How to write a novel in 13 steps | उपन्यास कैसे लिखें

दोस्तो, एक research  में ऐसा पाया गया है कि दुनिया में लगभग 80  प्रतिशत लोग कभी न कभी novel  लिखने की सोचते हैं।  लेकिन उनमें से ज्यादातर कभी  लिख नहीं पाते। क्युँकि उन्हें ठीक से पता नहीं होता कि कैसे शुरू करें और अंत तक कैसे ले जायें।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि नावेल कैसे लिखें ( How to write a novel) तो यह पोस्ट जरूर  पढ़िए।  इसमें दिए 13  steps  की help  से आप भी अपना novel  लिख सकते हैं।  और famous  writer  बन सकते हैं।  तो आइये पढ़ते हैं कि Novel  (उपन्यास) कैसे लिखते हैं।

1) Find a story ideaअच्छा idea खोजें

सबसे पहले अपना story  idea  लिख लें।  आपको novel  की story  का idea  कभी भी और कहीं से भी आ सकता है।

हो सकता है आपकी life  में कोई ऐसा incident  हुआ हो जिसने आपके दिलो – दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी हो। आप अपने novel  को उस incident पर भी based कर सकते हो।

लेकिन हर चीज को बदल दें।  जैसे पात्रों के नाम और place आदि भी बदल दें।

इसके अलावा आपको दूसरी किताबों या magazines आदि से भी novel  ideas की inspiration  मिल सकती है। Newspaper  में छपने वाली रोज की खबरों से भी आपको कोई idea  मिल सकता है।

चाहे जो भी हो जैसे ही आपके दिमाग में idea  आता है उसे आप अपनी diary  में जरूर लिखें।  क्युँकि time  के साथ आप उसे भूल सकते हैं।

इसलिए दोस्तो लेखक बनने से पहले पाठक बनें। इस blog पर भी आप बहुत से Novels  की summary  पढ़ सकते हैं।

2) Read books in your genre

दोस्तो, Novels  के तरह -तरह के genres  यानि प्रकार होते हैं ।  जैसे comedy, tragedy, thriller, romance, historical, mystery, horror  आदि।

आप पहले यह देखें कि आपको किस प्रकार के Novels  आकर्षित करते हैं। और आप खुद कौन से genre  का नावेल लिखना चाहते हो। फिर उस genre पर लिखी गयी किताबें पढ़ें। 

जैसे अगर आपको Horror  Novels  अच्छे लगते हैं तो आप Stephen  King, Dean  Koontz  आदि के Novels  पढ़ें ।

Spy  thriller  लिखना चाहते हैं तो Ian  Flemings  के James Bond  series  के  novels  पढ़ सकते हैं।

Fantasy  लिखने में रूचि है तो आप JK Rowling  की Harry  Potter  series  पढ़ सकते हैं। आदि। 

तो अपना genre decide  करें। और देखें कि उस genre  के Novels  कैसे लिखे गए हैं।  उनकी copy  नहीं करनी है, बल्कि खुद को

अवगत करवाना है कि उन Novels  का atmosphere, character, dialogue  और scenes आदि कैसे होते हैं।

Note – दोस्तो, इस blog  पर आपको बहुत से Novels  की summary  मिल जाएगी उन्हें जरूर पढ़ें।

Carrie by Stephen King – A horror story in Hindi

3) Choose your novel’s point of view

किसी भी नावेल को लिखने के लिए तीन तरह के Point  Of  Views  (POV) हो सकते हैं :

1. First  Person  – इस श्रेणी में आप खुद ही एक Character  होते हो।  जो अपनी कहानी readers  को बता रहे होते हो।

आप अपना Character  कैसा भी बना सकते हो।  जैसे आप कोई secret  agent  बन सकते हो या कोई पुलिस अफसर, detective आदि।  यह आपके genre पर निर्भर करेगा।

लेकिन कैसा भी Character  अख्तियार करें आपको अपनी कहानी सुनानी है।  जैसे आप अपने दोस्तों को अपना कोई experience सुनाते हैं।

मान लीजिये आप एक सीक्रेट एजेंट हैं तो आपका नावेल कुछ इस तरह लिखा जायेगा –

“जैसे ही मैंने brandy  का एक peg  पिया मुझ पर बेहोशी छाने लगी। जाने मैं कितने घंटे बेहोश रहा।  जब मुझे होश आया तो मैंने खुद को एक garage  में कुर्सी से बंधे पाया।”

तो इस example  से आपको समझ आ गया होगा कि First  person  में नावेल कैसे लिखा जाता है।

