50 Positive Habits summary in Hindi

50 Positive Habits Hindi summary : इन पचास positive habits की मदद से अपने जीवन
को बदल डालिये। लम्बी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और प्रसन्नता हासिल कीजिये।

Author: Michael Chapman

50 Positive Habits summary in Hindi

50 Positive Habits
(Summary in Hindi)

सभी 50 positive habits की summary इस प्रकार से है

1. Wake up early

हर दिन जल्दी उठें। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप 5 am Club की summary पढ़ सकते हैं।

2. Live to learn

हर दिन कुछ नया सीखें। कोई नयी किताब पढ़ें। इस ब्लॉग पर आपको बेहतरीन किताबों की आसान summary मिल जाती है।

यह न सोचें कि लिखना -पढ़ना और सीखना तो बस स्कूल और कॉलेज तक ही होता है। बल्कि सारी जिंदगी एक student बने रहें। और नया सीखते रहें। आप दिमागी तौर पर कभी बूढ़े नहीं होंगे।

3.Prioritize

अपने कामों की list बना लें। फिर उस काम को पहले करें जो सबसे जरुरी हो। इससे आपके सारे काम समय पर हो जायेंगे। और आप उन्हें भूलेंगे भी नहीं।

4. Practice gratitude

जिंदगी में अभावों का रोना न रोयें। बल्कि जो है उसके लिए Universe को धन्यवाद करें। इससे आप एक बेहद positive इंसान बन जायेंगे। और काफी कुछ achieve कर पाएँगे।

5. Develop resilience

असफल होने पर फिर से उठ खड़े होने की power अपने अंदर लायें। इसी को resilience कहते हैं। Failure ही हमें आगे बढ़ाते हैं। उनसे कभी खुद को हारा महसूस न करें। जो कभी fail नहीं होता वो जिंदगी में आगे भी नहीं बढ़ पाता।

6. Visualize

आप जो भी हासिल करना चाहते हैं, उसे हासिल करते हुए खुद को देखें। खुश रहना चाहते हैं तो पहले ही खुद को खुश देखें।

अपने बिज़नेस को सफल होता देखें। खुद को healthy और fit देखें। आदि।

7. Motivate yourself

खुद को खुद ही motivate करें। किसी दूसरे पर depend न रहें।

अच्छी किताबें हमें motivate करती हैं। इसलिए कोई किताब या उसकी summary इस ब्लॉग पर पढ़ें। जब असफल हों या दुखी हों तब जरूर थोड़ी देर पढ़ें। आप खुद देखेंगे कि आपका mood बदल गया है।

8. Learn to say “no.”

हमेशा हाँ कहने की जरुरत नहीं होती। कुछ लोग दूसरों को खुश रखने के लिए हमेशा हाँ बोल देते हैं। चाहे इससे उनकी अपनी ख़ुशी बर्बाद हो रही हो।

इसलिए अगर कोई चीज आपके बस में नहीं हो तो जबरदस्ती उसे न करें। बल्कि sorry बोल कर न कर दें।

9. Think positive

कितनी भी बुरी situation में फंसे हों, हमेशा positive सोचें। आपकी एक negative बात भी आपको depression में धकेल सकती है।

याद रखें समय कभी एक जैसा नहीं रहता। रात के बाद सुबह और पतझड़ के बाद बहार जरूर आती है।

10. Adopt a beginner’s mindset50 Positive Habits Hindi summary

जब काम शुरू किया जाता है तो लोग उसे बहुत ज्यादा उत्साह से करते हैं। लेकिन बाद में उनमें आलस आ जाता है।

इसलिए हमेशा अपने काम के प्रति सोचें कि आप उसे पहली बार कर रहे हैं। इससे आपमें उसे करने का enthusiasm बना रहेगा।

11. Read

हमेशा कुछ motivating और positive पढ़ें।

12. Set goals

हमेशा goal बना कर काम करें।

Goal हर दिन के लिए भी हो सकते हैं। हफ्ते के हो सकते हैं। साल के और जिंदगी के भी हो सकते हैं।

बिना goal के आप उस बस में बैठे होते हैं जिसका पता ही नहीं है कहाँ जा रही है। ऐसे में आप क्या मंजिल तक पहुँच पाओगे ?

