Starlink क्या है – Elon Musk का internet revolution

Starlink क्या है (What is Starlink) Starlink बहुत से छोटे satellites का एक network है जो आगे आने वाले सालों में धरती के कोने -कोने में high speed internet देगा। और internet की दुनिया में क्रांति ला देगा।

यह Elon Musk का बहुत महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। और इसे उनकी कंपनी SpaceX द्वारा विकसित किया जा रहा है। (आपको याद दिला दें कि SpaceX ही वो company है, जो इंसान को मंगल ग्रह (Mars) पर बसाने के लिए काम कर रही है। )

Starlink के network में लगभग 42,000 छोटे satellites होंगे जो Low Earth Orbit (LEO) में घूमेंगे (आमतौर पर बाकी satellite बहुत ऊंचाई पर होते हैं जिन्हे High Earth Orbit (HEO) बोला जाता है।)

Low Earth Orbit satellites के signal को transceivers आसानी से पकड़ सकता है। और यही Starlink की खास बात है। इससे इंटरनेट की दुनिया में क्रांति आ जाएगी।

आप कितने भी GB की movie या game आदि कुछ ही seconds में download कर पाएँगे। और रेगिस्तान से लेकर ऊँचे पहाड़ों पर भी internet उतनी ही speed से दौड़ेगा।

Biography पढ़ें – Elon Musk Biography Book Summary in Hindi

Signal का tweet क्यों किया – Strategy of Elon Musk

आपने कभी सोचा कि आखिर Elon Musk ने tweet करके signal का signal क्यों दिया है ?

एक तो Elon Musk चाहते हैं कि सबकी privacy सुरक्षित रहे। लेकिन इसके पीछे एक important strategy भी छुपी हुई है।

जब आप Starlink का internet इस्तेमाल करना शुरू करेंगे तो उनका tie-up Signal के साथ ही होगा। इस से company को बहुत ज्यादा profit मिलेगा। और आपको high speed internet से चलने वाली सुरक्षित Apps मिल जाएगी।

इसलिए उन्होंने दूर की सोची है। उनकी tweet से अभी से लोगों में Starlink के प्रति जिज्ञासा बढ़ जाएगी। और बिना advertisement के ही उनका product प्रसिद्ध हो जायेगा।

Starlink क्या है
(Starlink – Elon Musk)

कितने satellite छोड़े जायेंगे ?

Starlink project में अभी तक 1015 satellites छोड़े जा चुके हैं। इसके लिए Falcon 9 Rocket का इस्तेमाल
किया गया है।

लेकिन पहले phase में कुल 12,000 satellites छोड़े जायेंगे। फिर धीरे -धीरे उनकी संख्या – 42,000 तक कर दी जाएगी।

जो 12 ,000 satellites छोड़े जायेंगे वे तीन तरह की ऊंचाई वाले orbits में घूमेंगे :

First – 550 km तक की ऊंचाई (1440 satellites )

Second – 1110 km तक की ऊंचाई (2825 Ku और Ka band वाले satellites )

Third – 340 km तक की ऊंचाई (7500 V – band वाले satellites )

Beta service की शुरुआत

दोस्तो, दुनिया की बहुत सी जगहों पर Starlink की beta service शुरू कर दी गयी है। लोगों को इससे 50Mbps se 150Mbps तक की speed का internet मिल रहा है। (अभी तक की highest speed USA में 12 to 25 Mbps ही है। )

तो दोस्तो, इस से आपको अंदाजा लग गया होगा कि future में Elon Musk कैसी क्रांति लाने वाले हैं। जब हम सोये होते हैं उस समय यह व्यक्ति satellites छोड़ रहा होता है। इस बात का कितने लोगों को पता
होगा !

इसलिए तो Elon Musk को सदी का सबसे क्रांतिकारी आदमी कहा गया है। Article पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इस प्रोजेक्ट से Elon Musk की wealth पर क्या प्रभाव पड़ेगा , नीचे comment करके जरूर बतायें।

Note : अगर आपको भी अपने अंदर के Genius को जगाना है और Rich बनना है तो ये दो किताबें जरूर पढ़िए :

Awaken the giant within – book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Also read Elon Musk Biography : Elon Musk Biography Book Summary in Hindi

(Tags : Starlink क्या है, What is Starlink, Elon Musk, Signal App )

Leave a Comment