I, Claudius summary in Hindi

यह समरी (I, Claudius summary in Hindi) Roman साम्राज्य के सम्राटों के बारे में है। जिनमें Claudius प्रमुख था।

Author: Robert Graves

I, Claudius
(Summary in Hindi)

रोम का सम्राट Claudius अपनी autography लिख रहा था। वह इसकी शुरुआत अपने दादा Emperor Augustus के समय से करता है।

Augustus एक बहुत अच्छा राजा था और उसके समय Rome बहुत खुशहाल था। लेकिन एक के बाद एक उसके चार वारिस (Marcellus, Marcus, Gaius, और Lucius) संदिग्ध हालत में मारे जाते हैं।

इन सब हत्याओं के पीछे Augustus की तीसरी पत्नी Livia का हाथ था। उसने इन सब वारिसों की हत्या करवा दी थी। वह अपने बेटे Tiberius को रोम का सम्राट बनाना चाहती थी।

**
इसी दौरान Claudius का जन्म होता है। वह बचपन से ही दुर्बल था और हकलाता था। सब लोग उसे देखकर हँसते थे। यहाँ तक कि उसकी माँ Antonia भी उसे पसंद नहीं करती थी। सिर्फ उसका भाई Germanicus और चाचा का लड़का Postumus उसके साथ अच्छा व्यवहार करते थे।

किस्मत से Claudius को Athenodorus नाम का महान गुरु पढ़ाने लगता है। वह उसमें History और Philosophy की गहरी समझ पैदा कर देता है। इसी दौरान एक दार्शनिक Pollio उसे सलाह देता है कि अगर survive करना है तो हमेशा मूर्ख होने की एक्टिंग करता रहे।

Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)

**

Livia अब Postumus को भी रास्ते से हटाना चाहती थी। वह उस पर एक लड़की के रेप का झूठा आरोप लगवा देती है। Augustus उसे देश – निकाले की सजा सुनाता है।

लेकिन Postumus इस आरोप का असली सच Claudius को बता देता है। Claudius जाकर यह बात Germanicus को बताता है। Germanicus अपने दादा सम्राट Augustus को convince कर देता है कि Postumus बेक़सूर है।

इससे Augustus बेकसूर Postumus को एक जगह छुपा देता है। और उसके बदले एक हमशकल को देश- निकाले पर भेज देता है।

बाद में Augustus अपनी गुप्त वसीयत बनता है। और उसमें Postumus को अपना वारिस घोषित करता है। लेकिन Livia को यह बात पता चल जाती है। और वह Augustus को जहर देकर मार देती है।

**

इसके बाद Livia का बेटा Tiberius सम्राट बन जाता है। लेकिन Germany के सेना नायक उसे अपना सम्राट मानने से इंकार कर देते हैं। और उसके खिलाफ विद्रोह कर देते हैं। वे लोग Germanicus को अपना सम्राट घोषित कर देते हैं।

लेकिन Germanicus सम्राट नहीं बनना चाहता था। और अपने चाचा Tiberius के प्रति ही वफादार रहना चाहता था। उसने Claudius से कुछ पैसे लिए और फिर जर्मनी जाकर सब सेना नायकों को समझाया। फिर सारे सैनिकों को पैसे दिए और विद्रोह को शाँत करवा दिया।

एक दिन Tiberius को पता चल जाता है कि Postumus कहाँ छुपा था। उसे पकड़ लिया जाता है और उसकी हत्या कर दी जाती है।

साथ ही Tiberius के कहने पर, Germanicus का बेटा Caligula उसे जहर देकर मार देता है। सब लोग Claudius को बेवकूफ समझते थे। और इस कारण वह बच जाता है।

Julius Caesar summary in Hindi (by Shakespeare)

**

एक दिन Tiberius कुछ महीनों के लिए एक island पर चला जाता है। अपने पीछे वह एक सेनापति Sejanus को इंचार्ज बना जाता है। Sejanus खुद ही सत्ता हथियाना चाहता था। और वह Tiberius के खिलाफ षड्यंत्र रचने लगता है। लेकिन उसका बेटा Castor इस सब के खिलाफ था। लिहाजा वह खुद ही अपने बेटे की हत्या करवा देता है।

**

एक दिन Livia अपने पोते Claudius और पड़पोते Caligula को डिनर पर बुलाती है। वह कहती है कि अगला सम्राट Caligula बनेगा। वह उससे वचन लेती है कि उसे Goddess का दर्जा दे और उसकी मूर्ति पैतृक मंदिर में रखे। ताकि उसे स्वर्ग मिले।

Caligula उसे इसका वचन देता है। लेकिन एक दिन Claudius मरणासन्न Livia के पास जाता है और उससे कहता है कि Caligula ने उसे धोखा दिया है। उसे Goddess घोषित नहीं किया गया है। इससे Livia दुखी हो जाती है और जल्दी हे उसकी मृत्यु हो जाती है।

**

Livia के मरने के बाद Tiberius खुद को आजाद महसूस करता है। वह हजारों लोगों की हत्या करवा देता है जो उसके खिलाफ बोलते थे।

एक दिन उसे पता चलता है कि Sejanus उसके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है। वह उसे परिवार समेत मरवा देता है। इसके बाद वह Macro नाम के सेनापति को इंचार्ज बना देता है। लेकिन एक दिन Macro सोते हुए Tiberius को एक सिरहाने से घोंट कर मार देता है। इसके बाद Caligula को सम्राट घोषित कर दिया जाता है।

**

Novel – I, Claudius summary in Hindi

शुरुआत में Caligula बहुत अच्छे से शाशन करता है। वह Claudius को अपने पास बुला लेता है। लेकिन अभी भी सब उसका मजाक ही उड़ाते थे।

एक दिन Caligula बीमार पड़ गया। ठीक होने के बाद वह पागलों जैसी हरकतें करने लगा। वह बहुत क्रूर हो गया। उसने खुद को God घोषित कर दिया, हजारों लोगों का मर्डर कर दिया, और धीरे -धीरे देश को bankrupt (दिवालिया ) कर दिया।

एक दिन उससे तंग आकर कुछ सैनिकों ने Caligula की हत्या कर दी। और Claudius को सम्राट घोषित कर दिया।

Claudius एक बहुत ही अच्छा सम्राट साबित हुआ। वह बहुत शिक्षित था और उसने बहुत अच्छी नीतियाँ बनाईं। समय के साथ उसने Roman Empire की खोई हुई glory फिर से स्थापित कर दी।

समाप्त।

उम्मीद है I, Claudius summary in Hindi आपको पसंद आयी होगी।

Leave a Comment