Middlemarch novel summary in Hindi

Middlemarch summary in Hindi : जहाँ सभी Victorian era के उपन्यास romance से शुरू होकर happy marriage में खत्म होते हैं, Middlemarch उन सबसे हटकर है। इसमें तीन couples की शादी की हकीकत बयाँ की गयी है और बताया गया है कि शादी कोई परी – कथा नहीं है।

Author : George Eliot (Mary Anne Evans)

(आपको यह जान कर हैरानी होगी कि इस novel की लेखिका George Eliot पुरुष नहीं बल्कि एक औरत हैं। उनका असली नाम Mary Ann Evans था। George Eliot सिर्फ उनका पेन – name है।)

Middlemarch novel summary in Hindi

Middlemarch by George Eliot
(Novel summary in Hindi)

नोट : दोस्तो, इस novel को ठीक से समझने के लिए इन तीन couples के नाम याद रखिये –

1) Casaubon और Dorothea

2) Lydgate और Rosamond

3) Fred और Mary

आइये अब Middlemarch की summary पढ़ते हैं।

**
यह उपन्यास Middlemarch नाम के काल्पनिक कस्बे के residents पर आधारित है।

इसमें तीन couples की कहानी साथ -साथ चलती है।

Dorothea 19 साल की अनाथ लड़की थी। वह अपनी बहन Celia के साथ अपने अंकल Brooke के घर पर रहती थी।

Dorothea किसानों के घरों की renovation का काम करती थी। उसके Uncle उसे इस काम के लिए मना करते थे लेकिन उसे इसका शौक था।

James नाम का लड़का Dorothea से प्यार करता था जो उसी की उम्र का था। लेकिन वह उसके वजाय 45 साल के Casaubon को चाहती थी। Casaubon एक scholar थे और mythology पर एक किताब लिख
रहे थे।

Dorothea उनसे बहुत impressed थी। और mythology की research में उनकी help करना चाहती थी।

एक दिन Casaubon ने Dorothea को शादी का proposal भेजा जो उसने accept कर लिया। उसकी बहन के मना करने के बाबजूद Dorothea ने Casaubon से शादी कर ली।

साभार : Middlemarch summary in Hindi

**

Fred और Rosamond कस्बे के mayor के बच्चे थे। Fred ने अपनी यूनिवर्सिटी की education अधूरी छोड़ दी थी। और कोई काम नहीं करता था।

वह अपने एक अंकल Featherstone की जायदाद का वारिस था। क्युँकि उनकी खुद की कोई संतान नहीं थी। इसलिए Fred सोचता था कि उसे रोजगार की कोई जरुरत नहीं है।

Featherstone के घर में उनकी दूर की भतीजी Mary भी रहती थी। Fred उससे प्यार करता था। और उससे शादी करना चाहता था।

**

जल्दी ही Dorothea और Casaubon की शादी में खटास आने लगी।

Dorothea ने देखा कि Casaubon की किताब छापने में कोई रूचि नहीं थी।
वह सिर्फ notes लिखता रहता था।

और Dorothea को भी उसके काम में दखल देने से मना कर दिया था।

एक दिन Casaubon का cousin, Ladislaw उससे मिलने आता है।

वह Dorothea की तरफ आकर्षित हो जाता है। लेकिन Dorothea पति के लिए वफादार थी। वह सिर्फ उसे अच्छे दोस्त की तरह मानती थी।

**

उधर Fred की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गयी। उसने एक loan ले रखा था। इसके लिए Mary के पिता ने भी कुछ savings गिरबी रखी थीं।

लेकिन Fred समय पर debt नहीं चुका पाया। इससे Mary के पिता की savings भी डूब गईं। उनका Fred पर से विश्वास उठ गया।

उससे नाराज होकर वे अपनी बेटी से कहते हैं कि Fred से कभी शादी मत करना।

**
एक दिन Fred बहुत बीमार पड़ गया।

उसे Middlemarch town में नए आये डॉक्टर Lydgate के पास ले जाया गया। Lydgate उसका उपचार करने लगते हैं।

इसी दौरान Lydgate की मुलाकात Fred की बहन Rosamond से हुई।

Rosamond बहुत materialistic थी। और अच्छा social status चाहती थी। उसे लगा Lydgate से शादी करके उसे यह सब मिल जायेगा।

धीरे -धीरे Lydgate और Rosamond एक दूसरे की ओर आकर्षित हो गए। और एक दिन शादी कर लेते हैं।

वक़्त के साथ Fred ठीक हो गया था। लेकिन एक दिन अंकल Featherstone बीमार पड़ गए और कुछ समय के बाद उनकी मृत्यु हो गयी।

इसके बाद Fred को पता चला कि अंकल Featherstone ने एक वसीयत बनाई थी। जिसमे Fred के लिए सिर्फ 10 हजार pound छोडे थे। बाकी सारी जमीन -जायदाद वे अपने अवैध बेटे Joshua के नाम कर गए थे।

यह जानकर Fred को काफी दुःख होता है।

**
दूसरी और Casaubon को भी हार्ट – अटैक हो जाता है। Lydgate उसका उपचार करता है।

Casaubon बच तो जाता है लेकिन वह काफी कमजोर हो गया था।

इसी बीच Casaubon को शक होता है कि Dorothea और उसके cousin Ladislaw के बीच में कुछ चल रहा है।

एक दिन वह Dorothea से कहता है कि उसके जाने के बाद किसी और से प्यार मत करना। लेकिन Dorothea कुछ जबाब देती इससे पहले ही Casaubon की मृत्यु हो गयी।

लेकिन Casaubon एक वसीयत छोड़ गया था, जिसमें लिखा था कि अगर Dorothea, Ladislaw से शादी करती है तो उसकी सम्पति में से उसे कुछ नहीं मिलेगा।