13. Meditate

आखें बंद करके एक शांत जगह पर बैठ जायें। किसी मंत्र का जाप करें। ईश्वर का धन्यवाद करें।

इससे मानसिक शांति मिलेगी। और आप energetic feel करेंगे। सेल्फ -कण्ट्रोल भी बढ़ेगा।

14. Exercise

आज से ही excercise करने की कसम खा लीजिये। ज्यादा नहीं तो 5 -10 मिनट कर लीजिये।

ज्यादा मुश्किल नहीं तो कुछ हल्का -फुल्का कर लीजिये। पर खुद को fit रखें। शरीर में चर्बी न भरने दें। उससे हजार और बीमारियाँ हो जाती हैं।

15. Network

नए दोस्तों और लोगों का network बनाएँ। वे आपको जिंदगी की problems को solve करने में मदद करते हैं।बिज़नेस में भी आपका नेटवर्क काम आ सकता है।

16. Simplify your words

किसी को कुछ समझाना हो तो सरल शब्दों में समझायें। उन teachers की तरह न बनें जो इतना मुश्किल तरीके से पढ़ते हैं कि बच्चों को कुछ समझ नहीं आता। और कई बार वे सो जाते हैं।

17. Ask more questions.

जिज्ञासु व्यक्ति ज्यादा creative होता है। आप भी खुद से ज्यादा प्रश्न पूछें।

कुछ लोग आधी चीज सुनकर ही कह देते हैं कि उन्हें सब समझ आ गया। लेकिन बाद में काम खराब कर देते हैं।प्रश्न पूछने में शर्म न करें।

18. Make room for something new.

हमेशा कुछ नया करते रहें। नयी hobby सीख सकते हैं। किसी नयी जगह की यात्रा कर सकते हैं।

19. Live with congruency.

अच्छे principles और moral values के साथ जियें। तभी लोग आपका सम्मान करेंगे। चरित्र हीन व्यक्ति को कोई पसंद नहीं करता। और देर -सवेर उसका पतन भी हो जाता है।

20. Spend less than you earn50 Positive Habits Hindi summary

जितना आप कमाते हैं उससे कम खर्च करें। बाकी का पैसा invest भी करें। इसके लिए इस किताब की summary जरूर पढ़ें – Rich Dad Poor Dad summary in Hindi .

21. Save at least 10%.

सारी सैलरी कभी न उड़ायें। कम से कम 10 % जरूर बचाएँ।

22. Become a single-tasker

एक समय में एक ही काम करें। Multi tasking से कोई भी काम अच्छे से नहीं होता है। बल्कि उसमें errors आ जाते हैं। एक समय में एक ही काम पर focus करें।

23. Strife for mastery

अपनी skill में mastery लायें। इसके लिए उस काम को daily करें। कुछ सालों तक लगातार उस काम को करने से आप उसके master बन जाते हो।

24. Eat healthy

हमेशा balanced diet लें। फल और सब्जी जरूर खायें। भरपूर पानी पियें। Dry fruits खाते रहें। Fast food को न बोलें। लम्बे समय तक जियेंगे।

25. Meet decisions more efficiently

जो भी कार्य करने का निर्णय लिया है उसे अंजाम तक पहुँचायें। बहुत से लोग काम शुरू तो करते हैं लेकिन बीच में ही छोड़ कर भाग जाते हैं। ऐसा बहुत से businesses और blogs आदि के साथ होता है।

26. Make lists

अपने कामों की list बनाने की आदत डालें। इससे आपका हर काम समय पर होगा। और आप कुछ भी नहीं भूलेंगे । आपकी efficiency 10 गुना बढ़ जाएगी।

