Mrs Dalloway summary in Hindi

पढ़िए Mrs Dalloway summary in Hindi : लंदन में रहने वाली Clarissa क्या अपनी शादी से खुश थी? वह किससे शादी करके ज्यादा खुश रहती – अपनी लेस्बियन गर्लफ्रेंड से या सपने देखने वाले बॉयफ्रेंड से !

Author: Virginia Woolf

Mrs Dalloway summary in Hindi

Mrs Dalloway summary in Hindi

यह सारा उपन्यास Clarissa Dalloway नाम की महिला के सिर्फ एक दिन पर आधारित है।

Clarissa London की रहने वाली थी। वह एक संभ्रांत family से belong करती थी। और अपने पति Richard और बेटी Elizabeth के साथ रहती थी।

Novel की शुरआत में Clarissa शाम की पार्टी की तैयारी में busy थी। वह market जाती है और वहाँ से फूल खरीद कर लती है। लेकिन घर पहुँचकर वह हैरान रह जाती है। वह देखती है कि वहाँ Peter आया हुआ था।

Peter कॉलेज के दिनों से Clarissa से प्यार करता था। लेकिन उन दिनों दोनों ही एक -दूसरे की कमियाँ निकालते रहते थे। दोनों को ही एक दूसरे की सोच अलग लगती थी। Peter एक dreamer था जो practical चीजों के बदले दिल की सुनने पर विश्वास रखता था।

Peter को पूरा विश्वास था कि Clarissa उस से प्यार करती है। लेकिन एक दिन जब वह उसे शादी के लिए propose करता है तो वह इंकार कर देती है।

परन्तु Peter को आज तक समझ नहीं आया था कि Clarissa ने उससे शादी के लिए इंकार क्यों किया था। इसके बाद Peter ने देश -विदेश घूमना शुरू कर दिया था। और एक के बाद एक काम -धंधे किये लेकिन वह उनसे जल्दी ही bore हो जाता है। और उन्हें छोड़ देता था।

आगे चलकर दोनों की ही शादी हो गयी थी। और अभी Peter कुछ समय पहले ही India से लौटा था।

इस समय वह Clarissa से पूछता है कि क्या वह Richard के साथ शादी करके खुश है? वह उससे सालों पहले शादी के इंकार की वजह भी पूछता है।

लेकिन इससे पहले Clarissa उसे कुछ जवाब देती उसकी बेटी Elizabeth वहाँ आ जाती है। इसलिए Peter वहाँ से चला जाता है।

**
उसके जाने के बाद Clarissa अपनी जवानी के दिनों को याद करती है। उसे खुद भी पता नहीं था कि उसने Peter से शादी क्यों नहीं की थी। उसे उसका passion अच्छा लगता था लेकिन उसमें stability नहीं थी।

साथ ही Clarissa उन दिनों एक लड़की Sally के साथ हुए अपने affair के बारे में भी सोचती है।

Sally एक बहुत ही independent विचारों वाली लड़की थी। वह सिगार पीती थी। किसी भी topic पर अपनी बेबाक राय देती थी। Homosexuality को नेचुरल मानती थी। एक बार वह अपना बैग उठाने के लिए corridor में बिना कपड़ों के ही चली गयी थी। लोगों के criticize करने का भी उस पर कोई effect नहीं पड़ा था।

Clarissa का उसके साथ कुछ समय तक affair चला था। और दोनों ने एक दूसरे को kiss भी किया था।

लेकिन अब सब कुछ बदल चुका था। Clarissa की तरह Sally की भी शादी हो चुकी थी। उसके पति Lord Rosseter थे और उनके 5 बच्चे हो चुके थे। मगर उनकी married life ज्यादा अच्छी नहीं थी। लेकिन Sally अब एक शाँत औरत बन चुकी थी। वक़्त और समाज ने उसे बदल दिया था।

**

Clarissa के घर से निकल कर Peter पास के Regent park में चला जाता है। वहाँ वह देखता है कि Septimus अपनी पत्नी Lucrezia के साथ बैठा हुआ था। वे दोनों William नाम के psychologist की appointment का इन्तजार कर रहे थे।

वास्तव में Septimus एक soldier था जिसने World War I में हिस्सा लिया था। लेकिन युद्ध ने उस पर बहुत बुरा प्रभाव डाला था।

और अब उसे Shell Shock की मानसिक बीमारी हो गयी थी। जिसे आजकल post traumatic stress disorder (PTSD) भी बोला जाता है। जिसमें victim को तरह -तरह की मानसिक परेशनियों का सामना करना पड़ता है।

