के कागजातों का काम पूरा किया और Transylvania से लंदन के लिए निकल पड़ा।

Jonathan को वह खून की प्यासी 3 vampire लड़कियों के लिए किले में ही छोड़ गया।

लेकिन Jonathan कुछ कपडे बाँधकर झरोखे के रास्ते उस ऊँचे किले से नीचे उतरने में सफल रहा। लेकिन खाई में गिरने से उसे काफी चोटें भी आईं।

***

Dracula, Demeter नाम के Russian समुद्री जहाज से यात्रा कर रहा था। Whitby नाम की जगह के पास जहाज डूब जाता है। सारे नाविक भी गायब हो जाते हैं। केवल एक कुत्ते जैसा बड़ा जानवर जहाज से बचकर निकलते देखा गया था। यह सब Dracula ने ही किया था।

जाँच करने पर पुलिस वालों को जहाज के cargo में Transylvania की मिटटी से भरे 50 बड़े बक्से मिले।
लेकिन उनकी समझ में कुछ नहीं आया। आखिर कोई इस मिटटी का क्या करने वाला था ?

लेकिन यह Dracula का प्लान था। उसने लंदन में जगह – जगह घर खरीदे थे। हर घर में वो एक Transylvania की मिट्टी से भरा ताबूत रखना चाहता था।

ताकि शिकार करने के बाद वो उनमें आराम से सो सके तथा पकड़ा भी न जाये।

***

Jonathan की मंगेतर Mina अपनी दोस्त Lucy से मिलने Whitby जाती है। Lucyको तीन जगह से शादी के प्रस्ताव आये थे। आखिर उसने Arthur का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।

उधर Dracula पड़ोस के एक घर में रहने लगता है। और Doctor Seward के मानसिक रोगी Renfield को वश में कर उसे प्रभाबित करने लगता है।

शीघ्र ही Dracula, Lucy को देखता है और उस पर मोहित हो जाता है। वह रात को उसके कमरे में आने लगता है। और जब वो सो जाती थी तो उसकी गर्दन से खून पी लेता था।

धीरे – धीरे Mina देखती है कि Lucy नींद में चलने लगी है। उसकी याददाश्त भी कमजोर हो रही थी और शरीर से भी दुर्बल होती जा रही थी।

जब Lucy और भी कमजोर होने लगती है तो Doctor Seward अपने पुराने और तजुर्बेकार अध्यापक Helsing को बुलाता है।

शीघ्र ही उसे Lucy की हालत का कारण पता चल जाता है। लेकिन वह सिर्फ Lucy को blood चढाने के लिए कहता है।

वह Lucy के सारे कमरे में लहसुन रखवाता है। और लहसुन से बनी एक माला भी Lucy के गले में डाल देता है।
इसके बाबजूद Lucy और दुबली होती जाती है। और उसके शरीर में ब्लड भी कम होता जाता है।

एक रात Lucy और उसकी माँ कमरे में एक भयंकर भेड़िये को देखती हैं। Lucy की माँ को डर के मारे हार्ट -अटैक हो जाता है। और वह मर जाती है।

बेहोशी की हालत में Lucy लहसुन की माला अपने गले से हटा देती है।

अगले दिन Seaward और Helsing, Lucy की गर्दन पर दो काले निशान देखते हैं।
Helsing बताते हैं कि यह सब कोई vampire कर रहा है।

लेकिन जल्दी ही Lucy की मौत हो जाती है। Helsing उसके शव के ऊपर crucifix रखवा देते हैं ताकि वो vampire न बने। लेकिन उस crucifix को एक नौकर बाद में चुरा लेता है। जिसे Dracula ने सम्मोहित कर दिया था।

Lucy की मौत के बाद समाचार – पत्रों में खबरें आने लगती हैं कि एक सुन्दर औरत बच्चों का शिकार कर रही है।

Helsing समझ जाता है कि Lucy अब Vampire बन गयी है और वो ही ये सब कर रही है। वो यह बात बाकि लोगों को बताता है।

सब लोग मिलकर Lucy को ढूंढते हैं और एक रात उसके दिल में लकड़ी का भाला (wooden stake) गाड़ देते है। फिर उसके सिर को काट कर उसके मुँह में लहसुन भर देते हैं।

