The Hound of the Baskervilles summary in Hindi

पढ़िए famous जासूस Sherlock Holmes का बेहद रोमांचक novel – The Hound of the Baskervilles summary in Hindi : क्या एक paranormal कुत्ता Baskerville खानदान के लोगों की असमय मौत का जिम्मेवार था ? या इसके पीछे किसी और का हाथ था !

Author: Arthur Conan Doyle

The Hound of the Baskervilles summary in Hindi

The Hound of the Baskervilles
(Summary in Hindi)

James Mortimer नाम का एक आदमी Sherlock Holmes से मिलने London स्थित उसके office में आता है।

वह बताता है कि उसके दोस्त Henry Baskerville की जान को खतरा है। और Sherlock उसकी उसकी help करे।

Mortimer आगे कहता है कि अभी कुछ समय पहले ही Baskerville खानदान के एक व्यक्ति Charles Baskerville की भी रहस्य्मयी तरीके से मृत्यु हो गयी थी।

उसकी लाश moors (उबड़ -खाबड़ area) में पायी गयी थी। और मृत्यु का कारण heart – attack बताया गया था।

लेकिन मृत Charles की आखों में भय के expression थे। मानो उसने मरने से पहले कोई भयानक चीज देखी हो।

साथ ही वहाँ जमीन पर एक बहुत बड़े Hound (शिकारी कुत्ते) के पैरों के निशान भी थे।

**

इसके बाद Mortimer, Sherlock को Baskerville खानदान से जुडी एक हैरतअंगेज कहानी बताता है।

वह कहता है कि, दरअसल Baskerville घराना cursed (अभिशप्त) था।

बहुत साल पहले उस खानदान के Hugo Baskerville नाम के एक आदमी ने एक गलत काम किया था।

उसने एक लड़की को kidnap करके estate पर रखा था। लेकिन एक रात मौका पाकर वह लड़की वहाँ से भाग गयी।

Hugo भी उसके पीछे भागा। लेकिन अँधेरे में लड़की Moors के पास वाली दलदल में फँस गयी। और उसमें डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी।

मगर लोककथा के मुताबिक, तभी एक भयानक शैतानी Hound वहाँ प्रकट हुआ और उसने Hugo पर हमला करके उसे मार दिया।

तब से आज तक वह Hound एक ghost की तरह उन moors में भटकता रहता है। और उसकी वजह से Baskerville खानदान के बहुत से वारिस वक़्त से पहले ही मारे गए थे।

यह सब सुनकर Mortimer अंत में Sherlock से कहता है कि Henry की help करे। क्युँकि Charles के बाद अब वही Baskerville estate का वारिस था। और अब उसकी जान को भी खतरा था।

और कुछ समय पहले Henry को एक warning note भी मिला था। जिसमें लिखा था कि estate से दूर रहे, नहीं तो उसे भी अभिशाप का शिकार होना पड़ेगा।

साथ ही Henry के घर चोरी भी हुई थी। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि उसका सिर्फ एक जूता ही चुराया गया था।

**

Detective novel – The Hound of the Baskervilles summary in Hindi


Sherlock शैतानी Hound की इस supernatural कहानी पर बिलकुल भी विश्वास नहीं करता है। और उसे इस case में कोई दिलचस्पी नहीं था।

उसे लगता है कि ये लोग सिर्फ अंधविश्वासी हैं। और Baskerville के वारिस शायद natural death से ही मरे होंगे।

लेकिन वहाँ कि लोगों ने उनकी मौत को शैतानी Hound की कहानी से जोड़ दिया होगा। जैसा कि अनपढ़ लोग अक्सर करते हैं।

**
शाम को Sherlock और उसका दोस्त Watson, Henry Baskerville से मिलने जाते हैं। जो एक होटल में ठहरा हुआ था।

वहाँ Sherlock देखता है कि कोई Henry का पीछा कर रहा था।

अब उसे लगता है कि शायद सच में ही कोई Henry Baskerville को मारना चाहता है।

फिर Sherlock , Watson से कहता है कि मैं तो नहीं जा पाउँगा लेकिन वह Mortimer और Henry के साथ उनके घर Dartmoor जाये। और सारे clues आदि इक्कठा करके उसे भेजे।

