Apni Kitab Kaise Publish Kare | अपनी किताब कैसे पब्लिश करें

Title – अपनी किताब कैसे पब्लिश करें – online Amazon KDP पर आसानी से or Apni kitab kaise publish kare

दोस्तो , आजकल competition के ज़माने में अपनी किताब या नावेल पब्लिश करना बहुत मुश्किल हो गया है।

साथ ही यह process बेहद पेचीदा भी है। आप पहले मेहनत से कोई किताब लिखते हो , फिर Publishers के पास भेजते हो और फिर बहुत बार rejection ही हाथ आता है।

ऐसे में Amazon KDP (Kindle Direct Publishing ) program बहुत काम का हो सकता है।

आप घर बैठे आराम से कुछ ही मिनटों में अपनी किताब online बेचने के लिए upload कर सकते हो। और अच्छी कमाई कर सकते हो।

लेकिन यह सब कैसे करना है इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है। तो आइये पढ़ते हैं।

Apni kitab kaise publish kare,  अपनी  किताब  कैसे  पब्लिश  करें
अपनी किताब कैसे पब्लिश करें

Apni kitab kaise publish kare

1. दोस्तो, सबसे पहले तो अपनी किताब या Novel लिख लें। इसके लिए आप यह post पढ़ें। इसमें आपको नावेल लिखने की सारी जानकारी और tips दिए गए हैं।

2. किताब या novel लिखने के बाद आप उसे format कर लें। इसके लिए इन guidelines को पढ़ें। इसमें आपको पता चलेगा कि Font कौन सा रखना है। Font size कितना होगा। आदि।

3. इसके बाद अपनी किताब को PDF में convert कर लें।

4. अब आप Amazon KDP पर जाइये। और वहाँ अपना account बना लीजिये। जैसे आप Gmail या Facebook पर बनाते हैं। आज की date में इतना तो कोई भी कर लेगा।

अपना User – id और password कहीं पर लिख लें। क्युँकि आजकल इतने password हो जाते हैं कि याद रखना मुश्किल हो जाता है (Apni kitab kaise publish kare).

5. जब आप लोग इन करंगे तो आपसे हर चीज पूछी जाएगी। बस आप हर column को भरते जाइये।
जैसे बुक का title, author name, आदि चीजें आपको fill करनी पड़ेंगी। जो ज्यादा कठिन काम नहीं है।

6. इसके बाद आप अपनी बुक की PDF upload कर दीजिये।

7. अपनी किताब का मूल्य भी decide कीजिये। शुरू में उसे कम ही रखिये। आपकी किताब बिकने पर Amazon अपना कमीशन भी लेगा। post – Apni kitab kaise publish kare !

8. आप अपनी किताब को promote करने के लिए 3 महीने KDP select program में भी रख सकते हैं। इससे लोग आपकी किताब को Free में download कर पायेंगे। और अच्छा लगने पर आपको Free review मिल जायेंगे। वे अपने दोस्तों में भी इसे share कर सकते हैं। इससे आपकी किताब की Free promotion हो जाएगी।

लोगों द्वारा Free download करने पर भी आपको कुछ पैसा मिल जाता है।

9. Finally आप अपनी किताब को Print on Demand वाले option में भी रख दें। इससे आपकी किताब की Printed copy customer को भेजी जाएगी। Otherwise लोग सिर्फ E-book की PDF ही download कर पायेंगे।

Tips For Writing, Editing, Publishing and Promotion

लेखन के लिए जरुरी टिप्स: Apni kitab kaise publish kare

1. प्रतिदिन लिखने की आदत डालिये। अच्छे मूड का इन्तजार मत कीजिये। जब आप लिखना शुरू करेंगे तो मूड अपने आप ही बन जायेगा।

2. पहले ड्राफ्ट में परफेक्शन लाने की उम्मीद न रखें। बल्कि जैसे भी हो बस अपनी कहानी को पूरा कीजिये। बाद में एडिटिंग के समय आप गलतियां हटाकर पेरफ़ेक्टिव ला सकते हैं।

3. लिखने से पहले गहन शोध कर लें और अपने नोट्स बना लें। जैसे डिटेक्टिव नावेल लिख रहे हों तो पहले ही पता कर लें कि पुलिस विभाग कैसा होता है और कैसे काम करता है।

4. लिखने से पहले एक रूपरेखा तैयार कर लें। पहले ही ही चैप्टर्स के नाम लिख लें और उनको छोटी समरी तैयार कर लें। इससे आप फ़ास्ट लिख पायेंगे। Tips – Apni kitab kaise publish kare.

