The Tin Drum summary in Hindi

दोस्तो, यह विचित्र किस्म का उपन्यास जर्मन नॉवेलिस्ट Gunter Grass द्वारा लिखा गया था। इसमें दूसरे विश्व -युद्ध के, एक छोटे लड़के Oscar पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में लिखा गया है।

Author – Gunter Grass

The Tin Drum
(summary in Hindi)

Oscar नाम का युवक एक पागलखाने में बंद था। वह वहीं से अपने जीवन की कहानी सुना रहा था। यह उपन्यास उसकी इसी कहानी पर based है।

Oscar का जन्म Poland के Danzig नामक शहर में हुआ था। एक दिन उसके पिता Alfred ने कहा कि Oscar बड़ा होकर grocer (किरयाना विक्रेता) बनेगा। यह सुनकर Oscar को बहुत बुरा लगा। और उसने सोच लिया कि वह कभी बड़ा ही नहीं होगा।

और सच में Oscar की growth रुक गयी। इसके साथ -साथ Oscar को एक और गिफ्ट भी मिला था। उसकी चीख में काँच को तोड़ने की ताकत थी। चीख सुनने वालों के कानों में दर्द भी हो जाता था।

Oscar को उसके birthday पर एक tin Drum मिला था। वह उसका favorite खिलौना बन गया। Oscar हमेशा उसे गले में डालकर बजाता रहता था। जब भी पुराना tin drum टूट जाता, तो Oscar एक नया Drum ले लेता था। ऐसा वह सारी जिंदगी करता रहा।

Rhinoceros summary in Hindi

**
ऐसे ही कई साल बीत जाते हैं। लेकिन Oscar की height में कोई बदलाव नहीं आया। वह अब भी बच्चे जैसा ही था।

1945 में दूसरा विश्व -युद्ध छिड़ जाता है। Oscar का पिता Alfred , German था और Nazi party का सदस्य था। Germany, Poland पर चढ़ाई कर देता है और Danzig शहर पर अपना कब्ज़ा जमा लेता है।

इस हमले में Oscar की माँ का cousin मारा जाता है। वह Poland का था और जर्मनी के खिलाफ था।

एक दिन Oscar की माँ की भी मृत्यु हो जाती है। इसके बाद Alfred, Maria नाम की औरत से शादी कर लेता है। Maria के साथ उसका पहले से ही अफेयर चल रहा था। शादी के बाद Maria , Kurt नाम के लड़के को जन्म देती है।

Oscar को Kurt से बहुत लगाव था। लेकिन वह निराश हो गया क्युँकि Kurt ने उसकी तरह अपनी growth नहीं रोकी थी। और 3 साल के बाद भी वह बढ़ता चला जा रहा था।

**

Summary – The Tin Drum (in Hindi)

युद्ध के दौरान Oscar ने dwarf लोगों के band को join कर लिया। वह उसमें Drum बजाता था और German सैनिकों का मनोरंजन करता था।

लेकिन जल्दी ही Normandy की लड़ाई शुरू होती है जिसमें allied forces की जीत होती है। इस हमले में Roswitha नाम की लड़की मारी जाती है। जिससे Oscar प्यार करता था। उसकी मृत्यु से वह बहुत दुखी और निराश हो जाता है।

वह युद्ध से वापस घर आ जाता है। और जल्दी ही एक गैंग का सदस्य बन जाता है। एक दिन Russian army हमला करती है और Danzig को जर्मनी के कब्जे से छुड़ा लिया जाता है। जर्मनी के हारने के बाद 1945 में विश्व -युद्ध खत्म हो जाता है।

**

इसके बाद Maria, Kurt और Oscar तीनों को Danzig छोड़कर जाना पड़ता है। वे जर्मनी के शहर Düsseldorf चले जाते हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनमें नोंक -झौंक होने लगती है। और Oscar अलग रहने का फैसला कर लेता है। एक दिन वह उन्हें छोड़कर किराये के flat में रहने लगता है।

वहाँ उसे Dorothea नाम की लड़की से प्यार हो जाता है। लेकिन वह लड़की Oscar से प्यार नहीं करती थी। इससे उसका दिल टूट जाता है।

एक दिन Oscar, Klepp नाम के musician का music सुन रहा था। और उस पर कुछ टिप्पणी करता है। Klepp कहता है कि उसे music का कुछ पता भी है।

तभी Oscar अपना tin drum निकालकर बजाने लगता है। Drum सुनकर सब लोग हैरान हो जाते हैं। ऐसा Drum उन्होंने पहले कभी नहीं सुना था।

इसके बाद Klepp और उसका दोस्त Scholle, Oscar के साथ मिलकर एक jazz band बना लेते हैं जिसका नाम वे Rhine River Three रखते हैं।

Wuthering Heights novel summary in Hindi

**

Novel The Tin Drum summary in Hindi

एक दिन एक music मैनेजर Mr. Schmuh उन तीनों का music सुनता है। और उन्हें Onion cellar club में perform करने का ऑफर देता है। वहाँ एक म्यूजिक डायरेक्टर Oscar के drum बजाने के अंदाज से बहुत प्रभावित होता है और उसके साथ एक contract sign कर लेता है। धीरे -धीरे Oscar को name, fame और money मिलने लगते हैं।

एक दिन Oscar एक खेत से होकर जा रहा था। वहाँ उसे Dorothea की कटी हुए ऊँगली मिलती है। किसी ने उसका मर्डर कर दिया था। इस मर्डर का शक Oscar पर किया जाता है। क्युँकि Dorothea ने उसके प्यार को ठुकरा दिया था।

Oscar इस मर्डर का झूठा इल्जाम अपने सिर पर ले लेता है। Case के दौरान Oscar को मानसकि रोगी मान लिया जाता है और उसे एक mental asylum में भेज दिया जाता है।

इसी asylum में रहते हुए Oscar अपने जीवन की कहानी लिखने लगता है।

समाप्त।

दोस्तो, यह समरी – The Tin Drum summary in Hindi , आपको कैसी लगी नीचे comment करके जरूर बतायें। धन्यवाद।

Leave a Comment