A Bend in the River summary in Hindi

यह Salim नाम के एक युवक की कहानी है जो Africa में अपना business करता है। आजादी के बाद वहाँ क्या बदलाव आते हैं, पढ़िए इस historical उपन्यास – A Bend in the River summary in Hindi में।

Author: V. S. Naipaul (Nobel laureate)

A Bend in the River summary in Hindi

A Bend in the River
(Summary in Hindi)

Salim नाम का एक इंडियन मुसलमान युवक Africa के East part में रहता था। वह वहीं पला -बढ़ा था और वहीं रहकर college की पढ़ाई की थी। उस समय अफ्रीका में आजादी की लड़ाई चल रही थी।

Salim को लगा कि जल्दी ही वहाँ की minority groups पर खतरा आ सकता है। इसलिए वह अफ्रीका के central भाग में जाना चाहता था।

एक दिन एक family friend Nazruddin फ़ोन करके उसे बताता है कि वह अफ्रीका छोड़कर Canada जाना चाहता है। और Central Africa वाली अपनी दुकान बेचना चाहता था। Salim को यह सही मौका लगता है। वह Nazruddin से दुकान खरीद लेता है। और फिर वहाँ चला जाता है।

उस कस्बे का नाम तो novel में नहीं बताया गया है। लेकिन यह एक नदी के मोड़ पर स्थित था। और यही इस नावेल का शीर्षक भी है।

**
जब Salim उस कस्बे में पहुँचता है तो देखता है कि European buildings तहस -नहस कर दी जा चुकी थीं।
और वहाँ के लोग अपने village में रहने लगे थे। अब कुछ ही European लोग वहाँ बचे हुए थे।

जल्दी ही Salim को खबर मिलती है कि East Coast में सच में ही दंगे भड़क गए थे। उसे अपने यहाँ आने का decision सही लगता है। फिर वह अपनी दुकान पर बर्तन और पेपर -पेंसिल आदि बेचने लगता है। कुछ दिन बाद वह Metty नाम की एक अश्वेत लड़की को अपना अस्सिटेंट बना लेता है जो पहले एक slave थी।

Salim की पहली कस्टमर zabeth नाम की औरत बनती है। वह जादू -टोना जानती थी। और बहुत से अनपढ़ लोग उसके पास आया करते थे।

एक दिन Zabeth अपने बेटे Ferdinand को लेकर आती है और Salim से कहती है कि Ferdinand की पढ़ाई में उसकी help करे।

Salim उसे एक स्कूल में दाखिल करवा देता है। उस स्कूल को Belgium का एक priest चलाता था जिसका
नाम Father Huismans था।

Father Huismans को अफ्रीका के religion में भी काफी दिलचस्पी थी। और वह tribals द्वारा बनाये गए बहुत से masks इक्कठे करता रहता था।

**

Salim की जिंदगी अभी रफ़्तार पकड़ ही रही थी कि tribal लोग विद्रोह कर देते हैं। इस विद्रोह को कुचलने के लिए President कुछ Christian mercenaries को भेजता है। वे वहाँ शांति स्थापित कर देते हैं।

एक दिन Father Huismans एक trip पर जाते हैं। लेकिन कुछ लोग उन पर हमला करके उन्हें मार देते हैं। कोई उनकी हत्या की जाँच नहीं करता ताकि मामला फिर से तूल न पकडे। जल्दी ही उन्हें भुला दिया जाता है।

इसके बाद एक अमेरिकन आदमी उनके masks की collection को लूट लेता है। और अमेरिका में बेच देता है। क्युँकि ये mask बहुत दुर्लभ थे इससे वह बेहद अमीर बन जाता है।

**
इस विद्रोह के बाद वहाँ Economic Boom आ जाता है। बहुत से उधोग -धंधे और बिज़नेस फलने -फूलने लगते हैं।

उसी एरिया में President एक आधुनिक town बनवाने की घोषणा करते हैं जिसे Domain कहा जाता है।

Domain में नयी – नयी buildings बनाई जाती हैं। एक Polytechnic University भी स्थापित की जाती है। जिसमें देश -विदेश के विद्वान professors को पढ़ाने के लिए बुलाया जाता है। उनमें Indar नाम का एक professor भी था।

Indar, Salim का बचपन का दोस्त था। और दोनों साथ में ही पले -बढे थे। उन्होंने पढ़ाई भी साथ ही की थी। लेकिन बाद में Indar उच्च -शिक्षा के लिए England चला गया था।

एक दिन Indar की मुलाकात Salim से होती है। वह उसे अपने घर invite करता है जो Domain में था। जब Salim वहाँ जाता है तो वहाँ की चकाचौंध से काफी प्रभावित होता है।

लेकिन जल्दी ही उसे एक कटु सत्य भी पता चलता है। वहाँ किसानों और agriculture land की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। Salim देखता है कि बहुत से tractor को खेतों में खड़े -खड़े जंग लग गया था।

इससे Salim, dilemma (धर्मसंकट) में पड़ जाता है कि वह Domain को अच्छा कहे या बुरा।

