Goldfinger summary in Hindi

Goldfinger summary हिंदी में- James Bond novel : Suspense से भरे इस novel में James Bond पता लगाता है कि Goldfinger नाम का आदमी Britain से gold को India कैसे smuggle कर रहा था।

Author: Ian Fleming

Goldfinger summary in Hindi

Goldfinger – James Bond novel
(Summary in Hindi)

इस novel के तीन भाग हैं। सभी की summary नीचे दी गयी है।

1) Happenstance

James Bond , Miami में Du Pont नाम के रिच बिजनेसमैन से मिलता है। Du Pont ,
Goldfinger नाम के आदमी के साथ canasta (एक तरह का जुआ) की game खेल रहा था। Bond उसे
पहले से जानता था। क्युँकि Casino Royale में उन दोनों ने साथ में baccarrat की game खेली थी।

इस वक़्त Goldfinger हर game जीत रहा था। इससे Du – Pont को उस पर cheating करने
का शक हो रहा था। वह Bond से request करता है कि Goldfinger की छान -बीन करके पता लगाए
कि क्या वह सच में cheating करके जीत रहा था।

Bond, investigate करता है और उसे पता चलता है कि सच में ही Goldfinger cheating से जीत
रहा था। उसकी secretary Jill, Du Pont के cards की जासूसी कर रही थी।

Bond अकेले में Goldfinger को ब्लैकमेल करता है और कहता है कि Du Pont का धोखे से जीता
हुआ पैसा वापस कर दे। वर्ना वह सबको उसकी cheating का राज बता देगा। बदनामी से बचने
के लिए Goldfinger पैसा लौटा देता है।

**

2) Coincidence

इसके बाद Bond लंदन चला जाता है। वहाँ उसका चीफ M उसे बताता है कि Goldfinger नाम का
एक आदमी Britain से gold की स्मगलिंग करके उसे दूसरे देशों में बेच रहा है। वह SMERSH के लिए
काम कर रहा था। और तस्करी के इन पैसों से Russians की help कर रहा था।

संयोग (coincidence ) की बात थी कि Bond पहले ही Goldfinger से मिल चुका था।
(इसलिए इस भाग का शीर्षक भी Coincidence है ।

फिर M कहता है कि Bond इसका पता लगाए।

Bond एक प्लान बनाता है और Goldfinger के साथ एक गोल्फ का मैच fix करता है। Goldfinger यहाँ
भी cheating करने की कोशिश करता है। लेकिन Bond उसकी चाल समझकर अपना दाँव चलता है और
जीत जाता है।

फिर Goldfinger उसे अपने आलिशान mansion पर drink के लिए invite करता है। वहाँ Bond घर की
तलाशी लेता है। लेकिन उसे कहीं भी gold नहीं मिलता। वहीं पर Goldfinger, Bond को अपने खास
आदमी Oddjob से मिलवाता है।

Dinner के बाद Bond वापस अपने flat पर चला जाता है।

Goldfinger summary हिंदी में- James Bond novel

**

एक दिन Bond देखता है कि Goldfinger अपनी Rolls – Royce कार से कहीं जा रहा था। कार को
Oddjob ड्राइव कर रहा था। Bond अपनी Aston कार से उसका पीछा करने लगता है।

एक जगह Bond देखता है कि Goldfinger एक air- ferry से अपनी गाड़ी को स्विट्ज़रलैंड भिजवा रहा था।
Bond भी अपनी Aston को उस air – ferry में load करवा देता है।

(Air – ferry 60 के दशक में ऐसे planes होते थे जिनसे rich लोग अपनी cars को दूसरे देशों में ले जाते थे )

फिर Goldfinger और Bond भी उसी plane से स्विट्ज़रलैंड चले जाते हैं।

**
Switzerland पहुँचकर Goldfinger फिर से Rolls – Royce में सवार होकर Geneva के लिए रवाना हो जाता है। Bond भी अपनी कार से उसका पीछा करने लगता है।

Goldfinger अपनी कार को एक warehouse में छोड़ देता है। Bond देखता है कि वहाँ और भी ऐसी कारें
थीं। Investigate करने पर उसे पता चलता है कि वास्तव में कार के सारे parts ही gold के थे।

