The Big Sleep summary in Hindi

Mystery novel The Big Sleep summary in Hindi – एक आदमी गायब हो जाता है और एक के
बाद एक तीन murder होते हैं ? इस रोमांचक murder mystery में पढ़िए कि कैसे
Detective Marlow अपने तेज दिमाग से इस गुत्थी को सुलझाता है।

Author : Raymond Chandler

The Big Sleep summary in Hindi

The Big Sleep by Raymond Chandler
(Summary in Hindi)

Philip Marlowee, नाम के private detective को General Sternwoodअपने घर पर बुलाते हैं।

वे कहते हैं कि उनकी छोटी बेटी Carmen को Geiger नाम का एक पुस्तक – बिक्रेता ब्लैकमेल कर रहा है।

Geiger कह रहा था कि उसके पास Carmen के आपत्तिजनक photos हैं। और उन्हें लौटाने के बदले Sternwood से पैसे माँग रहा था।

Geiger शायद bisexual था और उसका Carol नाम का एक male -lover भी था।

Sternwood , Marlowe से कहते हैं कि Geiger से निपटने में उनकी help करे।

इसके साथ ही वे यह भी बताते हैं कि उनकी बड़ी बेटी भी परेशान है। उसका पति Rusty Regan कहीं गायब हो गया था।

अफवाह थी कि वह Mona नाम की लड़की को लेकर भाग गया है। क्युँकि उन दोनों का affair चल रहा था और अब Mona भी गायब है।

यह सब जानकारी लेकर Marlowe वहाँ से चला जाता है।

**

सबसे पहले Marlowe, Geiger के bookstore पर जाता है। और investigate करता है।

उसे पता चलता है कि बुकस्टोर से porn films किराये पर मिलती थीं। और Geiger ही उन films को अपने घर पर अवैध रूप से बनाता था।

इसके बाद Marlowe, Geiger के घर जाता है और बाहर छुप कर उस पर नजर रखता है।

रात को वह देखता है कि Carmen आती है और Geiger के घर के अंदर चली जाती है। थोड़ी देर बाद एक camera फ़्लैश करता है और तीन बार गोली चलने की आवाज सुनायी देती है।

गोली की आवाज सुनकर Marlowe घर के अंदर चला जाता है।

वहाँ वह देखता है कि Carmen कुर्सी पर naked बैठी हँस रही थी। लेकिन फर्श पर Geiger की लाश पड़ी हुई थी।

Carmen ने काफी नशा कर रखा था। और उसे कुछ भी पता नहीं चल रहा था कि क्या हुआ है।

Marlowe यह भी देखता है कि वहाँ एक कैमरा था जिससे Geiger Carmen की फोटो खींच रहा था। लेकिन जाँच करने पर उसे पता चलता है कि कोई उन photos की रील चुरा कर ले गया था।

Marlowe, Carmen को कपडे पहनाकर घर छोड़ आता है। लेकिन जब वह दुबारा Geiger के घर आता है तो उसकी लाश गायब हो चुकी थी।

**

अगले दिन Marlowe को पुलिस का फ़ोन आता है कि General Sternwood कि गाड़ी नदी में गिरी हुई थी। उसमें उनका ड्राइवर Owen भी था जो मर चुका था।

लेकिन जाँच करने पर वे देखते हैं कि Owen के सिर पर डंडे की चोट का निशान था। शायद पहले उसका murder किया गया था। और बाद में गाड़ी समेत उसे नदी में गिरा दिया गया था। ताकि यह accident लगे।

**

Marlowe अपनी investigation करता है। उसे पता चलता है कि दरअसल Owen, Carmen से प्यार करता था।

जब उसने देखा कि Geiger, Carmen को ब्लैकमेल कर रहा था तो उसने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी। और Carmen के photos भी कैमरा से निकाल लिए थे।

लेकिन अब सवाल यह था कि फिर Owen को किसने मारा ? और फिर वे photos किसके पास हैं ?

