Julius Caesar summary in Hindi (by Shakespeare)

Title : Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Julius Caesar summary in Hindi
(Julius Caesar summary in Hindi )

Note: Julius Caesar एक historic तथा tragedy से भरा नाटक है। यह Rome के महान जनरल Julius Caesar के जीवन की सच्ची घटना पर आधारित है। नीचे इस play की हिंदी में summary (Julius Caesar summary in Hindi) दी गयी है।

Author : William Shakespeare

Julius Caesar summary in Hindi

Julius Caesar अपने दुश्मन Pompey को हरा कर Rome लौट रहे होते हैं।
उनके साथ उनके दोस्त और मिलिट्री के जनरल Brutus, Cassius, and Antony भी होते हैं।

जनता की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ती है।

तभी एक भविष्य देखने वाला Julius Caesar को चेतावनी देकर कहता है कि “the ides of March” मत जाना।
“The ides of March” वो जगह थी जहाँ सीनेट (दरबार) लगता था।

लेकिन Caesar उसकी चेतावनी पर खास ध्यान नहीं देता है।

***

इसके बाद Cassius कुछ और लोगों के साथ मिलकर Caesar को मारने की conspiracy रचता है।
वो Brutus को भी अपने पक्ष में करने कि लिए उस से बात करता है।


वह कहता है की Brutus तो Caesar से कहीं पावरफुल है, फिर भी हर बात का credit Caesar को
क्यों मिलता है। ऐसा सिर्फ वह Brutus को फुसलाने कि लिए कहता है।

लेकिन उस समय Brutus, Caesar को मारने की conspiracy में शामिल होने से मना कर देता है। वो
Caesar को अच्छा राजनायक मानता था।

इसके बाद Cassius दूसरी चाल चलता है। वह Brutus के घर फर्जी letters भिजवाता है।
Brutus को लगता है जैसे वो letters राज्य की जनता ने लिखें हों।
Letters में लिखा गया था की जनता Caesar की नीतियों से नाराज हो रही थी ।

हालाँकि ये सब झूठ था और conspiracy का हिस्सा था।

लेकिन ऐसे letters मिलने की वजह से Brutus का Caesar के लिए opinion बदलने लगता है।

उसे संदेह होने लगता है कि कहीं सच में ही तो Caesar को पावर का घमंड तो नहीं हो गया।

***

एक दिन जब Brutus और Cassius बात कर रहे होते हैं तभी Casca नाम का आदमी वहाँ आता है।
वो भी Cassius से मिला हुआ था।


वो बताता है कि एक भाषण के दौरान Antony ने Caesar को तीन बार राजा बनने के लिए कहा। लेकिन
Caesar ने तीनो बार इस ऑफर को ठुकरा दिया।

इस से जनता ने Caesar को बहुत सराहा।

लेकिन जनता की इस सराहना से Caesar इतना upset हो गया कि उसे दौरा पड़ गया।

दौरा तो नेचुरल कारणों से पड़ा था लेकिन Casca ने इसे तोड़-मरोड़ कर ऐसे बताया, ताकि लगे कि
Caesar सच में राजा बनना चाहता था।

अब Brutus को लगने लगा कि सच में ही Caesar के मन में सत्ता का लालच था। उसे लगा कि Caesar एक
dictator बनना चाहता है ।

जो देश और जनता के लिए बहुत घातक हो सकता था।

आखिर देश और जनता कि हित के लिए वो Cassius की conspiracy को अंजाम देने के लिए तैयार हो जाता है।

Cassius यह भी कहता है कि Caesar के साथ -साथ उसके दोस्त Antony को भी मार देंगे। लेकिन Brutus
इसके लिए मना कर देता है। और कहता है कि एक साथ दो लोगों के मरने से जनता उन पर संदेह करेगी।

***

अगले दिन जब Caesar सीनेट की तरफ जाने लगता है तो उसकी पत्नी Calpurnia उसे आज के दिन सीनेट न
जाने के लिए बार- बार कहती है।

