The White Tiger summary in Hindi

Booker विजेता उपन्यास The White Tiger summary in Hindi पढ़िए। रिक्शा खींचने वाले का बेटा क्यूँ अपने मालिक का murder करने के लिए मजबूर हो जाता है।

Author: Arvind Adiga ( Booker prize winner, 2008)

The White Tiger summary in Hindi

The White Tiger
(Novel summary in Hindi)

इस उपन्यास में Balram Halwaee अपनी कहानी को एक खत के रूप में लिख रहा है।

वह यह खत चीन के premier (प्रधानमंत्री जैसी post) Wen Jiabao के नाम लिख रहा था।

वह शुरू में लिखता है कि White man और Brown man खत्म है। और अब सिर्फ Yellow man का वक़्त आने वाला है।

इसके बाद वह अपने बारे में बताता है।

**

Balram का जन्म बिहार के Gaya जिले में Dhanbad में हुआ था। जो coal mines के लिए जाना जाता है। उसका परिवार बेहद गरीब था।

उसके परिवार में उसके माता -पिता, उसकी दादी और उसका भाई थे। इसके साथ ही चाचा -चाची आदि भी साथ ही रहते थे।

उसके पिता रिक्शा खींचने का काम करते थे।

बलराम पढ़ाई में होशियार था। इसी वजह से उसके एक अध्यापक ने उसे white tiger कहकर बुलाया था।

क्युँकि white tiger बहुत दुर्लभ होता है।

उसी तरह slum में किसी होशियार बच्चे का होना भी दुर्लभ ही माना जायेगा।

इस novel का शीर्षक भी इसी पर आधारित है।

**

लेकिन बहुत जल्दी Balram को स्कूल से निकाल लिया जाता है।

क्युँकि उसकी चचेरी बहन की शादी होने वाली थी। और उसके लिए बहुत ज्यादा दहेज़ की मांग की गई थी।

सारे परिवार को पैसा जुटाने में लगा दिया गया था।

Balram को भी उसके भाई के साथ एक चाय बनाने वाले ढाबे पर लगा दिया गया।

**

ढाबे पर Balram ने भारत सरकार और economy की बहुत सी बातें सीखीं।

वह बहुत अच्छा listener था। और customers की बातें सुनकर बहुत कुछ सीख लेता था।

लेकिन काम ठीक से न करने के कारण मालिक उसे बहुत डाँटता रहता था।

Balram ऐसी जिंदगी से बहुत दुखी था।

बड़ा होकर उसने taxi driver बनने का फैसला किया।

**

समय के साथ Balram बड़ा हुआ।

उसने taxi चलाना सीखा और taxi driver बन गया।

जल्दी ही उसे वहाँ के बड़े businessman, Ashok के घर नौकरी मिल गयी।

पहले उसे छोटी गाड़ी चलाने को दी गयी थी।

लेकिन उसकी skill से प्रभावित होकर उसे Ashok का main driver बना दिया गया। वह उसकी Honda गाड़ी चलाने लगा।

इसके बाद Balram ने घर पर पैसा भेजना बंद कर दिया। वह उनके शोषण से तंग आ चुका था।

एक बार जब वह घर गया तो उसने अपनी दादी को भी उलटे जबाब दिए। सब Balram के बदले रूप से हैरान थे।

**

एक दिन Balram, Ashok और उसकी पत्नी Pinky madam के साथ Delhi चला गया।

वहाँ उसे अमीरी -गरीबी के बीच जमीन – आसमान का फर्क नजर आया।

उसने यह भी देखा कि Ashok नेताओं को बहुत सी रिश्वत देता था। जिससे उसका coal का धंधा फलता -फूलता रहे।

**

एक दिन Pinky नशे में धुत थी।

उसने Balram से कहा कि उसे गाड़ी चलाने दे।

रास्ते में उसने किसी बच्चे को टक्कर मार दी लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। और घर पहुँच गयी।

Ashok ने Balram से इल्जाम अपने सिर पर लेने के लिए कहा। और इसके लिए वह बहुत से पैसे देने के लिए तैयार था।