कुछ और छान -बीन करने पर वह देखता है कि उन कार पार्ट्स को Goldfinger की एक factory में पिघलाया
जाता था। और aeroplane की seats में बदल दिया जाता था। वह एयरलाइन Goldfinger की ही थी।

फिर वह aeroplane को इंडिया ले जाता था। वहाँ gold seats को फिर से gold के biscuit में बदला जाता था।और वहाँ की market में उसे बेच देता था।

तो इस तरह Bond को तस्करी की सारी pipeline का पता चलता है।

एक दिन Tilly नाम की लड़की Goldfinger को मारने का प्रयास करती है। लेकिन Bond उसे रोक देता है।
क्युँकि अभी उसे Goldfinger के पूरे network का पता लगाना था।

Tilly कहती है कि वह Jill की बहन थी। और वहाँ अपनी बहन की मौत का बदला लेने आई थी। Goldfinger
ने Jill को सोने से paint कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गयी थी।

Bond कहता है कि उसका मिशन पूरा होने पर वह Tilly की help करेगा। लेकिन तभी Oddjob उन दोनों को
पकड़ लेता है।

Hindi Summary: Goldfinger A James Bond novel

**

3) Enemy action

Oddjob , Bond को टार्चर करता है और पूछता है कि वह Goldfinger का पीछा क्यों कर रहा था। लेकिन Bond उसे कुछ नहीं बताता। फिर Oddjob एक आरे से Bond के दो टुकड़े करना चाहता था। खुद को बचाने के लिए Bond कहता है कि वह Goldfinger के लिए काम करना चाहता है।

Oddjob यह बात Goldfinger को बताता है जो Bond का offer मान लेता है। वह Bond और Tilly को अपना सेक्रेटरी बना लेता है।

फिर Goldfinger उन दोनों के साथ New York चला जाता है। वहाँ उसने सभी बड़े gangsters के साथ एक meeting रखी हुई थी। उनका plan अमेरिका की gold depository लूटने का था जिसे Fort Knox के नाम से जाना जाता है।

Goldfinger का प्लान था कि पहले Fort Knox के सब लोगों को मार देंगे और फिर आसानी से gold लूट लेंगे।
इसके लिए वह water – supply में poison मिलाना चाहता था।

Bond चुपके से Goldfinger के प्लेन के toilet से एक मैसेज फेंकता है। और उम्मीद करता है कि वह Felix
के पास पहुँच जाए जो पहले CIA का agent था।

**

जब सब लोग gold लूटने Fort Knox पहुँचते हैं तो Bond देखता है कि Felix को उसका message मिल चुका था। और उसने सबको आगाह कर दिया था। वहाँ पहुँचते ही दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो जाती है।
इसी दौरान Oddjob, Tilly को मार देता है।

Goldfinger और Oddjob वहाँ से भाग जाते हैं। वे Bond को बेहोश कर देते हैं। फिर एक plane को हाईजैक
करके Bond को भी उसमें ले जाते हैं।

जब Bond को होश आता है तो देखता है कि Oddjob उसे मारने की तैयारी कर रहा था। उन दोनों में fight
शुरू हो जाती है। लेकिन Bond plane की खिड़की का शीशा तोड़ देता है। इससे pressure कम हो जाता है और Oddjob उड़कर plane से बाहर गिर जाता है।

इसके बाद Bond, Goldfinger से लड़ता है और गला घोंट कर उसे मार देता है।

फिर वह crew की मदद से damaged plane को कनाडा के पास पानी में उतारता है। वहाँ एक ship उन
सब को rescue कर लेती है।

इस तरह Bond अपने इस mission में भी कामयाब रहता है।

समाप्त।

Casino Royale summary in Hindi

Live and Let Die summary in Hindi

Moonraker summary in Hindi – James Bond novel

Diamonds Are Forever Hindi summary

From Russia with Love summary in Hindi

Dr. No summary in Hindi

दोस्तो उम्मीद है कि James Bond के novel Goldfinger summary ( in Hindi) आपको पसंद आयी
होगी । आप इस blog पर जेम्स बांड के दूसरे novels भी पढ़ सकते हैं।

Leave a Comment