वो कहती है कि उसने सपने में Caesar की मूर्ति को खून से लथपथ देखा है। और सारे दरबारी उस खून से
अपने हाथ धो रहे थे।

लेकिन तभी Decius नाम का षड्यंत्रकारी आता है। और वो Calpurnia से कहता है कि उसने अपने सपने का
गलत मतलब निकला है।

और बताता है कि आज का मामला बहुत ही आवशयक है। और Caesar को उसमें जरूर जाना चाहिए।

Calpurnia को समझा -बुझा कर Caesar सीनेट में शामिल होने चला जाता है।

***

सीनेट में conspirators एक fake याचिका Caesar के सामने रखते हैं। वो एक आदमी जिसे देश निकाला दे दिया गया था उसे वापस बुला लेने के लिए कहते हैं। Caesar उस प्रस्ताव को reject कर देता है। लेकिन ये तो वे लोग पहले से ही जानते थे।

फिर सारे conspirators, Caesar के इर्द -गिर्द एक circle बना कर खड़े हो जाते हैं। उसके आगे सम्मान से सिर झुकाते हैं।

तभी Casca, अचानक से चाकू से बार कर देता है। एक -एक करके सभी conspirators, Caesar को चाकू घोंपते हैं।

आखिर में Brutus भी Caesar को चाकू मारता है।
अपने दोस्त को दुश्मनों से मिला देखकर, Caesar का हौसला टूट जाता है।

वो नीचे गिर जाता है। और प्राण त्याग देता है।

सब conspirators, Caesar के खून से अपने हाथों को रंग लेते हैं।

इस तरह Calpurnia का बुरा सपना सच हो जाता है।

***

Antony को किसी बहाने से बाहर भेजा गया होता है।

जब वो वापस आता है तो Caesar के मृत शरीर को देखकर रोता है।

लेकिन वो Brutus से कहता है कि वो उन सबका साथ देगा। फिर वो सभी conspirators से हाथ मिलाता है
और देखता है कि किस-किस के हाथ खून से रँगे हैं।

Antony उनसे पूछता है की Caesar को क्यों मारा ?

Brutus कहता है कि – funeral के समय सारी जनता के सामने यह बताया जायेगा।

Antony कहता है की funeral पर उसे भी बोलने का मौका दिया जाये।

जिसे Brutus स्वीकार कर लेता है।

इसके बाद सारे conspirators वहाँ से चले जाते हैं।

Antony, मृत Caesar से उसकी मौत का बदला लेने का promise करता है।

Funeral के मौके पर Brutus जनता को बताता है कि Caesar कैसे सत्ता के मद में चूर हो रहा था।
वो dictator बनना चाहता था। और सारी जनता उसकी गुलाम बन जाती। उनकी सारी आज़ादी छीन ली जाती।
इसलिए जो भी किया गया है वो जनता और देश हित में किया गया है।

उस समय जनता Brutus की बातों से convince हो जाती है।

इसके बाद Antony ने बोलना शुरू किया।
एक- एक करके वह सारी परतें खोलने लगा।

उसने बताया कि यह Caesar ही था जिसने जनता को बार -बार दुश्मनों से बचाया था।
उसी के वजह से Rome इतना धनवान बना था। उसी की वजह से सारे दुश्मनों पर विजय मिली थी।
और Rome का इतना नाम हुआ था।

अगर Caesar dictator बनना चाहता था तो उसने तीन बार राजा बनने से मना क्यों कर दिया।
वो तो पहली बार में ही राजा का मुकुट पहन कर बैठ जाता।

फिर उसने Caesar की लिखी वसीयत पढ़ी।
जिसमे लिखा था कि Rome के हर नागरिक को बहुत सा धन दिया जायेगा।
और उसके सारे बग़ीचे जनता को उपहार में दे दिए जायेंगे।

इसके बाद Antony ने Caesar की dead body से कपडा हटाया। और बताया कि Caesar का कितनी बुरी
तरह से murder किया गया था।

