Things Fall Apart summary in Hindi

One line summary of Things Fall Apart in Hindi : Africa की Igbo tribe से सम्बन्ध रखने वाले Okonkwo नाम के आदमी की कहानी, जो अंधविश्वासों और दूसरे धर्म की superiority आदि के ताने -बाने को दर्शाती है।

Author: Chinua Achebe

Things Fall Apart summary in Hindi

Things Fall Apart summary in Hindi

Part 1

Okonkwo नाम का एक बहादुर आदमी Nigeria के Umuofia नाम के गाँव में रहता था। वह Igbo नाम की tribe को belong करता था जिसके अपने रीति -रिवाज और धार्मिक कर्म -काण्ड थे।

Okonkwo बहुत बलवान और hard working था। उसने हाल ही में एक ऐसे पहलवान को हरा दिया था जिसे
आज तक कोई नहीं हरा पाया था। इसलिए पूरे गाँव में उसकी इज्जत बहुत बढ़ गयी थी।

लेकिन Okonkwo अपने मृत पिता Unoka की वजह से शर्मिंदगी महसूस करता था। उसका पिता कमजोर था और ऐशो -आराम में बहुत खर्चा करता था। इसी वजह से मरते वक़्त वह Okonkwo पर काफी कर्ज छोड़ गया था।

लेकिन Okonkwo ने बहुत मेहनत करके सारा कर्ज चुका दिया था। और खुद को भी wealthy बना लिया था।

Okonkwo की एक पत्नी और Nwoye नाम का बेटा भी था। लेकिन उसे लगता था कि Nwoye कहीं अपने दादा की तरह कमजोर और अय्याश न बन जाए इसलिए वह अक्सर उसे पीटा करता था।

साथ ही अपनी masculinity दिखाने के लिए वह अपनी पत्नी की भी पिटाई करता था। और अपने पड़ोसियों पर भी रौब झाड़ता रहता था।

**

एक बार Okonkwo की tribe का दूसरी tribe से झगड़ा हो गया था। लेकिन उन्होंने शान्ति समझौता कर लिया। और इसके बदले Okonkwo को एक virgin लड़की और Ikemefuna नाम का लड़का दिया गया।

Okonkwo ने देखा कि Ikemefuna भी उसकी तरह बहादुर था। और उसने उसे अपना बेटा बना लिया। Ikemefuna ने Nwoye को भी काफी कुछ सिखा दिया। जिससे Okonkwo बहुत खुश हुआ।

लेकिन एक दिन एक Oracle (भविष्यवाणी करने वाला) ने Okonkwo को बताया कि Ikemefuna को मारना होगा अन्यथा Okonkwo के साथ बहुत बुरा होगा।

एक दिन Okonkwo के आदमियों ने जंगल में Ikemefuna पर हमला किया। लेकिन Ikemefuna बचकर Okonkwo के पास आ गया। Okonkwo अपने आदमियों के सामने कमजोर नजर नहीं आना चाहता था।उसने तलवार से Ikemefuna की हत्या कर दी।

इसके बाद Okonkwo के साथ सब बुरा होने लगा। वह depression में चला गया। उसकी बेटी भी बहुत बीमार हो गयी।

एक दिन Okonkwo अपने एक दोस्त Ezeudu की funeral पर गया हुआ था। वहाँ वह उसके सम्मान में गोली चलाने लगा। लेकिन तभी एक गोली Ezeudu के बेटे को लग गयी। जिससे वह मर गया।

इससे सब tribe वालों ने Okonkwo और उसके परिवार को देश निकाला दे दिया। Okonkwo अपने परिवार के साथ अपने ननिहाल Mbanata चला गया।

पीछे से Ezeudu के रिश्तेदारों ने Okonkwo के घर और बाकी property को जला दिया।

Part 2

Mbanata में Okonkwo के उसके मामा Uchendu ने काफी help की। उसे एक hut बनाने के लिए जमीन दी और फिर Yam (रतालू) की खेती करने के लिए भी एक फार्म दे दिया। Okonkwo अपने दुःख भुलाने के लिए दिन -रात मेहनत करने लगा।

