Iliad by Homer summary in Hindi

संक्षेप में – जब Troy का राजकुमार Paris, Sparta की शादीशुदा रानी Helen को अपने साथ ले जाता है, तो दोनों देशों में भीषण युद्ध छिड़ जाता है जिसे Trojan War भी कहा जाता है। इस युद्ध के क्या परिणाम रहे ! पढ़िए Iliad by Homer summary in Hindi में।

Poet : Homer

Iliad by Homer summary in Hindi
(Hector के शव को ले जाता हुआ Achilles)

Iliad by Homer
(Summary in Hindi)

Troy देश के राजा Priam के दो बेटे थे – Hector और Paris .

एक बार Paris को Sparta की शादीशुदा रानी Helen से प्यार हो जाता है। Helen, Sparta के राजा Menelaus की पत्नी थी।

लेकिन Helen भी Paris से प्यार करने लगती है और एक दिन Paris उसे चुपके से अपने साथ Troy ले जाता
है। इससे Menelaus बहुत क्रोधित होता है और अपने भाई Agamemnon के पास सहायता मांगने जाता है।

Agamemnon उसे सहायता का वचन देता है। फिर वह Greece के बाकी राज्यों के राजाओं को साथ मिलाता है। जिनमें प्रमुख थे – Ithaca का राजा Odysseus, महान योद्धा Achilles, उसका cousin Patroclus, Ajax आदि।

फिर वे सब मिलकर Troy पर चढ़ाई कर देते हैं।

**

राजकुमार Paris लड़ाई को रोकने के लिए Menelaus को तलवारबाजी की चुनौती देता है। लेकिन वह उससे हार जाता है और भागकर किले में चला जाता है। जल्दी ही दोनों देशों की सेनाओं में लड़ाई छिड़ जाती है।

एक दिन Greece के कुछ सैनिक Troy की दो लड़कियों Chryseis and Briseis को पकड़ कर ले आते हैं।

Agamemnon , Chryseis को अपने पास रख लेता है जबकि Briseis को Achilles को दे दिया जाता है। Chryseis के पिता Apollo की पूजा करते थे और उनसे प्रार्थना करते हैं कि Greece army को प्लेग से ग्रस्त कर दें।

Apollo ऐसा ही करते हैं। और Greece के बहुत से सैनिक प्लेग से मरने लगे हैं। जब Agamemnon को इस सब का पता चला तो वह Chryseis को वापस लौटा देता है। लेकिन Briseis को ले लेता है जो पहले Achilles को दी गयी थी।

इससे Achilles बहुत गुस्सा होता है क्युँकि वह Briseis से प्यार करने लगा था। नाराज होकर वह Greeks के लिए लड़ने से मना कर देता है।

**

Achilles के न लड़ने से Greece सेना कमजोर पड़ने लगती है। और Troy की जीत होने लगती है। Hector, Ajax आदि कई शूरवीर योद्धाओ को मार देता है।

एक दिन Troy की सेना Greeks को उनकी ships तक खदेड़ देती है। वे उनकी कुछ ships को आग भी लगा देते हैं। Greeks को लगता है कि अब उनकी हार निश्चित है।

Odysseus आदि Achilles को लड़ने के लिए मनाते हैं। लेकिन वह खुद न जाकर अपने चचेरे भाई Patroclus को युद्ध के लिए भेज देता है। लेकिन वह भी Hector के हाथों मारा जाता है।

अपने चचेरे भाई की मौत का बदला लेने के लिए Achilles, Hector को युद्ध के लिए ललकारता है। दोनों में भयंकर लड़ाई होती है। लेकिन अंत में Achilles, Hector को मार देता है।

फिर उसे घसीटता हुआ अपने camp में ले जाता है। रात को Hector के पिता गुप्त रूप से Achilles से मिलने आते हैं। और याचना करके उससे अपने बेटे का शव माँगते हैं। उनकी गुहार से Achilles पिघल जाता है और खुद भी आँसू बहाने लगता है। फिर वह Hector के शव को वापस कर देता है।

Troy में Hector का एक वीर की तरह दाह – संस्कार किया जाता है। और उसे एक महान योद्धा का सम्मान दिया जाता है।

**

इसके बाद यह लड़ाई 10 साल तक चलती रहती है। एक दिन Greeks एक plan बनाते हैं।

वे एक लकड़ी का बड़ा सा घोडा (Trojan Horse) बनाते हैं। और उसके अंदर बहुत से योद्धा छुप जाते हैं। बाकी सारी सेना अपनी ships के साथ दूसरी तरफ छुप जाती है।

अगले दिन Troy वालों को लगता है कि Greek वहाँ से जा चुके हैं। और देवताओं के लिए घोडा छोड़ गए हैं। Troy के लोग उस घोड़े को यादगार के तौर पर अपने किले में ले आते हैं।

रात को घोड़े के अंदर छुपे योद्धा बाहर निकलते हैं और किले के गेट को खोल देते हैं। इससे सारी Greece सेना किले में घुस जाती है और भयंकर मार – काट मचा देती है। इसके साथ ही Troy की हार हो जाती है।

तभी Achilles महल में जाकर Briseis से मिलता है और उसे उसके साथ चलने के लिए कहता है। लेकिन इसी दौरान Paris, Achilles की heel में तीर मार देता है।

Achilles के शरीर में सिर्फ उसकी heel ही कमजोर थी। क्युँकि उसकी माँ ने बचपन में पैर से पकड़कर उसे एक नदी में dip किया था। इससे उसका सारा शरीर बज्र जैसा हो गया था। लेकिन जो टखना माँ ने पकड़ रखा था वह कमजोर रह गया था।

इसके बाद Paris लगातार और तीर मार कर Achilles को मार देता है। फिर वह Helen और Briseis को लेकर एक गुप्त मार्ग से भरा निकल जाता है।

लेकिन रास्ते में उसकी लड़ाई Philoctetes से होती है। Paris उसे मार देता है लेकिन खुद भी काफी जख्मी हो जाता है।

कुछ सैनिक Helen को पकड़कर वापस Menelaus के पास ले जाते हैं। वह Helen को माफ़ कर देता है। और उसे लेकर वापस Sparta चला जाता है।

उधर Paris अपनी पहली पत्नी Oenone के पास जाता है। जो एक चिकित्सक थी और किसी भी चोट को ठीक कर सकती थी। Paris उससे मदद माँगता है लेकिन वह उसकी मदद करने से मना कर देती है।

वह Paris से नाराज थी। क्युँकि उसने उसे छोड़कर Helen को चुन लिया था। इसके बाद शीघ्र ही Paris की मृत्यु हो जाती है। जब उसका दाह – संस्कार किया जा रहा था तो Oenone भी चिता में कूदकर अपनी जान दे देती है।

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है की आपको Iliad by Homer summary in Hindi अच्छी लगी होगी।

(P. S : Trojan war के बाद Ithaca का राजा Odysseus भी घर लौटने लगता है। लेकिन उसे दस साल लग जाते हैं। इसका कारण आप Homer के दूसरे महाकाव्य Odyssey में पढ़ सकते हैं। और जान सकते हैं कि Odysseus की यात्रा में कौन – कौन सी मुश्किलें आयीं थीं। )

Odyssey by Homer summary in Hindi

Ulysses summary in Hindi – by James Joyce

Leave a Comment