A Passage to India summary in Hindi

गुलाम भारत के समय के इस उपन्यास में एक अंग्रेज लड़की एक भारतीय डॉक्टर पर बलात्कार का झूठा आरोप लगा देती है। आगे जानने के लिए पढ़िए- A Passage to India summary in Hindi .

Author: E. M. Forster

A Passage to India
(Summary in Hindi)

Miss Adela नाम की अंग्रेज लड़की अपनी होने वाली सास Mrs. Moore के साथ भारत यात्रा पर आती है।
Adela की मँगनी Mrs. Moore के बेटे Rony के साथ होने वाली थी। Rony भारत के चंद्रपुर शहर में एक मजिस्ट्रेट था। Adela और Moore असली भारत देखना चाहती थीं।

इसी बीच Aziz नाम का मुस्लिम डॉक्टर अपने अंग्रेज colleague Major Callendar से तंग आ चुका था। वह उसे बात -बात पर टोका करता था। और शायद खुद को superior समझता था। Aziz अपने दोस्तों से बात करते हुए कहता है कि Indian और English कभी भी एक -दूसरे के दोस्त नहीं बन सकते।

एक दिन Aziz पास की एक मस्जिद में जाता है। वहाँ उसे Mrs Moore मिलती हैं। वे उससे मस्जिद के बारे में पूछने लगती हैं। और वह उन्हें उससे जुडी बहुत सी बातें बताता है। इससे दोनों एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। Aziz को हैरानी हो रही थी कि एक अंग्रेज महिला उससे इतने अच्छे से कैसे बात कर सकती है।

**

एक दिन चंद्रपुर के कलेक्टर Mr Turner , Adela और Mrs Moore के स्वागत में एक पार्टी देते हैं। वे उसमें काफी रसूख वाले Indians को बुलाते हैं। ताकि वे दोनों उनसे मिल सकें। इस पार्टी में उन दोनों की मुलाकात Cyril Fielding से होती है जो गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंसिपल थे। Fielding उन दोनों से मिलकर काफी खुश होता है। और उनके लिए अगले हफ्ते Tea party रखता है। Mrs Moore उससे कहती हैं कि पार्टी में उनके इंडियन दोस्त Aziz को भी बुलायें।

Aziz से मिलकर Fielding भी बहुत खुश होता है। और वे दोनों दोस्त बन जाते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन तभी Mrs Moore का बेटा Rony वहाँ आ जाता है। वह लोगों से rudely बात करता है। और Tea Party का मजा किरकिरा कर देता है।

रात को Adela, Rony से कहती है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। लेकिन वापस जाते हुए उन दोनों की कार का एक्सीडेंट हो जाता है। Adela सोचती है कि उसे जल्दबाजी में शादी का कोई भी फैसला नहीं लेना चाहिए।

Rich Dad Poor Dad Summary in Hindi

by Robert Kiyosaki

**

उपन्यास A Passage to India summary in Hindi

एक दिन Aziz उन सबके लिए Marabar caves की एक trip प्लान करता है। Fielding आने में लेट हो जाता है। इसलिए Aziz , Adela और Mrs Moore के साथ caves के लिए निकल पड़ता है।

अन्दर काफी अँधेरा था। और caves बहुत संकरी भी थीं। वहाँ आवाज भी गूँज रही थी। इस सबसे Mrs Moore कुछ डर जाती हैं। Aziz और Adela आगे चले जाते हैं। लेकिन Mrs Moore वहीं रुक जाती हैं।

एक जगह Adela को एहसास होता है कि वह Rony से प्यार नहीं करती थी। बल्कि वह Aziz के प्रति आकर्षित हो गयी थी। वह उससे पूछती है कि क्या उसकी कोई पत्नी है।

Aziz , Adela की मंशा समझ जाता है और डर भी जाता है। वह किसी पचड़े में नहीं पड़ना चाहता था। वह Adela से कहता है कि उसे ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए और आगे चला जाता है।