इसी बीच Jonathan घर आ जाता है। वह सबको Count Dracula की सच्चाई बताता है।
इससे सबको पता चल जाता है कि Lucy की मौत की वजह Dracula ही था।

Helsing के साथ मिलकर सब लोग Dracula को मारने की ठान लेते हैं।

कुछ समय बाद Jonathan अपनी मंगेतर Mina से शादी कर लेता है।

***

Mina अख़बारों, डायरियों इत्यादि से Dracula से सम्बंधित लेख इक्क्ठा करके Helsing को देती रहती है।

Helsing और टीम Dracula के घरों की तलाश करते हैं। उसने वहाँ मिटटी से भरे जो ताबूत रखे थे उनमें
वे अभिमंत्रित bread (रोटी) डाल देते हैं। इस से वो ताबूत Dracula के लिए बेकार हो जाता था।

जब Dracula को उनकी योजना का पता चलता है तो वो Renfield को वश में करके उस घर में आ जाता है
जहाँ Mina बाकी टीम के साथ रह रही थी।

वो चुपके से Mina को अपना खून पिला देता है इस तरह वो vampire बनने के शाप से ग्रस्त हो जाती है।

Helsing, Meena के माथे पर धार्मिक ब्रेड रखते हैं। लेकिन इससे उसके माथे पर जलने का निशान बन जाता है।
अब Meena का vampire बनना तय था। Jonathan इससे बहुत दुखी हो जाता है।

इस निशान की वजह से Mina बेहोशी की हालत में Dracula और उसकी गतिविधियों को देख पाती थी।
Helsing , Mina को सुबह और शाम के वक्त hypnotise करके Dracula के बारे में जान लेते थे।

Mina ने Helsing को Dracula को मारने की योजना उसे न बताने के लिए कहा। क्युँकि Dracula भी Mina के जरिये उनकी बातें जान रहा था।

जब उनकी टीम ने 49 ताबूतों को बेकार कर दिया तो उन्हें पता चला कि Dracula अपने 50वें ताबूत के साथ वापस Transylvania के लिए रवाना हो गया था।

Mina के बताये मार्ग से वो लोग Dracula का पीछा करने लगे।

Mina और Helsing अलग होकर Dracula के किले की तरफ चले गए। बाकि लोग नौका से Dracula के जहाज का पीछा करने लगे।

किले में पहुँचकर Mina और Helsing ने सोती हुई तीनों vampire बहनों के दिल में लकड़ी के भाले भोंक कर
ख़त्म कर दिया।

Jonathan और बाकी लोगों ने Dracula की नौका पर हमला कर दिया जिसे जिप्सी चला रहे थे।
जिप्सियों ने भी मार-काट शुरू कर दी। लेकिन हमले में सारे जिप्सी मारे गए।

इसके बाद जब Jonathan ने ताबूत का ढक्कन खोला तो देखा Dracula उसमें सो रहा था।

Dracula नींद से जागा और भय से Jonathan की तरफ देखा। Dracula ने जोर की चीख मारी। लेकिन एक क्षण भी गँवाएँ बिना Jonathan ने तलवार से Dracula का गला धड़ से अलग कर दिया।

Quincey नाम के व्यक्ति ने लकड़ी का bhala Dracula के दिल के आर-पार कर दिया।
लेकिन वो लड़ाई में बहुत घायल हो चुका था तथा बच नहीं पाया।

जब सूर्य की रौशनी Dracula के मृत शरीर पर पड़ी तो वह जल कर खाक में तब्दील हो गया।
और बक्से की मिटटी में ही मिल गया।

Dracula के मरते ही Mina के माथे से जलने का निशान मिट गया और इस तरह वह vampire बनने के
अभिशाप से मुक्त हो गयी।

समय के साथ Jonathan और Mina के यहाँ एक सुन्दर बालक पैदा हुआ जिसका नाम उन्होंने बहादुर शहीद के
नाम पर Quincey रखा।

समाप्त।

Read more (Horror story in Hindi)

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

The Dunwich Horror – H.P Lovecraft (horror story in Hindi)

Salem’s Lot – Stephen King (horror story in Hindi)

Leave a Comment