Ulysses summary in Hindi

Ulysses summary हिंदी में : इस novel का नाम Homer के महाकाव्य Odyssey से प्रेरित है। लेकिन इसमें Dublin में रहने वाले दो लोगों Stephen और Bloom के एक दिन की कहानी है। जो जिंदगी की कई जटिलताओं से भरी है।

Author: James Joyce

Ulysses summary in Hindi

Ulysses By James Joyce
(Summary in Hindi)

इस novel को तीन भागों में बाँटा गया है। और इसके कुल 18 Chapters हैं।

Part I: Telemachia

1. Telemachus: Stephen नाम का एक history teacher और struggling writer एक बिल्डिंग में किराये पर रहता था। उसी बिल्डिंग में Buck नाम का मेडिकल स्टूडेंट अपने दोस्त Haines के साथ रहता था।

अभी हाल में ही Stephen को पता चला था कि Buck ने उसकी मृत माँ के बारे में कुछ गल्त comment किया था। इससे वह उससे गुस्सा था। लेकिन काम पर जाने से पहले Buck, Stephen से कहता है कि gate की चाबी उसे दे जाये। और रात को 12:30 बजे उनसे The Ship नाम के pub में मिले।

2. Nestor : दस बजे के करीब Stephen अपने स्कूल Garrett Deasy जाता है। जो सिर्फ लड़कों के लिए था।

Class खत्म करके Stephen उस स्कूल के मालिक Deasy से अपनी सैलरी लेने जाता है। Deasy बहुत ही संकीर्ण विचारों वाला आदमी था। वह Stephen को life के बारे में boring लेक्चर देता है।

इसके बाद वह Stephen को cattle disease पर लिखा हुआ अपना article देता है और कहता है कि उसे पास के Newspaper के ऑफिस में छोड़ आये। Stephen आर्टिकल लेकर वहाँ से चला जाता है।

3. Proteus : इसके बाद Stephen, Sandymount Strand नाम की beach पर चला जाता है। और वहाँ अकेले घूमने लगता है। वह तरह -तरह के philosophical concepts के बारे में सोचता है। वह अपने बचपन,
Paris में की पढ़ाई और अपनी माँ की death के बारे में भी सोचता है।

फिर वह अपने दिमाग में एक poem compose करता है। और एक कागज के टुकड़े पर लिख लेता है जो उसने Deasy के article से फाड़ा था।

Part II: Odyssey
(Ulysses summary in Hindi)

4. Calypso : इस भाग में हम नावेल के दूसरे main character – Leopold Bloom से मिलते हैं।

Bloom आधा Jew था। वह सुबह 8 बजे अपनी पत्नी Molly के लिए बिस्तर पर ब्रेकफास्ट लेकर आता है। साथ ही वह उसके मैनेजर Boylan का letter भी देता है।

Molly एक सिंगर थी। और Boylan से उसका love affair चल रहा था। वह आज 4 बजे उनके घर आने वाला था। इसके बाद Bloom अपनी बेटी Milly का पत्र पढता है जो कहीं बाहर फोटोग्राफी का business कर रही थी।

5. Lotus Eaters : दस बजे Bloom पोस्ट -ऑफिस से एक letter लेता है जो उसे उसकी प्रेमिका Martha ने लिखा था। वह पत्र पढता है फिर उसे फाड़ कर फेंक देता है। इसके बाद वह चर्च चला जाता है। वहाँ से आकर वह Molly के लिए लोशन खरीदता है।

तभी उसे एक आदमी मिलता है जो सोचता है कि वह रेस कोर्स के घोड़े की कोई टिप उसे देगा। ताकि वह शर्त जीत जाए। लेकिन Bloom कहता है कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं है और शायद उस आदमी को कोई गलतफहमी हुई है।

6. Hades : 11 बजे Bloom एक carriage (बघ्घी) में बैठता है। उसमे Stephen का पिता Simon भी था। और साथ में Bloom का client Martin Cunningham भी था। वे सब Paddy नाम के आदमी की funeral में जा रहे थे।

वहाँ कुछ लोग Bloom को outsider की तरह treat करते हैं। Funeral के दौरान Bloom अपने बेटे और पिता की मौत को भी याद करता है।

