Twelfth Night by Shakespeare summary in Hindi

Shakespeare play Twelfth Night summary in Hindi : तीन लोग एक love – triangle में फँस जाते हैं।
आखिर में कौन किसको मिलता है और किसका दिल टूटता है, पढ़िए Shakespeare के इस बेहद रोचक play में।

Play by : William Shakespeare

Twelfth Night by Shakespeare summary in Hindi

Twelfth Night by Shakespeare
(summary in Hindi)

इस play की कहानी Illyria नाम के राज्य में घटित होती है।

Orsino नाम का संभ्रांत घर का एक युवक बिस्तर पर लेटा हुआ sad music सुन रहा था।

वह Olivia नाम की लड़की के प्यार में पड़ चुका था।

लेकिन वह दुखी था। क्युँकि Olivia अभी अपने मृत भाई का शोक मना रही थी। और शादी का कोई प्रस्ताव स्वीकार नहीं कर रही थी।

**
इसी दौरान, Viola नाम की एक aristocrat घर की लड़की अपने भाई Sebastian के साथ समुद्री जहाज से यात्रा कर रही थी।

लेकिन एक तूफान आ जाता है और जहाज नष्ट हो जाता है।

बहते -बहते Viola , Illyria राज्य के तट पर पहुँच जाती है। उसे लगता है कि शायद उसका भाई Sebastian अब जिन्दा नहीं है।

फिर वह सोचती है कि जिन्दा रहने के लिए उसे कोई job ढूँढनी चाहिए। इसलिए वह इधर -उधर घूमने लगती है।

एक जगह एक आदमी उसे Lady Olivia के बारे में बताता है। और कहता है कि शायद उनके यहाँ उसे कुछ काम मिल जाए।

Viola यह सुनकर Olivia के घर जाती है। लेकिन Olivia किसी भी अजनबी से मिलने या उसे काम पर रखने से मना कर देती है।

लेकिन वहाँ Viola को Duke Orsino के बारे में पता चलता है। और उसके Olivia के प्रति प्यार के बारे में भी।

उसे लगता है कि शायद Orsino के घर उसे काम मिल जाए।

वह भेष बदलकर लड़का बन जाती है और अपना नाम Cesario रख लेती है। फिर वह Orsino के घर जाती है और वहाँ उसे काम पर रख लिया जाता है।

**

धीरे -धीरे Orsino, Cesario की बातों से impress हो जाता है। और उसे अपना personal assistant बना लेता है।

लेकिन Cesario (जो Viola थी) Orsino से प्यार करने लगती है।

एक दिन Orsino, Cesario को एक लव लेटर देकर Olivia के घर भेजता है।

लेकिन Olivia, Cesario को देखकर उसके प्यार में पड़ जाती है। उसे लगता है कि वह लड़का है।

इस तरह एक love – triangle बन जाता है।

Orsino, Olivia से प्यार करता है। Olivia, Cesario से प्यार करती है। और Cesario (यानि Viola), Orsino से प्यार करती है।

लेकिन किसी को भी उनका crush वापस प्यार नहीं करता था। इसलिए सब अंदर ही अंदर दुःखी थे।

( Twelfth Night Hindi summary)

**
Play में आगे हमें Olivia के घर के दूसरे लोगों के बारे में भी पता चलता है।

Olivia के अंकल Sir Toby भी वहाँ रहते थे। उन्हें पार्टी और मस्ती-मजाक का बहुत शौक था।और वे बहुत शराब भी पीते थे।

अक्सर उनका दोस्त Andrew भी उनसे मिलने आया करता था। वह मन ही मन Olivia को चाहता था।

उनके अलावा Olivia की सेविका Maria और care -taker Malvolio भी वहाँ रहते थे।

Malvolio बहुत strict था। और किसी को भी मस्ती -मजाक नहीं करने देता था।

**

Malvolio से तंग होकर सब लोग उसे सबक सिखाने के लिए एक prank करते हैं।

वे Malvolio को विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि Olivia उससे प्यार करती है।

इसके लिए वे Maria से Malvolio के नाम एक लव – लेटर लिखवाते हैं। और नीचे Olivia का नाम लिख देते हैं।

ताकि Malvolio को लगे कि यह पत्र Olivia ने उसके लिए लिखा है।

Maria पत्र में लिखती है कि अगर Malvolio उसका प्यार पाना चाहता है तो पीली पतलून पहने, भारी बेल्ट लगाए, हमेशा smile करे, attitude में रहे और किसी भी बात का सीधा जवाब न दे।

फिर इस पत्र को Malvolio के कमरे में डाल दिया जाता है। जब वह पत्र पढता है, तो उसे लगता है कि सच में यह Olivia ने लिखा है। और शायद वह उससे प्यार करती है।

वह उससे शादी के सपने देखने लगता है। और सोचता है कि Olivia से शादी करके वह नौकर के बजाय मालिक बन जायेगा। और फिर सबको सबक सिखाएगा।