Dorothea के लिए यह situation बहुत awkward थी। क्युँकि इससे पढ़ने वाले को यही लगता मानो Dorothea का Ladislaw से affair चल रहा था। लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं था।

Ladislaw, Dorothea से प्यार तो करता था। लेकिन किसी भी scandal से बचने के लिए उसने कभी भी अपना प्यार जाहिर नहीं किया।

उधर Dorothea को भी realize होने लगता है कि वह भी Ladislaw से प्यार करने लगी है। लेकिन उसने अपनी feelings दिल में ही दबा दीं।

इसके बाद Ladislaw , Dorothea के अंकल Mr Brooke के newspaper में Editor का काम करने लगा।

वे parliament का चुनाव लड़ने वाले थे। और campaign start कर रहे थे।

**

दूसरी और Lydgate और Rosamond की शादी भी ठीक से नहीं चल पा रही थी। Rosamond बहुत ज्यादा खर्चा करती थी। जिससे Lydgate पर काफी कर्ज हो गया था।

इसी बीच उसकी दोस्ती Bulstrode नाम के एक rich बैंकर से हो गयी थी। वह Lydgate को loan देकर उसकी help करता है।

साथ ही Bulstrode, Lydgate की help से अपनी जमीन पर एक हॉस्पिटल भी बनवाना चाहता था। ताकि समाज की भलाई हो सके।

**
दूसरी और Fred भी अपनी life के प्रति serious हो रहा था। उसने land agent का काम सीखना शुरू कर दिया।

साथ ही चर्च के पादरी Farebrother की सहायता से Mary को दुबारा पाने का भी प्रयास करने लगा।

**

Middlemarch summary in Hindi

एक दिन John नाम का एक आदमी Middlemarch में रहने के लिए आता है। वह बहुत ज्यादा शराब पीता था।

जल्दी ही वह बैंकर Bulstrode को ब्लैकमेल करना शुरू कर देता है। क्युँकि वह उसके पुराने secret जानता था।

पहले Bulstrode चर्च में accountant का काम करता था। वहाँ उसने पैसों का काफी हेर -फेर किया था।

साथ ही पैसों के लिए उसने एक अमीर widow औरत से शादी भी कर ली थी। उस widow की एक बेटी भी थी जो घर से भाग गयी थी।

Widow ने Bulstrode से अपनी बेटी को ढूँढने के लिए कहा। ताकि वह उसे भी अपनी जायदाद का कुछ हिस्सा दे सके।

Bulstrode ने उसकी बेटी को ढूँढ तो लिया लेकिन उससे झूठ बोल दिया कि वह उसे कहीं नहीं मिली। और इस तरह से Widow के मरने पर सारी दौलत उसकी हो गयी।

लेकिन अब Bulstrode को पता चला कि widow की बेटी का एक बेटा भी था। जो Ladislaw ही था जो काफी गरीब था।

यह पता चलने पर Bulstrode को अपने किये पर कुछ पछतावा होता है। वह Ladislaw को कुछ पैसे देना चाहता है। लेकिन वह पैसे लेने से मना कर देता है।

**

एक दिन John बीमार पड़ जाता है। Bulstrode, Lydgate के पास जाता है और पैसे देकर कहता है कि John को मार दे। लेकिन Lydgate इसके लिए मना कर देता है।

जल्दी ही Bulstrode के double character का पता सारे Middlemarch को लग गया था। क्युँकि John ने पहले ही शराब के नशे में किसी को बता दिया था। और फिर यह बात सारे Middlemarch में फ़ैल गयी।

लेकिन इसका खामियाजा Lydgate को भी भुगतना पड़ता है।

क्युँकि उसने Bulstrode से loan लिया था, इसलिए लोगों ने सोचा कि Lydgate भी Bulstrode की धोखाधड़ी में शामिल है। हालाँकि बहुत से लोग इससे सहमत नहीं थे।

जल्दी ही Bulstrode और उसकी wife को Middlemarch से निकाल दिया जाता है।

लेकिन Lydgate और पत्नी Rosamond भी वहाँ से चले जाते हैं।

**

Novel : Middlemarch (summary in Hindi)

अंत में Mr Brooke की election campaign fail हो जाती है।

Ladislaw भी Middlemarch छोड़ कर जाने का फैसला करता है। वह Dorothea के पास अलविदा कहने के लिए जाता है।

लेकिन वह उससे अपना प्यार जाहिर कर देती है। फिर वह Casaubon की सारी दौलत ठुकराकर Ladislaw से शादी कर लेती है। (जैसा कि Casaubon अपनी वसीयत में लिख कर गया था।)

लेकिन बाद में Uncle Brooke की मृत्यु होने पर उसकी जायदाद Dorothea के बेटे को मिल जाती है।

उधर Fred भी अपनी नए बिज़नेस में बहुत successful हो गया था। जल्दी ही वह और Mary भी शादी कर लेते हैं। आगे चलकर उनके तीन बच्चे होते हैं।

Middlemarch के बाहर Lydgate का career भी अच्छा चलता है। लेकिन Rosamond के साथ उसकी life बहुत अच्छी नहीं रही। उसकी 50 साल में मृत्यु हो जाती है। कुछ समय बाद Rosamond एक अमीर डॉक्टर से शादी कर लेती है।

समाप्त।

The Monk Who Sold His Ferrari Summary in Hindi (By Robin Sharma)

Twelfth Night by Shakespeare summary in Hindi

दोस्तो, Middlemarch novel summary in Hindi पढ़ने के लिए धन्यवाद।

1 thought on “Middlemarch novel summary in Hindi”

Leave a Comment