To the Lighthouse summary in Hindi

पहले विश्वयुद्ध के दौरान Ramsay परिवार, beach के पास स्थित अपने summer – house पर जाता है। यह novel इसी परिवार की घटनाओं के बारे में है। तो पढ़िए To the Lighthouse summary in Hindi .

Note: Modern Library के अनुसार इस उपन्यास को 100 best novels में 15वाँ स्थान प्राप्त है।

Author: Virginia Woolf

To the Lighthouse summary in Hindi

To the Lighthouse by Virginia Woolf
(summary in Hindi)

इस novel के सभी तीन भागों की summary इस प्रकार से है :

Part I: The Window

यह उपन्यास World War I के ठीक पहले से शुरू होता है।

Mr. Ramsay अपनी पत्नी Mrs Ramsay और 8 बच्चों के साथ अपने गर्मियों वाले घर पर पहुँचते हैं। उनका यह घर Hebrides में स्थित था जो Scotland का एक island है।

उनके घर के सामने, एक समुद्री खाड़ी के पार एक lighthouse था। जो जहाजों को अँधेरे और कोहरे में दिशा देता था।

Mrs Ramsay का 6 साल का बेटा James उस lighthouse को देखकर बहुत उत्सुक होता है। और वहाँ चलने के लिए कहता है। उसकी माँ कहती है कि अगर कल मौसम साफ़ हुआ तो वे वहाँ जायेंगे।

लेकिन तभी Mr. Ramsay कहते हैं कि कल मौसम बहुत खराब होगा। यह सुनकर James मायूस हो जाता है। उसकी पिता से ज्यादा नहीं बनती थी। उसे लगता था कि उसके पिता जान -बूझ कर उन सबके साथ बुरा सुलूक करते हैं।

इसके बाद कुछ guest भी Mr Ramsay के घर पर आते हैं।

उनका एक दोस्त Tansley उनसे मिलने आता है। वह उनकी metaphysical philosophy का बहुत बड़ा फैन था। और उनकी काफी तारीफ करता है। लेकिन लेडीज को लेकर उसकी राय अच्छी नहीं थी।

Guests में Lily नाम की एक पेंटर भी थी। लेकिन Lily को खुद पर doubt होता था। उसे लगता था कि वह ज्यादा अच्छी पेंटर नहीं बन पायेगी। इसके बाद वह Mrs Ramsay और James का portrait बनाना शुरू कर देती है।

Mrs Ramsay उससे कहती है कि William नाम के लड़के से शादी कर ले जो उनका family friend था। लेकिन Lily कहती है कि वह कभी ऐसे बंधन में नहीं बंधना चाहेगी। और हमेशा single रहेगी।

यह सुनकर Mrs Ramsay अपने पति के साथ अपने relation के बारे में सोचती है। जो अब बहुत अच्छा नहीं रहा था।

इसके बाद Mrs Ramsay Paul और Mina नाम के दो family friends को भी एक दूसरे से मिलवाती है। वह चाहती थी कि वे दोनों शादी कर लें। इसके बाद Paul और Mina, Ramsay परिवार के दो बच्चों के साथ beach पर घूमने निकल जाते हैं।

Mrs Ramsay रात को एक शानदार डिनर पार्टी का आयोजन करती है। लेकिन पार्टी के दौरान कुछ बुरी घटनायें होती हैं।

Tansley ने Lily से कहा था कि Ladies जिंदगी में कुछ खास achieve नहीं कर पातीं। वे न तो अच्छी writer बन सकती हैं और न ही painter। इसलिए Lily का मूड काफी खराब हो गया था।

उधर Paul और Mina भी dinner पर काफी लेट पहुँचते हैं। Augustus नाम का एक poet जब दुबारा soup माँगता है तो Mr. Ramsay उसे rudely जवाब देते हैं। Mrs Ramsay किसी तरह चीजों को सँभालती हैं और मेहमानों को dinner करवाती हैं।