27. Stretch regularly

जयादा देर तक बैठे रहने से तरह -तरह की problems हो जाती हैं। इसलिए बीच -बीच में उठकर बॉडी को stretch करें । इससे कमर दर्द आदि problems नहीं होगी।

28. Write

डायरी में लिखने की आदत डालें। कोई किस्सा, कहानी या गजल आदि लिखते रहें। या आज के दिन आपने क्या किया यह लिखें।

लिखने से दिमाग हमेशा active रहता है। क्यूँकि लिखने के लिए सोचना पड़ता है। और सोचना दिमाग के लिए अच्छी exercise होता है।

29. Stack habits

बुरी आदत छोड़ कर अच्छी आदतें डालें। जैसे daily पढ़ना, walk करना, meditation, बागवानी आदि। इससे life में हमेशा healthy और fit रहेंगे।

30. Listen to podcasts50 Positive Habits summary in Hindi

जब low feel कर रहे हों तो कोई अच्छी podcast सुनें। इससे आपको नयी motivation मिलेगी। और आपका mood अच्छा हो जायेगा।

31. Make use of affirmations

हमेशा सोने से पहले या दिन में कभी भी आप positive affirmations बोलें। ये positive वाक्य होते हैं। जैसे – मैं बहुत खुश हूँ।

मैं life से संतुष्ट हूँ। ईश्वर ने मुझे सब कुछ दिया है। आदि। Positive affirmations से आपके अंदर positive energy भर जाती है। और आप बहुत अच्छा feel करते हैं।

32. Cook more often

जितना हो सके घर का बना खाना ही खायें। अगर खाना बनाना नहीं आता है तो सीखें। Youtube पर भी बहुत से channels को देख कर सीख सकते हैं।

बाहर के खाने में न तो तेल की quality का पता होता है न सब्जी आदि का। फ़ास्ट फ़ूड के नुक्सान तो सबको पता हैं।

33. Fuel your inspiration and motivation

हमेशा खुद को प्रेरित करते रहें। छोटे -छोटे goals को पूरा करें। इससे और ज्यादा करने की प्रेरणा मिलती है।

34. Smile more often

हमेशा चेहरे पर smile रखें। हंसमुख इंसान की तरह नजर आयें। मुर्दादिल न बनें। क्यूँकि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता। इसलिए इसे अच्छे से जियें।

35. Connect with nature

हमेशा नेचर के सान्निध्य में रहें। पार्क, जंगल , खेत – खलिहान आदि में घूमते रहें। नए पेड़ -पौधे लगायें।इससे मन प्रसन्न रहेगा।

36.Under-promise and over-deliver

कभी भी बड़ी -बड़ी न फेंकें। कुछ लोग बड़े – बड़े दावे करते हैं कि मैं तो यह करूँगा, वो करूँगा लेकिन करते कुछ नहीं हैं।

इसलिए अपनी हैसियत देखकर ही बात करें। लेकिन जितना दावा किया है उससे ज्यादा करके दिखायें।इससे सब आप पर trust करेंगे।

37. Do something new every day

हर दिन कुछ नया करें। दूसरों की हेल्प करें। Walk करते हों तो route बदल कर देखें। लेखक हैं तो नयी कहानी या कविता लिखें। आदि।

38. Eat more mindfully (50 Positive Habits हिंदी में)

लालची की तरह न खायें। आज की date में बहुत से लोग obesity यानि मोटापे से पीड़ित हैं। जिससे blood pressure, हार्ट अटैक, डायबिटीज , स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियाँ हो जाती हैं।

इसलिए सोच -समझकर ही सात्विक की तरह भोजन करें।

39. Eat healthy snacks

अगर snacks लेना है तो अच्छा और quality वाला ही लें। नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

40. Make time for yourself50 Positive Habits Hindi summary

हमेशा काम में न डूबे रहें। अपने लिए समय निकालें। और अपना मनोरंजन भी करें।

41. Let the day come to an end

कुछ लोग रात -दिन काम में जुटे रहते हैं। ऐसे लोग आगे चलकर stress और depression से पीड़ित हो सकते हैं।