7. Aeolus : दोपहर को Bloom, Freeman नाम के newspaper के ऑफिस में जाता है। और वहाँ एक advertisement के बारे में बात करता है। लेकिन Editor उसकी ad लेने से मना कर देता है।

तभी Stephen भी वहाँ पहुँच जाता है। लेकिन वह Bloom से नहीं मिल पाता है। फिर वह Deasy का आर्टिकल editor को देता है। बाद में वह उन सबके साथ एक पब में जाता है।

8. Lestrygonians : एक बजे Bloom को एक पुरानी प्रेमिका मिलती है। उससे पता चलता है कि उनकी दोस्त Mina को बच्चा होने वाला है और वह हॉस्पिटल में admit थी।

इसके बाद Bloom लंच के लिए एक रेस्टोरेंट में जाता है। लेकिन देखता है कि वहाँ लोग जानवरों की तरह खा रहे थे। इसलिए वह वहाँ से चला जाता है। और फिर Davy Byrne नाम के रेस्टोरेंट में जाकर एक सैंडविच खाता है।

फिर वह national library के लिए निकल पड़ता है। लेकिन रास्ते में उसे Boylan दिखता है। उसे देखकर वह जल्दी से एक gallery में चला जाता है।

वह Molly और अपने पुराने प्यार के बारे में सोचता है। उस समय सब कुछ ठीक था। लेकिन Molly में अब मैं
आ गयी थी। फिर वह national library के अंदर चला जाता है।

9. Scylla and Charybdis : Stephen पहले ही national library पहुँचा हुआ था। वह कुछ scholars से अपनी Hamlet theory discuss कर रहा था। (Hamlet शेक्सपियर द्वारा लिखा गया play है। ) लेकिन वे लोग उसकी theory को reject कर देते हैं।

तभी Buck भी वहाँ आ जाता है। और उससे नाराज होता है कि रात को उनके साथ pub क्यूँ नहीं जाना चाहता। लेकिन वह किसी जरुरी काम का बहाना बना देता है।

जब Stephen वहाँ से बाहर जाता है, तभी Bloom उसकी बगल से होकर अंदर आता है। यहाँ भी दोनों एक दूसरे से नहीं मिलते।

10. Wandering Rocks : इसके बाद Bloom सड़क से होकर जाने लगता है। और तरह -तरह के लोगों को देखने लगता है। कुछ को वह जानता था और कुछ अजनबी थे। इस Chapter में इन सब लोगों के बारे में ही बताया गया है।

11. Sirens : चार बजे Bloom Ormond होटल की बार में जाता है। वहाँ उसे Boylan की कार पार्किंग में दिखती है। वह छुप कर उसे देखने लगता है। तभी Boylan, Molly से मिलने के लिए निकल जाता है।

Bloom सोचता है कि कुछ ही देर में वह उसकी पत्नी के बिस्तर पर होगा। यह सोच कर वह उदास हो जाता है। लेकिन तभी music शुरू हो जाता है। वह Stephen के पिता को गाते हुए सुनता है। उसे लगता है कि music का life में कितना बड़ा role है।

इसके बाद वह अपनी गुप्त प्रेमिका Martha को letter लिखने लगता है।

12. Cyclops : पांच बजे Bloom, Barney Kiernan नाम के पब में जाता है। वहाँ Cunningham के साथ उसकी मीटिंग थी। Bloom उसके family finance को संभालता था।

लेकिन Cunningham अभी नहीं पहुँचा था। तभी वहाँ एक आदमी जो Jews विरोधी (anti – Semitic) था, Bloom को भला बुरा कहने लगता है। Bloom उसे शांति और भाईचारे का महत्व बताता है। लेकिन वह आदमी उसे अपशब्द बोलता रहता है। जब Bloom बाहर चला जाता है तो वह उस पर एक can फेंकता है।

तभी Cunningham वहाँ आ जाता है। और वह Bloom को अपने साथ कहीं और ले जाता है।

13. Nausicaa : इसके बाद Bloom खुद को relax करने Sandymount Strand नाम की beach पर चला जाता है। वह वहाँ Gerty नाम की लड़की को देखने लगता है। Gerty उसे देखकर धीरे -धीरे अपने कपडे उतारने लगती है।

