Amsterdam novel summary in Hindi

यह नावेल एक social psycho -thriller है। इसे बर्ष 1998 का Booker prize दिया गया था। पढ़िए (Amsterdam novel summary in Hindi) कैसे दो दोस्त Euthanasia को ही murder weapon बना देते हैं।

Author : Ian McEwan

Amsterdam
(Summary in Hindi)

Novel की शुरुआत Molly नाम की महिला की death से होती है। वह एक फोटोग्राफर होने के साथ -साथ एक writer भी थी। लेकिन उसे कोई लाइलाज बीमारी हो गयी थी। जिससे असमय ही उसकी मृत्यु हो गयी।

Molly की फ्यूनरल पर उसके तीन lovers भी आते हैं। जिनमें Vernon एक newspaper का editor था। Clive एक म्यूजिक composer था। और Julian ब्रिटेन का foreign secretary था।

वे तीनों Molly के पति George को नापसंद करते थे। क्युँकि वह superficial था और अपनी दौलत का दिखावा करता था। पेशे से वह एक पब्लिशर था।

**

Molly की Funeral के दौरान Clive और Vernon, Molly की मानसिक बीमारी के बारे में बात करते हैं। Clive कहता है कि वह कभी नहीं चाहेगा कि उसके साथ ऐसा हो। वह Vernon से कहता है कि अगर कभी उसकी ऐसी हालत हुई तो उसे euthanize (इच्छा -मृत्यु) करवा दे । वह उसे इसका promise करने को कहता है।

बदले में Vernon भी कहता है कि अगर उसके साथ ऐसा हुआ तो Clive भी उसे euthanize करवाए। दोनों एक -दूसरे को sign करके अपनी मंजूरी के papers दे देते हैं।

Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary

by Mark Twain

**

एक दिन Molly के पति George को घर में कुछ photographs मिलते हैं। वह देखता है कि कुछ फोटोज Julian के थे जिसने औरतों के कपडे पहन रखे थे। और शायद वह cross – dresser था।

George को संदेह था कि Julian और Molly का अफेयर चला हुआ था। लिहाजा बदला लेने के इरादे से उसने ये फोटोज Vernon को भेज दिए। और उसे अपने newspaper में पब्लिश करने को कहा। Julian politics में भाग लेना चाहता था। ये फोटो छपने से उसकी बदनामी होती और वह पॉलिटिक्स में नहीं जा पाता।

Vernon का newspaper ठीक से नहीं चल पा रहा था। साथ ही उसे Julian की right – wing विचारधारा भी पसंद नहीं थी। इसलिए उसने इन photos को छापने का निर्णय कर लिया। लेकिन उसके newspaper के board members और बाकी employees ने उसकी आलोचना की और कहा कि यह private photos हैं। और उन्हें ऐसी ओछी पत्रकारिता से बचना चाहिए।

**

Vernon सलाह लेने के लिए Clive के पास जाता है। लेकिन Clive भी उसे इन photos को छापने से मना करता है। Vernon कहता है कि Julian दोगला है। वह दूसरे लोगों की sexual orientations को तो criticize करता है लेकिन खुद उसके भी ऐसे interests हैं। इसलिए ऐसे इंसान को PM बनने का मौका नहीं मिलना चाहिए। अन्यथा आने वाली पीढ़ियों पर वह जुल्म करता रहेगा।

लेकिन फिर भी Clive ने कहा कि यह immoral (अनैतिक ) है। साथ ही Molly की privacy पर भी प्रश्नचिन्ह लग जायेगा जो वो हरगिज नहीं चाहता था। इस बहस से दोनों की दोस्ती में दरार पड़ जाती है।

**

इसी बीच Julian की पत्नी एक press conference करती है। जिसमें वह खुद ही Julian का एक फोटो दिखा देती है। वह कहती है कि वह हमेशा अपने पति का साथ देगी। और Julian ने सिर्फ मजाक में ऐसे कपडे पहने थे।

साथ ही वह यह भी बताती है कि अपने newspaper की पब्लिसिटी के लिए Vernon इन photos को छापने की कोशिश कर रहा था।

