The 5 am Club summary in Hindi

Robin Sharma की किताब The 5 am Club summary in Hindi : अगर आपको सुबह उठने में दिक्कत होती है तो यह किताब आपके लिए है। इसे पढ़कर आपको सुबह जल्दी उठने में मदद मिलेगी और बहुत से फायदों का पता चलेगा।

Author: Robin Sharma

The 5 am Club summary in Hindi

The 5 am Club
(Summary in Hindi)

इस किताब के सभी chapters की summary इस प्रकार से है :

The Preparation: Five Ground Rules
(जल्दी उठने की तैयारी करें )

अगर आपको सुबह जल्दी उठने में दिक्कत होती है तो यह पाँच चीजें याद रखें :

1) अगर आप दिन भर distractions या लोगों से घिरे रहते हैं तो कभी भी कुछ creative नहीं कर पायेंगे।
इसके बदले आप सुबह 5 बजे उठकर एक घंटा अकेले रहें। अपने साथ रहें।

इससे आपके मन में बहुत से creative विचार आयेंगे। जिससे आप आगे चलकर बहुत सफल हो जायेंगे।

2) कुछ लोग जिंदगी में बहाने ही बनाते रहते हैं। वे कभी सफल नहीं होते। लेकिन genius लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं। वे कभी भी बहाने नहीं बनाते। सुबह जल्दी न उठने का आपका बहाना क्या है ? इस पर गौर करें और खुद को बदलें।

3) शुरू में हर नया काम मुश्किल ही लगता है। सुबह जल्दी उठना भी आपको मुश्किल लग सकता है। लेकिन एक महीने तक लगातार ऐसा करते रहने से आपको उसकी आदत पड़ जाती है। और वह काम आपको बहुत आसान लगने लगता है।

4) अगर आपको 5 % सफल लोगों में शामिल होना है तो बाकी के 95 % निकम्मे लोगों की तरह बर्ताब करना बंद कर दें। अगर बाकी देर से उठ रहे हैं तो आप जल्दी उठिये। अगर बाकी लोग किताबें नहीं पढ़ते हैं, तो आप पढ़ें। दूसरों से कुछ अलग करें।

5) जब आपको लगे कि कोई काम बहुत मुश्किल हो गया है या आप उसे छोड़ कर भाग जाना चाहते हों, तो भी मन पक्का करके लगे रहें। बहुत से लोग इस समय भाग लेते हैं और life में असफल रहते हैं। सफल लोगों का यही secret है – मुश्किल समय में बने रहना। धीरे चलें, लेकिन चलें।

The Four Focuses of History Makers
(इतिहास रचने वालों के चार ध्येय )

Capitalization IQ

कुछ लोग सोचते हैं कि सफल या genius लोगों को god gift मिला है। उनका IQ ज्यादा होता है। कुछ हद तक यह ठीक है। लेकिन जिस तरह आप पैसा जोड़ सकते हैं, उसी तरह आप IQ भी जोड़ सकते हैं।

जैसे अगर किसी को कप्यूटर का ज्ञान नहीं है लेकिन वह 2 साल का कोर्स कर लेता है तो उसे आवश्यक ज्ञान मिल सकता है। इसी तरह आप कुछ साल लगातार अभ्यास करने से किसी भी फील्ड में ज्ञान हासिल कर सकते हैं।

Freedom from distraction

सफल लोग खुद को distraction से दूर रखते हैं। वे फालतू लोगों के साथ उठते -बैठते नहीं हैं। Social मीडिया से दूर रहते हैं।

जैसे लेखक केवल अकेले में ही अपना नावेल या कहानी लिखते हैं। या athletes अकेले ही प्रैक्टिस करते रहते हैं।

सुबह का समय ही distraction से free होता है। उस समय का सदुपयोग जरूर करें। फिर सारा दिन तो distractions शुरू हो जाती हैं।

Personal Mastery Practice

चाहे आपकी कितनी भी उम्र हो, कभी भी नया सीखना न छोड़ें। आप किसी न किसी काम में mastery जरूर हासिल करें।

इसके लिए आप अपने interest का कार्य चुनें। फिर उस पर लगातार सालों साल काम करें। कभी निराश होकर रुके नहीं। एक दिन आप उस काम के master बन जायेंगे। और लोग खुद आपके पास आयेंगे।

Day Stacking

जिंदगी दिनों से बनी है। इसलिए हर दिन जरुरी है। कुछ लोग सोचते हैं जब अच्छी नौकरी मिलेगी तो जीना शुरू करेंगे। तब तक वेपरेशान होकर जीते हैं या कुछ लोग depression में रहते हैं।

ऐसा बिलकुल न करें। आज के दिन को ही जिंदगी समझें। आज के दिन का अच्छा उपयोग करें। उसे पूरी तरह से हंसी -खशी से जियें।

सुबह जल्दी उठकर आप अपने दिन को लम्बा भी कर सकते हैं। और बहुत से काम निपटा सकते हैं।

