As I Lay Dying summary in Hindi

At a glance – एक परिवार के बच्चे अपनी माँ के शव को नौ दिन की यात्रा करके Jefferson कस्वे में ले जाते हैं। रास्ते में उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं पढ़िए As I Lay Dying summary in Hindi में।

Author: William Faulkner

As I Lay Dying
(Novel summary in Hindi)

Addie Bundren नाम की बूढी औरत बहुत बीमार थी और जल्दी ही मरने वाली थी। उसके पति का नाम Anse था। और उन दोनों के पाँच बच्चे थे।

Addie खिड़की से देखती है कि उसका सबसे बड़ा बेटा Addie जो कारपेंटर था, उसके लिए लकड़ी का Coffin बना रहा था।

तभी उसके दो लड़के Darl and Jewel एक रिश्तेदार के घर कुछ सामान देने दूसरे गांव चले जाते हैं।
Jewel बेरुखे स्वाभाव का था। और किसी भी चीज की care नहीं करता था। जबकि Darl कवि किस्म का था और उसकी दार्शनिक बातें दूसरों को समझ नहीं आती थीं।

उन दोनों के जाने के कुछ समय के बाद ही Addie की मौत हो जाती है।

सबसे छोटा बेटा Vardaman अपनी माँ की मौत से दुखी हो जाता है। वह अभी बच्चा ही था और सोचता है कि कल उसने एक मछली को मारा था, शायद इसलिए उसकी माँ की मौत हो गयी।

इसके बाद Addie के शव को Coffin में डाल कर उसे सील कर दिया जाता है। लेकिन Vardaman इससे चिंतित हो जाता है कि उसकी माँ साँस कैसे लेगी। रात को जब सब लोग सो जाते हैं तो वह Coffin में दो सुराख़ कर देता है।

Addie की बेटी Dewey अभी कुँवारी थी। लेकिन उसका किसी से affair चल रहा था और वह pregnant हो गयी थी। जिसकी वजह से वह इतनी परेशान थी कि माँ के मरने पर शोक भी नहीं कर पा रही थी।

अगले दिन अंतिम रस्में अदा की जाती हैं। महिलायें घर के अंदर शोक -गीत गाती हैं। जबकि पुरुष बाहर बातें करते हैं।

Alchemist book summary in Hindi (by Paulo Coelho)

**

उसी समय Darl और Jewel घर लौट रहे थे। दूर से घर पर भीड़ देखकर वे समझ जाते हैं कि उनकी माँ का देहाँत हो चुका है।

मरने से पहले Addie ने अपने पति Anse से वचन लिया था कि वह उसे Jefferson कस्वे में दफ़न करेगा जहाँ उसका घर था। Jefferson यहाँ से बहुत दूर था और जाने के लाइए काफी दिन लगते थे। लेकिन फिर भी Anse इसके लिए तैयार हो जाता है। साथ ही वह वहाँ से अपने लिए नए दाँतों का सेट भी लेना चाहता था।

Jewel, coffin को उठाकर घोडा-गाड़ी में रख देता है। फिर सब लोग भी घोडा -गाड़ी में बैठ जाते हैं। लेकिन Jewel अपने घोड़े पर बैठकर उनके पीछे चलने लगता है। यह घोडा उसने खेतों में मजदूरी करके खरीदा था।

रास्ते में परिवार को तरह -तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। Anse भोजन करने से भी इंकार कर देता है। और दूसरों के घरो में सोने से भी।

रात को वे लोग ज्यादातर खेतों और Barn में ही सोते थे। बहुत से लोग Bundrens परिवार के इस मिशन को बेवकूफी मान रहे थे। कुछ लोग सुझाव दे रहे थे कि उन्हें Addie के शव को घर पर ही दबा देना चाहिए। लेकिन परिवार आगे बढ़ जाता है।

**

As I Lay Dying novel summary in Hindi

एक दिन उन लोगों को एक नदी पार करनी थी जिस पर बाढ़ आयी हुई थी। वे देखते हैं कि पानी पुल के ऊपर से गुजर रहा था। और उसके ऊपर से जाना असंभव था। फिर वे एक जगह नदी पार करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बहाव तेज होने की वजह से Coffin उनसे छूट जाता है।