इस सबसे सारे board members मिलकर Vernon को resign करने के लिए कहते हैं। तभी उसे Clive का लिखा letter मिलता है जिसमें लिखा था कि Vernon को editor की जॉब से निकाल देना चाहिए। उस पत्र को पढ़कर Vernon काफी गुस्सा हो जाता है। वह Clive की हत्या की planning करने लगता है। वह सोचता है कि Clive का ethunesia करवा देगा जिसके लिए उसने मंजूरी दे रखी थी।

**

एक दिन Clive एक lake के पास घूम रहा था। वह अपनी symphony (music ) के लिए inspiration ढूँढ रहा था। एक पक्षी की आवाज से उसे एक idea मिल गया और वह घर की तरफ जाने लगा।

लेकिन तभी उसने देखा कि lake के पास एक आदमी एक औरत के साथ जबरदस्ती कर रहा था। लेकिन Clive ने कुछ नहीं किया। उसे लगा कि उस औरत की help करने के चक्कर में उसका idea खो जायेगा। और उस औरत की अपेक्षा उसका music जयादा important है। यह सोचकर वह जल्दी से घर चला गया।

बाद में उसने इस घटना के बारे में Vernon को बताया। Vernon को उसकी बात सुनकर बहुत हैरानी हुई। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि Clive इतना insensitive कैसे हो सकता है।

Vernon ने उससे कहा कि हो सकता है यह वही रेपिस्ट था जिसकी पुलिस को काफी अरसे से तलाश थी। इसलिए Clive को जाकर पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। लेकिन Clive ने कहा कि वह पुलिस के पचड़े में नहीं पड़ना चाहता।

Clive के जाने के बाद Vernon खुद ही पुलिस के पास जाता है। और उन्हें बता देता है कि Clive ने रेपिस्ट को देखा है। पुलिस वाले Clive को थाने में बुलाते हैं। जहाँ उसे suspect की निशानदेही करने के लिए कहा जाता है। Clive उस आदमी को पहचान लेता है। इसके बाद Clive को घर भेज दिया जाता है।

इसके बाद Vernon , Clive की निंदा करता है और कहता है कि वह कितना बड़ा hypocrite है। खुद तो उसने Vernon को Julian की photos छापने के लिए मना किया था और उसे अनैतिक बताया था। लेकिन उस महिला के साथ हुए रेप के बारे में पुलिस को भी नहीं बताया।

इस सब से Clive, Vernon से बहुत गुस्सा हो गया। उसे लगा कि Vernon ने जान -बूझकर उसे पुलिस के पचड़े में फंसाया था। वह भी Vernon की हत्या की प्लानिंग करने लगा। और इसके लिए उसने सोचा कि Euthanasia से वह ऐसा कर सकता है। जिसके लिए Vernon ने पहले ही मंजूरी दे दी थी।

**

Amsterdam novel summary in Hindi – by Ian McEwan

एक दिन Clive की नयी music symphony का आयोजन Amsterdam में होने वाला था। मौके का फायदा उठाकर Clive ने Vernon को इसके लिए invite किया। लेकिन वह यह नहीं जानता था कि उसकी तरह Vernon भी उसकी हत्या की साजिश कर चुका था। Amsterdam में Euthanasia को मान्यता प्राप्त थी और यह crime नहीं था।

दोनों ने ही doctors को hire किया और एक दूसरे के Euthanasia वाले document दे दिए। फिर उन्होंने डॉक्टर्स को एक दूसरे के होटल का पता बता दिया। वहाँ जाकर डॉक्टर्स ने उन्हें जहर का इंजेक्शन लगा दिया। जिससे दोनों की मृत्यु हो गयी।

Julian सरकार की तरफ से उन दोनों की dead bodies लेने जाता है। उसे लगता है कि उन दोनों ने suicide किया होगा। क्युँकि Vernon का carrier खत्म हो चुका था। और Clive की symphony वास्तव में plagiarized (नक़ल) की हुई थे। लेकिन जब वह वहाँ पहुँचता है तो देखता है कि वास्तव में यह double murder था। जो उन दोनों ने Euthanasia के बहाने एक दूसरे का करवाया था।

Julian इसकी खबर George को देता है। इसके बाद वह Vernon की विधवा को dinner पर बुलाने की सोचता है जिसकी तरफ वह पहले से ही आकर्षित था।

समाप्त।

दोस्तो, Amsterdam novel summary in Hindi अच्छी लगी होगी। Comment करके बताइये। धन्यवाद।

Odyssey by Homer summary in Hindi

.

Leave a Comment