Meditation क्या है | Meditation कैसे करते हैं

Meditation क्या है ( What is meditation ) – Meditation का सीधा – सरल अर्थ है – किसी एक विचार या बिंदु पर ध्यान केंद्रित करना ।

हर दिन हमारे दिमाग में तरह -तरह के फालतू और negative विचार आते रहते हैं। इन सबसे हमारा Brain दुखी होता रहता है वह जल्दी थक भी जाता है। और आपका किसी काम को करने का मन नहीं करता। आप अपने goals पर भी focus नहीं कर पाते। इस सब के कारण आपका बुरी आदतों में फंसने का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में हमें उन negative विचारों को रोकना आना चाहिए। बुरे विचारों से ध्यान हटाकर हमें ईश्वर या किसी अन्य सुन्दर विचार में ध्यान लगाना चाहिए। उसमें निरंतर रमण करना चाहिए। इसे ही Meditation कहा जाता है।

सोचिये आज Office में अगर आपका किसी से झगड़ा हो जाये तो क्या होगा ? आप सारा दिन ही नहीं रात में भी उसी घटना के बारे में सोचते रहेंगे। आपके दिमाग में फालतू के विचार आते रहेंगे और आप ठीक से सो भी नहीं पायेंगे। आपका सारा चैन और सुकून खो जायेगा।

आप stress में रहेंगे और चिंता करते रहेंगे। ऐसा और भी बहुत सी situations में होता है।

किसी को job की चिंता है। किसी को relationship में problems हैं। किसी को exam का डर सता रहा है, आदि।

इस सब से हमारा दिमाग हमेशा stress में रहता है । Brain के stress होने से body भी ठीक नहीं रहती। हमारी मानसिक और शारीरिक हालत बिगड़ने लगती है।

इसलिए Meditation एक ऐसा psychological tool है जिसकी मदद से आप अनचाहे बुरे विचारों से छुटकारा पा सकते हैं। ब्रह्माण्ड की energy को अपनी तरफ मोड़ सकते हैं। और हमेशा खुश और स्वस्थ रह सकते हैं। (Meditation क्या है) .

Meditation कैसे काम करती है – Scientific basis of Meditation

कुछ लोग सोचते हैं कि Meditation बेकार है। इससे कुछ नहीं होता। लेकिन ऐसा नहीं है। यहाँ आपको scientific reason बताया जा रहा है। जिसे पढ़कर आपको पता चल जायेगा कि Meditation सच में useful है।

जब भी हमारे brain में negative विचार आते हैं तो वह हमारी किडनी के ऊपर स्तिथ Adrenal Gland को stress का सन्देश भेजता है। इससे वह ग्लैंड adrenaline नाम का stress hormone छोड़ती है। इस hormone से हमें stress होता है। इसके अलावा Cortisol hormone का लेवल भी बढ़ जाता है।

लम्बे समय तक अगर यह hormones निकलते रहें तो हमारे शरीर में inflammation हो जाती है। जिससे तरह -तरह के रोग लग जाते हैं।

जैसे heart disease, skin disease , पेट के रोग , बालों का असमय सफ़ेद होना आदि। साथ ही तरह -तरह के मानसिक रोग हो जाते हैं – जैसे चिंता , अवसाद , OCD, घबराहट, चिड़चिड़ापन आदि।

लेकिन Meditation के जरिये हम Positive Thoughts या ईश्वर में ध्यान लगाते हैं। इससे हमारे negative thoughts बंद हो जाते हैं। जब ऐसा होता है तो हमारे अंदर adrenaline भी नहीं निकलता। और हमें stress भी नहीं होता। Stress न होने से हमें कोई mental या physical बीमारी भी नहीं होती। और हम हमेशा खुश और स्वस्थ रहते हैं।

तो दोस्तो, Meditation इस तरह से काम करती है। आप इसे जरूर सीखें और प्रतिदिन करें। आगे Meditation करने का तरीका भी आप पढोगे।

Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)

मेडिटशन के क्या फायदे होते हैं ? (Benefits of Meditation )

वैसे तो Meditation के असंख्य फायदे हैं। लेकिन Top 10 फायदे इस प्रकार हैं :

1. Meditation से हमारा स्ट्रेस और डिप्रेशन कम हो जाता है। और हम सदा खुश रहते हैं।

2. हमारी चिंता भी दूर हो जाती है।

3. हम mindful बन जाते हैं। अर्थात हमारे चारों ओर जो हो रहा है हमें उसकी पूरी जानकारी होने लगती है।