**
Marlowe को कुछ और छान -बीन करने पर पता चलता है कि Brody नाम के आदमी के पास Carmen के photos थे। और वह उसकी बहन Vivian से उनके बदले पैसे माँग रहा था।

Marlowe को यह भी पता चलता है कि Brody और Agnes नाम का आदमी Geiger के पार्टनर थे।

Brody ने देखा था कि Owen ने Geiger को मार दिया था और Carmen के photos कैमरा से निकाल लिए थे। इसके बाद Brody ने Owen को मार दिया और Carmen के photos उससे ले लिए। साथ ही Owen को गाड़ी समेत नीचे नदी में धकेल दिया था।

अब Brody , Vivian को उन photos से ब्लैकमेल कर रहा था।

Vivian के बताने पर Marlowe, Carmen के फोटो वापस लेने जाता है। लेकिन वहाँ उसे पता चलता है कि Brody का किसी ने murder कर दिया था।

इसका शक उसके पार्टनर Agnes पर जाता है। और उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया जाता है।

**
एक दिन Marlowe देखता है कि मर चुके Geiger के घर के अंदर कोई था। और वह वहाँ कुछ ढूँढ रहा था।

Marlowe उसे पकड़ लेता है और उससे पूछताछ करता है।

दरअसल वह Geiger का boyfriend Carol था।

उसी ने Brody का मर्डर किया था। क्युँकि उसे लगा था कि शायद Brody ने ही Geiger को मारा है और सारी films और photos चुरा ली हैं।

Carol ने ही Geiger की लाश छुपा दी थी ताकि पुलिस उस पर शक न करे। क्युँकि वह Geiger के साथ रहता था और उसका सामान उसके घर पर पड़ा था।

इस वक़्त वह अपना सामान लेने आया था।

इसके बाद Carol को Brody की हत्या कि लिए जेल में डाल दिया जाता है। और Agnes को छोड़ दिया जाता है (The Big Sleep summary in Hindi) .

**
Marlowe सोचता है कि यह case अब खत्म हो गया है। क्युँकि उसने दोनों blackmailers Geiger और Brody
के बारे में पता लगा लिया था।

और अब वे दोनों ही मर चुके थे।

लेकिन अभी भी Vivian के पति Regan का कोई पता नहीं था।

Sternwood , Marlowe से कहते हैं कि शायद Regan का गायब होना भी इस blackmailing से जुड़ा है।

क्युँकि Regan का अफेयर Mona से था, जो Eddie की वाइफ थी। इस वक़्त Regan के साथ -साथ Mona भी गायब थी।

( Eddie, मर चुके Geiger का landlord था। )

Sternwood, Marlowe से कहता है कि वह Regan को ढूँढने की कोशिश करे। कहीं Eddie ने affair की वजह से उसके साथ कुछ बुरा न किया हो !

Marlowe उन्हें आश्वाशन देता है कि वह Regan को ढूँढने की पूरी कोशिश करेगा।

एक रात Carmen, Marlowe के कमरे में आती है और उसे seduce करने की कोशिश करती है। लेकिन Marlowe उसे वहाँ से जाने के लिए कहता है।

इससे वह नाराज होकर वहाँ से चली जाती है।

**

इसके बाद Marlowe, Regan का पता लगाने की कोशिश करता है।

एक दिन उसे लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा था।

Marlowe उसे पकड़ लेता है लेकिन वह कहता है कि वह उसे Mona का पता बता सकता है।

वह अपना नाम Harry बताता है और वह Agnes का दोस्त था। जिसे Marlowe ने जेल से छुड़वाया था।

Harry बताता है कि Mona भागी नहीं है बल्कि उसके पति Eddie ने उसे एक जगह छुपाया हुआ है।

ताकि सबको लगे कि Regan और Mona भाग गए हैं।

इसके बाद Harry उसे Mona का पता बताता है।

**

The Big Sleep novel summary in Hindi

पता जानकर Marlowe, Mona की तलाश में निकल जाता है।

लेकिन पीछे से Eddie का आदमी Canino गोली मार कर Harry का murder कर देता है।

जल्दी ही Marlowe, Mona के पास पहुँचता है लेकिन वहाँ Canino उसे पकड़ लेता है। और उसे पीटता है।

