The Chronicles of Narnia Hindi summary

Novel – The Chronicles of Narnia Hindi summary (Author: C.S Lewis) : The Lion, the Witch and the Wardrobe

दूसरे विश्व -युद्ध का समय था और लंदन में इस समय बमबारी हो रही थी। वहाँ रहने वाले चार बच्चों – Peter, Susan, Edmund, और Lucy को उनके माता -पिता Professor Kirke नाम के आदमी के घर भेज देते हैं। Professor Kirke एक छोटे शहर में रहते थे जहाँ अभी युद्ध का प्रभाव नहीं था। और parents को लगता है कि बच्चे वहाँ सुरक्षित रहेंगे।

Professor के घर एक दिन छुपन -छुपाई (Hide and Seek ) का गेम खेलते हुए Lucy एक अलमारी में छुप जाती है। लेकिन इसके जरिये वह एक जादुई दुनिया में पहुँच जाती है।

वहाँ इस वक़्त बर्फ ही बर्फ पड़ी हुई थी। तभी उसे एक lamppost दिखाई देता है। वहाँ उसे Tumnus नाम का विचित्र जीव मिलता है, जो आधा नर और आधा बकरा था।

लेकिन Tumnus बहुत अच्छे दिल का था। वह Lucy को बताता है कि इस जादुई दुनिया का नाम Narnia है। और इस वक़्त वहाँ पर दुष्ट White Witch का कब्ज़ा है।

White Witch ने वहाँ सर्दियों का मौसम बना रखा था। और सबको आदेश दिया था कि अगर Narnia में कोई भी इंसान आता है तो उसे White Witch के पास लाया जाये।

लेकिन Tumnus , Lucy की खातिरदारी करता है। और बाद में उसे फिर से अलमारी के जरिये घर भेज देता है।

वापस पहुँचकर Lucy अपने भाई -बहन को Narnia के बारे में बताती है। लेकिन वे उस पर कोई यकीन नहीं करते ।

**

एक रात Lucy फिर से अलमारी के द्वारा Narnia पहुँच जाती है। लेकिन उसका छोटा भाई Edmund भी उसके पीछे -पीछे Narnia पहुँच जाता है। वह वहाँ इधर -उधर भटकने लगता है।

तभी उसे White Witch मिलती है। वह उसे Turkish Delight नाम की मिठाई खिलाती है। और उससे सारे राज पूछती है। Edmund उसे अपने भाई -बहनों के बारे में बता देता है।

White Witch उससे कहती है कि वह अपन सभी भाई -बहनों को उसके पास ले आये। बदले में वह उसे रोज Turkish Delight देगी और उसे Narnia का राजा भी बना देगी। Edmund लालच में आकर इस सबके लिए मान जाता है।

**
इसके बाद White Witch वहाँ से चली जाती है। और कुछ देर बाद Lucy वहाँ आ जाती है। फिर वे दोनों वापस घर चले जाते हैं।

Lucy फिर से Peter और Susan को Narnia के बारे में बताती है। और कहती है कि इस बार Edmund भी उसके साथ था। लेकिन जब Edmund से पूछा जाता है तो वह झूठ बोल देता है कि वह तो घर में ही था।

यह सुनकर Lucy बहुत दुखी हो जाती है। और वहाँ से चली जाती है।

**

एक दिन खेलते हुए बच्चों से खिड़की का शीशा टूट जाता है। वे प्रोफेसर के डर से उसी अलमारी में छुप जाते हैं।
लेकिन उसके जरिये Narnia पहुँच जाते हैं।

जब वे देखते हैं कि Narnia नाम की जादुई दुनिया सच में थी तो वे Edmund को डाँटते हैं क्युँकि उसने झूठ बोला था। Peter उसे Lucy से apologize करने के लिए भी कहता है ।

फिर वे Tumnus के घर जाते हैं। लेकिन वहाँ देखते हैं कि White Witch , Tumnus को पकड़ कर अपने किले में ले गयी थी। क्युँकि उसने Lucy को उसके हवाले नहीं किया था।

**

उपन्यास The Chronicles of Narnia Hindi summary

फिर वे बोलने वाले दो beavers से मिलते हैं। वे कहते हैं कि Narnia का असली राजा Aslan नाम का शेर है। लेकिन White Witch ने उसे हरा दिया था।

Aslan फिर से अपना Kingdom वापस पाने की कोशिश कर रहा था। और यह भविष्यवाणी हुई थी कि जब आदमी के चार बच्चे Narnia के सिहासन पर बैठेंगे तो White Witch का रूल खत्म हो जायेगा।

**

इसी दौरान Edmund चुपके से वहाँ से निकल जाता है। और White Witch के पास पहुँच जाता है। लेकिन जब Witch देखती है कि वह अकेला ही आ गया है तो वह उस पर बहुत गुस्सा होती है।

वह उसे जेल में डाल देती है। जहाँ Tumnus भी कैद था।

एक दिन वह Edmund से उसके भाई -बहनों की location के बारे में पूछती है। लेकिन वह उसे बताने से मना कर देता है। Witch उसे टार्चर करने लगती है लेकिन Tumnus उसका विरोध करता है। तभी Witch अपने जादू से उसे पत्थर की मूर्ति में बदल देती है।