4. हमारी immunity बढ़ जाती है। इससे हमें कोई भी बीमारी जल्दी नहीं लगती।

5. हमें गहरी नींद आती है। और कभी भी insomnia नहीं होता।

6. हम कभी गुस्सा भी नहीं करते और स्वभाव से दयालु बनते जाते हैं।

7. हमारा Focus और concentration बहुत बढ़ जाती है जो success के लिए बहुत जरुरी है।

8. हमारे अंदर किसी भी Loss को झेलने की क्षमता बढ़ जाती है।

9. Meditation से addiction (बुरी आदत ) को छोड़ने में भी हेल्प मिलती है।

10. हमारी creativity कई गुना बढ़ जाती है । (Topic- Meditation क्या है ?)

Meditation करने का तरीका क्या है ? (Meditation कैसे करते हैं)

Meditation kya hai
Meditation

1. सबसे पहले ये decide कर लें कि आप दिन के किस समय Meditation किया करेंगे। फिर प्रतिदिन उसी दिन Meditation करें। क्युँकि Meditation शुरू में आपको बोरिंग लग सकता है। इसलिए आपको इसकी आदत डालनी पड़ेगी। कोई भी अच्छी आदत डालने के लिए 21 दिन तो लगते ही हैं।

2. इसके बाद आप घर या पार्क के किसी शांत स्थान पर बैठ जायें। ऐसा स्थान चुने जहाँ आपको बिलकुल भी distraction न हों। Cell फ़ोन को aeroplane मोड पर कर दें। और कोई call आदि न लें।

3. Meditation के लिए आपका posture सही होना चाहिए। आप पद्मासन लगाकर (पालथी मारकर ) बैठें। अपनी पीठ सीधी रखें। हाथों को घुटने पर रखें ।

4. इसके बाद आप अपने फ़ोन में 10 मिनट का timer या अलार्म लगा लें। बहुत से लोग ठीक से Meditation इसलिए नहीं कर पाते क्युँकि वे 2 – 3 मिनट में ही उठ कर चले जाते हैं। उन्हें यही एहसास नहीं होता कि कितना समय बीत गया है।

इसलिए अलार्म या टाइमर आपकी हेल्प करेगा। जब तक अलार्म न बजे आपको Meditation करते रहना है।

5. इसके बाद आपको Meditation यानि ध्यान लगाना है। सबसे पहले अपनी आँखे बंद कर लें। फिर एक गहरी सांस लें। अब आप अपने दिमाग में सब विचारों को आने दीजिये। उन्हें जबरदस्ती रोकने की कोशिश न करें। इसके बाद आप सिर्फ एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें। अब अपनी breathing को नेचुरल तरीके से होने दें।

आप दोनों भोहों के बीच के स्थान पर ध्यान लगायें। इसे आत्मा का स्थान माना जाता है। आप अपने किसी इष्ट देव का ध्यान कर सकते हैं। जैसे शिव की तीसरी आँख देख सकते हैं, या विष्णु के सुन्दर मुख का ध्यान कर सकते हैं।

यदि आप धार्मिक नहीं है तो आप किसी तारे को देख सकते हैं। किसी फूल पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

कुछ लोग साथ -साथ ॐ या किसी मंत्र का उच्चारण भी करते हैं। आपको जो अच्छा लगे आप कर सकते हैं। इसमें कोई भी hard – fast रूल नहीं हैं।

वैसे भी something is better than nothing । आपको अपने दिमाग को मजबूत करना है । उसके लिए simple Meditation भी बहुत फायदेमंद है। बशर्ते आप उसे daily करना सीखें।

6. Meditation के दौरान अपने भीतर positive energy को महसूस करें। सारे यूनिवर्स को अपने अंदर देखें। बीच -बीच में आपका मन भटकने लगेगा। और आपको किसी झगडे या फिल्म आदि के विचार आ सकते हैं।

शुरू में ऐसा होना सामान्य है। लेकिन कुछ हफ़्तों बाद आप उन्हें कण्ट्रोल करना सीख जायेंगे। और सिर्फ एक ही विचार या बिंदु पर Focus करना सीख जायेंगे।

इससे आपकी will – power भी बढ़ेगी और लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना भी सीख जायेंगे।