इसके बाद वे तीनों Dartmoor के लिए रवाना हो जाते हैं।

**

Dartmoor पहुँचकर Watson देखता है कि Baskerville estate बहुत बड़ा और gothic था। उसके चारों और घना जंगल था। और वहाँ सन्नाटा सा पसरा रहता था।

Estate के पास ही moors भी थे जो रात को धुंध से ढक जाते थे। और एक तरफ दलदल थी, जिसमें फंसकर जानवर और आदमी मर सकते थे। कुल मिलाकर वहाँ का atmosphere काफी डरावना था।

तभी उन्हें खबर मिलती है कि Selden नाम का एक murderer जेल से भाग गया था। और वहीं कहीं आस -पास छुपा हुआ था।

**

इसके बाद Watson, estate की देखभाल करने वाले Mr. Barrymore और Mrs. Barrymore से मिलता है। जो उसे कुछ अजीब लगते हैं।

फिर वह कुछ दूर रहने वाले Stapleton और उसकी बहन Beryl से भी मिलता है।

Stapleton काफी friendly था जबकि उसकी बहन Beryl, Henry को estate के अभिशाप के बारे में आगाह करती है। और कहती है कि उसे सावधान रहना चाहिए।

Beryl से बात करके Watson को पता चलता है कि वह भी Baskerville estate की वारिस थी। और Henry की मौत से उसे फायदा मिल सकता था। इसलिए Watson को उस पर शक हो जाता है।

Watson पड़ोस की एक और लड़की Laura से भी मिलता है। और उससे पता चलता है कि Charles का उसके साथ affair था। और आखिरी रात Laura उससे मिलने वाली थी लेकिन किसी कारण मिल नहीं पायी थी।

**

आने वाले दिनों में बहुत सी अजीबोगरीब घटनायें होती हैं।

Watson देखता है कि housekeeper Barrymore रात को चोरी -छुपे घर से बाहर निकलकर कहीं जाता है।

एक शाम Watson moors की तरफ जाता है और दूर से देखता है कि कोई stranger वहाँ किसी चीज की निगरानी कर रहा था। वह Watson को देखकर जल्दी ही गायब हो जाता है।

इसके बाद Watson को अँधेरे में एक Hound की आवाज आने लगती है। लेकिन कोहरे की वजह से वह उसे कहीं दिखाई नहीं देता है।

Watson को भी लगता है कि कहीं supernatural Hound की बात सच्ची तो नहीं है।

घबराकर वह जल्दी से estate के अंदर चला जाता है।

**
जल्दी ही Watson housekeeper Barrymore को पकड़ लेता है। वह खिड़की से Moors की तरफ किसी को signal दे रहा था।

पूछने पर वह बताता है कि जेल से भागा हुआ Selden उसकी पत्नी का भाई है। और उस पर हत्या का झूठा इल्जाम लगाया गया है।

वह उसकी यहाँ से दूसरे देश भागने में help कर रहा था। और कुछ पैसे और documents आदि का इंतजाम करने में लगा हुआ था।

इस तरह Watson का उस पर से शक खत्म हो जाता है।

**

जल्दी ही Watson को पता चलता है कि Moors की निगरानी कर रहा stranger कोई और नहीं बल्कि खुद Sherlock है।

वह Watson के पीछे -पीछे उसी दिन आ गया था। और अब वह भेष बदलकर वहाँ रह कर Stapleton पर निगरानी रखे हुआ था।

उसने जान -बूझ कर झूठ कहा था कि वह Dartmoor नहीं जायेगा। ताकि Henry का पीछा करने वाला alert न हो जाए।

अब Sherlock , Watson को बताता है कि उसने सारी mystery को solve कर लिया है।

**

फिर वह Watson को सब कुछ बताता है।

वह कहता है कि सच में वहाँ एक Hound है। लेकिन वह पालतू है न कि supernatural.