5. स्पष्ट भाषा शैली का प्रयोग करें। संक्षिप्त वाक्य लिखें और अनावश्यक शब्दजाल या जटिलता से बचें। इससे आपके पढ़नेवाले पढ़ते चले जायेंगे और बोर नहीं होंगे।

6. जो भी दृश्य हो उसे दिखाएँ न कि बतायें। जैसे यह न लिखकर कि ठंडी हवा चल रही थी आप लिख सकते हैं जैसे ही हवा ने मेरे गालों को छुआ मेरे सारे शरीर में कंपकंपी शुरू हो गयी।

7. सारी पुस्तक में एक जैसी भाषा शैली रखें।

8. अपनी कहानी या उपन्यास जा अंत जल्दी लिखें। वेवजह अपने पाठक को भटकाते न रहें। और अंत में सभी प्रशनो का उत्तर मिल जाना चाहिए।

संपादन हेतु टिप्स (Editing and Revision Tips):

1. Take Breaks: लिखने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लीजिये। इससे आपक ब्रेन फ्रेश होगा और आप अच्छे से गलतियां ढूँढ कर अपने नावेल में निखार ला पायेंगे।

2. Read Aloud: अपने लिखे नावेल या कहानी को जोर से पढ़ें। इससे आपको पता चलेगा कि प्रवाह कैसा है। और कहाँ -कहाँ गलतियां हुई हैं। फिर आप उन्हें ठीक करते जाइये।

3. Get Feedback: अपने दोस्तों आदि से फीडबैक लीजिये। देखिये कि उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या पसंद नहीं आया। जो पसंद नहीं आया उसे फिर से लिखिए। Apni kitab kaise publish kare from home.

4. Cut Unnecessary Words: फ़ालतू के शब्द, वाक्य और मुहावरे आदि निकाल दीजिये। बहुत ही तड़क -भड़क वाली भाषा का इस्तेमाल मत कीजिये। यह सिर्फ आटे में नमक जितना होना चाहिए।

5. Check for Grammar and Punctuation: देखिये कि ग्रामर की कोई गलती तो नहीं हुई है। उन्हें ठीक कर लीजिये। ऐसे ही कॉमा या पूर्ण -विराम आदि भी चेक कीजिये।

6. Three Revisions: कम से कम तीन Revisions कीजिये। उसके बाद ही पब्लिश करने के लिए भेजिए।

हार्डकॉपी कैसे पब्लिश करें (Kitab kee hardcopy kaise publish kare)

1. आप अपनी किताब की हार्डकॉपी छपवा सकते हैं। इसके लिए आप किसी पब्लिशर के पास भेजिए। साथ में एक Cover Letter भी लिखना होगा। जिसमे आप अपनी किताब के बारे में संक्षेप में बताएँगे।

2. आप गूगल पर जाने -माने पब्लिशर्स के पते ढूँढ सकते हैं। अगर आपने नावेल लिखना है तो नावेल पब्लिशर ढूँढ़िये। अगर कोई सेल्फ हेल्प बुक लिखी है तो उसके Publishers ढूँढ़िये।

3. इसके बाद एक कूरियर या स्पीडपोस्ट के जरिये आप अपनी किताब की Manuscript पब्लिशर के पास भेज सकते हैं।

4. फिर Publisher उस मैनुस्क्रिप्ट को अपने रीडर्स के पास भेजेंगे । अगर उन्हें आपका काम पसंद आता है तो वे Publisher को बताएँगे ।

5. इसके पश्चात पब्लिशर आपकी किताब को पढ़ेगा और निर्णय लेगा कि आपका काम छपने योग्य है या नहीं।

6. अगर पब्लिशर आपकी किताब छापने में इंटरेस्टेड होगा तो वह आपको एक लेटर से सूचित करेगा। और अगर नहीं होगा तो भी आपको बता देगा और आपकी मैनुस्क्रिप्ट आपको लौटा देगा। इसके बाद आपको वह दूसरे Publisher के पास भेजनी होगी।

दोस्तो, कभी भी Rejection से घबरायें नहीं। हैरी पॉटर नावेल को कम से कम 17 पब्लिशर ने reject किया था। लेकिन अब उसका इतिहास देखिये। इसलिए अगर लेखक बनना है तो धैर्य रखना ही होगा।

समाप्त।

दोस्तो , उम्मीद है यह post (अपनी किताब कैसे पब्लिश करें – online Amazon KDP पर) पढ़कर आप अपनी किताब को online Amazon KDP पर पब्लिश करना सीख गए होंगे।

अगर कुछ doubt हो तो नीचे comment करके पूछ सकते हैं। Apni kitab kaise publish kare धन्यवाद।

Note : दोस्तो, आपको एक नए device – Kindle के बारे में बताना चाहूँगा।

Kindle देखने में मोबाइल की तरह होता है। इसकी मदद से आप कोई भी PDF या e-Book आसानी से पढ़ सकते हैं। इससे आपको E-Book एक normal किताब जैसी लगती है।

और आपकी आँखों पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। आप अपने बच्चों को भी Kindle गिफ्ट कर सकते
हैं। इससे उन्हें जल्दी चश्मा नहीं लगेगा।

घर बैठे ऑनलाइन Kindle मँगवाने के लिए आप यहाँ CLICK कर सकते हैं :

2 thoughts on “Apni Kitab Kaise Publish Kare | अपनी किताब कैसे पब्लिश करें”

Leave a Comment