Disgrace novel summary in Hindi

Booker winner (2003) यह उपन्यास South Africa की रंग -भेद नीति (apartheid ) के खत्म होने के बाद की पृष्ठ्भूमि में लिखा गया है। इसकी कहानी एक प्रोफेसर और उसके स्टूडेंट के romantic affair के इर्द -गिर्द घूमती है। आगे पढ़िए – Disgrace novel summary in Hindi .

Author: J. M. Coetzee (Booker prize 2003)

Disgrace by J.M. Coetzee
(Summary in Hindi)

David Lurie नाम का प्रोफेसर साउथ अफ्रीका की Cape Town Technical University में literature पढ़ाता था।

उसके अभी तक दो divorce हो चुके थे। उसकी Lucy नाम की एक बेटी थी। लेकिन वह उससे अलग रहता था और काफी सालों से उससे मिला भी नहीं था।

वह किसी से भी ज्यादा घुलता -मिलता नहीं था। अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए वह Soraya नाम की prostitute लड़की से मिलने जाता था। धीरे -धीरे उसे Soraya से प्यार हो गया। लेकिन Soraya ने उसके साथ रोमांटिक रिलेशनशिप रखने से साफ़ इंकार कर दिया। क्युँकि उसके और भी clients थे।

इसके बाद David का दिल poetry class में पढ़ने वाली उसी की student Melanie पर आ गया। वह उससे प्यार करने लगा। उसने कॉलेज के रजिस्टर से उसका address आदि भी निकाल लिया। एक दिन वह Melanie को अपने घर ले गया। और वहाँ उनके शारीरिक समबन्ध बन गए।

लेकिन David इसके बाद छुप -छुप कर Melanie पर नजर रखने लगा। वह उसे stalk भी करता था। और अक्सर सेक्स के लिए अपने घर ले जाता था। एक बार Melanie ने उसके साथ सेक्स करने से मना कर दिया। लेकिन David ने उसे शराब पिला दी और जबरदस्ती उसका रेप कर दिया।

One Hundred Years of Solitude summary in Hindi

**

इस घटना के बाद Melanie ने उसकी क्लास में आना कम कर दिया। धीरे -धीरे उन दोनों के affair का बाकी students को पता चल गया। एक दिन Melanie के boyfriend ने David को धमकाया और बाद में उसकी कार भी तोड़ -फोड़ दी।

अगले दिन Melanie का पिता Isaacs भी पूछताछ के लिए यूनिवर्सिटी आता है। लेकिन David उससे नहीं मिलता। इसके बाद परिवार के कहने पर Melanie David पर sexual harassment का केस लगा देती है।

University वाले David से कहते हैं कि apologize करे। और अपनी psychological counselling करवाए। इससे उसकी जॉब बच सकती थी। लेकिन David ने यह सब करने से मना कर दिया। लिहाजा उसे अपनी जॉब से resign करना पड़ा।

**

इस्तीफ़ा देने के बाद David अपनी बेटी Lucy के पास रहने चला जाता है। वह शहर के बाहर रहती थी। और उसकी वहाँ काफी जमीन थी।

वहाँ David की लाइफ अच्छे से बीतने लगी। वह भी खेती -बाड़ी का काम करने लगा। और अपने बेटी की उसके काम में हेल्प करता था।

लेकिन उसी दौरान साउथ अफ्रीका में रंग -भेद की नीति (Apartheid ) को खत्म कर दिया गया। अब काले लोगों को भी समान अधिकार मिल गए थे। लेकिन उनमें अब white लोगों के प्रति काफी गुस्सा था। क्युँकि इतने सालों तक उनके साथ भेद -भाव होता रहा था।

एक दिन Lucy के फार्म में काम करने वाले कुछ workers ने घर पर Lucy का रेप कर दिया। David ने बीच -बचाव करना चाहा तो उसे जलाने की कोशिश की गयी। उनके कुत्तों को मार दिया गया। और attackers David की कार भी चुरा कर ले गए।

इस हादसे का Lucy पर बहुत गहरा असर हुआ। उसने बाहर निकलना छोड़ दिया। और उसे अपनी जिंदगी से नफरत हो गयी।

जब David ने पुलिस में रिपोर्ट करनी चाही तो Lucy ने इसके लिए मना कर दिया। क्युँकि उसे पता था कि उस इलाके में अब अश्वेत लोगों का बोलबाला है। और उनकी कोई नहीं सुनेगा।

एक दिन David को पता चलता है कि उनके फार्म पर काम करने वाला एक worker ने attackers का साथ दिया था। David ने Lucy से कहा कि पुलिस में उसके खिलाफ FIR कर दे।

लेकिन Lucy ने उसे बताया कि वह रेप की वजह से pregnant हो चुकी है। और अब वे लोग उसकी शादी उस rapist से करवाने की कोशिश करेंगे ताकि Lucy की सारी जमीन उन्हें मिल जाये।

David यह सब सुनकर बहुत दुखी होता है। उसे लगता है उसने Melanie के साथ जो किया है यह सब उसी का फल है। वह वापस Cape Town चला जाता है। लेकिन देखता है कि कुछ लोगों ने उसके घर को तोड़ -फोड़ दिया था।

एक दिन वह एक थिएटर में play देखने जाता है। लेकिन उस play में Melanie भी acting कर रही थी। वहां उसका बॉयफ्रेंड भी होता है जो David को देख लेता है और उसे फिर से harass करता है।

एक दिन David माफ़ी माँगने Melanie के घर जाता है। और वहाँ उसके पिता Issac से माफ़ी माँगता है। वे उसे डिनर के लिए invite करते हैं। Issac कहता है कि उनकी माफ़ी से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि David को अपना प्रायश्चित खुद करना होगा।

**

Disgrace novel summary in Hindi – by J.M. Coetzee (Booker Prize winner 2003)


कुछ दिनों के बाद David फिर से अपनी बेटी Lucy के पास लौट जाता है। Lucy की एक दोस्त animal shelter चलाती थी। David भी उसके साथ काम करने लगता है। कई बार Shelter में किसी लाइलाज बीमारी से जूझ रहे जानवरों को euthanize (दया -मृत्यु ) कर दिया जाता था। David का काम मृत जानवरों को दफ़न करना होता था।

एक दिन एक कुत्ते को भी मारने के लिए ले जाया जाता है। वह कुत्ता काफी समय से बीमार था। लेकिन David ने देखा था कि वह कुत्ता हार नहीं मानता था। David ने उसे बचाना चाहा। उसे लगा कि शायद कुत्ता ठीक हो जायेगा। लेकिन एक दिन कुत्ते की हालत बहुत खराब हो गयी और उसे मौत की नींद सुला दिया गया।

David को उस कुत्ते में अपनी जिंदगी की एक झलक दिखी थी।

समाप्त।

दोस्तो, Disgrace novel summary in Hindi आपको कैसी लगी, नीचे कमेंट करें। धन्यवाद।

A Bend in the River summary in Hindi

Leave a Comment