Odyssey by Homer summary in Hindi

संक्षेप में : Greece (यूनान) का महान योद्धा Odysseus अपने साथियों के साथ मिलकर Troy राज्य पर विजय प्राप्त कर लेता है। इसके बाद वह वापस अपने घर Ithaca के लिए चल पड़ता है। इस यात्रा के दौरान उसे किन भयंकर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, पढ़िए Odyssey summary in Hindi में।

Poet : Homer

Odyssey by Homer summary in Hindi

Odyssey by Homer
(summary in Hindi)

Introduction: एक बार की बात है, Greece राज्य की लड़ाई Troy नाम के देश से होती है। इस लड़ाई को Trojan War कहा जाता है और यह दस साल तक चलती है।

(नोट : Trojan War की पूरी कहानी आप Homer के पहले महाकाव्य Iliad में पढ़ सकते हैं)।

जब लड़ाई खत्म होती है तो Greece (Ithaca) की जीत होती है जिसका नेतृत्व वहाँ के महान योद्धा Odysseus ने भी किया था। इसके बाद Odysseus अपने लोगों के साथ जहाजों में बैठता है और वापस अपने घर Ithaca के लिए रवाना हो जाता है।

लेकिन इसमें उसे दस साल लग जाते हैं। और यह सारी कहानी उसकी इस मुश्किल यात्रा के बारे में हैं। इस Epic poem (महाकाव्य) के 24 Chapters हैं। इन सब की summary इस प्रकार से है :

Exposition (Books 1- 4)

Trojan War को खत्म हुए दस साल हो चुके थे। लेकिन अभी भी Odysseus अपने घर Ithaca नहीं पहुँचा था।

घर पर उसका 20 साल का बेटा Telemachus अपनी माँ Penelope के साथ रहता था। लेकिन उनके घर पर 108 लोगों (suitors) ने डेरा जमा रखा था। और उनका भोजन -पानी खत्म कर रहे थे।

इन सब 108 suitors ने मान लिया था कि Odysseus की मृत्यु हो चुकी है। अब वे चाहते थे कि Penelope उनमें से किसी एक के साथ शादी कर ले।

लेकिन Penelope अपने पति के प्रति वफादार थी। उसे पूरी उम्मीद थी कि उसका पति Odysseus अभी जिन्दा है और एक न एक दिन घर जरूर आएगा। इसलिए वह कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें रोके हुए थी। अन्यथा वहाँ मार -काट मचने की सम्भावना थी।

Telemachus भी अभी छोटा था और उन लोगों को रोकने में असमर्थ था।

Iliad by Homer summary in Hindi

**

एक दिन Odysseus की आराध्य देवी Athena , देवताओं के राजा Zeus के पास जाती है और कहती है कि Odysseus की घर लौटने में मदद करें। इतने सालों से समुद्रों का देवता Poseidon उसे घर नहीं लौटने दे रहा था लेकिन अब वह कहीं चला गया था। इसलिए इस मौके का फायदा उठाकर Odysseus की मदद करें।

Zeus इसके लिए मान जाता है। और देवताओं के दूत Hermes को Calypso नाम की देवी के island पर भेज देता है। Calypso ने Odysseus को अपने island पर पिछले सात साल से बंदी बना कर रखा हुआ था। क्युँकि वह उसके प्यार में पड़ गयी थी।

**

उधर Athena एक आदमी का भेष धारण करती है और Ithaca जाती है। वह Telemachus को समझाती है कि कल इन सब suitors के साथ मीटिंग करे और उन्हें अपने -अपने घर लौटने के लिए कहे।

उसके बाद Pylos और Sparta island पर जाये और अपने पिता के दोस्तों से Odysseus बारे में पता लगाए।

Telemachus अगले दिन सब suitors के साथ assembly बुलाता है और वही कहता है जो Athena ने बताया था।

लेकिन Antinous नाम का दुष्ट suitor कहता है कि सारा कसूर Penelope का है। वह सब लोगो को गुमराह कर रही है। अगर वह जल्दी से उनमें से किसी से शादी कर ले, तो सब लोग अपने आप ही वहाँ से चले जायेंगे।

इस तरह से suitors वहाँ से नहीं हिलते और Telemachus का प्रयास असफल रहता है।

इसके बाद Telemachus चुपचाप Sparta island के लिए निकल जाता है। वहाँ वह Helen और Menelaus से मिलता है। लेकिन उनसे उसे पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती। लेकिन जब वह Pyros island पर पहुँचता है तो उसे पता चलता है कि Odysseus को Calypso नाम की देवी ने बंदी बना कर रखा था।