ऐसा तो कोई दुश्मन के साथ भी नहीं करता। जैसे इन दोस्तों ने अपने दोस्त Caesar के साथ किया है।

अब जनता को हकीकत पता चल चुकी थी।

अपने प्रिय नेता Caesar के चाकुओं से गोदे हुए शरीर को देखकर लोग भड़क उठे।

Brutus और Cassius को गद्दार बोलते हुए, जनता ने उन सबको Rome से बाहर खदेड़ दिया।

***

Antony और Caesar का गोद लिया बेटा Octavius, conspirators से बदला लेने की तैयारी करने लगते हैं।

Cassius and Brutus भी अपनी आर्मी के साथ लड़ने की तैयारी करते हैं।

इसी बीच Brutus को पता चलता है कि Cassius ने Caesar को मारने के लिए रिश्वत ली थी तो दोनों में
बहस होती है।

अब तक Brutus को लगा था कि उसने Caesar को जनता के हित में मारा है। लेकिन अब उसे Cassius की हकीकत पता चलती है। लेकिन अब तक बहुत देर हो चुकी थी।

तभी पता चलता है कि Brutus की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

इसके बाद Brutus और Cassius सुलह कर लेते हैं। और दोनों लड़ाई की तैयारी करने लगते हैं।

***

जल्दी ही लड़ाई शुरू हो जाती है।

Conspirators हारने लगते हैं।

जब Cassius को पता चलता है कि उसका दोस्त Titinius पकड़ा गया है तो वो तलवार से आत्महत्या कर लेता है।

लेकिन Titinius पकड़ा नहीं गया था। बल्कि उसके अपने दोस्त उसे घेर कर जीत का जश्न मना रहे होते हैं।
Cassius का ग़लतफहमी हो गयी थी।

जो दूसरों में गलतफहमियां डाला करता था वो खुद गलतफहमी का शिकार हो चुका था।

जब Titinius को Cassius की मृत्यु का पता चलता है तो वो भी आत्महत्या कर लेता है।

***

Brutus को भी Cassius और Titinius की मौत का पता चलता है।

फिर वो बची -खुची सेना के साथ लड़ाई के लिए निकलता है। जब उसकी सेना हार जाती है तो वो भी
खुद को तलवार भौंक कर आत्महत्या कर लेता है।

और कहता है कि – शायद अब Caesar की आत्मा को शाँति मिल जाएगी।

Octavius and Antony वहां पहुँचते है।

Antony कहता है कि Brutus दिल से अच्छा था। क्युँकि बाकियों ने तो स्वार्थ और ईर्ष्या की वजह से
Caesar की जान ली थी।

लेकिन Brutus ने सच में जनता के हित को ध्यान में रखकर ऐसा किया था।

उसे conspirators ने छल करके फँसा लिया था।

Octavius कहता है कि Brutus को शाही सम्मान के साथ दफनाया जायेगा।

इसके बाद सब लोग विजय का जश्न मनाने चले जाते हैं।

समाप्त।
(Julius Caesar summary in Hindi)

P.S : दोस्तो, उम्मीद है कि आपको इस नाटक की summary (Julius Caesar summary in Hindi)
अच्छी लगी होगी।

अगर आप अपने किसी मनपसंद English novel/ book की हिंदी में summary चाहते हैं तो नीचे comment में जरूर बताएँ। हम उसे जरूर यहाँ प्रकाशित करेंगे।

Please इस पोस्ट को Like और Share जरूर करें।

धन्यवाद।

Self -help books summary

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Brain Rules summary in Hindi

13 things mentally strong people don’t do (Summary in Hindi )

Horror Novels summary

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

Best Novels summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

9 thoughts on “Julius Caesar summary in Hindi (by Shakespeare)”

  1. good work.
    liked this summary.

    Brother, can you provide hindi summary of a new novel in fiction name ” No Stags Allowed” written by a new author Raviraj verma. Please provide hindi summary of this novel.

    Reply
  2. This novel is a very simple language and this summary is very helpful for compatible…….

    Thank you Sir 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

    Reply

Leave a Comment