**

Domain में ही Indar, Salim को Raymond नाम के historian से मिलवाता है। जो President के लिए काम करता था। वह उसकी सुन्दर वाइफ Yvette से भी मिलता है। जल्दी ही Salim और Yvette का affair शुरू हो जाता है।

इस दौरान President, Raymond से कहते हैं कि उनकी सारी speeches को edit करके एक किताब लिखे। लेकिन जब Raymond ऐसा करता है तो President को उसका काम पसंद नहीं आता।

इसके बदले वे अपनी किताब publish करवाते हैं। जिसमें हर पेज पर सिर्फ दो quotes लिखे हुए थे। और हर
आदमी को force किया जाता है कि उस किताब को खरीदे और आगे भी बेचे।

उधर Salim और Yvette का affair शुरू में तो अच्छे से चलता है। लेकिन बाद में वह Salim को एक असफल
इंसान (looser) कहती है। जबकि Salim कहता है कि वह अमीरी के नशे में यह सब बोल रही है। अगर उसके हालात भी Salim जैसे होते तो वह भी उसकी तरह ही होती। लेकिन Yvette कहती है कि वह बहाने बनाने में भी अच्छा है।

धीरे -धीरे उन दोनों में लड़ाइयों होने लगती हैं। और ego clashes बढ़ जाते हैं। Salim उसके साथ मार -पीट भी करता है और पति को धोखा देने वाली औरत कहता है। इस सब से उनका affair खत्म हो जाता है। (A Bend in the River summary in Hindi) .

**

एक दिन Salim की जान -पहचान का एक बिज़नेस owner अपना सारा बिज़नेस बेच कर दूसरे देश चला जाता है।

इससे Salim समझ जाता है कि अब वहाँ का economic boom खत्म हो चुका है। और फिर से विद्रोह की सुगबुगाहट होने लगती है।

विद्रोह को दबाने के लिए President , Youth Gaurd नाम की संस्था बना देता है। लेकिन देखता है कि इससे Youth मनमानी करने लगते हैं। वे लोगों को परेशान करके पैसे ऐंठ रहे थे। जल्दी ही वह इस संस्था का निरस्त कर देता है।

इससे नाराज होकर Youth Gaurd के लोग Liberation Army नाम की पार्टी बना लेते हैं। और President तथा उसके African Vision को reject कर देते हैं। जल्दी ही वहाँ दंगे होने लगते हैं।

कस्बे में बढ़ती हिंसा से Salim को अपनी security की चिंता होने लगती है। वह कुछ समय के लिए family friend, Najruddin के पास London चला जाता है। ताकि वहाँ बिज़नेस के अवसर ढूँढ सके।

पहले Najruddin, Canada गया था लेकिन वहाँ उसका business अच्छा नहीं चला था। फिर वह London आ गया था।

लेकिन Salim वहाँ देखता है कि उसके जैसे लोगों की बहुत बुरी हालत थी। सब दो वक़्त की रोटी के लिए struggle कर रहे थे। फिर वह सोचता है कि उसे सारी जिंदगी security के पीछे नहीं भागना चाहिए।

बल्कि जैसी situation है उसी में रहना चाहिए। यह सोचकर वह वापस Africa आने का मन बना लेता है। लेकिन इससे पहले Najruddin अपनी बेटी Kareisha की सगाई उससे कर देता है।

**

जब Salim वापस Africa में अपने town में आता है तो उसे जबरदस्त झटका लगता है। President ने nationalization की policy के तहत विदेशियों के सभी बिज़नेस अपने लोगों को दे दिए थे। Salim भी विदेशी था और उसकी दुकान Théotime नाम के आदमी को चली गयी थी।

Théotime को खुद कुछ नहीं आता था। और वह Salim को उसी की दुकान पर मैनेजर बना देता है। इससे उसे बहुत दुःख होता है।

लेकिन Salim ने दुकान के पीछे कुछ ivory (हाथी दांत ) छुपा रखा था। वह उसे बेचने की कोशिश करता है। मगर Metty उसे धोखा दे देती है और पुलिस को बता देती है।

पुलिस Salim को arrest कर लेती है और छोड़ने के एवज में बहुत सी रिश्वत माँगती है। जब Salim रिश्वत देने से मना कर देता है तो वे उसे police station ले जाते हैं।

लेकिन police station का इंचार्ज और कोई नहीं बल्कि Zabeth का बेटा Ferdinand था। वह Salim से कहता है कि आगे हालात और भी बदतर होने वाले हैं। इसलिए Salim को उस देश से कहीं और चले जाना चाहिए।

अगले दिन President वहाँ आ रहा था। लेकिन इससे पहले Salim एक steamer में बैठ जाता है और अफ्रीका को हमेशा के लिए छोड़ कर, वहाँ से चला जाता है।

समाप्त।

दोस्तो यह थी A Bend in the River summary in Hindi। दोस्तो के साथ शेयर करें।

One Hundred Years of Solitude summary in Hindi

To the Lighthouse summary in Hindi

Ulysses summary in Hindi

Leave a Comment