फिर वह उसे कुर्सी पर रस्सी से बांध देता है।

लेकिन धीरे – धीरे Mona और Marlowe एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

Marlowe उससे पूछता है कि Regan कहाँ है। वह कहती है कई महीनो से वह उससे नहीं मिली थी। लेकिन वह यह भी कहती है कि उसे नहीं लगता उसके पति Eddie ने उसे मार दिया होगा।

फिर Mona, Marlowe की रस्सियाँ खोल देती है और उसकी वहाँ से भागने में मदद करती है।

Canino फिर से उसे पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन वह गोली मार कर उसे मार देता है।

**
अगल दिन Vivian, Marlowe के पास आती है। और कहती है कि अब उसे Regan को ढूँढने कि जरुरत नहीं है

क्युँकि उसे Regan का पता चल गया था।

वह Mexico में रह रहा था और Vivian जल्दी ही उससे मिलने वहाँ जाने वाली थी।

यह सुनकर Marlowe को कुछ हैरानी होती है।

**

एक दिन Carmen, Marlowe के पास एक gun लेकर आती है। और उससे कहती है कि उसे गोली चलाना सिखाये।

फिर वे दोनों एक सुनसान इलाके में जाते हैं और Marlowe वहाँ उसे गोली चलाना सिखाता है।

लेकिन जब Carmen की बारी आती है तो वह Marlowe पर ही गोली चला देती है।

संयोग से Marlowe ने पहले ही इसका अंदाजा लगा लिया था और उसने gun में नकली गोलियाँ भर दी थीं।

तभी Carmen को एक दौरा सा पड़ जाता है। Marlowe उसे उठाकर घर ले जाता है।

**

credit – The Big Sleep summary in Hindi


फिर Marlowe , Vivian के पास जाता है और कहता है कि उसने Regan से जुडी सारी mystery solve कर ली है।

दरअसल Carmen मानसिक तौर पर ठीक नहीं थी। उसने Regan को seduce करने की कोशिश की थी। मगर Regan ने इसके लिए मना कर दिया था।

इससे गुस्सा होकर Carmen ने उस पर गोली चला कर उसे मार डाला था। ठीक ऐसे ही उसने Marlowe के साथ आज किया था।

तो इस तरह से Regan novel के शुरू से ही जीवित नहीं था।

इसके बाद Vivian कबूल कर लेती है कि Marlowe बिलकुल ठीक नतीजे पर पहुँचा था।

Carmen दिमागी तौर पर ठीक नहीं था और उसने Regan को मार डाला था। जैसा Marlow ने अनुमान लगाया था।

इसके बाद Vivian ने Eddie की सहयता से Regan की लाश को वहाँ से हटवा दिया था।

Eddie ने अपनी wife को इसलिए छुप कर रहने को कहा था ताकि सबको लगे Regan उसके साथ भाग गया है। और अभी जिन्दा है। लेकिन इसके बाद Eddie भी Vivian को blackmail करके पैसे ले रहा था।

अंत में Vivian कहती है कि वह जल्दी ही Carmen को किसी mental institution में admit करवा देगी।

और Marlowe से request करती है कि वह उसके पिता General Sternwood को इस सबके बारे में कुछ न बताये।

उसने सब कुछ इसलिए छुपाया था ताकि उसके पिता को अपनी बेटी की वजह से सबके सामने शर्मिंदा न होना पड़े। क्युँकि उनकी समाज में बहुत respect थी।

Marlowe उससे कहता है कि वह निश्चिन्त रहे और वह किसी को कुछ नहीं बताएगा।

इसके बाद Marlowe एक bar में जाकर Scotch पीते हुए Big Sleep यानि death के बारे में सोचता है।

उस लगता है चाहे कुछ भी हो, मगर Big Sleep हर किसी को उसकी दिक्कतों से मुक्त कर देती है।

समाप्त।

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi (By Robin Sharma)

The Murder of Roger Ackroyd summary in Hindi (By Agatha Christie)

दोस्तो, उम्मीद है कि The Big Sleep summary in Hindi पढ़कर आपको भी mystery novel लिखने की inspiration मिली होगी। अपने विचार comment करके व्यक्त करें। Thanks.

Leave a Comment