From Russia with Love summary in Hindi

Spy thriller उपन्यास From Russia with Love summary in Hindi – SMERSH एजेंसी James Bond की
बदनामी और हत्या का षड्यंत्र रचती है। आखिर Bond खुद को बचाकर उनका पर्दाफाश
कैसे करता है, पढ़िए रोमांच से भरे इस spy – thriller में।

Author: Ian Fleming

From Russia with Love summary in Hindi

From Russia with Love James Bond novel
(Summary in Hindi)


SMERSH नाम की Russian Intelligence Agency की गुप्त मीटिंग चल रही थी।

उसमें शामिल लोग कहते हैं कि James Bond ने उनके बहुत से operations को नाकाम कर दिया था। (Bond, British Intelligence Agency M16 का secret agent था)।

Bond ने उनके बहुत से काबिल agents जैसे Le Chiffre, Mr Big और Hugo Drax आदि को मार दिया था। (जिनके बारे में आप इससे पहले वाले novels में पढ़ सकते हैं)।

वे James Bond को enemy of the state घोषित कर देते हैं। और उसके खिलाफ death warrant जारी कर देते हैं।

फिर वे Colonel Rosa को James Bond की हत्या की जिम्मेवारी दे देते हैं।

**

Rosa अपने सहयोगी Kornsteen के साथ मिलकर James Bond को मारने का plan बनाती है।

वह कहती है कि James Bond को मारने के साथ -साथ उसे एक sex – scandal में भी लिप्त दिखायेंगे।

इससे सारी दुनिया में Bond की news महीनों तक चलती रहेगी। जिससे Bond और M16 का नाम बदनाम हो जायेगा। और मजबूरन British Government को उनकी agency को बंद करना पड़ जायेगा।

इस षड्यंत्र के लिए वे Tatiana नाम की खूबसूरत agent को select करते हैं। जो अभी Istanbul में clerk की जॉब कर रही थी।

प्लान के मुताबिक, Tatiana बहाना बनाएगी कि वह James Bond से प्यार करती है। और अब M16 में शामिल होना चाहती है।

अगर Bond उस पर शक करेगा तो वह उसे एक Russian decoder जिसे Spector कहते थे, दे देगी। M16 को इस instrument की बहुत अरसे से तलाश थी। इसे देखकर Bond को उसकी वफ़ादारी पर यकीन हो जायेगा।

बाद में James Bond को assassinate कर दिया जायेगा। और उसकी और Tatiana के शारीरिक संबंधों की फिल्म उसके सामान में रख दी जाएगी। इससे James Bond का नाम sex – scandal से जुड़ जायेगा और उसकी बदनामी हो जायेगा।

बाद में Tatiana को भी मार दिया जायेगा। ताकि वह किसी को भी सच्चाई न बता सके। यह plan बनाकर Rosa, Tatiana को बुलाती है। और उसे सिर्फ आधी -अधूरी जानकारी देती है।

वह कहती है कि उसे James Bond को seduce करके M16 में शामिल होना है और उनकी जासूसी करनी है।

फिर वे उसे एक Spector दे देते हैं जो उसे Bond को देना था और अपनी वफ़ादारी prove करनी थी।

Novel – From Russia with Love summary in Hindi

इसके बाद Tatiana, M16 के ऑफिस message भेजती है और कहती है कि वह SMERSH को छोड़ कर उनके लिए काम करना चाहती है। और वह उन्हें Spector भी दे सकती है।

लेकिन वह शर्त रखती है कि वह तभी London आयेगी जब James Bond खुद उसे लेने Istanbul आएगा। इसके बाद Bond का Chief M उसे Tatiana को लाने plane से Istanbul के लिए रवाना कर देता है।

**

Istanbul पहुँचकर Bond अपने सहयोगी agent Kerim से मिलता है। जो उसकी और Tatiana की मीटिंग arrange करवाने में मदद करने वाला था।

अगले दिन जब वे दोनों एक दोस्त से मिलने जा रहे थे तो कुछ लोग उन पर हमला कर देते हैं। वे किसी तरह से जान बचाकर वहाँ से निकल जाते हैं।

Kerim बताता है कि वे एक local gang के गुण्डे थे। और SMERSH ने उन्हें Kerim को मारने के लिए hire किया था। वे पहले भी उस पर हमला कर चुके थे। अगले दिन Bond उस gang के लीडर को मार गिराता है।

