Percy Jackson – The Last Olympian Hindi summary

Book 5 – Percy Jackson – The Last Olympian Hindi summary

Author: Rick Riordan

Percy को पता चलता है कि Kronos देवताओं के निवास – Olympus पर आक्रमण करने जा रहा था। उसने Luke की बॉडी पर कब्ज़ा कर लिया था। और अब वह Princess Andromeda नामक जहाज पर सवार होकर आगे बढ़ रहा था।

Percy एक दूसरे demigod Charles के साथ Kronos (Luke) को मारने जाता है। लेकिन एक जासूस ने पहले ही Luke को बता दिया था। इससे Percy पकड़ा जाता है। मगर वह वहाँ विस्फोट कर देता है।

इसके बाद Percy अपने पिता Poseidon के पानी के नीचे बने महल में होश में आता है। लेकिन महल को चारों ओर से Titan Oceanus द्वारा घेर लिया गया था। और वहाँ लड़ाई छिड़ी हुई थी। Percy भी लड़ना चाहता था। लेकिन उसके पिता उसे वापस camp जाने को कहते हैं ताकि वह वहाँ एक Prophecy (भविष्यबाणी ) को सुन सके ।

**

Percy अपने कैंप चला जाता है। वहाँ Nico उसे अपने प्लान के बारे में बताता है। फिर वे दोनों पाताल लोक की Styx नदी पर पहुँचते हैं। वहाँ Percy उसमें नहाता है और उसका शरीर Achilles की तरह वज्र जैसा बन जाता है।

तभी पाताल लोक के कुछ monster उस पर हमला करते हैं लेकिन वह उन सबको हरा देता है।

इसके बाद वह Nico से कहता है कि अपने पिता Hades को Kronos के खिलाफ लड़ने के लिए राजी करे।
फिर उसे वहीं छोड़कर Percy New York स्थित अपने Camp पर आ जाता है।

**

Percy Jackson and The Last Olympian – summary in Hindi

तभी Kronos , New York शहर के सभी आम लोगों को अपने जादू से गहरी नींद में सुला देता है। फिर सारे Titans कैंप पर हमला कर देते हैं।

इस लड़ाई में दोनों तरफ के काफी लोग मारे जाते हैं। Annabeth एक समय Percy को Ethan से बचाती है।
क्युँकि Percy की गर्दन बज्र की नहीं हुई थी। लेकिन Annabeth इसमें घायल हो जाती है।

ऐसे ही Selena एक monster Drakon से लड़ते हुए घायल हो जाती है। लेकिन Drakon सब पर भारी पड़ रहा था।

तभी Rachel भविष्यणवाणी करती है कि Drakon को सिर्फ Ares की संतान ही मार सकती है। तभी Clarisse जो Ares की बेटी थी वहाँ आती है और Drakon को मार गिराती है।

Percy सबको बताता है कि Selena , Kronos के लिए जासूसी कर रही थी। लेकिन अब उसका ह्रदय -परिवर्तन हो चुका था। और उसे हीरो का सम्मान दिया जाता है।

**

उधर दूसरी ओर Olympus के देवता Kronos के monster Typhon से लड़ रहे थे।

Percy अपने साथियों को लेकर Olympus की रक्षा के लिए जाता है। वह अपने पिता से भी कहता है कि Olympus को बचाये जो Zeus का था।

तभी Hades और Nico भी अपनी सेना को लेकर आ जाते हैं। सब लोग मिलकर Typhon और उसकी सेना से भिड़ जाते हैं।

आखिर Poseidon अपने Cyclops की मदद से Typhon का खात्मा कर देता है।

**

लेकिन मौका पाकर Kronos अब Olympus के अंदर चला जाता है। वहाँ Percy और Annabeth उससे लड़ने लगते हैं। लेकिन वह उन पर भारी पड़ने लगता है।

एक वक़्त Kronos Annabeth को मारने वाला था। तभी Luke के अंदर का इंसान जाग जाता है। वह Kronos पर काबू पा लेता है।

Percy , Luke को एक चाकू देता है। Luke भी Styx नदी में नहाने के कारण वज्र का हो चुका था। लेकिन उसकी armpit वज्र नहीं हुई थी। इसलिए Luke चाकू को अपनी armpit में मार देता है। इससे Luke के साथ -साथ Kronos भी मर जाता है।

और यह लड़ाई खत्म हो जाती है।

**

Novel : Percy Jackson – The Last Olympian Hindi summary

इसके बाद Gods सब demigods को उनकी बहादुरी के लिए rewards देते हैं। Rachel को नयी Oracle बना दिया जाता है।

Zeus , Percy को immortal God बनने का offer देते हैं। लेकिन Percy इसके लिए मना कर देता है।

और कहता है कि इसके बदले सब निर्दोष Titans को भी उचित दर्जा दिया जाये। साथ ही सारे Gods अपने बच्चों को अपना लें जो मनुष्यों से पैदा हुए थे। सब इसके लिए मान जाते हैं।

इसके साथ ही सब Demigods अपने Camp लौट आते हैं। वे शहीदों को श्रदाँजलि देते हैं और फिर सामान्य जीवन जीने लगते हैं।

समाप्त।

दोस्तो, आशा है Percy Jackson – The Last Olympian Hindi summary आपको पसंद आयी होगी। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Read More :

Percy Jackson and The Lightning Thief Hindi summary

Percy Jackson -The Sea of Monsters Hindi summary

Percy Jackson and The Titan’s Curse Hindi summary

Percy Jackson – The Battle of the Labyrinth Hindi summary

1 thought on “Percy Jackson – The Last Olympian Hindi summary”

Leave a Comment