Romeo and Juliet summary in Hindi

Title : Romeo and Juliet summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi
( Romeo and Juliet summary in Hindi )

Note : Romeo and Juliet अंग्रेजी साहित्य में लिखी गयी एक महान प्रेम कहानी है।
इसे tragedy की category में रखा जाता है।

Author : William Shakespeare

Romeo and Juliet summary in Hindi

कहानी Italy के Verona शहर की है।

वहाँ के दो अमीर घरानों Montague and Capulet में पुराना झगड़ा था।

नाटक के शुरू में ही इन दोनों घरानो के दो नौकरो में खूनी झड़प होती है।
शहर के लोग आये दिन ऐसे झगड़ों से परेशान हो चुके थे ।

तभी Verona शहर का राजकुमार Prince Escalus आता है और लोगों की शिकायत पर आदेश देता है
कि अगर आगे से जिसने भी झगड़ा किया उसे मौत के घाट उतार दिया जायेगा।

***

इसी बीच Benvolio अपने चचेरे भाई Romeo से मिलता है। Romeo, Montague का बेटा था।

Romeo बहुत उदास दिखता है।

Benvolio उसकी उदासी का कारण पूछता है।

काफी पूछने पर Romeo बताता है कि वो Capulet घराने की लड़की Rosaline के प्यार में पड़ चुका है।

लेकिन वो लड़की उस से प्यार नहीं करती।

Benvolio, Romeo को समझाता है कि Rosaline को भूल जाये और किसी और खूबसूरत लड़की से प्यार करे।

लेकिन Romeo कहता है कि ऐसा असम्भव है।
और वो और दुखी हो जाता है।

***

इसी बीच Prince Escalus का रिश्तेदार Paris, Juliet के पिता Capulet से उसका हाथ माँग लेता है।

Capulet बहुत खुश होता है लेकिन Paris से कहता है कि Juliet अभी 14 साल की भी नहीं हुई है।
और शादी के लिए दो साल रुक जाये।

Capulet हर बार की तरह एक बड़े भोज की दावत रखता है। वह Paris को भी उसमें आने के लिए कहता है।
ताकि वो Juliet से मिल सके और उसका दिल जीत सके।

Paris खुशी – खुशी राजी हो जाता है।

(Romeo and Juliet summary in Hindi)

***

Benvolio और Romeo अभी भी Rosaline के बारे में बातें कर रहे थे। तभी Capulet का अनपढ़ नौकर वहाँ से गुजरता है। वो उन्हें invitation की list दिखाकर किसी का पता पूछता है।

Romeo लिस्ट में Rosaline का नाम देखता है।

नौकर के जाने के बाद Benvolio कहता है कि उन दोनों को इस दावत में चुपके से जाना चाहिए।

वह सोच रहा था कि जब Romeo शहर की दूसरी सुन्दर लड़कियों को देखेगा तो शायद Rosaline को भूल जाये।

Romeo भी तैयार हो जाता है। उसे लगता है कि वह दावत में Rosaline से मिल पायेगा।

***

उधर Juliet की माँ और उसकी आया उसे Paris से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश करती हैं।

लेकिन Juliet कहती है कि पहले वो दावत में Paris को देखेगी।
उसके बाद ही कोई फैसला कर पायेगी।

***

दावत शुरू होती है।

Benvolio और Romeo मास्क लगा कर पार्टी में चले जाते हैं। उनके साथ Romeo के बचपन का दोस्त
Mercutio भी होता है।

लेकिन वहाँ Capulet घराने का एक लड़का Tybalt उन्हें पहचान लेता है। Tybalt, Juliet का चचेरा भाई था।

वो तलवार निकाल कर उन पर हमला करने ही वाला था लेकिन Capulet उसे रोक देता है।

और वो तीनों बिन बुलाये मेहमानों को दावत का आनन्द लेने को कहता है।



***

तभी Romeo की नजर Juliet पर पड़ती है।

उसे देखते ही वो उसके प्यार में पड़ जाता है। वो Rosaline को एकदम भूल जाता है।
फिर वो Juliet से बातें करता है।

उसकी poetic बातें सुनकर Juliet मन्त्र-मुग्ध हो जाती है। वो भी उसे दिल दे बैठती है।

इसके बाद दोनों एक दूसरे को kiss करते हैं। अभी उन्हें एक दूसरे का नाम भी पता नहीं था।

***

बाद में Romeo को पता चलता है कि वह जिस लड़की के प्यार में पड़ गया है वो खुद Capulet की
बेटी Juliet थी। यह जान कर वह बेहद निराश हो जाता है।

Juliet को भी पता चलता है कि उसे जिस लड़के से प्यार हो गया है वह उसके पिता के दुश्मन Montague
का बेटा Romeo था।

वह भी हताश हो जाती है।



***

दावत के बाद Romeo के दोस्त घर चले जाते हैं। लेकिन Romeo बागीचे की दीवार फाँद कर Juliet के कमरे की खिड़की के नीचे खड़ा हो जाता है।

