Lolita summary in Hindi

दोस्तो, Lolita एक बहुत ही विवादस्पद novel रहा है। आगे आप इस नावेल की पूरी समरी (Lolita summary in Hindi ) पढ़ सकते हैं।

Author: Vladimir Nabokov

Lolita
(Novel summary in Hindi)

Humbert नाम का लड़का France के Riviera में रहता था। जब वह 13 साल का हुआ तो उसे 12 साल की Annabel से प्यार हो गया। लेकिन 4 महीने बाद ही Annabel की typhus बीमारी से मृत्यु हो गयी। इससे Humbert का दिल टूट गया और वह बहुत दुखी हुआ।

Graduation करने के बाद Humbert एक स्कूल में इंग्लिश लिटरेचर का टीचर बन जाता है। साथ ही वह इंग्लिश किताबों को edit भी करता था। इसी बीच वह एक औरत से शादी कर लेता है। लेकिन यह शादी उसे संतुष्ट नहीं कर पाती और वे दोनों जल्दी ही अलग हो जाते हैं।

Humbert को सिर्फ teen age की लड़कियाँ ही अच्छी लगती थीं। लेकिन वह अपनी desires को दबा कर रखता था। इससे कई बार उसका mental balance बिगड़ जाता था और एक बार उसे mental institution में भी भर्ती होना पड़ा था।

**

दूसरे विश्व -युद्ध के खत्म होने के बाद Humbert अमेरिका चला जाता है। और वहाँ New England नामक कस्वे में रहने लगता है। एक दिन आग लगने से उसका मकान जल जाता है। फिर वह एक नए घर की तलाश करने लगता है।

जल्दी ही उसे Charlotte नाम की विधवा औरत के घर पर किराये पर कमरा मिल जाता है। वहाँ वह उसकी 12 साल की बेटी Lolita के प्यार में पड़ जाता है। वह अक्सर Lolita के साथ रहने लगता है और उसके साथ खेल -खिलवाड़ करता है। वह Lolita के प्रति अपने प्रेम को लेकर एक गुप्त डायरी लिखने लगता है।

**
इसी बीच घर की मालकिन Charlotte को Humbert से प्यार हो जाता है। लेकिन Humbert उसे जरा भी पसंद नहीं करता था।

एक दिन Lolita समर कैंप के लिए चली जाती है। पीछे से Charlotte Humbert से शादी का आग्रह करती है। Humbert सोचता है कि शादी कर लेने से वह हमेशा Lolita के पास रह पायेगा। यह सोचकर वह Charlotte से शादी कर लेता है।

लेकिन एक दिन Charlotte को Humbert की diary मिल जाती है। उसमें Humbert की pedophilic desires पढ़कर वह सन्न रह जाती है। वह गुस्से से Humbert से इस सबके बारे में पूछती है। लेकिन वह इस सब से साफ़ मुकर जाता है।

Charlotte कहती है कि वह यह शादी तोड़ रही है। वह गुस्से से बाहर जाती है। लेकिन तभी अचानक से एक कार उसे टक्कर मार देती है। और वह वहीं पर मर जाती है।

Of Mice and Men summary in Hindi

**

उपन्यास – Lolita summary in Hindi

कुछ दिन बाद Humbert समर कैंप जाता है और वहाँ से Lolita को pick कर लेता है। वे दोनों एक motel में रुकते हैं। वहाँ Humbert Lolita को बताता है कि उसकी माँ की मृत्यु हो गयी है। और अब वह उसका सौतेला पिता है। रात को Humbert और Lolita शारीरिक सम्बन्ध बना लेते हैं। नावेल में Humbert ने यह claim किया था कि इसकी पहल Lolita ने खुद की थी।

इसके बाद Humbert और Lolita एक साल तक देश भर में सफर ही करते रहे। Lolita बहुत manipulative थी। और Humbert से हर बात मनवाना जानती थी। लेकिन फिर भी वह उसके प्यार में पागल था।

कभी -कभी Lolita उसके साथ सोने से मना करती तो वह भी उसे अनाथालय में डालने की धमकी देता था।

