The Sound and the Fury summary in Hindi

जब एक कुंवारी लड़की pregnant हो जाती है तो इससे उस पर और उसके परिवार पर क्या मानसिक और सामाजिक असर पड़ता है। पढ़िए The Sound and the Fury summary in Hindi में।

Author: William Faulkner

The Sound and the Fury
(Summary in Hindi)

Compsons परिवार अमेरिका के Missisipi राज्य के Jefferson शहर में रहता था।

परिवार में Mr. और Mrs Compsons और उनके चार बच्चे थे। तीन लड़के – Quentin, Jason और Benjy तथा एक लड़की Caddy .

वैसे तो परिवार को बहुत सी पुश्तैनी जमीन -जायदाद और दौलत मिली हुई थी। लेकिन Civil war के दौरान धीरे -धीरे वे गरीब होते चले गए।

Mr. Compson को शराब की लत लग गयी। और Mrs Compson को कोई न कोई बीमारी लगी रहती थी। लेकिन डॉक्टर को उनमें किसी बीमारी के लक्षण नहीं मिलते थे। वे सोचते थे कि अधिकांश बीमारियॉं उनकी काल्पनिक हैं। इस syndrome को Hypochondria भी बोला जाता है।

उनका सबसे बड़ा बेटा Quentin बहुत मेधावी था लेकिन बहुत संवेदनशील भी था। जबकि Jason काफी झगड़ालू था और उसकी दूसरे बच्चों के साथ भी नहीं बनती थी।

Caddy बहुत जिद्दी होने के साथ ही बहुत रोमांटिक भी थी। चौथा लड़का Benjy मंदबुद्धि था। तथा उसे कुछ भी समझ नहीं आता था।

इन सब बच्चों की देख -रेख की जिम्मेवारी Dilsey नाम की अश्वेत नौकरानी पर थी। क्युँकि Mrs Compson हमेशा बीमार रहती थीं।

**

William Faulkner द्वारा रचित The Sound and the Fury summary in Hindi

समय के साथ सब बच्चे बड़े होते हैं। Caddy के बहुत से affairs होने लगते हैं। Quentin , Havard University में एडमिशन लेने की तैयारी करने लगता है। Mrs Compson उसकी एडमिशन और पढ़ाई का खर्चा उठाने के लिए प्रॉपर्टी का बड़ा सा हिस्सा बेच देती हैं।

इसी बीच एक दिन Caddy को गर्भ ठहर जाता है। लेकिन उसे पता नहीं होता कि बच्चे का असली बाप कौन है। Quentin को एक लड़के पर शक होता है। वह उससे इस बारे में बात करता है लेकिन वह लड़का यह मानने से इंकार कर देता है कि वह Caddy के बच्चे का बाप है। उल्टा वह Caddy के चरित्र पर ही ऊँगली उठा देता है।

Caddy की प्रेगनेंसी से Quentin को बहुत सदमा लगा होता है। उसे लगता है कि इससे समाज में Caddy की बहुत बेइज्जती हो जाएगी। फिर वह अपने पिता के पास जाता है और झूठ बोल देता है कि असल में वही Caddy के बच्चे का पिता है। और उसने Caddy के साथ incest किया है।

लेकिन यह सब झूठ था। Quentin को लगा था कि ऐसा करके सारा इल्जाम उस पर आ जायेगा। और कोई Caddy को कुछ नहीं कहेगा। परन्तु उसके पिता इस सब पर यकीन नहीं करते। वे समझ जाते हैं कि Caddy की इज्जत बचने के लिए Quentin झूठ बोल रहा था।

इसके बाद Quentin दुखी मन से पढ़ने के लिये Harvard चला जाता है। लेकिन वहाँ पर भी वह इन सब बातों के बारे में सोचता रहता है।

**
समाज के लोगों से अपना तथाकथित पाप छुपाने के लिए Caddy एक बदसूरत से बैंक के कर्मचारी Herbert से अफेयर कर लेती है। वह बच्चा होने से पहले ही उससे शादी कर लेना चाहती थी। Quentin, Herbert को देखता है तो उसे Caddy के लिए बहुत दुःख होता है। वह सोचता है कि इतनी जिंदादिल लड़की ऐसे आदमी के साथ कैसे जिंदगी बिताएगी।

वह Caddy को Herbert से शादी करने के लिए मना करता है। लेकिन वह कहती है कि उसके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। और वह Herbert से शादी कर लेती है। फिर एक दिन उसे एक बेटी पैदा हो जाती है।

लेकिन इतनी जल्दी बच्ची पैदा होने से Herbert को पता चल जाता है कि वह किसी और की संतान है। इससे वह जल्दी ही Caddy और उसकी बच्ची का त्याग कर देता है।

Quentin को यह सब जानकर सदमा सा लग जाता है। एक दिन वह Charles नदी में कूदकर अपनी जान दे देता है। Caddy अपनी बेटी का नाम अपने भाई के नाम पर Miss Quentin रख देती है।

To the Lighthouse summary in Hindi

**

उपन्यास The Sound and the Fury summary in Hindi

समय के साथ Mr Compson की भी ज्यादा शराब पीने से मृत्यु हो जाती है। और इसी तरह एक दिन Mrs Compson भी स्वर्ग सिधार जाती हैं।

अब Jason परिवार का मुखिया बन जाता है। वह एक agriculture store में छोटा सा क्लर्क था। उसे वह जॉब जरा भी पसंद नहीं थी। अब वह बहुत ही कड़वा हो चुका था। एक दिन वह Caddy के सारे पैसे चुरा लेता है जो वह अपनी बेटी के लिए छोड़ गयी थी।

Caddy अपनी पहचान छुपाकर किसी दूसरे शहर में छोटी -मोटी जॉब कर रही थी। उसकी बेटी को परिवार की maid Dilsey ही पाल -पोस रही थी।

**

धीरे -धीरे Miss Quentin भी बड़ी होने लगती है। वह भी स्वभाव से झगड़ालू थी और यहाँ -वहाँ फ़्लर्ट करती रहती थी। उसकी Jason से हमेशा नोंक -झोंक होती रहती थी। और वह उसकी कोई बात नहीं मानती थी।

एक दिन Easter के त्यौहार वाले दिन Miss Quentin, Jason के बहुत से पैसे चुरा लेती है। और एक सर्कस में काम करने वाले लड़के के साथ भाग जाती है। Jason उसका पीछा करता है लेकिन वह उसके हाथ नहीं आती।

अंत में Dilsey, Benjy को अपने परिवार के साथ ईस्टर के उपलक्ष पर चर्च ले जाती है।

समाप्त।

दोस्तो, The Sound and the Fury summary in Hindi पढ़कर आपको क्या लगता है कि इस सारे घटनाक्रम में Caddy का कितना दोष था ? समाज ऐसे cases को कैसे treat कर सकता है। नीचे comment में जरूर बतायें। धन्यवाद।

The Magic of Thinking Big summary in Hindi

(Self-help book summary)

Leave a Comment