उधर जब 108 suitors को पता चलता है कि Telemachus चुपचाप वहाँ से निकल गया है तो वे वापसी पर उसके क़त्ल की योजना बनाते हैं।


Escape to the Phaeacians (Books 5-8)

इस भाग में बताया गया है कि Odysseus पिछले सात साल से Ogigya island पर Calypso का बंदी था।

वह उसके प्यार में पड़ चुकी थी। और उससे शादी के बदले वह उसे अमर बना देने का भी प्रलोभन देती रहती थी। लेकिन इस सब के बाबजूद भी Odysseus सिर्फ अपने घर जाना चाहता था। क्युँकि वह सिर्फ अपनी पत्नी Penelope से प्यार करता था।

एक दिन Hermes, Zeus का सन्देश लेकर Calypso के पास आता है। और उससे कहता है कि Zeus ने आदेश दिया है कि Odysseus को अब घर जाने दे। Calypso दुखी मन से इसके लिए तैयार हो जाती है।

Odysseus को जहाज, और भोजन – पानी दिया जाता है। इसके बाद वह अपने घर Ithaca के लिए निकल पड़ता है। लेकिंन तभी Poseidon को पता चलता है कि Odysseus अपने घर जा रहा था। वह गुस्से से भर जाता है और फिर से तूफ़ान बुलाकर उस पर हमला कर देता है। इससे उसका जहाज टूट जाता है।

लेकिन वह Athena की मदद से Phaeacians island पर पहुँच जाता है। उस island का राजा Alcinous था।
वे लोग काफी दयालु थे। वे कहते हैं कि Odysseus की घर पहुँचने में मदद करेंगे। साथ ही उससे आग्रह करते हैं कि अपनी कहानी सुनाये।

आखिर Troy से वापस आते वक़्त उसके साथ क्या हुआ था। और Poseidon उससे इतना नाराज क्यों है ? इसके बाद Odysseus अपनी वापसी की कहानी सुनाने लगता है। जो तमाम मुश्किलों से भरी हुई थी।

Odysseus’ account of his adventures (Books 9-12)

Troy पर जीत हासिल करने के बाद Odysseus अपने साथियों के साथ 12 जहाजों में सवार होकर वापस आ रहा था। लेकिन एक तूफ़ान आता है जिससे वे लोग भटक कर Lotus Eaters लोगों के island पर आ जाते हैं।

उस island के लोग उन्हें खाने के लिए Lotus आदि देते हैं। इससे सब लोगों की memory चली जाती है और वे अपने ambitions भूल जाते हैं। लेकिन Odysseus ने Lotus नहीं खाये थे। इसलिए उसकी memory ठीक रहती है। वह एक -एक करके सब साथियों को दुबारा Ship पर ले आता है।

कुछ दिन के बाद उनकी memory वापस आती है।

**

एक दिन Odysseus और उसके साथी Cyclops लोगों के island पर जाते हैं। Cyclops एक आँख वाले दैत्य थे जो लोगों का माँस खाते थे।

उनमें से Polyphemus नाम का एक Cyclop उन सबको एक गुफा में बंद कर देता है। उससे बचने के लिए Odysseus चालाकी से उसे अफीम पिला देता है और फिर उसकी आँख फोड़ देता है। जिससे वह अँधा हो जाता है।

इसके बाद वे सब लोग वहाँ से भाग जाते हैं। लेकिन Polyphemus Cyclop, समुद्रों के ईश्वर, Poseidon का बेटा था। Polyphemus पिता को अपनी आप -बीती सुनाता है। और उससे कहता है कि Odysseus से उसका बदला ले और दस साल तक वह अपने घर न जा पाए।

Poseidon अपने बेटे को वचन देता है कि वह Odysseus को जरूर दण्डित करेगा।

**

रास्ते में Odysseus, Wind God – Aeolus के island पर जाता है। और उससे कहता है कि उनकी सुरक्षित घर पहुँचने में मदद करे।

Aeolus सभी खतरनाक हवाओं को एक leather bag में बंद कर देता है। फिर उस बैग को Odysseus को देते हुए कहता है कि इस bag को घर पहुँचने के बाद ही खोले और उन हवाओं को आजाद कर दे।

