Salem’s Lot – A short horror story in Hindi (Summary)

Horror story in Hindi - Salem's Lot by Stephen King
Horror story in Hindi – Salem’s Lot

One Line Summary (Horror story in Hindi) :

Salem’s Lot नाम के कसबे में एक अजीब आदमी रहने आता है। उसके आने के साथ ही अजीबोगरीब
घटनाएँ होने लगती हैं। लोग vampire बनने लगते हैं। ऐसे में वहाँ रहने वाला Ben इस mystery को solve
करने में जुट जाता है।

Note : यह horror story Stephen King के उपन्यास Salem’s Lot की summary पर आधारित है।


Summary (Horror story in Hindi)

Ben Mears नाम का एक लेखक जिसने अपना बचपन Maine (Salem’s Lot) नाम के क़स्बे में बिताया था,
25 साल बाद वहाँ लौट कर आता है।

हाई स्कूल का एक अध्यापक Matt Burke उसका बेस्ट फ्रेंड बन जाता है। और उसे Susan नाम की एक लड़की से प्यार भी हो जाता है।

Ben के लौटने का कारण मुख्यता ये था कि वो त्याग दिए गए बड़े घर Marsten House पर एक किताब लिखना चाहता था। क्यूँकि बचपन में Ben को वहाँ कुछ बुरा अनुभव हुआ था।

Ben को पता चलता है कि Marsten House को Kurt Barlow नाम के एक Austrian ने खरीद लिया था। वो क़स्बे में antiques की दुकान खोलना चाहता था। खुद वो विदेशी दौरे पर था और उसका पार्टनर Richard ही उस घर में रहता था।

इन दोनों के आगमन के साथ ही Ralphie नाम का एक लड़का गायब हो जाता है। उसका भाई Danny मृत पाया जाता है और बाद में vampire बन जाता है।

Danny क़स्बे के बहुत से लोगों को इन्फेक्ट कर देता है और वो सब भी vampire बन जाते हैं।

इस त्रासदी से निबटने के लिए Ben और Susan, Maat और Father Callahan के साथ मिलकर टीम बनाते हैं।

एक दिन Kurt , Susan का अपहरण कर लेता है और उसे भी vampire बना देता है।
Ben , Susan के सीने में लकड़ी का भाला गाड़ कर मजबूरी में उसे मार देता है।

Kurt, Father Callahan पर भी हमला करता है लेकिन वो उसे क्रॉस की सहायता से कुछ देर के लिए रोक पाते हैं। लेकिन तभी वह Father Callahan को क्रॉस फेंक कर उस से लड़ने को कहता है।

Father Callahan में ईश्वर पर विश्वास की कमी थी और वो क्रॉस नहीं फेंक पाते। इस वजह से क्रॉस वैसे भी बेकार हो जाता है। Kurt फिर Father Callahan को अपना खून पिला कर उन्हें अपवित्र कर देता है।

जब वो दुबारा Church में प्रवेश करने लगते हैं तो उन्हें बिजली का तेज झटका लगता है और वो चर्च में प्रवेश नहीं कर पाते। वो Maine को हमेशा के लिए छोड़ देते हैं।

अंत में Ben और Matt , Marsten House में जाते हैं। काफी खोज करने के बाद उन्हें ताबूत में सोया Kurt मिलता है। वो उसके सीने में लकड़ी का भाला घोंप कर मार डालते हैं। उसका पार्टनर कमजोर हो जाता है और वो उसे भी वैसे ही मार देते हैं।

Vampires का लीडर अब मर चुका था। लेकिन सारे vampire, Ben और Matt का पीछा करते हैं। लेकिन वो दोनों एक गाड़ीमें भागने में सफल रहते हैं।

Ben और Matt एक साल बाद दुबारा Maine आते हैं। वो Marsten House को आग लगा देते हैं जहाँ vampire छुपे रहते थे।

वे vampires के छुपने के दूसरे स्थानों को भी आग से जला कर राख कर देते हैं।

धीरे-धीरे Maine vampires से मुक्त हो जाता है।

समाप्त।

और horror story (in Hindi ) में पढ़ें :

The Fall of the House of Usher – Edgar Allan Poe (Summary in Hindi)

Horror story in Hindi -Frankenstein (novel summary)

Leave a Comment