The Dunwich Horror – A horror story in Hindi

Horror story in Hindi - The Dunwich Horror (H.P Lovecraft)
Horror story in Hindi – The Dunwich Horror

One line summary – The Dunwich Horror नाम की horror story (in Hindi ) horror के मशहूर लेखक
H. P Lovecraft के नावेल की summary है। Dunwich नाम के गाँव में एक आदमी, काले जादू की किताब Necromicion के जरिये किसी को बुलाता है।
वह क्या था? नीचे horror story की summary में पढ़िए।

Horror story in Hindi (Summary)

एक बार अमेरिका के Massachusetts राज्य में Dunwich नाम का एक वीरान, उजड़ा हुआ और सभ्यता से अलग थलग एक गाँव था। उसी गाँव में Wilbur Whateley नाम का व्यक्ति अपने दादा और माँ के साथ रहता था।

उसका दादा रहस्य्मयी था। और लोग उस से दूर ही रहते थे।

उसकी माँ Lavinia एक मंदबुद्धि, albino, और अपंग़ महिला थी। उसके बाप का कोई पता नहीं था। और उसके जन्म के समय विचित्र घटनाएँ हुई थीं।

जन्म लेते ही वह बड़ी तेजी से बड़ा होने लगा और एक दशक में ही पूरा मर्द बन गया।

गाँव के लोग उस से दूर ही रहते थे। यहाँ तक कि जानवर भी उसकी विचित्र दुर्गन्ध के कारण उस से दूर भागते थे।

इसी बीच उसके तांत्रिक दादा ने उसे काळा जादू सिखाना शुरू कर दिया।

गाँव के कई लोगों को उस पर शक होने लगा था। क्युँकि उसने बहुत से पशु खरीदे थे फिर भी बाड़े में ज्यादा पशु नजर नहीं आते थे। कुछ पशुओं के शरीर पर घाव भी नजर आते थे।

लोगों को शक होने लगा कि Wilbur के घर के अंदर कुछ हो रहा था।
हर बार वे घर की ऊपरी मंजिल तोड़ते और उसे ऊँचा करते थे।
सब सोचते थे आखिर घर में था क्या ?

एक दिन अचानक से Wilbur का दादा मर गया। इसके साथ ही उसकी माँ भी गायब हो गयी।

***

Wilbur एक दिन Arkham शहर की Miskatonic university जाता है। वो वहाँ से Necromicion नाम की किताब लाना चाहता था। इस किताब का उपयोग वो एक पौराणिक Demon को बुलाने के लिए करना चाहता था।

लेकिन लाइब्रेरियन Dr. Henry ने उसे वो किताब देने से मना कर दिया। तब वो किताब चुराने के लिए रात को चुपके से लाइब्रेरी में घुस गया। लेकिन वहाँ पहरा दे रहे कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और मार डाला।

Henry जब दो और लोगों के साथ वहाँ पहुंचे तो उन्होंने Wilbur के अर्ध-मानव शरीर को पिघलते देखा। उसके शरीर पर मछ्ली जैसे स्केल थे तथा वो पीले रंग का था। कुछ ही देर में मृत शरीर पिघलकर वहाँ से गायब हो गया।

Wilbur की मृत्यु के बाद उसके घर में पल रहे रहस्यमयी जीव की देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा था।

एक दिन घर में बिस्फोट हुआ और जीव जो एक अदृश्य Demon था बाहर आ गया। वह गाँव में घूमने लगा।
वह खेतों -खलिहानों को नष्ट करने लगा। फिर वह आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया।
उसने दो परिवारों और कई पुलिस वालों की हत्या कर दी। कई दिनों तक उसने गाँव में आतंक मचाया।

अंत में Henry ने Necromicion किताब पढ़कर उस Demon को मारने का तरीका खोजा।
और दो लोगों के साथ Demon को मारने के लिए गाँव पहुँचा।

उन्होंने Demon पर एक भस्म छिडकी जिस से वो सबको नजर आने लगा।
वह बहुत ही भयंकर और विशालकाय था। एक व्यक्ति तो उसके विकराल रूप को देख कर होश खो बैठा ।

तभी Henry ने Necromicion में दिया काले जादू का एक टोटका किया और कुछ मन्त्र पढ़े।
इस से Demon के शरीर में आग लग गयी। वह जलने लगा और जल्दी ही जल कर खाक हो गया।

उस Demon की असली भेद भी पता चल गया। वास्तव में वो Wilbur का जुड़वाँ भाई था।
उसका पिता Yog-Sothoth नाम का शैतानी Demon था जिसका आवाह्न उसके दादा ने Necromicion के
जरिये किया था। वह उसे पशुओं का माँस खिलाते थे।

एक दिन दादा से कुछ गल्ती हो जाने की वजह से वह Demon (Wilbur का जुड़वाँ भाई) गुस्से में आ गया था।
उसने दादा और माँ को मार दिया। और Necromicion किताब को फाड़ दिया ।
Wilbur, लाइब्रेरी से नयी Necromicion लाने गया था। लेकिन कुत्तों ने उसे मार डाला था।

लेकिन अब दोनों Demon भाई खत्म हो चुके थे।

समाप्त।

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Leave a Comment