इसके बाद Odysseus फिर से घर के लिए चल पड़ता है। वे लोग Ithaca पहुँचने ही वाले थे लेकिन उस रात जब Odysseus सो जाता है तो उसके साथी सोचते हैं कि leather bag में शायद सोना होगा। वे उस bag को खोल देते हैं।

इससे बुरी हवाएँ समय से पहले ही आजाद हो जाती हैं। फिर वे भयंकर तूफान उठा देती हैं। Odysseus और बाकी लोग फिर से Aeolus के पास पहुँच जाते हैं।

अब तक Aeolus को Poseidon के गुस्से का पता चल चुका था। वह उसे नाराज नहीं करना चाहता था। और इसके बाद वह Odysseus की मदद करने से इंकार कर देता है।

**
इसके बाद Odysseus अपने साथियों के साथ फिर से घर के लिए चल पड़ता है। लेकिन रास्ते में Laestrygonians नाम के दैत्य उन पर हमला कर देते हैं।

वे सब जहाजों को डुबो देते हैं। सिर्फ Odysseus का जहाज उनके हमले से बच निकलता है। फिर वे एक जादूगरनी Circe के island पर पहुँच जाते है।

वहाँ Circe, Odysseus के सभी साथियों को सूअर बना देती है। लेकिन Hermes ने Odysseus को एक herb दी थी जिससे वह Circe के जादू से बच जाता है। और उससे प्यार का झूठा नाटक करता है। फिर वह अपने साथियों को फिर से आदमी बनवा देता है।

वह एक साल तक Circe के साथ रहता है। और एक साल बाद Circe से आग्रह करता है कि उसे घर जाने दे। Circe उसकी पत्नी के प्रति वफ़ादारी से बहुत प्रभावित होती है और उसकी मदद करने के लिए तैयार हो जाती है।

वह उसे Land of the Dead ( Hades) जाने का रास्ता बताती है और कहती है कि वहाँ जाकर Tiresias नाम के prophet से मिले। वही उसे आगे का रास्ता बता सकता है।

यह सुकर Odysseus अपने बचे हुए साथियों के साथ Hades के लिए निकल पड़ता है।

**

Land of the Dead पहुँचकर वह उन्हें कुछ बलिदान देता है। वहाँ उसे Troy युद्ध में मारे गए योद्धाओं की आत्माएँ दिखती हैं। वह अपनी माँ की आत्मा से भी बात करता है। फिर वह prophet Tiresias को बुलाता है और उससे आगे का रास्ता पूछता है।

Tiresias कहता है कि उसे Sun God, Helios के island Thrinacia पर जाना होगा। लेकिन वहाँ पर पवित्र animals का शिकार न करे। वरना उसका जहाज डूब जायेगा।

**

यह सब सुनकर वे Thrinacia के लिए निकल पड़ते हैं। लेकिन रास्ते में Sirens का एरिया पड़ता था। वे अपने मधुर संगीत से सबको मन्त्र – मुग्ध कर देते थे जिसके बाद सब लोग आत्म-हत्या कर लेते थे।

Odysseus अपने सब साथियों के कानों में wax भरवा देता है। ताकि वे Sirens के संगीत को न सुन पाएँ।

लेकिन खुद वह उनके संगीत को सुनना चाहता था। इसलिए साथियों से कहता है कि उसे मस्तूल से बाँध दें।
और अपने कानों में wax नहीं डलवाता। इस तरह वे Sirens के एरिया से सुरक्षित निकल जाते हैं।

लेकिन इसके बाद एक 6 सिरों वाला दैत्य उन पर हमला कर देता है। वह दैत्य 6 लोगों को खा जाता है। Odysseus अपने भालों से उस दैत्य को मार देता है। फिर वे लोग Thrinacia island पर पहुँच जाते हैं।

**

Thrinacia पहुँचकर Odysseus साथियों से कहता है कि वहाँ सिर्फ फल -फूल ही खाएँ। और वहाँ के animals का शिकार न करें।

लेकिन एक दिन Odysseus पूजा करने जाता है। पीछे से उसके साथी कुछ animals को मार कर खाने लगते हैं।इससे Sun God बेहद नाराज हो जाता है। वह देवताओं के राजा Zeus से शिकायत करता है और कहता है कि उन सबको उचित दंड दे।

जब Odysseus और साथी जहाज से आगे बढ़ने लगते हैं तो Zeus उनके जहाज के टुकड़े – टुकड़े कर देता है। इससे Odysseus के सब साथी डूब जाते हैं।