नया start – up शुरू करने वाले अक्सर ऐसा करते हैं। लेकिन उन्हें ऑफिस जॉब की तरह 5 बजे छुट्टी कर लेनी चाहिए। क्यूँकि अगला दिन तो आना ही है।

और वैसे भी काम कभी खत्म नहीं होते, आदमी खत्म हो जाते हैं। इसलिए schedule follow करना चाहिए।

42. Enjoy the little breaks in life

जब भी फुर्सत मिलती है तो उसे पूरा enjoy करें। घूमने जायें। परिवार के साथ picnic, movie , Zoo आदि जा सकते हैं।

43. Meet new people

नए और positive लोगों से मिलना चाहिए। उनसे मिलकर उनकी philosophy को जानना चाहिए। इससे हमें भी नयी motivation मिलती है। अन्यथा life बोरिंग हो जाती है।

44. Learn from the experts ( 50 Positive Habits Hindi summary)

अगर आप कोई skill सीखना चाहते हैं तो किसी expert से सीख लें। जैसे photography सीखनी है तो खुद ही सब कुछ न करते रहें। बल्कि कोई course कर लें। इससे आपमें perfection भी आएगी।

45. Explore

कुछ लोग जहाँ पैदा होते हैं वहीं सारी जिंदगी बिता देते हैं। लेकिन यह पृथ्वी बहुत बड़ी है। कभी वक़्त निकालकर हमें नयी जगहों की सैर करनी चाहिए।

इससे हमें नया experience मिलता है। और life में ताजगी बनी रहती है।

46. Listen

आजकल हर कोई अपनी टाँग ऊपर रखना चाहता है। सिर्फ अपनी बात कहना चाहता है। कोई किसी की सुनना नहीं चाहता।

अगर आप दूसरों को नहीं सुनेंगे तो नया ज्ञान कैसे प्राप्त होगा। हम दुनिया में सबसे intelligent नहीं है। Accept करें कि दूसरे भी हमसे ज्यादा ज्ञान रख सकते हैं। ऐसे में respect के साथ दूसरे की बात सुननी चाहिए।

47. Live with less

आपके पास जो भी है उससे संतुष्ट रहे। ज्यादा पाने की इच्छा में बहुत से लोग अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत ही खराब कर लेते हैं।

बहुत से लोग stress में जीते हैं। उन्हें बुढ़ापा आ जाता है और तरह -तरह की बीमारियाँ घेर लेती हैं। एक किसान की तरह संतुष्ट रहें। उनके पास पैसा आदि कम होता है फिर भी वे संतुष्टि का जीवन बिताते हैं। और लम्बा जीवन जीते हैं।

48. Create morning and evening routines (50 Positive Habits summary in Hindi)

सुबह और शाम क्या करना है, इसका रूटीन यानि टाइम -टेबल बनाएं। ऐसा नहीं कि मनमाने ढंग से ही चीजें करते रहें। इस से जीवन अव्यवस्थित रहेगा। इसलिए organized रहें।

49. Enjoy the sunrise or sunset

सुबह sunrise से पहले उठें और उगते सूर्य को देखें। ऐसे ही डूबता सूर्य देखें। दोनों ही दृश्य मन और मस्तिष्क को आनंद और प्रेरणा से भरते हैं।

50. Live in the present

कुछ लोग past के दुखों की लाश ढोते रहते हैं। और कुछ Future की चिंता में जीते हैं। दोनों ही गलत हैं।

हमें सिर्फ present में जीना चाहिए। Past की असफलता के लिए खुद को माफ़ कर देना चाहिए। और Future के लिए अच्छे goals बनाने चाहिए।

कल क्या होगा, किसी को कुछ पता नहीं। इसलिए आज में जीना चाहिए। और खुश होकर जीना चाहिए।

समाप्त।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Conclusion: Friends, 50 Positive Habits summary in Hindi आपको कैसी लगी ? आपकी सबसे best habits कौन -कौन सी हैं। Comment करके बतायें ।

Leave a Comment