Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary

Adventures of Huckleberry Finn की Hindi summary : पढ़िए Huckleberry नाम के लड़के के अमेरिका की मशहूर नदी Mississippi पर किये गए adventures की बारे में। लेखक Mark Twain को अमेरिका के साहित्य का जनक (father of literature) भी कहा जाता है। और इस उपन्यास को The Great American novel की उपाधि भी प्राप्त है।

Author: Mark Twain

Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary

Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary

Note: यह कहानी अमेरिका की प्रसिद्ध नदी Mississippi पर आधारित है। जो Missouri, Illinois, Arkansas और Mississippi आदि राज्यों से होकर बहती है। आप map में इनकी location देख सकते हैं।

Missouri

इस novel की कहानी अमेरिका के Missouri राज्य से शुरू होती है जो Mississippi नदी के किनारे बसा हुआ था।

दोस्तो पिछले उपन्यास (The Adventures of Tom Sawyer summary in Hindi ) में आपने Tom और Huckleberry (Huck) नाम के दो teenage लड़कों के बारे में पढ़ा था। उस adventure में उन्हें Injun Joe नाम के लुटेरे का काफी gold मिल गया था।

Huck का पिता Pap एक शराबी था और हमेशा गायब रहता था, इसलिए Huck को Widow Douglas नाम की विधवा औरत ने अपने घर पर रख लिया था। वह और उसकी strict बहन Mrs Watson, Huck को सभ्य तौर -तरीके सिखाने की कोशिश करती रहती थीं।

जो Huck को बिलकुल पसंद नहीं थे। उसे तो यहाँ -वहाँ घूमना और मौज – मस्ती करना ही पसंद था।

Mrs Watson अपने अश्वेत slave Jim को हमेशा Huck की निगरानी पर लगाए रखती थी। लेकिन Huck इस सबसे bore हो चुका था।

एक दिन Tom वहाँ आता है और उससे कहता है कि उसकी gang में शामिल होकर उनके साथ island पर घूमने चले। लेकिन वह कहता है कि Jim उसे जाने नहीं देगा।

लेकिन Tom, Jim को बातों में लगा देता है और Huck वहाँ से निकल जाता है। फिर दोनों लड़के बाकी gang के साथ island पर जाकर खूब मौज -मस्ती करते हैं।

परन्तु एक दिन अचानक से Huck का शराबी पिता Pap वहाँ आ जाता है। उसे पता चलता है कि Huck के पास काफी gold था। वह अपने बेटे को साथ ले जाने के लिए आया था ताकि Huck का gold उसका हो जाये।

Huck अपने पिता को आया देखकर अपना gold छुपा देता है। फिर Mrs Watson, Pap को वहाँ से चले जाने को कहती है। वह धमकी देती है कि नहीं तो उसे जेल भिजवा देगी।

उस समय तो Pap वहाँ से चला जाता है लेकिन बाद में Huck को किडनैप करके अपने साथ ले जाता है।

Illinois

Pap अपने बेटे Huck को दूसरे राज्य Illinois ले जाता है। और नदी के किनारे, जंगल में बने एक केबिन में रहने को मजबूर करता है। लेकिन Huck को यह जगह और ऐसा रहन -सहन बिल्कुल पसंद नहीं आता।

एक दिन वह अपना fake murder दिखाने के लिए cabin में कुछ clues छोड़ देता है। जैसे फर्श पर खरगोश का खून डाल देता है और खून से सना चाकू रख देता है। और लाश को नदी की तरफ घसीटे जाने के निशान भी बना देता है।

फिर वह Pap का कुछ सामान लेकर वहाँ से भाग जाता है और नदी के किनारे -किनारे चलने लगता है। तभी उसे एक छोटी किश्ती मिलती है और वह उसमें बैठकर नदी के रास्ते से जाने लगता है।

उधर जब Pap केबिन में आता है तो उसे लगता है कि किसी ने उसके बेटे का मर्डर करके लाश नदी में फेंक दी होगी। और उसका सामान चुरा लिया था। यह देखकर वह बहुत दुखी होता है।