लेकिन वह तैर कर Ogygia island पर पहुँच जाता है। जहाँ Calypso उसे अपना बंदी बना लेती है और सात साल तक वहीं रखती है।

इसके आगे की कहानी हमने पहले ही पढ़ ली थी (Book 5-८)। Calypso ने जब Odysseus को छोड़ा था तो
Poseidon ने फिर से हमला करके उसके जहाज को डुबो दिया था। और वह बहकर Calypso के island पर
पहुँच गया था।

और इस वक़्त वह उन्ही को अपनी कहानी सुना रहा था।


Return to Ithaca (Books 13 -20)Odyssey summary in Hindi

Odysseus की कहानी सुनने के बाद सारे Phaeacians बहुत प्रभावित होते हैं। फिर वे Odysseus को बहुत सा सोना देते हैं। और रात को जब वह सोया हुआ था तो चुपचाप उसे Ithaca के किनारे छोड़ आते हैं।

जब उसकी आँख खुलती है तो वह सोचता है कि कहीं और आ गया है। लेकिन Athena उसे बताती है कि वह सच में अपने घर आ गया है। फिर वह उसके सोने को छुपा देती है। और उसे एक भिखारी जैसा बना देती है।

उधर Telemachus भी Sparta से घर लौट रहा था। Suitors उस पर हमला करने वाले थे, लेकिन Athena उसे सुरक्षित दूसरी तरफ ले जाती है। फिर वह उसे उसके पिता Odysseus के पास ले जाती है।

दोनों बाप – बेटा एक दूसरे को देखकर बेहद खुश होते हैं। इसके बाद Odysseus बेटे से कहता है कि अब सभी 108 suitors को खत्म करना होगा।

पहले वह Telemachus को घर भेज देता है। और उसके बाद खुद अपने महल में आता है। वहाँ सारे suitors उसका मजाक उड़ाते हैं।

एक maid Odysseus के पैर के पुराने निशान से समझ जाती है कि वह Odysseus है लेकिन वह उसे चुप रहने के लिए कहता है। ( Odyssey summary in Hindi )

Slaying of the Suitors (Books 21-24)Odyssey summary in Hindi

अगले दिन Athena, Penelope के पास जाती है और उससे कहती है कि सारे suitors का मुकाबला रखे।

Penelope सभी suitors को इक्कठा करती है और कहती है कि जो भी Odysseus की तरह उसके धनुष पर प्रत्यन्चा चढ़ा कर सात कुल्हाड़ियों के बीचों -बीच निशाना लगा देगा वह उसी से शादी करेगी।

एक -एक करके सारे suitors कोशिश करते हैं। लेकिन कोई भी धनुष पर प्रत्यन्चा नहीं चढ़ा पाता।

अंत में Odysseus जो अभी भी भिखारी के भेष में था, धनुष पर प्रत्यन्चा चढ़ाता है और आसानी से निशाना भी साध लेता है। यह देखकर सब हैरान हो जाते हैं।

तभी Odysseus अपने भिखारी का भेष उतार कर फेंक देता है। सब देखते हैं कि वह कोई और नहीं खुद Odysseus था। Odysseus एक ही तीर से Antinous को मार देता है। इसके बाद एक -एक करके बाकी suitors को भी मारने लगता है।

जब तीर खत्म हो जाते हैं तो वह तलवार और भाले से भी उन suitors को मारता है। Telemachus भी बहुत से suitors को मार देता है।

उन सबको मारकर Odysseus, Penelope से मिलता है। बर्षों बाद एक दूसरे से मिलकर उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसके बाद Odysseus सारे राज्य के सामने आता है। अपने राजा को देखकर सब लोग खुश हो जाते हैं।

इसी बीच suitors की family के लोग विद्रोह करने की कोशिश करते हैं। लेकिन Odysseus का पिता Laertes अपने पुराने दुश्मन Antinous के पिता को मार देता है। फिर Athena की मदद से वहाँ शांति स्थापित हो जाती है।

इस तरह Odysseus का मुश्किल वक़्त खत्म होता है। और वह ख़ुशी -ख़ुशी अपने परिवार के साथ रहने लगता है।

समाप्त।

दोस्तो यह थी Homer के महाकाव्य Odyssey की summary in Hindi । कमेंट करके बतायें आपको कैसी लगी।

Iliad by Homer summary in Hindi

Ulysses summary in Hindi (by James Joyce)

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

2 thoughts on “Odyssey by Homer summary in Hindi”

Leave a Comment