2. Second  person  – दोस्तो second person  में You (तुम्हारे) के दृष्टिकोण से लिखा जाता है। 

ऐसे नावेल बहुत ही कम पाए जाते हैं या कभी -कभी किसी Novels  में कुछ scenes  में ऐसा POV इस्तेमाल किया जाता है।

इसका example  पढ़ते हैं – “तुम कमरे की तलाशी ले रहे थे।  तभी तुम्हे साथ वाले कमरे से कुछ आवाजें सुनायी दीं। तुम खिड़की के पास गए और तुमने देखा कि वहाँ दो नकाबपोश लोग खड़े थे।”

3. Third  person  – सबसे ज्यादा नोवेल्स Third person  में लिखे जाते हैं। आपने जितने भी किस्से -कहानियाँ या Novels  पढ़े होंगे वे इसी person  में लिखे जाते हैं।

इसमें characters के नाम या pronouns  जैसे He, She और It का प्रयोग किया जाता है।

Example  के तौर पर ऐसा POV कुछ इस तरह का होगा –

“Harry  Potter  ने देखा कि Tom  Riddle  ही वास्तव में Voldemort  था। उसने ही girls  bathroom  में अपनी dairy फेंकी थी। ताकि उसके जरिये वह Ginny  को अपने काबू में कर सके।”

तो आपने देखा कि इस  example में Character  के नाम का इस्तेमाल हो रहा है।  साथ ही pronouns  (वह, उसने आदि) भी प्रयोग में लाये जा रहे हैं।

अगर आपको पहला novel  लिखना है तो इसी POV में लिखें। जब एक experienced  writer  बन जाएँ तो अन्य POV try कर सकते हैं।

Pride and Prejudice summary in Hindi – novel by Jane Austen

4) Establish the setting (Novel writing steps)

हर नावेल की एक खास setting (परिवेश) होती है।  जिसे आप location या दुनिया भी बोल सकते हो।

इसलिए नावेल लिखने से पहले आपको भी सोचना होगा कि आपके नावेल की setting  क्या होगी। Setting  एक तरह से वो दुनिया होती है जिसमें आपके सारे Characters  रहते हैं।

जैसे Harry Potter की setting  Hogwarts  नाम का magical  स्कूल था। दूसरी setting लंदन में उसकी मौसी का घर था।

इसके साथ ही आपको यह भी देखना होगा कि आपके नावेल की timeline  क्या है।  क्या वह future  में हो रहा है, present  में है या past  में है। आपको अपने dialogues  और writing  style  फिर setting  और time  के हिसाब से ही लिखने होंगे।

5) Develop your main characters

अब आपको अपने नावेल के main  Characters  बनाने होंगे।  हर नावेल में एक main character  होता है।  और उसकी एक female  partner  भी होती है।

इसके साथ ही anti  – hero  या Villain  भी होते हैं।

फिर आपको minor  Characters  भी बनाने होंगे।  जो plot  या story  को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।

अपने main Characters  बनाने के लिए उनका सारा profile या biodata बना लें।  जैसे उम्र, कद, प्रोफेशन, dressing  sense , अच्छी -बुरी आदतें आदि।

ऐसे ही Villain  की भी profile  बनायें।  आपका कोई भी character  कमजोर नहीं होना चाहिए। बल्कि सबको interesting  होना चाहिए और अपने काम में expert  भी होना चाहिए।

आपके characters  में आम लोगों से ज्यादा qualities  होनी चाहियें तभी वे readers  को impress  कर पायेंगे।

6) Establish conflict and stakes

हर कहानी में मुख्य character के पास एक goal  होता है।  जिसे वह पाना चाहता है।

उस goal  को पाने के रास्ते में उसे बहुत सी रुकावटें मिलती हैं।  जिसे उन्हें दूर करना होता है।

तो आप भी main character के goal  decide  करें।  उन्हें क्या problems  देनी है ये भी सोच लें। फिर उन problems  को आपका characters कैसे solve  करेगा उसकी planning  बना लें।

Story  और Characters  को और interesting  बनाने के लिए आप उन्हें कुछ conflicts  (दुविधा) दें।  Conflicts  दो तरह के होते हैं :

1. External  conflict  – Characters को बाहरी दुनिया में जिन बाधाओं का सामना करना पड़ता है।  उसे external  conflict  कहते हैं।

जैसे Harry  Potter  का external conflict  Voldemort  को हराना था।

2. Internal  conflict  – Characters की personal  problems  को internal  conflict  कहते हैं।  हर बार हमें कुछ tough  decisions  लेने पड़ते हैं। और Character  कई बार ठीक decisions  लेते हैं और कई बार उनसे गलती भी हो जाती है।