लेकिन Huck किश्ती चलाते हुए Jackson island पहुँच जाता है। वहाँ वह देखता है कि Jim भी वहीं था। उससे बात करके पता चलता है कि Jim घर से भाग आया था। क्युँकि Mrs Watson उसे किसी दूसरे आदमी को बेचने वाली थी जो बहुत ज्यादा क्रूर था।

इसलिए Jim वहाँ से भाग आया था। अब वह Cairo नाम के town जाना चाहता था। जो free state था मतलब वहाँ slavery अवैध थी।

शुरू में Huck को लगता है कि अगर वह एक slave की मदद करेगा तो शायद उसे पाप लगेगा। और यह अपराध भी था। क्युँकि उस जमाने में ऐसा ही culture था।

लेकिन बाद में वे दोनों एक दूसरे के गहरे दोस्त बन जाते हैं। और slavery, भेदभाव, inequality आदि पर बातें करते हैं। वे इंसान द्वारा बनाये गए इन गलत customs और traditions को कोसते हैं। और इस नतीजे पर पहुँचते हैं कि सब इंसान बराबर हैं। और किसी के साथ भेद -भाव करना अनुचित है।

एक दिन बहुत तेज बारिश होती है और Jackson island पर बाढ़ आ जाती है। तभी Huck और Jim को एक raft मिलता है जो बाढ़ में बहकर आया था। साथ ही एक घर भी बहता हुआ वहाँ आ पहुँचा था।

Jim घर के अंदर जाता है। और देखता है कि एक आदमी की लाश उसमें पड़ी हुई थी। उसकी पीठ पर गोली के निशान थे। Jim, Huck को लाश देखने से मना करता है। फिर वे दोनों raft में बैठकर पास वाले town में चले जाते हैं।

**
काम और भोजन की तलाश में Huck एक लड़की के कपडे पहन लेता है और Loftus नाम की औरत के घर
में चला जाता है। और उससे काम माँगता है। वहाँ उसे पता चलता है कि उसके मर्डर की खबर सब ओर फ़ैल गयी थी।

शुरू में मर्डर का शक Pap पर गया था। लेकिन जब Jim भी घर से भाग गया तो सब उसे दोषी मानने लगे थे। यह जानकर Huck को बुरा लगता है कि लोग हर बुरे काम के लिए black slaves को दोषी मान लेते थे।

धीरे – धीरे Loftus को Huck पर लड़का होने का शक होने लगता है। और वह उसके तरह -तरह के test लेती है। फिर वह Huck के घर से भागने का कारण भी पूछती है। Huck झूठ बोल देता है कि उसे एक foster
family ने गोद लिया था। लेकिन वे लोग अक्सर उसके साथ मार -पीट करते थे।

एक दिन Loftus को पता चल जाता है कि Huck सच में लड़का था। इससे पहले कि वह उसे पकड़ पाती,
Huck वहाँ से भाग जाता है।

वह Jim के पास जाता है और बताता है कि Jackson island पर कुछ लोग Jim को पकड़ने के लिए आने वाले थे। फिर वे दोनों राफ्ट पर बैठते हैं और वहाँ से चले जाते हैं।

कुछ देर बाद उन दोनों को एक स्टीमर दिखाई देता है। वह स्टीमर के पास जाते हैं। लेकिन वहाँ उन्हें Bill और Jake नाम के दो चोर नजर आते हैं। उनकी बातें सुनने पर उन्हें पता चलता है कि उन दोनों ने किसी की हत्या कर दी थी।

फिर वे दोनों उन चोरों का सामान चुरा लेते हैं और उनके स्टीमर को डुबो देते हैं। इसके बाद अपने राफ्ट पर सवार होकर फिर से आगे बढ़ जाते हैं।

Kentucky
(Adventures of Huckleberry Finn summary)

Huck और Jim अपने राफ्ट से Kentucky state में पहुँच जाते हैं। एक दिन उनके राफ्ट से एक बड़ी ship टकरा जाती है जिससे राफ्ट टूट जाता है। Huck तैर कर नदी के किनारे पहुँच जाता है। लेकिन उसे Jim कहीं नहीं दिखता। Jim तैर कर कहीं और जा पहुँचा था।

इसके बाद Grangerfords नाम की family Huck को अपने घर में शरण देती है। वे काफी अमीर लोग थे। वहाँ उसकी दोस्ती उसी के हमउम्र लड़के Buck से हो जाती है।