Jewel बड़ी मुश्किल से Coffin को फिर से संभालता है। इस दौरान उनके घोड़े डूब जाते हैं। बहुत सा सामान वह जाता है और Cash की टाँग में चोट लग जाती है। किसी तरह से वे नदी पार कर पाते हैं।

**
अगले शहर पहुँचकर एक घोड़ों का डॉक्टर Cash की टाँग को सीधा कर देता है। दर्द के मारे वह कुछ देर के लिए बेहोश हो जाता है।

फिर Anse नए घोड़े खरीद लेता है। इसके लिए वह अपने नकली दाँतो के लिए बचाये पैसे दे देता है। Cash भी अपने पैसे दे देता है जिससे वह ग्रामोफ़ोन खरीदना चाहता था। Jewel के घोड़े को भी बघ्घी में लगा दिया जाता है। इसके बाद Bundrens परिवार फिर से आगे बढ़ जाता है।

एक दिन वे Mottson नाम के कस्वे में पहुँचते हैं। वहाँ लोग देखते हैं कि Coffin से smell आने लगी थी। परिवार के लोग एक जगह रुककर आराम करने लगते हैं। तभी Dewey एक pharmacy की दुकान पर जाती है और abortion की दवाई माँगती है। लेकिन pharmacist उसे दवाई देने से मना कर देता है। और सलाह देता है कि abortion के वजाय उस लड़के के साथ शादी कर ले।

रात को वे लोग Gillespie नाम के आदमी के Barn (सराय ) पर रुकते हैं। Darl अंदर ही अंदर इस बेतुके मिशन से परेशान हो चुका था। रात को उसने barn में आग लगा दी। उसने सोचा कि अगर Coffin जल जाये तो वे लोग घर लौट सकेंगे।

लेकिन Jewel सब घोड़ों को बाहर निकालता है। फिर अपनी जान पर खेलकर Coffin को भी बाहर निकाल लेता है। इस सब से Dewey के सब्र का बाँध टूट जाता है। और वह अपनी माँ के Coffin पर सिर रखकर देर तक रोती रहती है।

Adventures of Huckleberry Finn Hindi summary

**

Novel As I Lay Dying summary in Hindi


पूरे नौ दिन की यात्रा के बाद आखिर Bundrens परिवार Jefferson कस्वे में पहुँच जाता है। वहाँ पहुँचकर Cash को डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। उसकी टाँग में बहुत दर्द हो रहा था।

Dewey फिर से एक फार्मेसी की दुकान पर एबॉर्शन की ड्रग माँगने जाती है। लेकिन एक लड़का उससे ज्यादा पैसे ठग लता है और एक नकली दवाई दे देता है।

अभी वे लोग Addie को दफ़न करने की सोच ही रहे थे कि पुलिस आ जाती है। Darl पर barn को जलाने का इल्जाम लगा था। क़ानूनी पचड़े से बचने के लिए सब कहते हैं कि Darl मानसिक रोगी है। इससे policewale उसे पकड़कर ले जाते हैं और एक mental asylum में भर्ती कर देते हैं।

इसके बाद Anse एक दुकान से कुछ shovel (कुदाल) लेने जाता है। लेकिन वहाँ काम करने वाली एक लड़की पर मोहित हो जाता है। लड़की भी उसके प्यार में पड़ जाती है।

फिर सारा परिवार मिलकर Addie को एक जगह दफना देते हैं। इसके तुरंत बाद Anse, Dewey से सारे पैसे उसे देने के लिए कहता है। यह पैसे उसके प्रेमी ने abortion के लिए दिए थे। मजबूरन Dewey को पैसे देने पड़ते हैं।

Anse इन पैसों से अपने लिए नकली दाँतों का सेट खरीद लेता है। फिर वह दुकान वाली लड़की से शादी कर लेता है। अगली सुबह कुछ शरमाते हुए, लेकिन गर्व से वह अपनी नई wife को अपने बच्चों से मिलवाता है।

समाप्त।

उम्मीद है इस नावेल की समरी (As I Lay Dying summary in Hindi) आपको पसंद आयी होगी। धन्यवाद।

Leave a Comment