Okonkwo अपने दोस्त Oberika के साथ मिलकर Yam बेचने लगा। इससे उसे बहुत फायदा हुआ। और एक दिन Oberika ने yam बेचकर उसे बहुत से cowrie (कौड़ी – currency ) के बैग दिए।

एक दिन Oberika से पता चलता है कि Umuofia में White Missionaries लोग आ गए हैं। और वे वहाँ Christianity के प्रचार -प्रसार में लग गए हैं।

वे कह रहे थे कि tribal लोगों का धर्म और रीति -रिवाज अनेक कुरीतियों से भरे हुए थे। जबकि Christianity ही इकलौता धर्म है जो इंसान को सभ्य बनाता है।

काफी लोग convert होकर Christian बनते जा रहे थे। एक बार जब Okonkwo ने अपने बेटे को पीटा तो वह भी भाग कर missionaries से जा मिला।

(Tag: Things Fall Apart summary in Hindi )

Part 3

अपनी सजा के साथ साल पूरा होने के बाद Okonkwo वापस अपने गाँव Umuofia लौट आता है।

उसने yam की खेती से हुई कमाई से फिर से घर बनवा लिया। और अपने दोस्तों को पार्टी दी। उसी दौरान बहुत से बजुर्गों ने अपनी tribe की खराब हालत के बारे में भी चिंता जताई। और इसके लिए missionaries को दोषी ठहराया।

एक दिन tribal लोग एक ritual में अपने देवता की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान Enonch नाम के convert हो चुके tribal ने देवता के मुँह पर लगा mask हटा दिया। जिसे पाप समझा जाता था।

उसने इस कर्म -काण्ड को अन्धविश्वास कहा और इसका मजाक उड़ाया। इससे tribal लोग भड़क गए और अगले दिन Enonch के घर को जला दिया गया। साथ ही Smith नाम के पादरी की चर्च को भी जला दिया गया।

**

इस घटना से District Commissioner बेहद गुस्सा हो गया। उसने Umuofia के लीडर्स को मिलने के लिए बुलाया। और कहा कि उन्हें कुछ नहीं किया जायेगा।

लेकिन जब वे लोग D. C से मिलने गए तो उन्हें बहुत टार्चर किया गया। उनके बाल मुंडवा कर कोड़े मारे गए। और फिर arrest करके जेल में डाल दिया गया।

इस सब से क्षुब्ध होकर Okonkwo ने मिशनरीज के खिलाफ क्राँति करने का फैसला किया और सब लोगों को उसका साथ देने के लिए कहा।

एक दिन वे लोग meeting कर रहे थे। Okonkwo सबसे कहता है कि उन्हें अपने culture और tradition को बचाना होगा।

तभी कोर्ट के 5 messenger वहाँ आ गए। और उन्होंने Okonkwo की बातों का विरोध किया। और कहा कि Christianity उन्हें civilized बनाएगी। और वे लोग एक अच्छी जिंदगी जियेंगे।

Okonkwo ने गुस्से से एक messenger को तलवार से काट कर मार दिया। और बाकी लोगों से कहा कि उन सब को मार दें। लेकिन लोगों ने बाकी messengers को जाने दिया।

इससे Okonkwo को अहसास हुआ कि वक़्त अब बदल चुका है। उसकी tribe के लोग भी शायद अब बदलना चाहते थे। और अब उन पर उसका रौब भी खत्म हो चुका था।

शाम को जब DC पुलिसवालों को लेकर Okonkwo को गिरफ्तार करने आया तो देखा कि Okonkwo ने अपने घर पर खुद को फाँसी लगा ली थी।

Igbo tribe के लोगों के अनुसार आत्महत्या सबसे बड़ा अपराध और बेइज्जती थी। इस तरह जो Okonkwo शुरू में अपने पिता की वजह से shame मह्सूस करता था, अब सारे tribal के लिए shame का विषय बन गया।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी famous उपन्यास Things Fall apart की हिंदी में समरी। आपको कैसी लगी नीचे comment करके बतायें। धन्यवाद।

Odyssey by Homer summary in Hindi

One Hundred Years of Solitude summary in Hindi

Leave a Comment