इसके बाद पत्र में जो करने के लिए कहा गया था, Malvolio वही करने लगता है।

उसके कपडे देखकर सब लोग हँसते रहते हैं।

जब Olivia उससे कुछ भी पूछती है तो वह किसी भी बात का ठीक से जवाब नहीं देता।

इससे Olivia को लगता है कि शायद वह पागल हो गया है।

**

Twelfth Night summary in Hindi – A play by Shakespeare

इसी बीच Sebastian (Viola का भाई) भी जीवित होता है। लेकिन वह भी मान चुका था कि शायद Viola अब जीवित नहीं होगी।

घूमते -घूमते एक दिन वह भी अपने दोस्त Antonio के साथ Illyria पहुँच जाता है।

**
एक दिन Andrew देखता है Cesario कि Olivia से नजदीकी बढ़ रही है। इससे उसे बहुत ईर्ष्या होती है।

और वह Cesario (Viola) को एक duel (लड़ाई) के लिए चुनौती देता है।

Sir Toby सोचते हैं कि इससे बहुत मजा आएगा। और वह Andrew को और ज्यादा उकसाते हैं।

Duel के दिन Sebastian उधर से गुजर रहा होता है।

लेकिन Andrew सोचता है कि वह Cesario ही है। क्युँकि Sebastian की शक्ल Cesario यानि Viola से बहुत मिलती थी। क्युँकि दोनों भाई -बहन थे।

वह उसे लड़ने के लिए उकसाने लगता है।

पहले तो Sebastian को समझ ही नहीं आता कि वह क्या बोल रहा है। लेकिन जब Andrew हद कर देता है तो वह उससे लड़ने लगता है। और हरा देता है।

तभी Olivia वहाँ पहुँच जाती है।

उसे भी धोखा हो जाता है। और वह सोचती है कि Sebastian, Cesario ही है। वह उसकी जीत से भी impress हो जाती है।

और वह उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख देती है।

Sebastian फिर से हैरान हो जाता है कि यह सब हो क्या रहा है।

लेकिन Olivia की खूबसूरती से वह उसकी तरफ आकर्षित हो जाता है। और उसका प्रस्ताव कबूल कर लेता है।

जल्दी ही वे एक दूसरे से शादी कर लेते हैं।

**
दूसरी और Orsino के घर में सैनिक Antonio को arrest कर लेते हैं। क्युँकि उसका Orsino से कोई पुराना झगड़ा था।

तभी Antonio वहाँ Cesario (Viola) को देखता है और उसे Sebastian समझ लेता है।

वह उससे कहता है कि उसकी मदद करे।

लेकिन Cesario उसे पहचानने से मना कर देता है। जो सच भी था। क्युँकि उसने पहले कभी Antonio को देखा ही नहीं था।

सैनिक Antonio को खींच कर वहाँ से ले जाते हैं। और वह चिल्ला कर कहता है कि Sebastian तुम धोखेबाज हो।

लेकिन इससे Cesario (Viola) को hint मिल जाता है और वह सोचती है कि शायद उसका भाई Sebastian अभी जिन्दा है।

इससे वह खुश हो जाती है।

**

Olivia के घर में सबको लगता है की Malvolio पागल हो चुका है और एक दिन वे उसे नीचे एक कमरे में कैद कर देते हैं।

लेकिन यह सब उनके prank का ही हिस्सा था।

Malvolio गुस्से से कहता है कि वह पागल नहीं है। लेकिन सब लोग हँसते हुए वहाँ से चले जाते हैं।

**

Play – Twelfth Night summary in Hindi (by Shakespeare)


एक दिन Orsino और Cesario (Viola), Olivia के घर उससे मिलने आते हैं।

Olivia, Cesario को देखकर उसे Sebastian समझती है और पति की तरह उसका स्वागत करती है।

यह देखकर Orsino गुस्सा हो जाता है। उसे लगता है कि Cesario ने उसे धोखा दिया है। और Olivia से खुद शादी कर ली है।

लेकिन तभी Sebastian भी वहाँ आ जाता है।

उसे देखकर Cesario अपना भेष उतार देती है और Viola के रूप में आ जाती है। सब देखते हैं कि वह तो लड़की है।

Viola और Sebastian एक दूसरे को देखकर ख़ुशी से फूले नहीं समाते और दोनों भाई – बहन दौड़ कर एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं।

Viola को देखकर Orsino को एहसास होता है कि वह उससे बहुत ज्यादा प्यार करता है।। और वह उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख देता है।

Viola उसके प्रस्ताव को खुशी -खुशी मंजूर कर लेती है।

तभी पता चलता है कि Sir Toby और Maria ने भी गुप्त – विवाह कर लिया था।

इसी बीच उन्हें Malvolio की याद आती है। और वे नीचे जाकर उसे बाहर निकालते हैं। वह गुस्से में बड़बड़ाता हुआ वहाँ से चला जाता है।

सब लोग हँसने लगते हैं।

इसके बाद wedding और celebrations की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं।

समाप्त।

Macbeth by Shakespeare in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

दोस्तो, उम्मीद है कि शेक्सपियर का यह play (Twelfth Night by Shakespeare summary in Hindi) आपको पसंद आया होगा। नीचे कमेंट करके मोरल सपोर्ट दें। धन्यवाद।

12 thoughts on “Twelfth Night by Shakespeare summary in Hindi”

  1. Sabhi ki hindi honi chahiye so nice and interesting story may God give you a happy and prosperous life Your Anil Yadav

    Reply

Leave a Comment