इसके पश्चात White Witch बाकी के तीनों बच्चों को पकड़ने के लिए अपने खूँखार भेड़िये भेज देती है।

**

एक दिन Peter, Lucy, सुसान दोनों beavers के साथ north जा रहे थे। रास्ते में उन्हें Father Christmas मिलते हैं। वे उन तीनों को कुछ चीजें देते हैं।

Peter को तलवार और एक ढाल देते हैं। Susan को तीर -कमान देते हैं। और Lucy को एक शीशी देते हैं जिसकी दवाई हर जख्म को भर सकती थी।

यह सब पाने के बाद वे Aslan की खोज में चल पड़ते हैं। एक जगह भेड़िये उन पर हमला करते हैं। लेकिन तभी बर्फ टूट जाती है और वे उनसे बचकर दूसरी तरफ पहुँच जाते हैं।

**

Film and novel : The Chronicles of Narnia summary in Hindi

आखिर एक दिन वे तीनों Aslan के कैंप तक पहुँच जाते हैं। Aslan उंनका स्वागत करता है। और कहता है कि वह White Witch से लड़ने के लिए अपनी सेना को तैयार कर रहा है।

वहाँ रहते हुए एक दिन दो भेड़िये उन पर आक्रमण कर देते हैं लेकिन Peter उन दोनों को मार देता है।

Aslan के सैनिक बाकी भेड़ियों को मारते हुए White Witch के किले तक पहुँच जाते हैं। और Edmund को छुड़ा कर ले आते हैं।

**

एक दिन White Witch वहाँ आ जाती है। और Aslan से कहती है कि जंगल के संविधान के मुताबिक Edmund पर उसका अधिकार है। और Edmund उसे सौंप दिया जाये।

लेकिन Aslan , Edmund के बदले खुद को White Witch को सौंप देता है। इससे वह खुश हो जाती है। वह सोचती है कि Aslan को मारकर वह पूरे Narnia पर एकछत्र अधिकार कर लेगी।

फिर वह Aslan को लेकर अपने किले में चली जाती है। लेकिन Susan और Lucy भी चुपके से उनके पीछे चली जाती हैं।

**

एक रात को White Witch अपनी आर्मी के सामने Aslan की बलि देकर उसे मार देती है। और अपनी आर्मी को
Aslan की आर्मी से लड़ाई के लिए भेज देती है।

यह देखकर Susan और Lucy, Peter को वार्निंग भेज देती हैं। Peter , Aslan की आर्मी का सेनापति बन जाता है और सबको लड़ाई के लिए तैयार कर देता है।

कुछ समय के बाद दोनों सेनाओं में भयंकर लड़ाई छिड़ जाती है।

**

दूसरी तरफ Aslan फिर से जिन्दा हो जाता है। यह देखकर Lucy और Susan बहुत खुश हो जाती हैं। Aslan उन्हें बताता है कि यह पुराने मैजिक की वजह से हुआ है। अगर कोई खुद ही White Witch के सामने खुद को sacrifice करता है तो वह मर कर फिर से जिन्दा हो सकता था। और यही Aslan के साथ हुआ था।

इसके बाद Aslan उन दोनों को अपनी पीठ पर बिठा लेता है और White Witch के किले में चला जाता है।
वहाँ वह पत्थर बना दिए गए सब लोगों को फिर से जिन्दा कर देता है। और उन्हें White Witch से लड़ने के लिए कहता है।

सब लोग White Witch की आर्मी से लडने के लिए पहुँच जाते हैं। और धीरे -धीरे उसकी सेना हारने लगती है।

**

English novel : The Chronicles of Narnia Hindi summary

एक समय White Witch , Peter पर हमला करती है। लेकिन Edmund उसे बचाने के लिए सामने आ जाता है और बुरी तरह से घायल हो जाता है।

यह देखकर Aslan, White Witch पर टूट पड़ता है और उसे मार डालता है। इसके बाद White Witch की सेना हार जाती है।

Lucy अपनी बोतल की दवाई Edmund के जख्म पर लगा देती है। और वह ठीक हो जाता है।

फिर Peter, Susan, Edmund, और Lucy को Narnia के राजा और रानी बना दिया जाता है। वे चारों 15 साल तक वहाँ राज करते हैं।

एक दिन वे चारों एक हिरन का पीछा करते हुए उसी अलमारी में प्रवेश कर जाते हैं। और उसके जरिये घर पहुँच जाते हैं। वहाँ वे फिर से बच्चे बन जाते हैं।

घर पहुँचकर वे देखते हैं कि Narnia में उन्हें 15 साल हो गए थे लेकिन यहाँ उन्हें खेलते हुए कुछ ही घँटे बीते थे।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी The Chronicles of Narnia Hindi summary। उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी। आपके बहुमूल्य समय के लिए धन्यवाद।

यह किताब आप बच्चों को gift कर सकते हैं। इससे उनके मनोरंजन के साथ ही उनकी English में भी सुधार होगा।

Amazon से online इस किताब को मंगवाने के लिए कृप्या यहाँ CLICK करें :

Thank You.

Read More :

The Lord of the Rings summary in Hindi

Harry Potter Series

Leave a Comment