इसी बीच Humbert को लगने लगा कि कोई आदमी कुछ समय से उन दोनों का पीछा कर रहा है।

**
एक दिन Humbert उत्तर में Beardsley College में teacher की नौकरी ले लेता है। और Lolita को एक स्कूल में दाखिल कर देता है।

वहाँ Lolita अपनी उम्र के लड़कों के साथ फ़्लर्ट करने लगती है। इससे Humbert को बहुत ईर्ष्या होने लगती है। और वह उस पर बहुत सी restrictions लगाता रहता है। Lolita को यह सब पसंद नहीं आता था।

एक बार Lolita गुप्त रूप से किसी से मिलने लगती है। Humbert को उस पर शक हो जाता है। वह उस पर बेवफाई का इल्जाम लगता है। फिर वह नौकरी छोड़ देता है और एक बार फिर से Lolita के साथ सफर पर निकल जाता है।

Humbert देखता है की कोई उसका पीछा कर रहा था। लेकिन Lolita कहती है वहां कोई भी नहीं है। लेकिन बाद में वह चुपके से stalker से मिलने जाती है।

**

एक दिन Lolita बीमार पड़ जाती है। और उसे हॉस्पिटल में admit करवाना पड़ता है। एक दिन जब Humbert, Lolita को लेने जाता है तो नर्स बताती है कि Lolita को तो उसके अंकल पहले ही ले गए। यह सुनकर Humbert को shock लगता है। वह गुस्से और दुःख से भर जाता है। उसे लगता है कि उनका पीछा करने वाले आदमी ने Lolita को किडनैप कर लिया है।

वह सोचता है कि उसने Lolita को हमेशा के लिए खो दिया है।

**

Novel – Lolita summary in Hindi

फिर अगले दो साल तक Humbert , Lolita को यहाँ -वहाँ ढूँढ़ता रहता है। वह सारे clues को इक्कठा करता रहता था ताकि उसे kidnapper का पता चल सके और वह उससे अपना बदला ले सके। इसी दौरान वह Rita नाम की लड़की के साथ रहने लगता है।

एक दिन अचानक से Humbert को Lolita का खत मिलता है। उसने लिखा था कि वह pregnant है और उसे कुछ पैसे चाहिए। Humbert, Lolita के पास जाता है। अब वह 17 साल की हो चुकी थी। वह pregnant थी और गरीबी की हालत में जी रही थी।

Humbert के पूछने पर वह बताती है कि पीछा करने वाला Quilty नाम का आदमी था। वह उसे शुरू से ही जानती थी और उससे प्यार करती थी। और वह अपनी मर्जी से hospital से उसके साथ चली गयी थी।

फिर उन दोनों ने शादी कर ली थी। लेकिन Quilty ने Lolita को पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए कहा। जब उसने मना किया तो Quilty ने उसे धक्के मार कर घर से निकाल दिया। तब से वह अकेले ही रह रही थी।

Humbert अभी भी Lolita से प्यार करता था। उसने उसे उसके साथ चलने का आग्रह किया। लेकिन Lolita ने मना कर दिया। फिर Humbert ने उसे 4000 डॉलर दिए और वहाँ से चला गया।

इसके बाद वह Quilty के घर जाता है और बहुत सी गोलियाँ मार कर उसकी हत्या कर देता है। जल्दी ही पुलिस उसे arrest करके जेल में डाल देती है। जेल में रहते हुए वह अपनी कहानी लिखने लगता है।

एक दिन Humbert को पता चलता है कि बच्चे को जन्म देते हुए Lolita की मौत हो गयी थी। Humbert यह सुनकर बहुत दुखी होता है और heart attack से उसकी भी मौत हो जाती है।

इसके बाद उसकी लिखी manuscript को John Ray नाम के editor को भेज दिया जाता है। जो इसे novel के रूप में पब्लिश करवाता है।

समाप्त।

दोस्तो, आपको इस novel की समरी (Lolita summary in Hindi) कैसी लगी। क्या समाज में ऐसा प्रेम स्वीकार किया जाना चाहिए। नीचे कमेंट करके बतायें। Thank you.

The Latte Factor summary in Hindi – अमीर कैसे बनें ?

Leave a Comment