A Study in Scarlet summary in Hindi

इस जासूसी नावेल (A Study in Scarlet summary in Hindi) में पढ़िए – कैसे एक कातिल दूसरों को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा था और क्यों ?

Author: Arthur Conan Doyle

A Study in Scarlet
(Summary in Hindi)

Part 1

सन 1881 में अफ़ग़ानिस्तान की लड़ाई में Dr Watson घायल हो गए थे। इसलिए उन्हें वापस लंदन भेज दिया गया।

वहाँ वे किराये के मकान की तलाश करने लगे। इसी बीच उनकी मुलाकात Baker Street में रहने वाले
Sherlock Homes नाम के जासूस से होती है। Sherlock को भी एक पार्टनर की तलाश थी। दोनों इस बारे
में बात करते हैं और फिर पार्टनर बनकर साथ रहने लगते हैं।

एक दिन Gregson नाम का पुलिस इंस्पेक्टर Sherlock के पास आता है और एक case को सुलझाने में उसकी मदद माँगता है। दरअसल एक आदमी का murder हो गया था।

Watson और Sherlock उसके साथ crime scene पर जाते हैं। उन्हें वहाँ Lestrade नाम का इंस्पेक्टर भी मिलता है। वह बताता है कि Drebber नाम के आदमी की हत्या हुई है।

Sherlock कमरे की जाँच करने लगता है और जरुरी clues उठाता है। वह देखता है कि Drebber की मृत्यु
जहर खाने से हुई है। लाश की जाँच करने पर उसे Drebber की जेब से एक शादी की अंगूठी भी मिलती
है।

सामने दीवार पर RACHE नाम का शब्द खून से लिखा हुआ था।

**

Sherlock HolmesA Study in Scarlet summary in Hindi

घर लौटकर Sherlock उस अँगूठी के जैसी एक और नकली अँगूठी बनवाता है। फिर newspaper में उस खोयी अँगूठी की advertisement देता है। एक बूढी महिला Sherlock से मिलने आती है और कहती है कि वह अँगूठी उसकी बेटी की है।

Sherlock उसे अँगूठी दे देता है और उसका पीछा करने लगता है। लेकिन जल्दी ही बूढी औरत गायब हो जाती है। इससे Sherlock निष्कर्ष निकालता है कि बूढी महिला वास्तव में murderer ही था और भेष बदलकर आया हुआ था।

**

एक दिन Lestrade फिर से Sherlock से मिलने आता है। और उसे बताता है कि एक Hotel में Drebber के सेक्रेटरी Stangerson की भी हत्या कर दी गयी थी।

Sherlock और Watson Hotel पहुँचते हैं और वहाँ सुराग इक्कठे करते हैं।

वे देखते हैं कि Stangerson को चाकू मारा गया था। वहाँ भी दीवार पर RACHE शब्द लिखा हुआ था। कमरे में एक टेलीग्राम पड़ी हुई थी जिस पर लिखा हुआ था – JH लंदन में है।

Sherlock को लाश के पास एक छोटा बॉक्स भी मिलता है जिसमे दो गोलियाँ थी। वह बॉक्स उठा लेता है।

घर आकर Sherlock एक कुत्ते को पहली गोली खिलाता है। लेकिन कुत्ते को कुछ नहीं होता। फिर वह उसे दूसरी गोली खिलाता है जिससे कुत्ता मर जाता है। तभी Sherlock कहता है की उसने कातिल का पता लगा लिया है।

कुछ देर बाद एक cab driver ऊपर आता है। Sherlock ने उसकी टैक्सी बुक की थी। जैसे ही cab driver उसका सूटकेस उठाने लगता है Sherlock उसे हथकड़ी लगा देता है।

Sherlock , Watson को बताता है कि cab driver ही कातिल है और उसक नाम Jefferson Hope था। इसके बाद Sherlock क़त्ल के पीछे की सारी कहानी बताता है जो नीचे भाग 2 में दी गयी है।