बाद में Mr Ramsay अपने कमरे में परेशान होकर बैठे थे। वे अपनी पत्नी से कहते हैं कि वह एक अच्छा philosopher नहीं है। यह सुनकर Mrs Ramsay उन्हें कुछ दिलासा देती है।

Part II: Time Passes
(Novel-To the Lighthouse summary in Hindi)

इस भाग में first world war शुरू होकर खत्म भी हो चुका था (1914 – 1919)। और अब तक दस साल बीत चुके थे।

इस दौरान Mrs Ramsay की मृत्यु हो चुकी थी। साथ ही उनके दो बच्चों का भी देहाँत हो गया था। उनका बड़ा बेटा Andrew विश्वयुद्ध के दौरान मारा गया था। जबकि एक बेटी किसी बीमारी से चल बसी थी।

Ramsay परिवार दस साल से अपने summer house पर नहीं गया था। और अब वहाँ खरपतवार उग आयी थी।
साथ ही पूरे घर में मकड़ी के जाले लगे हुए थे।

इस दौरान Mr. Ramsay और भी कटु स्वभाव के हो गए थे। पहले उनकी परेशानी में Mrs Ramsay उन्हें support करती थी। लेकिन अब ऐसा करने वाला कोई भी नहीं था।

एक दिन Lily फिर से summer house पर जाना चाहती है। वह housekeeper Mrs. McNab और कुछ Ladies को summer house को चुस्त -दुरुस्त करने के लिए कहती है। वे सब मिलकर summer house को साफ़ करके फिर से रहने लायक बना देती हैं।

Part III: The Lighthouse

Mr Ramsay अपनी बेटी Camilla और बेटे James से कहते हैं कि वे summer house पर जायेंगे। और इस बार lighthouse पर भी चलेंगे। Lighthouse को देखना कभी James का सपना हुआ करता था।

लेकिन अब दोनों भाई – बहन को वहाँ जाने में कोई दिलचस्पी नहीं रही थी। वे अब काफी बड़े हो गए थे। और जिंदगी के दूसरे कामों में व्यस्त थे।

लेकिन फिर भी अपने पिता के गुस्सैल स्वभाव के कारण और उनकी नाराजगी से बचने के लिए वे वहाँ जाने के
लिए राजी हो जाते हैं।

अगले दिन यात्रा में कुछ delay हो जाता है। और Mr. Ramsay अपना आपा खोने लगते हैं। वे Lily से कुछ दिलासे की उम्मीद करते हैं। लेकिन वह Mrs Ramsay की तरह यह सब नहीं जानती थी।

किसी तरह सब लोग summer house पर पहुँचते हैं।

अगले दिन Mr Ramsay, Camilla और James एक boat में सवार होकर lighthouse के लिए निकल पड़ते हैं। इस दौरान Mr Ramsay, James की अच्छे से नाव चलाने के लिए तारीफ करते हैं। और Camilla से भी प्यार से बात करते हैं। दोनों बच्चे भी सोचते हैं कि उनके पिता इतने भी बुरे नहीं हैं।

उधर घर पर Lily अपनी पेंटिंग को final touch देने लगती है। वह Mrs Ramsay को याद करती है। और सोचती है कि वे उसे कितना inspire करती थी।

जब वह अपनी पेंटिंग पूरी करती है तो उसे देखकर बहतु खुश होती है। उसने अपना vision canvas पर साकार कर दिया था।

अंत में वह सोचती है कि आर्टिस्ट को सिर्फ अपने vision को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए न कि दुनिया में बड़ा नाम करने पर।

समाप्त।

Ulysses summary in Hindi

Mrs Dalloway summary in Hindi

P.S : दोस्तो उम्मीद है आपको To the Lighthouse summary in Hindi पसंद आयी होगी। अगर कोई और summary चाहिए तो comment करके बतायें। Thank You.

1 thought on “To the Lighthouse summary in Hindi”

Leave a Comment