इससे Adela गुस्सा हो जाती है। उसे लगता है Aziz ने उसे रिजेक्ट कर दिया है। वह इसे ego पर ले लेती है और वापस चली जाती है। बाहर आकर वह टैक्सी लेती है और वापस चंद्रपुर चली जाती है।

कुछ देर बाद Aziz भी बाहर आता है। रास्ते में उसे Adela का टूटा हुआ चश्मा भी मिलता है। बाहर आकर वह देखता है कि Fielding आ चुका था। वह उसे देखकर बहुत खुश हो जाता है। फिर वे caves में घूमने लगते हैं।

इसके बाद जब वे वापस चंद्रपुर आते हैं तो Aziz को पुलिस अरेस्ट कर लेती है। पता चलता है कि Adela ने उस पर रेप का झूठा आरोप लगा दिया था।

**

लेकिन Fielding इस पर विश्वास नहीं करता। उसे पूरा यकीन था कि Aziz ने Adela का रेप नहीं किया था। क्युँकि वह उसके साथ caves में घूम रहा था। और उसकी body language से जरा भी नहीं लग रहा था कि उसने कोई गलत काम किया था।

कुछ Indians Aziz के समर्थन में प्रदर्शन करते हैं। और Fielding भी उनका साथ देता है। इससे बाकी अंग्रेज ऑफिसर उससे नाराज हो जाते हैं।

Rony भी देखता है कि उसकी माँ Mrs Moore भी Adela का साथ नहीं दे रही थे। और वह उनसे नाराज हो जाता है। इस सबसे परेशान होकर Mrs Moore वापस इंग्लैंड चली जाती हैं। कुछ दिन बाद वहाँ उनकी मृत्यु हो जाती है।

**

Novel A Passage to India summary in Hindi

इसके बाद कोर्ट में Aziz के खिलाफ मुक़दम्मा चलता है। Adela को शपथ दिलाई जाती है और पूछा जाता है कि caves में क्या हुआ था। लेकिन Adela को अब ग्लानि होने लगती है और वह सच बता देती है कि Aziz निर्दोष था।

इसके बाद Aziz को बरी कर दिया जाता है। और Fielding , Adela को अपने साथ ले जाता है। सब लोग उसका तिरस्कार करने लगते हैं। Rony उससे मँगनी तोड़ देता है। इस बुरे वक़्त में सिर्फ Fielding ही उसे सहारा देता है। कुछ दिन के बाद Adela वापस इंग्लैंड चली जाती है।

लेकिन अब तक Aziz को Fielding के प्रति काफी गुस्सा था। क्युँकि जिस लड़की ने उसे बर्बाद करने की कोशिश की थी वह अब अब भी उससे दोस्ती रखे हुआ था। फिर Aziz उसके साथ अपनी दोस्ती खत्म कर देता है। Aziz सब अंग्रेजों से नफरत करने लगा था। वह फैसला करता है कि किसी ऐसी जगह चला जायेगा जहाँ उसका पाला अंग्रेजों से नहीं पड़े। फिर वह चंद्रपुर से 100 मील दूर Mau नाम की जगह पर चला जाता है। और वहाँ के राजा का डॉक्टर बन जाता है।

कुछ महीने बाद Aziz को पता चलता है कि Fielding ने Adela से शादी कर ली है। इससे उसका गुस्सा और बढ़ जाता है।

एक दिन एक मंदिर के पास उसे Fielding मिल जाता है। वह अपने साले Ralph के साथ घूमने आया था। तभी Aziz को पता चलता है कि Fielding की शादी Adela से नहीं बल्कि Ralph की बहन Stella से हुई थी और उसके सुनने में गलती हुई थी।

इससे Aziz और Fielding फिर से बात करने लगते हैं। Fielding , Aziz से पूछता है कि क्या वे फिर से दोस्त बन सकते हैं। लेकिन Aziz मन में सोचता है कि अंग्रेजों के India से चले जाने के बाद ही वे दोस्त बन सकते हैं।

समाप्त।

दोस्तो उम्मीद है कि आपको A Passage to India summary in Hindi पसंद आयी होगी। पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Julius Caesar summary in Hindi (by Shakespeare)

Leave a Comment