इसलिए अपने characters को strong  बनाने के लिए उन्हें अच्छे internal  conflicts भी दीजिये।

जैसे Harry  का internal  conflict  खुद को Voldemort  जैसा बनने से रोकना था। वह हमेशा खुद को जादू के गलत प्रभाव से बचा कर रखता था।

इसलिए दोस्तो आप अपने Characters  को internal  और external  दोनों तरह के conflicts  दें।  इससे आपके पात्र बहुत ही परिपक्कव  लगेंगे।

7) Create an outline

पूरा नावेल एक साथ लिखने न बैठ जायें।  वर्ना आपको middle  में लग सकता है कि आपको अब नावेल को आगे बढ़ाने में दिक्कत हो रही है। आप ending  भी decide नहीं कर पा रहे।

और कई बार आपको पूरा नावेल फिर से लिखना पड़ सकता है।  इस सबसे बचने के लिए आप पहले एक रूप -रेखा बना लें।

जिसका मतलब है आप एक पेज में अपनी सारी कहानी लिख लें।  पहले ही decide  कर लें कि आपके Characters  अपने goal  कैसे हासिल करेंगे। अगर कुछ दिक्कत हो तो उनके goal  शुरू में ही change  कर दें।

कुछ ऐसे goal  सोचें जो सच में हासिल करने योग्य हों। और जिन्हे हासिल करके character और ज्यादा maturre हो न कि वो कमजोर लगे।

ऐसे ही ending  के बारे में शुरू में ही सोच लें। 

लेकिन दोस्तो, writing  के लिए कोई भी hard  and  fast  rules  नहीं होते। कुछ writers  जैसे Stephen King  कभी भी outline  नहीं बनाते हैं।  बल्कि वे Characters  से ही start  करते हैं। 

लेकिन वे एक बहुत ही experienced  writer  हैं।  और हो सकता है उनमे इस तरह का talent  हो।

तो आप भी अपनी सुविधा और talent के अनुसार ही काम करें। अगर outline  बनाने से आपको help  मिलती हो तो जरूर बनायें।

8) Choose your story structure (Write a Novel)

दोस्तो हर कहानी या novel  के basically  तीन ही parts  होते हैं :

 1) Beginning  2) Middle  और 3) End

1. Beginning  में आप characters  और उनके conflicts  को introduce  करते हो। Readers  को आपके Characters  के बारे में हर चीज पता चलती है। उन्हें समझ आता है कि कौन अच्छा Characters  है , कौन बुरा है और कौन सा संदेह के घेरे में  में आ रहा है।

2. Middle part में आप characters को goal  की तरफ बढ़ाते हो और उन्हें problems  देते हो।  characters को उन problems को solve  करना होता है। Genre के अनुसार problems निर्धारित होती हैं।  जैसे Horror  novel  में कुछ paranormal  creature आदि  से डील करना पड़ता है।  सामाजिक नावेल में कुछ social  problems  हो सकती हैं।

3. End  – इस भाग में आप नावेल को climax  की तरफ ले जाते हो। अब तक characters अपने  goal  हासिल कर लेते हैं।  Villain  की ज्यादातर हार होती है।  लेकिन tragedy  में उल्टा हो सकता है।

इसके साथ ही main characters ने अपने external  और internal  conflict  को भी सुलझा लिया होता है।

कुछ Novels  में 5  या 8  acts भी हो सकते हैं।  लेकिन अगर आप beginner हैं तो शुरू में 3  act  वाला novel  ही सोचें। इससे आपको लिखने में काफी आसानी होगी।

9) Establish a writing routine

जब आप novel  लिखने लगें तो एक रूटीन बना लें।  जैसे Horror  writer  Stephen  King  सुबह दो घंटे, दोपहर दो घंटे, evening  में दो घंटे और रात में दो घंटे लिखते हैं।

आप भी अपनी सुविधा के अनुसार रूटीन बना सकते हैं। फिर उस  रूटीन को हर हाल में  follow  करें।

बहुत से writers  यहीं गलती करते हैं। वे मूड का इंतजार करते रहते हैं।  वे सोचते हैं कि जब अच्छा मूड होगा या अच्छे scenes  दिमाग में आयेंगे तभी लिखेंगे।  लेकिन इससे उनका नावेल कभी complete  नहीं हो पाता।

इससे अच्छा है की रोज नियम से लिखें।  अगर कुछ अच्छा नहीं लिख पा रहे तो बेकार ही लिखते चले जायें।  लेकिन लिखें। 