Buck से पता चलता है कि उन लोगों की 30 साल से Shepherdsons family से दुश्मनी चली आ रही थी।

Huck देखता है कि दोनों ही family के लोग एक ही चर्च में जाते है। और वह चर्च एक दूसरे को भाईचारे का पाठ पढ़ाती थी। Huck को यह बहुत ironical लगता है।

एक दिन Buck की बड़ी बहन Shepherdsons खानदान के एक लड़के के साथ भाग जाती है। इससे दोनों
families में लड़ाई शुरू हो जाती है। इस लड़ाई में Grangerfords खानदान के सब male मारे जाते हैं। जिनमे Buck भी शामिल था।

Huck जान बचा कर वहाँ से भागता है। जब वह मिसिसिप्पी नदी के किनारे पहुँचता है तो वहाँ उसे Jim फिर से मिल जाता है। उसने raft भी ठीक कर लिया था। दोनों एक दूसरे को देख कर बहुत खुश होते हैं। और जल्दी से raft में बैठकर वहाँ से निकल जाते हैं।

Arkansas

Arkansas राज्य के border के पास Huck और Jim को दो ठग मिलते हैं। वे बड़ी -बड़ी डींगे हाँकते हैं। छोटे वाला खुद को एक Duke बताता है जबकि बड़े वाला खुद को King बताता है।

रास्ते में जगह – जगह पर जब वे लोग रुकते हैं तो वे दोनों ठग लोगों को तरह -तरह से ठगते रहते हैं।

जब लोग Jim के बारे में पूछते हैं तो वे झूठ बोल देते हैं कि वह एक भागा हुआ slave है। और उन्होंने उसे पकड़ लिया है। वे लोगों को दिखाने के लिए उसे एक जंजीर से भी बांध देते हैं।

लेकिन Huck, Jim को बांधने पर objection करता है। इसलिए वे लोग उसे नीले रंग से पेंट कर देते हैं और
एक बीमार अरब आदमी बताते हैं।

एक दिन दोनों ठग एक play का पोस्टर लगाते हैं जिसका नाम The Royal Nonesuch था। वह play तीन
दिन तक चलना था। लोग सोचते हैं कि यह France का असली royal play है और उसके टिकट खरीद लेते हैं।

लेकिन play हर दिन केवल कुछ ही minutes का होता था। और उसमे भी केवल vulgarity भरी हुई थी।

पहले ही दिन दोपहर को Colonel Sherburn , Boggs नाम के एक शराबी को गोली मार देता है। कुछ लोग इक्कठे होकर Colonel Sherburn को मारने उसके घर जाते हैं। लेकिन वह एक speech देता है और वे लोग बिना कुछ किये वापस घर आ जाते हैं।

Play की तीसरी रात तक लोग Duke और King से बहुत नाराज हो चुके थे। जिसे वे royal play समझ रहे थे वह सिर्फ एक बकवास नौटंकी जैसा था। लोगों ने प्लान बनाया कि रात को उन दोनों की पिटाई करके अपने पैसे वापस ले लेंगे।

लेकिन इससे पहले ही दोनों ठग Huck और Jim को साथ लेकर वहाँ से फरार हो गए।

फिर वे सब एक दूसरे town में पहुँचते हैं। वहाँ Peter नाम के आदमी की मृत्यु हो गयी थी। दोनों ठग उसकी
संपत्ति हथियाने की योजना बनाते हैं। King खुद Peter का भाई बन जाता है और Duke को अपना गूँगा -बहरा दोस्त बना लेता है।

लेकिन उस घर में रहते हुए Huck देखता है कि Peter की तीनों भतीजियाँ बहुत ही अच्छी थीं। और वे Huck
से बहुत शालीनता से बात करती हैं।

Huck को उन पर दया आती है। और वह सोचता है कि King को उन तीनों की संपत्ति नहीं लेनी चाहिए। इसलिए Huck रात को Peter की दौलत चुराकर उसके coffin में छुपा देता है। ताकि बाद में तीनों लड़कियों को दे सके।

लेकिन अगले दिन Peter के coffin को दबा दिया जाता है। मगर तभी Peter के दो असली भाई आ जाते हैं। इससे सब लोग confuse हो जाते हैं कि Peter के असली भाई कौन से हैं।

