Almost Pyaar With DJ Mohabbat Story in Hindi

Almost Pyaar With DJ Mohabbat story in Hindi : अमृता नाम की लड़की चम्बा के डलहौजी में रहती थी। वह एक बहुत ही संभ्रांत घर से थी। उसकी पढ़ाई – लिखाई बहुत अच्छे school से हुई थी। उसे लिटरेचर, पोएट्री और म्यूजिक का बहुत शौक था। वह DJ मोहब्बत नाम के DJ को सुनती थी और वह उसका favourite था।

एक दिन वह याकूब नाम के लड़के से मिलती है। उसे भी म्यूजिक का बहुत शौक था। और वह भी DJ मोहब्बत को सुनता था।

धीरे -धीरे वे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं।

Almost Pyaar With DJ Mohabbat Story in Hindi

**

Bollywood Film – Almost Pyaar With DJ Mohabbat story in Hindi

वक़्त के साथ अमृता याकूब को और अच्छे से जाने लगती है। वह देखती है कि याकूब ने अमृता शेरगिल या दूसरे साहित्यकारों को नहीं पढ़ा था। और वह व्हाट्सएप तथा इंस्टाग्राम पर हमेशा अपने posts के likes चेक करता रहता था।

लेकिन इस सब के बावजूद याकूब एक बहुत ही हंसमुख और प्यार करने वाला लड़का था।

अमृता ने भी यही सोच लिया कि हर कोई तो परफेक्ट नहीं होता और वह भी उसके साथ enjoy करती है।

लेकिन जब यह बात अमृता के घर वालों को पता चलती है तो वे उससे बहुत गुस्सा हो जाते हैं। वे उसे समझाते हैं कि याकूब मुस्लिम लड़का है। और याकूब लव – जिहाद के लिए उसे फंसा रहा है।

वे उससे affair खत्म करने को कहते हैं। लेकिन अमृता उनकी बात मानने से इंकार कर देती है। उसकी जिंदगी में बहुत तनाव आ जाता है। (Film : Almost Pyaar With DJ Mohabbat movie in Hindi) .

फिर अमृता अपनी रिलेशनशिप के बारे में याकूब से डिस्कस करती है। वह कहता है कि उसे दुनिया से कोई फर्क नहीं पड़ता है। और वे अपना प्यार जारी रखते हैं।

**

Almost Pyaar With DJ Mohabbat (Film story in Hindi)


दूसरी कहानी लंदन में हो रही होती है। आयशा एक मुस्लिम लड़की थी जो पाकिस्तान से आई हुई थी। वह एक इंटीरियर डेकोरेटर थी। उसे प्यार में पहले भी धोखा मिल चुका था।

एक दिन वह हरमीत नाम के युवक से मिलती है। हरमीत भी एक DJ बनना चाहता था। और वह भी DJ मोहब्बत को सुनता था और अपना आदर्श मानता था। आयशा हरमीत से प्यार करने लगती है। लेकिन वह उस पर ध्यान नहीं देता।

एक दिन आयशा हरमीत का घर डेकोरेट करने जाती है। बीच में वह रोने लग पड़ती है। हरमीत उससे sympathy देता है। और उसकी जिंदगी के बारे में पूछता है। इसके बाद हरमीत को भी उससे प्यार हो जाता है । और उन दोनों का रिलेशनशिप चल पड़ता है।

उनके दोस्त उनके अफेयर के बारे में तरह -तरह की बातें भी करते हैं। कुछ लोग इसे नॉर्मल कहते थे। लेकिन कुछ को लगता था कि दोनों के धर्म अलग हैं इसलिए आगे चलकर प्रॉब्लम आ सकती हैं। इसकी वजह से हरमीत भी आयशा से दूरी बनाने लगता है। (Almost Pyaar With DJ Mohabbat film story in Hindi).

इस तरह से यह रोलर कोस्टर वाली कहानी है। एक और चीज उन दोनों को बांधे रखती है वह है डीजे मोहब्बत। वे दोनों भी डीजे मोहब्बत को बहुत ही पसंद करते थे और हमेशा उसके गाने सुनते थे।

इस तरह से दोनों लव स्टोरी आगे चलती रहती हैं। और किसी को नहीं पता कि भविष्य में उनका क्या होगा।

अनुराग कश्यप की यह फिल्म एक अलग तरह के concept पर आधारित है। और लोगों को काफी पसंद आ रही है।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी फिल्म की पूरी कहानी (Almost Pyaar With DJ Mohabbat). उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। धन्यवाद।

..

Leave a Comment