वह Stapleton का है और उसने उसे सबसे छुपाकर रखा हुआ था। वह रात को कभी -कभी उसे moors पर घुमाने लाता था। लेकिन Sherlock ने उसे देख लिया था।

Stapleton ही इस सब का mastermind था । वास्तव में वह भी Baskerville estate का heir (वारिस) था।

इसलिए वह सब बाकी वारिसों को मार देना चाहता है। ताकि estate उसे मिल जाए।

उसने Laura को पटाकर Charles Baskerville को seduce करके एक रात Moors पर आने के लिए कहा था। लेकिन चाल के मुताबिक Laura खुद वहाँ नहीं आयी थी।

जब Charles वहाँ आया तो Stapleton ने उस पर अपना कुत्ता छोड़ दिया। Charles वैसे ही अंधविश्वासी था।

कुत्ते को देखकर उसे लगा कि वह सच में वही paranormal कुत्ता है, जिसके बारे में सब बातें करते थे।

डर के मारे उसे heart attack आ जाता है जिससे उसकी मृत्यु हो गयी थी।

Sherlock आगे बताता है कि Beryl असल में Stapleton की wife है न कि बहन। वह उसे बहुत torture करता था।

और उसने उसे force किया था कि Henry के साथ affair शुरू करे। और उसे भी एक रात Moors पर बुलाये। ताकि वह उस पर अपना Hound छोड़ सके।

इसी लिए Stapleton ने Henry के घर से उसका जूता भी चुराया था। ताकि वह Hound को उसकी गंध सुँघा सके, जिससे कुत्ता Henry पर attack कर दे।

Sherlock Homes novelThe Hound of the Baskervilles summary in Hindi

**
इसके बाद Sherlock और Watson इंस्पेक्टर Lestrade के साथ मिलकर, Stapleton को रँगे हाथों पकड़ने का plan बनाते हैं।

एक दिन Stapleton, Henry को dinner के लिए अपने घर बुलाता है।

Dinner के बाद Henry जब Moors से होकर अपने घर के लिए निकलता है तो पीछे से Stapleton अपने Hound को लेकर आता है और उसे Henry पर छोड़ देता है।

Henry डर के मारे वहाँ से भागता है और कुत्ता उसका पीछा करने लगता है।

तभी पहले से ही वहाँ छुपे Sherlock, Watson और इंस्पेक्टर Lestrade कुत्ते को गोली मार देते हैं। जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है।

Stapleton उन्हें देखता है और घबराकर वहाँ से भागता है।

लेकिन अँधेरे और कोहरे की वजह से वह गलती से दलदल में घुस जाता है। और उसमें धँसने से उसकी मृत्यु हो जाती है।

इसके बाद वे तीनों Stapleton के घर जाते हैं। और देखते हैं कि उसने Beryl को कुर्सी पर बाँध रखा था।

वे उसे खोलते हैं और वह सब कुछ बता देती है।

उसने Stapleton की help करने से मना कर दिया था। और Henry को सब कुछ बता देना चाहती थी। उसी ने Henry को note भेजा था कि वह estate से दूर रहे। (इस नोट कि बारे में हमने शुरू में पढ़ा था।)

इसलिए Stapleton ने उसे सजा देने के लिए कुर्सी से बांध दिया था।

लेकिन अब Stapleton मर चुका था और इस case की mystery सुलझ चुकी थी।


अंत में Watson इस case की file बंद कर देते हैं।

समाप्त।

William Shakespeare के best Plays :

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

Hamlet by Shakespeare Summary in Hindi

Macbeth by Shakespeare in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare summary in Hindi

Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Romeo and Juliet summary in Hindi

यह जासूसी उपन्यास (The Hound of the Baskervilles summary in Hindi) आपको कैसा लगा, नीचे comment करके बतायें। धन्यवाद।

Leave a Comment