Bloom उसे देखकर masturbation करने लगता है। और उसके बाद झपकी लेने लगता है।

14. Oxen of the Sun : रात के दस बजे Bloom , Mina नाम की अपनी पुरानी दोस्त से मिलने hospital जाता है। वह वहाँ admit थी। वहाँ वह देखता है कि Stephen अपने कुछ मेडिकल के friends से मिलने आया था। वे सब beer पी रहे थे और जीवन -मरण पर argument कर रहे थे। वे Bloom को भी इस discussion में शामिल होने के लिए कहते हैं।

Bloom भी उनके साथ बैठ जाता है। यहाँ दोनों characters Bloom और Stephen साथ -साथ आ जाते हैं।

इसी दौरान Mina एक baby boy को जन्म देती है। इससे सब खुश हो जाते हैं। तभी Buck वहाँ आता है और अपने दोस्तों के साथ The Ship नाम के पब के लिए निकल जाता है।

जबकि Stephen अपने दोस्त Lynch से कहता है कि उसके साथ brothel (वैश्यालय) चले।

15. Circe : कुछ देर बाद Bloom भी उनके पीछे जाता है। वह उन्हें Bella Cohen नाम के brothel पर ढूँढ लेता है। तभी Stephen को वहाँ hallucination होता है। उसे लगता है कि उसकी माँ का भूत उसके सामने है।

वह अपनी छड़ी घुमाता है और एक महंगे lamp को तोड़ देता है। फिर वह बाहर चला जाता है। Bloom इस नुक्सान के लिए brothel वालों को pay करता है। और Stephen के पीछे बाहर चला जाता है।

वह देखता है कि Stephen एक soldier से बहस कर रहा था। तभी soldier उसे punch मार देता है जिससे
Stephen बेहोश होकर नीचे गिर जाता है।

Part III: Nostos
(Ulysses summary in Hindi)

16. Eumaeus : Bloom, Stephen को होश में लाता है। फिर उसे Cabman Shelter नाम के कैफ़े ले जाकर coffee पिलाता है। वे तरह -तरह की बातें करते हैं। फिर Bloom, Stephen को अपने घर चलने के लिए
कहता है।

17. Ithaca : आधी रात के बाद Bloom और Stephen घर पहुँचते हैं। फिर वे cocoa पीते हैं और एक दूसरे
के cultural differences पर बात करते हैं। Bloom, Stephen की सstories को पब्लिश करने की इच्छा
जाहिर करता है।

Bloom, Stephen को रात वहीं रुकने के लिए कहता है लेकिन Stephen मना कर देता है। इसके बाद
Bloom Stephen को gate तक छोड़ने जाता है। वापस आकर कुछ चीजें देखकर उसे पता चलता है कि दिन
में Boylan वहाँ आया था।

लेकिन फिर भी वह संतुष्ट था कि Molly अभी भी उसकी पत्नी थी। और उसे छोड़कर नहीं गयी थी।

Molly उसे देखकर जग जाती है और दोनों कुछ बाते करते हैं। फिर वह भी bed पर लेट जाता है। और Molly से कहता है कि कल सुबह का नाश्ता उसे bed पर ही दे।

18. Penelope : Bloom सो जाता है लेकिन Molly अभी जगी हुई थी। वह Gibraltar पर बिताये अपने बचपन, दोपहर को Boylan के साथ किये sex, अपने singing carrier, Stephen आदि के बारे में सोचती है।

अंत में वह सोचती है कि वह बाकी की जिंदगी Bloom के साथ ही बिताएगी। क्युँकि तमाम imperfections के बाद भी, Bloom उसके लिए सबसे उचित था।

समाप्त।

Odyssey by Homer summary in Hindi

Shakespeare के best plays

James Bond के सभी 14 novels (Best Spy – Thrillers)

Self Help Books – The Monk Who Sold His Ferrari (in Hindi)

P.S – दोस्तो यह थी Ulysses summary in Hindi जिसे James Joyce ने लिखा है। उन्हें इसकी प्रेरणा Homer के Odyssey महाकाव्य से मिली थी।

Leave a Comment