Juliet ऊपर खिड़की के पास छोटी बालकनी में खड़ी थी।

उसे पता नहीं था कि नीचे Romeo खड़ा है।

लेकिन वो खुद से उसी के बारे में बातें कर रही थी।

जब उसने कहा कि वह Romeo से बेहद प्यार करती है। तो Romeo खुद को रोक नहीं पाया।
वह Juliet के सामने आ गया।

फिर ऊपर चढ़कर Juliet के पास पहुँच गया। दोनों ने अपने प्यार का इज़हार किया और प्यार के
कसमे -वादे किये।

***

अगले दिन Romeo जल्दी से अपने दोस्त Lawrence जो friar (पुजारी ) था, के पास जाता है।
और उसे सारी बात बताता है।

वह Lawrence को कहता है कि उसकी शादी Juliet से करवा दे।

Lawrence हैरान हो जाता है लेकिन फिर सोचता है कि शायद इस शादी से दोनों घरानों के बीच की
लड़ाई शायद खत्म हो सकती है। इसलिए वह मान जाता है।

अगले दिन Lawrence चुप-चाप Romeo और Juliet की शादी करवा देता है।

किसी को भी इस शादी की कानों – कान खबर नहीं थी।

( Romeo and Juliet summary in Hindi)

***

रास्ते से जाते हुए Romeo, Benvolio and Mercutio को Tybalt (Juliet का cousin) मिलता है।

वह अभी भी गुस्से में था, कि वो तीनों उनकी दावत में कैसे बिन बुलाये घुस आये थे।

वह Romeo को एक duel (तलवार-बाजी) के लिए challenge करता है।

लेकिन Romeo की Juliet से शादी हो गयी थी। अब Tybalt उसका साला लगता था।
वह उस से लड़ाई नहीं करना चाहता था।

वह उसे अमन-चैन से रहने की सलाह देता है।

लेकिन Tybalt उन सबको उकसाता है।

तभी Mercutio कहता है कि वो duel के लिए तैयार है।

फिर Mercutio और Tybalt के बीच तलवार से लड़ाई शरू हो जाती है।

Romeo दोनो को छुड़ाने के लिए उनके बीच आ जाता है। लेकिन तभी Tybalt, Romeo की बाजू के
नीचे से Mercutio को तलवार भोंक कर मार देता है।

Romeo अपने बचपन के दोस्त को मरा देखकर दुःख और गुस्से से भर जाता है।
वह आवेश में आकर Tybalt को भी तलवार से मार डालता है।

Prince Eucalus, Romeo को देश -निकाले की सजा दे देता है। उसे हमेशा के लिए
Mantua शहर चले जाने को कहता है।

Romeo के जाने से पहले Lawrence, आया से मिलकर Romeo और Juliet की सुहागरात
का इंतजाम करवाता है।

आया Juliet की खिड़की के नीचे सीढ़ी रख देती है।

ताकि रात को Romeo, Juliet के कमरे में आ सके।
और दोनों कम से कम सुहागरात मना सकें।

***

Juliet यह जानकार बहुत दुखी हो जाती है कि Romeo ने उसके चचेरे भाई Tybalt की हत्या कर दी थी।

लेकिन फिर सोचती है कि Tybalt ने ही झगड़ा शुरू किया था। अब Romeo उसका पति था।
जिस से वह बेहद प्यार करती थी।

वह तय करती है कि अब उसकी जिंदगी Romeo के साथ ही है।

रात को Romeo उसके कमरे में आता है। दोनो सुहागरात मनाते हैं और ढेर सारी बातें करते हैं।

सुबह दोनों एक दूसरे को भारी मन से अलविदा कहते हैं।



***

हाल की घटनाओं की वजह से Capulet, Juliet की शादी, तीन दिन में ही Paris से कर देने का फैसला
कर लेते हैं। लेकिन Juliet इसके लिए तैयार नहीं होती।

क्युँकि अब Romeo उसका पति था। वह अपनी आया से सलाह लेती है।

लेकिन वो कहती है कि अब उसे Romeo को भूल जाना चाहिए। और Paris से शादी कर लेनी चाहिए।
Juliet यह सुनकर दुखी हो जाती है।

फिर वो चुपके से Lawrence से मिलती है और उसे हर बात बताती है।

Lawrence एक प्लान बनाता है।

वो Juliet को एक दवाई देता है। और कहता है कि दवाई पीकर Juliet कुछ घंटो तक मृत रहेगी।
लेकिन बाद में जाग जाएगी। परिवारवाले Juliet को पैतृक शव – गृह में रख देंगे।

जहाँ से Romeo उसे अपने साथ Mantua ले जायेगा। फिर दोनो वहाँ अपना जीवन सुखपूर्वक बिता सकेंगे।

इसके बाद Juliet दवाई लेकर घर आ जाती है।

***

घर पहुँचकर Juliet को पता चलता है कि उसकी शादी एक दिन पहले shift कर दी गयी थी।
यानि अगले ही दिन उसकी शादी होने वाली थी।

वह रात को दवाई पी लेती है। तभी उसकी आया देखती है। उसे लगता है कि Juliet ने आत्महत्या
कर ली है।