7. जब दस मिनट का अलार्म बजे तो आप आँखे खोल सकते हैं। धीरे – धीरे आप अपने आसन से उठें। और अपने भीतर पैदा हुई प्रसन्नता को महसूस करते रहें। इससे आपका stress दूर रहेगा।

8. Meditation के तुरंत बाद कुछ भारी काम न करें और न ही चटपटी चीजें आदि खायें।

9. दोस्तो, आप लगातार 21 दिन तो रोज 10 मिनट के लिए Meditation करें। इससे आपको इसकी आदत हो जाएगी। शुरू में आपको यह बोरिंग लग सकती है। और आपको कोई फायदा भी महसूस नहीं होगा। लेकिन कुछ महीनो बाद आप बदलाव महसूस करेंगे। (Meditation क्या है .)

सोचिये, अगर आप कल एक पौधा लगायें तो क्या वह अगले दिन ही आपको फल दे देगा ? इसी तरह Meditation का effect भी कुछ समय बाद दिखता है।

अगर शुरू में ज्यादा प्रॉब्लम हो तो 5 मिनट भी कर सकते हैं। और धीरे -धीरे time बढ़ा सकते हैं।

Meditation with visualization (Mediatation ka naya tarika)

दोस्तो , Meditation का एक और तरीका है जिसमें आप visualize करते हो।

Classical Meditation में तो आप एक चीज पर ही ध्यान केंद्रित करते हो। लेकिन visualization में आप एक script को फिल्म की तरह अपने दिमाग में चलाते हो। आइये एक example से समझते हैं।

मान लीजिये आप काम करते हुए थक गए हों और एकदम से relax होना चाहते हों, तो यह visualize करें –

कल्पना कीजिये – आप एक संगमरमर की सफ़ेद bathtub (Jacuzzi ) में आराम से लेटे हैं। जकूज़ी में गुनगुना पानी भरा हुआ है। उसमें गुलाब के फूल भी डले हुए हैं। और सुंगधित Epsom salt भी है।

गुनगुना पानी आपके शरीर के हर muscle को सेंक रहा है। और इससे आप बहुत आराम महसूस कर रहे हो।

गुलाब के फूलों की भीनी – भीनी खुशबू आपके मन -मस्तिष्क पर छा रही है। और आप बेहद तरोताजा महसूस कर रहे हो। आपके हृदय में नयी ख़ुशी का संचार हो रहा है।

Epsom salt आपके पूरे शरीर को heal कर रहा है। आप खुद को एकदम fresh और energy से भरा हुआ महसूस कर रहे हो।

विराम।

तो देखा दोस्तो, आपको यह सब visualize करके सच में अच्छा लगा होगा। क्युँकि इस स्क्रिप्ट में psychologically crafted energy words हैं। जब भी आपको थकान हो इस script को जरुरु पढ़ें और visualize करें। आप एकदम तरोताजा महसूस करेंगे।

Meditation with Positive affirmations

दोस्तो , visualization के अलावा आप positive affirmations का भी इस्तेमाल कर सकते हो।

आपको सारे steps वैसे ही करने हैं जैसे ऊपर बताए गए हैं। लेकिन आपको मन ही मन ये वाली positive affirmations एक मन्त्र की तरह बार -बार दोहरानी हैं :

  • मैं अपने भीतर ख़ुशी का अनुभव कर रहा हूँ।
  • मुझमें Universe की energy भर्ती जा रही है।
  • मैं सफलता की ओर बढ़ रहा हूँ।
  • मेरी will power बढ़ती जा रही है।
  • मैं दयालु बनता जा रहा हूँ।

51 Best Positive Affirmations in Hindi for daily motivation

जब आप इन positive affirmations को बार -बार बोलेंगे तो सच में ही आपके subconscious brain पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। और धीरे -धीरे आप success और ख़ुशी को अपनी ओर आकर्षित कर लोगे।

Visualization script for Happiness and Energy

दोस्तो, अगर आपका mood कभी खराब हो या आप थके -थके मह्सूस कर रहे हों तो इस script की सहायता से meditate करें। और visualize करें। आपको तुरंत असर दिखेगा।

