Top Gun: Maverick Film Story in Hindi

Top Gun: Maverick Film Story in Hindi (Top Gun: Maverick फिल्म की पूरी कहानी)

Note : दोस्तो, Tog Gun , USA Navy की विख्यात training अकादमी है। इसकी फुल फॉर्म – United States Navy Strike Fighter Tactics Instructor program (SFTI program) है।

इसमें Navy के कुछ चुनिंदा Fighters को युद्ध की खतरनाक training दी जाती है। इन Fighters से सारी दुनिया के दुश्मन काँपते हैं। और इनका मुकाबला करना सबके बस की बात नहीं है। यह फिल्म इसी अकादमी की पृष्टभूमि पर आधारित है।

Top Gun Maverick Film Story in Hindi

Top Gun: Maverick Film Story in Hindi

Maverick नाम का युवक USA की Navy में एक कैप्टन था। वह एक Fighter Pilot था और Top Gun नाम की Navy Academy से trained हुआ था।

बहुत सी achievements प्राप्त करने के बाद भी Maverick की प्रमोशन नहीं हो पाई थी। क्योंकि वह अपने seniors के बहुत से orders का पालन नहीं करता था जो उसे गलत लगते थे।

वहीं उसका दोस्त Iceman अब तक एक admiral बन चुका था और वह हमेशा Maverick का बीच -बचाव करता रहता था। क्युँकि उसे लगता था Maverick USA नेवी के लिए बहुत बड़ा asset है।

लेकिन Rear Admiral , Hammer की Maverick से नहीं बनती था। उसे Maverick के तौर-तरीके पसंद नहीं आते थे।

एक दिन Hammer , Maverick को उसके Darkstar नामक प्रोजेक्ट को बंद करने के लिए कहता है। वह कहता है कि अब drones का जमाना है। और भविष्य में crew वाले Fighter Planes किसी काम के नहीं रहेंगे। इसलिए रिसर्च का पैसा Drones पर खर्च होना चाहिए।

लेकिन Maverick अपने प्रोग्राम को बचाना चाहता है। उसे खुद को prove करने के लिए कहा जाता है।
लेकिन Maverick निर्धारित डेट तक ऐसा नहीं कर पाता। लिहाजा उसका प्रोजेक्ट बंद कर दिया जाता है।

**

लेकिन Iceman Maverick का carrier बचाने के लिए उसे एक assignment पर North Island भेज देता है।

वहाँ Maverick , Admiral Cyclone से मिलता है। Cyclone उसे बताता है कि Navy को एक assignment मिली है। उन्हें एक illegal Uranium Plant को नष्ट करना है। वह Plant , एक Canyon के अंदर underground Bunker में स्थित था।

उस Plant की सुरक्षा के लिए SA-3 Goa surface-to-air missiles (SAMs) मिसाइल लगी हुई थी जो किसी भी Plane को seconds में ध्वस्त कर सकती थी। साथ ही वहाँ GPS Jammers लगे हुए थे। इसके अलावा Sukhoi Su-57 और F-14 Tomcat , fighter Jet भी उस Plant की रक्षा के लिए हमेशा तैनात थे।

यह सुनकर Maverick कहता है कि वह  F/A-18E/F Super Hornets लड़ाकू विमानों और Laser guided Bombs की सहायता से उस Plant को ध्वस्त कर सकता है।

लेकिन Cyclone कहता है कि तुम्हारा काम केवल नए Graduates को इस Mission के लिए सिर्फ Training देना है। तुम खुद इस प्रोजेक्ट में शामिल नहीं हो सकते।

**

Top Gun: Maverick Film Story in Hindi (Plot/Synopsis)

इसके बाद Maverick नए स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग देने लगता है। शुरू में उन्हें उस पर विश्वास नहीं होता लेकिन जब एक दिन वह उन्हें कमाल की Dog -Fight दिखाता है तो वे सब उसका सम्मान करने लगते हैं।

वहीं पर Maverick की मुलाकात Lieutenant Hangman और Rooster से होती है। Rooster वास्तव में Maverick के शहीद हुए दोस्त Goose का बेटा था।

Hangman और Rooster एक दूसरे को नापसंद करते थे। Hangman काफी जोशीला था जबकि Rooster सावधानी पूर्वक विमान चलाने के पक्ष में होता था। इसलिए दोनों में तकरार होती रहती थी।

Maverick भी Rooster को ignore करता था और उसे training भी नहीं देता था। Rooster को समझ नहीं आ रहा था कि Maverick उसके साथ ऐसा क्यों कर रहा था।

**

इसी दौरान Maverick अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड Penny से मिलता है। वह Penny को बताता है कि Rooster की माँ ने उससे वायदा लिया था कि Rooster को कभी पायलट न बनने दे। क्युँकि उसके पिता शहीद हो गए थे, जिससे Rooster की माँ डर गयी थी कि कहीं उसका बेटा भी मारा न जाये।