**

रात को Bond जब अपने होटल पर पहुँचता है तो देखता है कि Tatiana उसके bed पर लेटी उसका इन्तजार कर रही थी।

वह Bond को seduce करने की कोशिश करती है। Bond उसकी ख़ूबसूरती देखकर उसके प्रति आकर्षित हो जाता है। इसके बाद Tatiana अपनी वफ़ादारी prove करने के लिए Bond को Spektor देती है।

फिर Bond उसे plane से London चलने के लिए कहता है। लेकिन वह कहती है कि उन्हें train से जाना चाहिए। इससे उनकी यात्रा बहुत रोमांटिक हो जाएगी। Bond इसके लिए मान जाता है।

**

अगले दिन Bond, Tatiana और Kerim, ऐतिहासिक ट्रेन Orient Express से London के लिए रवाना हो जाते हैं। लेकिन Kerim ट्रेन में तीन Russian agents को पहचान लेता है।

वह ट्रेन के officers को रिश्वत देता है और दो agents को नीचे उतरवा देता है।

फिर Kerim, Bond से कहता है कि उन्हें ट्रेन छोड़कर plane से जाना चाहिए। क्युँकि उन पर कभी भी हमला हो सकता था। लेकिन Bond इसके लिए मना कर देता है।

अगले दिन पता चलता है कि तीसरा Russian agent मारा गया था। लेकिन उसके साथ ही Kerim भी मारा गया था। और दोनों की लाशें वहाँ पड़ी हुई थीं। उन्होंने एक दूसरे को shoot कर दिया था।

From Russia with Love summary हिंदी में

इसी बीच Captain Nash नाम का एक आदमी Bond से मिलने आता है। वह कहता है कि उसे M ने भेजा है। ताकि वह Bond और Tatiana को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सके। वह उसे अपने identity के documents भी दिखाता है।

Bond उसे अपने berth में invite करता है। फिर वे सब साथ में dinner करते हैं।

**

लेकिन रात को Nash, Bond को जगाकर अपनी असली identity बताता है।

वास्तव में वह SMERSH agent Red Grant था। और वह Bond को मारने आया था। उसने Tatiana को बेहोशी की दवा दे दी थी। इसके बाद Red, Bond को आगे का सारा plan बताने लगता है।

वह कहता है कि पहले वह उसके दिल में गोली मारेगा। फिर Tatiana और उसके अंतरंग संबधों की फिल्म Bond के baggage में डाल देगा।

इसके बाद वह Tatiana को भी मार देगा। और gun उसके हाथ में दे देगा। इससे Bond हमेशा के लिए बदनाम हो जायेगा।

वह आगे कहता है कि Spektor में booby – trap भी लगा हुआ है। जब उसे M16 के हेडक्वार्टर में इंस्पेक्ट किया जायेगा तो वह सामने वाले को मार देगा।

जब Red यह सब बता रहा था उसी दौरान Bond अपना metal का सिगरेट lighter अपनी किताब के पन्नों में सरका देता है जो उसने अपने सामने पकड़ी हुई थी।

तभी Red उसे सीने में गोली मार देता है। Bond lighter की वजह से बच जाता है। लेकिन वह मरने का नाटक करते हुए नीचे गिर जाता है।

जब Red उसे देखने नीचे झुकता है तो Bond उस पर हमला कर देता है और उसे मार देता है।

Novel summary From Russia with Love summary in Hindi

इसके बाद Bond, Spektor से booby – trap हटाकर उसे M16 के headquarter में छोड़ आता है। और खुद Tatiana के साथ Paris चला जाता है।

वहाँ एक होटल में उसे Rosa मिलती है। Bond अपने agents की हेल्प से उसे arrest करवा देता है।

लेकिन जाते -जाते वह, Bond को अपने boot से kick मार देती है। उसके बूट पर जहर बुझा blade लगा हुआ था जो Bond को जख्मी कर देता है।

जहर अपना असर दिखाने लगता है और Bond तड़पता हुआ फर्श पर गिर जाता है। इसके साथ ही यह novel यहीं पर समाप्त हो जाता है।

समाप्त।

Casino Royale summary in Hindi (James bond Novel)

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi

The Big Sleep summary in Hindi

दोस्तो, From Russia with Love summary in Hindi B.A English के syllabus में भी है। उम्मीद है आपको इसकी summary पसंद आई होगी । कृप्या comment करके अपनी प्रतिक्रिया दें।

Leave a Comment