“कल्पना कीजिए कि आप समुद्र तट पर हैं। दिन बेहद सुहावना है। समुद्र तट बेहद शांत है और वहाँ सिर्फ आप हैं। आप इस beach पर आकर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। आप पानी में खड़े हो जाते हो। पानी crystal की तरह साफ़ और नीला है। आप इसे अपने पैरों पर महसूस कर रहे हैं। यह आपको ताजगी से भर रहा है। ताजी हवा आपके चेहरे को छूती है और आपके बालों को सहलाती है। इससे आपको बहुत ही अच्छा लगता है।

अब आप पानी में चल रहे हो। वहाँ बहुत सारी चमकीले रंग की मछलियाँ हैं – नीली, हरी, पीली, काली, लाल, सुनहरी। मछलियां आपके पैरों को छू रही हैं और आप इस स्पर्श को गुदगुदी से भरा और सुखदायक पाते हो । आप खिलखिला कर हंसने लगते हो। यहाँ आकर आप बेहद खुश हो गए हो।

अब आप नीचे झुक रहे हो। और अपने चेहरे पर ठंडे पानी के छींटे मार रहे हो। आप ताजगी और स्फूर्ति से भर जाते हो।

इतनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए आप भगवान को धन्यवाद देते हो। और इसी तरह आप इस सुंदर beach पर आधा घंटा दौड़ते-खेलते बिताते हो।”

सफलता के लिए Meditation या Visualization Script

दोस्तो, कल्पना कीजिये कि आप अपने घर के बाहर एक सुन्दर बागीचे में हो। आप एक जगह सेब का पौधा लगाने की सोचते हैं। आप वहाँ कुदाल से खोदते हैं।

आप नरम -नरम मिटटी को अपने हाथ से छूते हैं। आपको बहुत अच्छा लगता है। मिटटी की सोंधी खुशबू
आपको हर्ष से भर देती है।

फिर आप सेब का एक छोटा पौधा रोपित करते हो। और फब्बारे से उसे पानी देते हो।

ऐसा आप हर दिन करते हो।

धीरे -धीरे पौधा बड़ा होने लगता है। एक दिन आप बगीचे में आते हो और देखते हो कि पौधा बड़ा हो गया है।
उस पर फूल खिले हैं। और छोटे -छोटे सेब लग रहे हैं।

यह सब देखकर आपका दिल ख़ुशी से झूम उठता है। इस पौधे को आपने जीवन दिया है। आप एक तरह से
इसके creator हो। आपको लगता है जैसे पौधा आपको धन्यवाद कर रहा हो। आप ख़ुशी से झूम उठते हो।

धीरे -धीरे और वक़्त गुजरता है। आपका पौधा आँधी -तूफ़ान में भी खड़ा रहता है।
और एक दिन लाल -लाल सेबों से लद जाता है।

यह सब देखकर आपके मन में नया जोश और प्रेरणा भर जाती है। आप ख़ुशी से एक सेब तोड़ कर खाते हो।
इसका प्राकृतिक स्वाद आपको प्रफुल्लित कर देता है।

आप उस पौधे और ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हो। और मन ही मन उन्हें नमन करते हो।

Note: दोस्तो, यहाँ सेब का पौधा आपकी सफलता का metaphor है। जिस तरह एक पौधा धीरे -धीरे बड़ा होता है, वैसे ही आपको जीवन में धैर्य और मेहनत के साथ अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करनी होती है।

समाप्त।

दोस्तो, अगर आप meditation या Yoga करना चाहते हैं तो ऐसे कमरे में ही करें जहाँ हवा साफ़ हो।

दूषित हवा में करने से आपके फेफड़ों और health को नुक्सान ही होगा।

कमरे की हवा साफ़ करने के लिए आप ये Air Purifier ले सकते हो। इसमें HEPA filter लगे होते हैं जो
Bacteria और धूल -कणों को filter करके आपको साफ़ हवा देता है।

Amazon से Online मँगवाने के लिए यहाँ click करें।

दोस्तो, इस लेख को पढ़कर आपने जान लिया होगा कि Meditation क्या है। और Meditation कैसे करते
हैं ? साथ ही visualization के बारे में भी जाना। इस पोस्ट को अपनी family और friends के साथ भी share करें। धन्यवाद।

Autobiography of a Yogi summary in Hindi

1 thought on “Meditation क्या है | Meditation कैसे करते हैं”

  1. मुझे ये ब्लॉग काफी पसंद आया जहां पर सच्चाई में जब भी हम विजिट करते हैं हमें वैल्यू मिलती है | so keep growing bro..

    Reply

Leave a Comment