लेकिन इस बात का Rooster को पता नहीं था। और एक दिन वह Maverick से बहस करता है और आरोप लगाता है कि वह जानबूझकर उसके कैरियर को खराब कर रहा है। और यह भी कहता है कि उसकी वजह से उसके पिता की जान गयी थी।

इससे Maverick धर्मसंकट में पड़ जाता है। वह अपने दोस्त Iceman से बात करता है और कहता है कि उसे समझ नहीं आ रहा कि वह Rooster के साथ क्या करें।

Iceman कहता है कि नेवी को Rooster की जरूरत है और अब Maverick का वायदा मायने नहीं रखता। क्योंकि Rooster पहले ही बहुत अच्छा Fighter Pilot बन चुका है। इसलिए Maverick अपने वायदे को भूल कर Rooster को और बेहतर बनाये। इसके बाद Maverick , Rooster को train करने लगता है और दोनों में बहुत अच्छी bonding हो जाती है।

कुछ समय के बाद Iceman की गले के कैंसर की वजह से मृत्यु हो जाती है।

**

Hollywood movie Top Gun: Maverick – Story in Hindi

एक दिन training के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। इससे Cyclone , Maverick को instructor के पद से हटा देता है।

फिर Cyclone खुद इस mission का इंचार्ज बन जाता है। वह ऐसा plan बनाता है जिससे मिशन को execute करना तो आसान लगता है लेकिन उससे बाहर आना बहुत मुश्किल जान पड़ता था। Maverick उससे इस बारे में बात करता है और कहता है कि इससे सब लोग मारे जायेंगे। लेकिन Cyclone नहीं मानता।

एक दिन Maverick अपने तरीके से Dummy Mission की उड़ान भरता है और सारे task पूरे करके वापस आ जाता है। और prove कर देता है कि उसका प्लान ज्यादा कारगर है। इससे Cyclone भी प्रभावित हो जाता है और वह Maverick को मिशन का leader बना देता है।

**

Mission वाले दिन Maverick प्लेन Super Hornet उड़ाता है। उसके साथ लेफ्टिनेंट Natasha और लेफ्टिनेंट Bob थे। जबकि दूसरी टीम का लीडर Rooster था। उसके साथ लेफ्टिनेंट Payback और लेफ्टिनेंट Fanboy थे।

यह चारों Jet एक aircraft carrier द्वारा Canyon तक लाए जाते हैं जहाँ Uranium Plant था। इसके बाद Tomahawk cruise मिसाइलों का प्रयोग करके वे लोग Pant को ध्वस्त कर देते हैं।

लेकिन वापसी में उन पर SAM मिसाइल हमला कर देती हैं। Rooster के सारे weapons खत्म हो गए थे। एक SAM मिसाइल उसकी तरफ आती है। उसे बचाने के लिए Maverick अपना fighter plane sacrifice कर देता है। सबको लगता है कि Maverick मारा गया है और aircraft carrier की तरफ जाने लगते हैं।

**

Top Gun: Maverick Film Story in Hindi – starring Tom Cruz

लेकिन Rooster seniors के order को न मानकर Maverick को ढूँढ़ने चला जाता है।एक जगह Rooster देखता है कि Maverick विमान के फटने से पहले safely eject कर गया था। लेकिन अब उस पर Mi- 24 हेलीकॉप्टर हमला कर रहा था। तभी Rooster हेलीकॉप्टर को नष्ट कर देता है।

मगर तभी एक मिसाइल Rooster के फाइटर jet में लगती है और वह नष्ट हो जाता है। लेकिन इससे पहले Rooster अपने प्लेन से रिजेक्ट कर जाता है।

**

Maverick और Rooster नष्ट हुए एयर बेस से F-14 plane चुरा लेते हैं। फिर वे दो सुखोई विमानों को नष्ट करते हैं। अब तक उनका सारा असला बारूद खत्म हो जाता है। तभी एक और Sukhoi उनकी तरफ आने लगता है और अब उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं थी।

लेकिन तभी Hangman वहाँ पहुँच जाता है और तीसरे सुखोई को मार गिराता है। फिर वे सब safely अपने base पर लौट जाते हैं।

बाद में Rooster, Maverick की उसके P-51 Mustang fighter plane को ठीक करने में मदद करता है। ठीक हो जाने पर Maverick, girlfriend Penny के साथ उसमें उड़ान भरता है।

जबकि Rooster दीवार पर लगे अपने Successful Mission के फोटो को देखने लगता है। उसके शहीद पिता का फोटो भी वहाँ लगा हुआ था।

समाप्त।

Top Gun: Maverick Film Story in Hindi

.

Leave a Comment