Capulet परिवार शोक में डूब जाता है।

फिर Juliet को मृत समझकर शव-गृह में रख दिया जाता है।



***

उधर Lawrence अपने दोस्त John के हाथों Romeo को message भिजवाता है।
जिसमें सारा plan लिखा हुआ था।

लेकिन दुर्भाग्य से John को plague से ग्रस्त समझकर एक घर में quarantine कर दिया
जाता है।

इस से Romeo को Lawrence के प्लान के बारे में पता नहीं चल पाता।

बाकी लोगों की तरह उसे भी खबर मिलती है कि Juliet ने आत्महत्या कर ली है।
वह घोर निराशा और दुःख में डूब जाता है।

फिर वह एक दुकान से जहर की बोतल खरीदता है और Verona के लिए चल पड़ता है।
वह Juliet के पास जाकर और जहर पीकर प्राण त्याग देने की सोचता है।

***

जब Romeo शव-गृह के बाहर पहुँचता है तो Paris उस रोकने की कोशिश करता है।

दुःख में डूबा Romeo उससे कहता है कि वो आत्महत्या करने के लिए आया है।
इसलिए उसे अंदर जाने दे।

Paris उसकी बात नहीं सुनता और उस पर तलवार से हमला कर देता है।
लेकिन इस लड़ाई में Romeo उसे मार देता है।

शव -घर के अन्दर पहुंचकर Romeo, Juliet का सिर गोद में रखकर रोने लगता है।
वह उसे मरा हुआ समझता है। जबकि वो सिर्फ बेहोश थी।

फिर वह अपने साथ लाया जहर पी लेता है। और वहीं मर जाता है।



***

तभी Lawrence आता है और देखता है कि Romeo ने Paris को मार दिया है।
और खुद जहर पीकर आत्महत्या कर ली है।

इसी बीच Juliet को होश आता है।

Lawrence, Juliet को वहाँ से भाग चलने के लिए कहता है लेकिन वो नहीं मानती।

तभी पहरेदारों के आने की आहट होती है और Lawrence जल्दी से वहाँ से चला जाता है।

***

Juliet देखती है कि Romeo ने उसे मरा जानकार उसके गम में जहर पीकर आत्महत्या कर ली है।
वह घोर निराशा और शोक में डूब जाती है।

फिर वह Romeo को kiss करती है ताकि Romeo के होठों पर लगे जहर से उसकी भी मौत हो जाये।
लेकिन जहर बहुत कम था और Juliet इस से नहीं मरती।

अंततः Juliet, Romeo का खंजर लेती है और अपने सीन में घोंप लेती है।
उसका मृत शरीर Romeo के ऊपर गिर जाता है।

(Play: Romeo and Juliet summary in Hindi)

***

तभी Prince, Capulets , Montague और तमाम लोग वहाँ पहुँचते हैं।

Lawrence सबको Romeo – Juliet के सच्चे प्यार और गुप्त शादी के बारे में बताता है।
और किस तरह उसने ही दोनों को मिलवाने का सारा plan बनाया था, ये भी बताता है।

Montague बताते हैं कि Romeo की माँ भी उसके देश -निकाले के गम से चल बसी थी।

दोनों ही घराने तर्क करते हैं कि इस दुश्मनी की वजह से दोनों ही पक्षों ने जाने कितने सगे लोगों को खो दिया था।
इस दुश्मनी ने उनके निरपराध बच्चों Romeo – Juliet की भी जान ले ली थी।

अपने बच्चों के मृत शरीर देखकर, Capulets और Montague अपनी सालों पुरानी लड़ाई खत्म करने के लिए
सहमत हो जाते हैं।

वे Romeo और Juliet के सोने के statue, Verona शहर में लगाने की घोषणा करते हैं।

अंत में Prince एक शेर कहते हैं –

For never was a story of more woe
Than this of Juliet and her Romeo.

(जितनी दुखभरी कहानी है Romeo और Juliet की
उतनी नहीं होगी, इतिहास में शायद किसी की।
)

समाप्त।

दोस्तो, अगर आप अपनी Vocabulary को बढ़ाना चाहते हैं तो आज ही इस किताब को online मंगवा लें।

यह world famous किताब है। और हर competition में काम आती है।

इसमें आपको एक word – root बताया जाता है जिससे और 15 – 20 शब्द बन जाते हैं। इस तरह आपकी vocabulary बहुत बढ़ने लगती है। इस किताब की कीमत एक पिज़्ज़ा से भी कम है।

घर बैठे Amazon से आर्डर करने के लिए यहाँ Click करें :

P.S: दोस्तो, आपको यह summary (Romeo and Juliet summary in Hindi) कैसी लगी , नीचे comment करके प्रतिक्रिया दें। Please like, share and subscribe the blog for more book summaries.

धन्यवाद।


William Shakespeare के best Plays :

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

Hamlet by Shakespeare Summary in Hindi

Macbeth by Shakespeare in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare summary in Hindi

Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Romeo and Juliet summary in Hindi

Best Novels summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

Self -help books summary

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Horror books summary (Horror story in Hindi)

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi


4 thoughts on “Romeo and Juliet summary in Hindi”

Leave a Comment