सब लोग Peter के coffin को फिर से बाहर निकलते हैं ताकि पता चल सके कि उसका असली भाई कौन है।मौका पाते ही Huck वहाँ से भाग जाता है। लेकिन Duke और King भी उसके पीछे -पीछे आ जाते हैं।

उनसे पता चलता है कि उन्होंने Jim को बेच दिया था। इससे Huck को उन पर बहुत गुस्सा आता है। वह Jim को छुड़ाने का प्रण लेता है। लेकिन दोनों ठग raft लेकर वहाँ से निकल जाते हैं।

Phelps’ farm

Huck को पता चलता है कि Jim को Phelps दम्पति ने खरीद लिया था। फिर वह उनके farm पर चला जाता है।

जब Huck वहाँ पहुँचता है तो वे अपने nephew Tom का इन्तजार कर रहे थे। जो उसी वक़्त आने वाला था। वे Huck को ही Tom समझ लेते हैं और घर में ले आते हैं। Huck भी उन्हें सच नहीं बताता। वह वहाँ रहते हुए Jim को ढूँढ़कर उसे छुड़ाना चाहता था।

लेकिन एक दिन रास्ते में उसे उसका दोस्त Tom Sawyer मिल जाता है। उसे देखकर वह हैरान रह जाता है। तभी उससे पता चलता है कि वही तो Phelps दम्पति का nephew है। जिसे उन्होंने कभी देखा नहीं था।

अब दोनों दोस्त एक plan बनाते हैं। ताकि Huck, Jim को छुड़ा कर वहाँ से ले जाए।

Tom, Phelps दम्पति को बताता है कि वह Sid है और Tom का सौतेला भाई है। इस तरह वे दोनों वहाँ पर रहने लगते हैं।

इसी दौरान दोनों ठगों को पकड़ लिया जाता है। और उनका मुँह काला करके एक train से जेल भेज दिया जाता है।

**
एक दिन Huck, Jim को एक फार्म पर ढूँढ लेता है। फिर Huck और Tom उसे लेकर भाग जाते हैं। लेकिन इसी दौरान कुछ लोग उन्हें पकड़ने दौड़ते हैं और उन पर गोलियाँ चलते हैं। तभी एक गोली Tom की टाँग में लग जाती है।

Huck और Jim उसे एक डॉक्टर के पास ले जाते हैं। वह उसकी गोली निकालकर टाँग पर पट्टी कर देता है। वह Jim की काफी तारीफ भी करता है। लेकिन Doctor गुप्त रूप से Phelps को सूचित कर देता है और वे Jim को पकड़कर दुबारा घर ले जाते हैं।

Huck और Tom भी उनके पीछे घर चले जाते हैं। लेकिन तभी वहाँ Tom की मौसी Aunt Polly आ जाती है। वह सबको बताती है कि Jim अब free man बन चुका है।

क्युँकि उसकी असली मालकिन Mrs Watson की मृत्यु हो चुकी थी। और मरने से पहले वह अपनी वसीयत में Jim को free कर गयी थी। यह सुनकर Huck, Tom और Jim बहुत खुश हो जाते हैं।

यह भी पता चलता है कि Tom को यह बात पहले से पता थी। लेकिन वह देखना चाहता था कि Huck, Jim को कैसे वहाँ से छुड़ाता है। और वह भी इस adventure का मजा लेना चाहता था। इसलिए उसने किसी को कुछ नहीं बताया था।

अंत में Jim, Huck को बताता है कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। क्युँकि उसने बहते हुए घर में उसके पिता Pap की ही लाश देखी थी।

अब Huck वापस अपने घर जा सकता था। लेकिन Huck कहता है कि अब वह Indian territory एरिया में जाना चाहता है। और वहाँ रहने वाले aboriginals लोगों के तौर -तरीके देखने चाहता है। क्युँकि वह तो nature से ही एक घुमक्क्ड था।

इस तरह Huckleberry Finn का यह adventure समाप्त होता है।

समाप्त।

Read also:

Shakespeare के best plays

James Bond के सभी 14 novels (Best Spy – Thrillers)

अगर आपको Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary अच्छी लगी तो comment करके प्रोत्साहन दें । Thank You .

Leave a Comment