For Your Eyes Only summary in Hindi

For Your Eyes Only summary हिंदी में : ब्रिटिश नेवी की Ship डुबो दी जाती है और दुश्मन उसके secret instrument को हथियाने की कोशिश करता है। पढ़िए कैसे James Bond अपने तेज दिमाग और हौसले से सबको मात देता है।

Author: Ian Fleming

 For Your Eyes Only summary in Hindi

For Your Eyes Only – James Bond novel
(Summary in Hindi)

एक दिन British Navy की एक Ship अचानक से डूब जाती है। उस Ship पर सूचना इक्कठी करने का
यंत्र ATAC लगा हुआ था जो किसी दुश्मन के हाथ में पड़ जाता तो बहुत से secrets leak हो जाते।

इसलिए Havelock नाम के marine archaeologist से डूबी Ship की सही location का पता करने के लिए
कहा जाता है।

Havelock और उसकी पत्नी जब यह काम शुरू करते हैं तो Gonzales नाम का एक hitman गोली मार कर
उन दोनों की हत्या कर देता है। उनकी बेटी Melina यह सब देख लेती है और कातिल से revenge लेने की
कसम खाती है।

**

उधर M, Bond को अपने ऑफिस में बुलाते हैं। और Havelock दम्पति के हथियारे Gonzales के
बारे में पता करने को कहते हैं। Bond इस mission के लिए रवाना हो जाता है।

इसके बाद Bond, Gonzales के villa में घुस जाता है और वहाँ की तलाशी लेने लगता है। लेकिन Gonzales
के आदमी उसे पकड़ लेते हैं। Gonzales , Bond को shoot करने ही वाला था कि बाहर से एक तीर आकर उसे
लगता है और वह मर जाता है। इससे भगदड़ मच जाती है और उसी दौरान Bond वहाँ से बचकर निकल
जाता है।

बाद में उसे पता चलता है कि वह तीर Melina ने चलाया था। वह अपने माँ – बाप की हत्या का बदला लेने
आयी थी। जो Gonzales की मौत के बाद अब पूरा हो चुका था।

**

Bond को M16 के गुप्त सूत्रों से पता चलता है कि Gonzales को Locque नाम के एक आदमी ने hire किया था। और वह इटली में रहता था।

यह पता लगने पर Bond उसका पता लगाने Italy चला जाता है।

Italy में bond अपने दो सहयोगियों Ferrara और Kristatos से मिलता है। Kristatos बताता है कि
Locque भी एक आदमी के लिए काम करता है। जिसका नाम Columbo था। और Ship को डुबोने में उसी
का हाथ था। और अब वह भी ATAC की तलाश में था।

अगले दिन Bond और Ferrara , पहले Locque को खोजने एक घर में जाते हैं। लेकिन उसके आदमी उन पर
हमला कर देते हैं। Bond उन्हें मार देता है लेकिन इस हमले में Ferrara की जान चली जाती है।

For Your Eyes Only summary in Hindi – James Bond novel

**
इसके बाद Kristatos बताता है कि Columbo का पता चल गया है। वह एक Casino में जुआ खेल रहा था।
Bond उससे मिलने Casino जाता है। और उसके साथ जुए की game खेलता है। इसी दौरान Columbo की
सेक्रेटरी Lisl, Bond पर मोहित हो जाती है। बाद में वह Bond के साथ उसके flat पर चली जाती है। और दोनों रात साथ बिताते हैं।

लेकिन सुबह Locque के आदमी घात लगाकर उन पर हमला कर देते हैं। वे Bond को पकड़कर अपने साथ ले जाने वाले थे। लेकिन तभी Columbo के आदमी वहाँ आ जाते हैं। और दोनों group के लोगों में शूटिंग शुरू हो जाती है।

Bond को समझ नहीं आता कि Locque और Columbo के आदमी एक दूसरे को क्यों मार रहे थे। क्युँकि Kristatos ने तो बताया था कि Locque , Columbo के लिए काम करता है।

इसी बीच Locque के आदमी मारे जाते हैं और वह वहाँ से भाग जाता है। लेकिन इस हमले में Lisl मारी जाती है।

बाकी लोग Bond को Columbo के पास ले जाते हैं। Columbo, Bond को बताता है कि Locque उसके लिए नहीं बल्कि Kristatos के लिए काम करता है। वास्तव में Kristatos एक double agent था और Soviets की मदद कर रहा था।

उसका Albania में poppy (अफीम) का कारोबार भी था। वह Columbo को इस कारोबार का प्रतिद्वंदी मानता था। इसलिए Bond के हाथों उसे मरवाना चाहता था। इसलिए उसने झूठ बोला था कि Locque, Columbo के लिए काम करता था।

यह सब जानकर Bond , Columbo और उसके आदमियों के साथ Albania जाते हैं और वहाँ Kristatos के warehouse पर raid डाल देते हैं। वहाँ Bond देखता है कि वहाँ Soviets की mines पड़ी हुई थीं। ऐसी ही mines से ATAC वाली Ship को डुबाया गया था। इससे साबित हो गया कि Ship को डुबोने में Kristatos का ही हाथ था।

फिर Bond उन mines की मदद से Kristatos के warehouse को ही उड़ा देता है। जिससे करोड़ों की अफीम रख हो जाती है।

तभी Kristatos का आदमी Locque, Bond को मारने की कोशिश करता है। Bond अपनी कार से उसका पीछा करता है। और अंत में उसे गोली मार कर खत्म कर देता है।

Hindi Summary: For Your Eyes Only – James Bond novel

**

इसके बाद Bond, Melina से मिलता है। उसने डूबी Ship की location का पता लगा लिया था। उसकी मदद से Bond डूबी Ship तक पहुँच जाता है। और वे दोनों ATAC instrument को निकालकर बाहर ले आते हैं।

लेकिन वहाँ Kristatos उनका इन्तजार कर रहा था। वह gunpoint पर उनसे ATAC छीन लेता है। और वहाँ
से भाग जाता है।

बाद में Melina का तोता कहता है कि ATAC to St. Cyril . इससे Bond अनुमान लगाता है कि शायद तोते ने
Kristatos को यह वाक्य बोलते हुए सुना होगा। और वह जरूर St. Cyril गया होगा।

Columbo उन्हें बताता है कि St. Cyril पहाड़ों के अंदर बनी हुई एक monastery है। जिसे अब त्याग दिया
गया था।

फिर वे सब plane से वहाँ पहुँच जाते हैं। वहाँ Columbo, Kristatos के आदमियों से भिड़ जाता है।

जबकि Bond अंदर जाकर Kristatos को खत्म कर देता है और उससे ATAC ले लेता है। फिर वह उसे
British Navy को hand – over कर देता है।

शाम को Bond और Melina yacht पर रोमांटिक पलों का आनंद लेते हैं।

समाप्त।

Casino Royale summary in Hindi

Live and Let Die summary in Hindi

Moonraker summary in Hindi – James Bond novel

Diamonds Are Forever Hindi summary

From Russia with Love summary in Hindi

Dr. No summary in Hindi

Goldfinger summary in Hindi

अगर आपको For Your Eyes Only summary in Hindi अच्छी लगी तो कमेंट करके प्रोत्साहन दें । धन्यवाद।

Leave a Comment