Part 2 – Novel A Study in Scarlet Hindi summary

सालों पहले Utah state के Salt lake city में John Ferrier नाम का एक आदमी अपनी बेटी Lucy के साथ
भटक जाता है। उनके पास खाने को भी कुछ नहीं था और दोनों मरने की कगार पर पहुँच जाते हैं।

तभी Mormon धर्म के कुछ लोग उन्हें बचा लेते हैं। उस समय उनका नेता Brigham Young था। लेकिन इस मदद के बदले Ferrier पर भी Mormon धर्म थोप दिया जाता है। और उसे वहीं रहने के लिए विवश कर दिया जाता है।

वक़्त के साथ Lucy बड़ी हो जाती है और एक दिन Jefferson Hope नाम के लड़के के प्यार में पड़ जाती है। लेकिन वह किसी दूसरे धर्म का था।

इसी बीच Young, Ferrier से कहता है कि Lucy की शादी सिर्फ Mormon धर्म के लड़के से ही होगी। और उसे Drebber और Stangerson नाम के दो लड़कों में से एक को चुनने के लिए कहता है।

लेकिन Ferrier अपनी बेटी की शादी Mormon लड़कों से नहीं करना चाहता था। उसने Hope को संदेशा भेजा कि उन दोनों की वहाँ से भागने में मदद करे।

एक दिन Hope वहाँ आता है और Ferrier और Lucy को अपने साथ ले जाता है।

लेकिन Mormon लोग उनका पता लगा लेते हैं। एक दिन जब Hope कहीं गया हुआ था वे Ferrier की हत्या कर देते है। और Lucy को अपने साथ ले जाते हैं। फिर उसकी शादी Drebber से कर दी जाती है। लेकिन कुछ दिनों में ही Lucy की दुःख से मौत हो जाती है।

Hope को जब ये सब पता चलता है तो वह Drebber और उसेक दोस्त Stangerson से Lucy की मौत का बदला लेने की कसम खाता है।

एक दिन जब वह उनकी तलाश में फिर से Salt lake city जाता है तो पता चलता है कि Mormon में आपस में फूट पड़ चुकी थी। तथा Drebber और Stangerson भी वहाँ से भाग कर कहीं और चले गए थे।

**

उपन्यास A Study in Scarlet – summary in Hindi

काफी सालों बाद Hope अब London में cab driver बन गया था। एक दिन उसे Drebber और Stangerson दिखते हैं। और वह उन्हें मारने की प्लानिंग करता है।

एक बार संयोग से Drebber, Hope की टैक्सी में बैठ जाता है और वह उसे एक घर में ले जाता है। वहाँ वह उसे उसके कर्मों की याद दिलाता है और उसे दो गोलियाँ दिखाता है। फिर चाकू की नोक पर उससे कहता है कि दोनों में से एक गोली चुने। Drebber जहर वाली गोली चुनता है जिससे उसकी मौत हो जाती है।

Hope ने यह तरीका इसलिए चुना था ताकि यह suicide लगे और वह पलिस की गिरफ्त से बच सके। साथ ही वह पुलिस को गुमराह करने के लिए दीवार पर RACHE लिख देता है जिसका कोई मतलब नहीं था।

इसके बाद Hope, Stangerson को भी एक होटल में ढूँढ लेता है। और उसे भी गोली चुनने के लिए कहता है।

लेकिन Stangerson उस पर हमला कर देता है। और Hope उसके सीने में चाकू घोंप देता है जिससे उसकी मौत हो जाती है। Hope फिर से दीवार पर RACHE लिख देता है। लेकिन जल्दबाजी में उसकी गोलियाँ वहीं छूट जाती हैं।

इस तरह Sherlock यह कहानी खत्म करता है। अंत में वह Watson को बताता है कि Telegram और गोलियों से मिले clues से उसने इस murder mystery को सुलझाया था। (Telegram में लिखे J. H का मतलब Jefferson Hope ही था )।

समाप्त।

दोस्तो, यह उपन्यास (A Study in Scarlet summary in Hindi) B. A English के syllabus में भी है।
Sherlock Holmes जासूस का दूसरा उपन्यास भी आप यहाँ पढ़ सकते हैं – The Hound of the Baskervilles summary in Hindi . धन्यवाद।

Leave a Comment