The Four Interior Empires ( The 5 am Club best summary in Hindi )

अगर आपको जीनियस बनना है तो अपने अंदर के 4 साम्राज्यों पर काम करना होगा। उन्हें बेहतर बनना होगा।सुबह जल्दी उठकर आप इन पर सोच -विचार कर सकते हो। और उन्हें improve कर सकते हो।

वे चारों इस प्रकार से हैं –

1) Mindset: सबसे पहले आपको अपना mindset बदलना होगा। हमेशा positive सोचें। कुछ लोग हर चीज में negative सोचते हैं। दूसरों को criticize करते हैं। अपनी इस आदत को बदलें।

2) Heart set: अपने emotions पर काबू पाना सीखें। दुःख में ज्यादा दुखी न हों। Depression में न चले जायें।और ख़ुशी मिलने पर आसमान में न उड़ने लगें। ऐसे ही गुस्से, भय, लालच आदि के emotions को काबू में रखें।

3) Health set: अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। अच्छा खाना खायें। प्रतिदिन excercise करें।

4) Soul set: अपनी spirituality पर भी काम करें। Supreme power पर विश्वास करें। कोई power है जो ब्रह्माण्ड को चला रही है। और आपकी हमेशा रक्षा करती है। जो अमीर लोग spiritual नहीं होते, देर – सवेर वे पतन के मार्ग पर चल पड़ते हैं।

The Five Scientific Truths Behind Excellent Habits

किसी भी अच्छी आदत को शुरू करने के बारे में ये 5 facts याद रखें :

1) मजबूत will power से आप कोई भी आदत डाल सकते हैं। अगर आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते तो अपनी will -power strong करें। इसके लिए एक प्रतिज्ञा लें कि मैं सुबह जल्दी उठूँगा और फिर उसे कर दिखायें।

2) कोई भी आदत एक muscle की तरह होती है। आप उस पर जितना काम करते हो वह उतना ही मजबूत
होती जाती है। इसलिए आपको हर दिन जल्दी उठना होगा। ऐसा नहीं कि एक दिन तो उठ गए फिर दो दिन
फिर कुम्भकर्ण बन गए।

3) जब आप थके होते हैं उस समय will – power भी कमजोर होती है। इसलिए कभी भी खुद को थकने न दें। हमेशा समय पर सो जायें। इससे आपकी energy restore होगी और will power भी मजबूत होगी। इससे आप सुबह जल्दी उठ पायेंगे।

4) सुबह उठने की आदत को automatic बना लें। इसे किसी reward से लिंक कर दें। यह सोचें कि जल्दी उठकर मैं exercise करूँगा। जिससे फिर और सुन्दर हो जाऊँगा / जाऊँगी। इससे आपको जल्दी उठने के लिए motivation मिलेगी।

5) अपने अंदर self control लायें। एक area में जब सेल्फ कंट्रोल आ जाता है तो दूसरे सभी areas में भी आने लगता है। अगर सुबह जल्दी उठने की आदत बना ली तो आपमें confidence भी develop हो जायेगा। आपको लगेगा कि आप हर कठिन काम आसानी से कर सकते हैं।

Three Values of Heroic Habit Makers (Book summary: The 5 am Club in
Hindi )

अच्छी आदत से जुड़े तीन गुण :

1) किसी भी काम में सफलता तब मिलती है जब आप उसे रोज करते हो और लम्बे समय तक उसमें लगे रहते हो। सफल लोगों का यही secret है। वे असफलता मिलने पर भी रुकते नहीं। बल्कि लगातार लगे रहते हैं।

2) जो काम शुरू किया है उसे खत्म करने की आदत डालनी चाहिए। इससे आपमें self respect भी आ जाती है। और आप दुगने जोश से बाकी कामों को करते हो।

3) आपकी पब्लिक में performance इस बात पर निर्भर करती है कि आपने वह काम अकेले में कितनी मेहनत से किया है। इसलिए हर काम को लगन से करें। इससे आपमें perfection आएगी।

The Habit Installation Protocol

किसी भी आदत को automatic बनने में 66 दिन लगते हैं। इन्हे हम 3 stages में बाँट सकते हैं :

1) Destruction : इस stage में हम पुरानी आदत को खत्म करते हैं और नयी आदत डालने की कोशिश करते हैं। इसमें 21 दिन लगते हैं।

2) Installation : अगले 22 दिन में हम नयी आदत को install करते हैं। इसमें तरह -तरह की बाधाओं से निपटने की कोशिश करते हैं।

3) Integration : इसके बाद की stage में नयी आदत आपके ब्रेन में integrate हो जाती है। और अपने आप होने लगती है। जैसे bodybuilder आदत हो जाने के बाद अपने आप ही exercise करते रहते हैं। या ब्लॉगर हर दिन पोस्ट लिखने लगते हैं।

इसलिए आप भी अगर कोई अच्छी आदत बनाना चाहते हैं तो 66 दिन तक उसे लगातार करें।

The 20/20/20 formula ( The 5 am Club Hindi summary )