Balram को Ashok और इंसानियत से नफरत होने लगी।

उसने देखा कि पैसे से एक आदमी दूसरे की जिंदगी भी खरीद लेता है।

वह बहुत दुविधा में था। लेकिन मामला किसी तरह रफा -दफा हो गया।

किसी को भी पता नहीं चला कि बच्चे को किसने मारा था।

**

(Novel: The White Tiger Hindi summary)

इसी बीच Balram ने देखा कि Ashok और Pinky एक दूसरे के साथ वफादार नहीं थे।

वे दूसरे लोगों के साथ हमबिस्तर होते थे।

इससे भी उसे काफी ठेस पहुँची। उसे लगता था कि शादी तो एक पवित्र रिश्ता होता है।

उसे Ashok से और नफरत होने लगी।

इसी बीच Ashok और भी लोगों को बहुत सी रिश्वत दे रहा था।

Balram को हैरानी हो रही थी कि Ashok के पास रिश्वत में देने के लिए इतना सारा पैसा है। जबकि वह नौकरों की तनख्वाह कभी नहीं बढ़ाता था।

**

Balram खुद को Rooster coop (मुर्गों का पिंजरा) में फँसा हुआ मानने लगा।

सब मुर्गे एक दूसरे को कटता हुआ देखते हैं, फिर भी पिंजरे से निकल नहीं पाते।

Balram ने सोचा कि उसकी हालत भी उनके जैसी है।

वह भी कभी इस गरीबी के पिंजरे से बाहर नहीं निकल पायेगा।

उसकी family ही फैसले लेती रहेगी कि उसे क्या करना है।
और समाज बताता रहेगा कि उसे कैसे जीना है।

लेकिन तभी उसने सोचा कि अगर वह Ashok का murder कर दे तो इस Rooster Coop से निकल सकता है।

**
एक दिन Ashok किसी नेता को रिश्वत देने जा रहा था।

रात का वक़्त था और बहुत बारिश भी हो रही थी।

इसी बीच मौका पाकर Balram ने शराब की एक बोतल अशोक के सिर पर दे मारी और उसके सीने में घोंप दी।

इससे Ashok की मृत्यु हो गयी।

Balram उसका पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गया।

वह train पकड़कर Bangalore चला गया।

**

(Novel: The White Tiger summary in Hindi)

Bangalore में Balram में पुलिस वालों को रिश्वत दी और खुद का taxi business शुरू कर दिया।

पुलिस ने हर जगह उसके नाम के poster लगाए थे।

वह मजाक में कहता है कि एक बार वह अपने poster के ठीक सामने खड़ा था, लेकिन किसी ने भी उसे नहीं पहचाना।

उसने कहा कि जिस तरह यहाँ की पुलिस काम करती है, वह कभी पकड़ा नहीं जायेगा।

धीरे -धीरे Balram बहुत अमीर हो गया।

एक बार उसके किसी taxi driver ने एक बच्चे का accident कर दिया। Ashok की तरह Balram ने भी उसकी family को बहुत सा पैसा देकर चुप करवा दिया।

इसी बीच Ashok के रिश्तेदारों ने बदला लेने के लिए Balram के परिवार को भी मार दिया था।

अंत में Balram खत में लिखता है कि उसकी जिंदगी और आजादी उसके परिवार या Ashok से कहीं ज्यादा जरुरी है।

इसके साथ ही वह पत्र समाप्त करता है।

और पाठकों को सोचने पर विवश कर देता है कि क्या हम सब की जिंदगी एक trap है। जिसमे हम फँसे हैं।

क्युँकि परिवार और समाज ने हम पर जिम्मेवारी की बेड़ियाँ डाल रखी हैं। और हम अपनी मर्जी से जिंदगी नहीं जी पाते।

समाप्त।

नीचे कमेंट करके बतायें आपको The White Tiger summary in Hindi कैसी लगी। इस उपन्यास पर आधारित बॉलीवुड की फिल्म भी बन चुकी है।

2 thoughts on “The White Tiger summary in Hindi”

Leave a Comment