Perfect  लिखने की कोशिश न करें। क्युँकि editing  के time  आप बेकार portions को हटा सकते हैं। और उस समय कुछ नया add कर सकते हैं।

इससे आपका नावेल जल्दी complete  होगा।

10) Consider literary devices and techniques

अपनी writing  को रोचक बनाने के लिए literary  devices  का इस्तेमाल करें।  जैसे Irony , sarcasm, symbolism, metaphor आदि।

  • Irony  का मतलब है कि चीजों को जैसा समझा जा रहा है हकीकत में वे उससे उल्टा होती हैं।

जैसे एक माँ चाहती है कि उसका बेटा बड़ा आदमी बने।  और यदि वह बेटा बहुत बड़ा smuggler  बन जाता है। तो इसे irony  ही कहेंगे।

  • ऐसे ही sarcasm  में जो चीज होती है उससे उल्टा बोला जाता है।  मान लीजिये आपके दोस्त ने बहुत बेकार खाना बनाया है। और आप कहते हैं कि वह क्या खाना बनाया है।  ऐसा खाना तो world का best  chef  भी नहीं बना सकता। तो यहाँ आप sarcasm का प्रयोग कर रहे हो।
  • Symbolism  में आप कुछ symbols  के सहारे अपनी बात कहते हैं। जैसे कोई Character  गले में ताबीज डालता है तो वह उसके धार्मिक होने का symbol (प्रतीक) होगा।
  • Metaphor  में आप एक चीज को किसी और चीज से compare  करते हो।

जैसे उसकी आखें diamonds  जैसी हैं।  यहाँ आखों को diamond से compare किया जा रहा है।

11) Edit your story – Novel kaise likhte hain

अपने नावेल को पूरा लिख लेने के बाद आप उसे edit  करना शुरू करें।  आपको सभी grammatical  mistakes  दूर करनी होंगी।

Novels  में कुछ बड़े -बड़े gaps को सुधारना होगा।  कहीं कुछ logical  नहीं लग रहा तो उसे मिटा कर फिर से लिखना होगा। सबसे पहले आप नावेल को पूरा पढ़ें और जहाँ भी गलती हो वहाँ mark  करते जायें।  और बाद में उन गलतियों को ठीक करें।

इस तरह अपने नावेल को कम से कम 3  बार edit  करें।  अगर आपको यह boring  लगे तो आप एक Editor  भी hire  कर सकते हो जो आपको Fiverr  पर भी मिल जायेगा। आप किसी दोस्त की help भी ले सकते हो।

12) Work with beta readers

अपन novel  पूरा होने के बाद कुछ beta  readers  को पढ़ने को दें और उनका फीडबैक लें।  अपने दोस्तों और family  members  के feedbacks  से बचें।  वे हमेशा ही आपके नावेल को अच्छा बोलेंगे।  क्युँकि वे आपकी feelings  को hurt  नहीं करना चाहते।

Beta  readers  का फीडबैक पढ़ें और उन्होंने जो लिखा है उसके अनुसार changes  करें।  क्युँकि आप अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए लिख रहे हो।

13) Publishing

Novel  का final  draft  पूरा हो जाने पर आप उसे publishers के पास भेजें।  इसके लिए पहले आप एक अच्छा सा cover  letter  लिखें।

जिसमें brief  में अपने बारे में और novel  के concept  के बारे में बतायें।

कुछ publishers  केवल agent  के जरिये ही नावेल की manuscript  accept  करते हैं। अगर ऐसा है तो आप भी agent  के जरिये अपना manuscript  भेजिए।

.

Conclusion of how to write a novel

तो दोस्तो, ऊपर दिए steps  को ध्यान में रखते हुए आप भी अपना novel लिख सकते हो।  और कौन जनता है कि आप ही अगले

चेतन भगत, प्रेमचंद, Stephen King  या JK Rowling  बन जायें और आपका bestseller novel पूरी दुनिया में पढ़ा जाये।

समाप्त।

दोस्तो इस article को पढ़कर आपको पता चल गया होगा कि उपन्यास कैसे लिखें (how to write a novel in Hindi) । अगर post से आपको लाभ मिला हो तो नीचे comment करके बतायें। धन्यवाद।

The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi

by Agatha Christie

14 thoughts on “How to write a novel in 13 steps | उपन्यास कैसे लिखें”

  1. Can you tell me where I should publish my novel? I want to show my novel to everyone for the first time. Till now I have shown it only to my friends and they also liked my novel.

    Reply
    • Sure. Please read this post – अपनी किताब कैसे पब्लिश करें – online Amazon KDP पर आसानी से

      Reply

Leave a Comment