सुबह 5 बजे उठकर आप क्या करेंगे। उठकर आप अपना समय waste न करें। बल्कि लेखक ने एक फार्मूला बताया है जिसमें आप 5 बजे उठकर अपने time को 20 मिनट के तीन भागों में बाँटते हैं।

1) Movement : 5:00 AM से 5:20 AM के बीच आप exercise , walk या yoga करें। आपका दिमाग गहरी नींद से उठा होता है। इस सबसे वह पूरी तरह जागृत हो जाता है।

उसमें dopamine और serotonin बढ़ जाते हैं। जिससे आपका mood बहुत अच्छा हो जाता है। इससे आपमें energy भर जाएगी और आप दिन को अच्छे से बिताने के लिए तैयार हो जायेंगे।

2) Reflection : 5:20 AM से 5:40 AM तक आप अपनी जिंदगी के बारे में सोचें। ऐसा आप meditation या लिखकर कर सकते हैं। इसके बाद positive affirmation बोलें – जैसे मैं खुश हूँ। मैं संतुष्ट हूँ। आदि।

3) Growth : 5:40 AM से 6:00 AM तक आप अपने दिन, हफ्ते और इस साल के goals बनायें। उन्हें achieve करने की strategy के बारे में सोचें।

The Pre-Sleep Ritual

आप सुबह जल्दी तभी उठ सकते हैं जब आप रात को जल्दी सोते हैं।

सोने से पहले यह नियम अपनाएँ :

1) कमरे में पूरा अँधेरा कर दें।

2) फ़ोन और दूसरी distractions को दूर रख दें।

3) थोड़ी देर meditate करें – खुद को और सबको माफ़ कर दें। ईश्वर का धन्यवाद करें कि आज इतना अच्छा दिन दिया।

4) इसके बाद लेट जाएँ और positive affirmation बोलें। जैसे – मैं relax हो रहा हूँ। मेरी पलकें भारी हो रही
हैं। मुझे गहरी नींद आ रही है।

इस तरह से आप गहरी नींद ले पायेंगे। और सुबह जल्दी उठ जायेंगे।

The 10 Tactics of Lifelong genius ( सौजन्य: The 5 am Club summary in Hindi )

1) हमेशा अपने काम पर focus करें। इधर -उधर ध्यान न भटकायें। इससे आपके काम करने के तरीके में बहुत efficiency आएगी।

2) हर दिन आप अपने काम में ऐसी चीज ढूँढे जिसे करने से आपका काम दूसरों की अपेक्षा stand – out करेगा। इससे आप अपने काम में genius बन जायेंगे।

3) कोई भी काम करने के लिए 60 /10 method अपनाएँ। इसका मतलब है कि एक घंटा काम करने के बाद 10 मिनट की break जरूर लें।

लगातार काम करने से ब्रेन के neurotransmitter खत्म हो जाते हैं। और हमारी efficiency कम हो जाती है।इसलिए 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें।

4) हर दिन पेपर पर कम से कम 5 goals जरूर लिखें। और उन्हें पूरा करें।

5) दिन में एक बार जरूर हल्का workout करें। इससे आपकी blood vessels में चर्बी नहीं जमेगी और दिल की कोई बीमारी नहीं होगी। बाकी ढेर सारे benefits मिलेंगे।

6) हफ्ते में दो body massage जरूर लें। इससे आपकी बॉडी का circulation बहुत अच्छा हो जायेगा। ऐसा आप खुद भी कर सकते हैं।

7) अगर आप ऑफिस जाने के लिए travel करते हों तो उस दौरान किताब पढ़ें या creative ideas के बारे में सोचें।

8) हमेशा किसी भरोसेमंद व्यक्ति की help लें। जैसे daily exercise करनी हो तो किसी ऐसे व्यक्ति को दोस्त बना लें जो खुद भी ऐसा करता हो। इससे आपका काम जल्दी और आसान हो जायेगा।

9) रविवार के दिन आप पूरे weekend की planning कर लें। इस से आपकी जिंदगी पूरी तरह से organized रहेगी। और आप कोई भी काम करने से नहीं भूलेंगे।

10) सारी जिंदगी student बने रहें। हर दिन कम से कम 60 minutes जरूर पढ़ें। इससे आपको हमेशा ज्ञान मिलेगा और आप दूसरों से आगे रहेंगे।

समाप्त।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Conclusion: दोस्तो, The 5 am Club summary in Hindi किताब को पढ़कर आप भी सुबह जल्दी उठकर 5 AM club में शामिल हो सकते हैं। और अपनी जिंदगी में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। Thank you.

6 thoughts on “The 5 am Club summary in Hindi”

  1. Kuch log mujra karke khud ka aur doosro ka time waste karte hai
    Kuch aap ki tarah
    Anmol jeevan ke saar ko pradarshit karte jisse ek nayi umang jagrat hoti hai
    Nice mere liye bahut upyogi laga
    Thankyou

    Me aapka dhanyawaad deta hu

    Reply

Leave a Comment