उन्हें ठीक से नींद नहीं आती, depression होता है और hallucinations भी हो सकते हैं।

World War शुरू होने से पहले Septimus एक उभरता हुआ poet था। और उसे Shakespeare को पढ़ने का
बहुत शौक था। लेकिन War ने उसे तोड़ कर रख दिया।

उसने लाखों लोगों को मरते और घायल होते हुए देखा था। लेकिन जब उसका दोस्त Evan मरा तो वह एकदम
संज्ञाशून्य (numb) हो गया। उसे अब न ख़ुशी महसूस होती थी न दुःख।

इससे उसकी married life भी काफी प्रभावित हो गयी। और अब उसकी पत्नी उसे psychologist William के पास ले जाती थी। लेकिन William को इन चीजों की कोई समझ नहीं थी। उसे लगता था कि Septimus कमजोर दिल का है और बहादुर नहीं है।

इसके बाद Lucrezia और Septimus जब William के पास गए तो उसने Lucrezia से कहा कि अपने पति को
पागलखाने में दाल दे। वहीं उसका treatment होगा।

**

उधर Clarissa का पति Richard अपने दो दोस्तों Whitbread और Lady Bruton के साथ lunch करता है।
वे ऊँची society के लोग थे।

Lunch के बाद Richard फूलों का गुलदस्ता खरीदता है और घर जाकर अपनी पत्नी Clarissa को देता है। वह उससे I love you भी बोलना चाहता था लेकिन यह उसे बहुत awkward लगता है। क्युँकि उन दोनों को प्यार का इजहार किये सालों बीत गए थे।

Clarissa को लगता है जैसे वे दोनों पति -पत्नी होते हुए भी अजनबी थे। और उन दोनों के relation में बहुत बड़ा void था। अभी भी Richard को उसकी true feelings की समझ नहीं थी। Clarissa को अब लगता है कि शायद उसने Peter से शादी न करके बहुत बड़ी गलती की थी। वह उसकी एक -एक feelings समझता था।

तभी Elizabeth की History टीचर Miss Kilman आती है और Elizabeth को शॉपिंग के लिए अपने साथ ले जाती है। दोनों ही औरतों को लगता है कि दूसरी Elizabeth पर अच्छा प्रभाव नहीं डाल रही।

**
शाम को William कुछ लोगों को Septimus के अपार्टमेंट पर भेज देता है। वे उसे mental हॉस्पिटल ले जाने आये थे।

Septimus अपनी पत्नी के साथ कुछ ख़ुशी के पल बिता रहा था। उन लोगों को देखकर वह परेशान हो जाता है। वह सोचता है कि पागलखाने वाले उसे सच में पागल कर देंगे और उसकी soul को भ्रष्ट कर देंगे।

यह सोचकर वह खिड़की से कूद कर आत्महत्या कर लेता है।

Peter देखता है कि एक एम्बुलेंस आती है और Septimus की लाश को लेकर चली जाती है। फिर वह Clarissa के घर पार्टी के लिए चला जाता है ( Mrs Dalloway summary in Hindi )।

**

शाम तक Clarissa के घर पार्टी शुरू होती है। उसमें शहर के तमाम बड़े लोग आये हुए थे। Clarissa सभी मेहमानों की खातिरदारी में व्यस्त हो जाती है।

लेकिन Peter को देखकर वह कुछ conscious महसूस करती है। पार्टी में Sally भी आयी हुई थी। इससे भी Clarissa कुछ असहज महसूस कर रही थी।

तभी वहाँ William अपनी पत्नी के साथ आता है। उसकी पत्नी सबको Septimus की आत्महत्या के बारे में
बताती है।

यह सुनकर Clarissa को बहुत देख होता है और वह अपने कमरे में चली जाती है। वह Septimus को बहुत अच्छा इंसान मानती थी। और उसे वह कहीं से भी पागल नहीं लगता था।

वह सोचती है कि William जैसे लोग ही sensitive लोगों का जीना हराम कर देते हैं। और उनकी वजह से तो कोई भी अपना मानसिक संतुलन खो सकता है। फिर वह Septimus की हिम्मत की तारीफ करती है कि उसने soul को corrupt करवाने से बेहतर मरना समझा।

इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर आकर पार्टी में शामिल हो जाती है। Peter फिर से उसे वहाँ देखकर खुश हो जाता है।

समाप्त।

Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary

True History of the Kelly Gang Hindi summary

Rhinoceros summary in Hindi

Note- दोस्तो उम्मीद है Mrs Dalloway summary in Hindi आपको पसंद आयी होगी।

Leave a Comment