Much Ado About Nothing Summary in Hindi

A play by Shakespeare (Much Ado About Nothing Summary in Hindi) : गलतफहमी का शिकार Claudio अपनी प्रेमिका Hero का त्याग कर देता है। क्या वह उसे दुबारा प्राप्त कर पाता है या Hero की मृत्यु हो जाती है।

पढ़िए Shakespeare का एक और महान नाटक।

Play by : William Shakespeare

Much Ado About Nothing Summary in Hindi

Much Ado About Nothing
(Summary in Hindi)

Leonato नाम के एक दयालु मंत्री Italy के Messina शहर में रहते थे। वे काफी संभ्रांत घराने से थे और वहाँ के Prince के काफी करीब थे।

उनकी Hero नाम की एक बेहद सुन्दर बेटी थी।

उनके घर में उनका भाई Antonio और उसकी बेटी Beatrice भी रहते थे। Beatrice भी काफी सुन्दर थी लेकिन वह बहुत चंचल भी थी। उसे sarcasm और मजाक करना बेहद पसंद थे।

इन सदस्यों के साथ -साथ Leonato के घर में Margaret और Ursula नाम की दो सेविकाएँ भी थीं। जो Hero की देखभाल करती थीं।

**
एक दिन एक दूत खबर लाता है कि Leonato के कुछ दोस्त युद्ध जीतने के बाद वापस घर आ गए थे।

और आज वे उनसे मिलने उनके घर आ रहे थे।

यह खबर सुनकर Leonato अपने दोस्तों के स्वागत की तैयारिओं में जुट जाते हैं।

कुछ ही देर में सब लोग वहाँ पहुँच जाते हैं।

उनमें Leonato के करीबी दोस्त राजकुमार Don Pedro थे। और उनके साथ दो हैंडसम नौजवान Benedick और Claudio थे। वे दोनों बहुत कुशल सेनापति थे।

इसके अलावा उनके साथ Don John भी आया हुआ था। वह Don Pedro का अवैध भाई था। वह स्वभाव से बहुत विषैला और धूर्त किस्म का था। और वही इस play का मुख्य villain था।

Leonato अपने सब दोस्तों का भव्य स्वागत करते हैं। और सब लोग feast का आनन्द लेते हैं।

**

शेक्सपियर का बहुचर्चित play : Much Ado About Nothing Hindi Summary

इसी बीच Claudio, Hero को देखते ही उसके प्यार में पड़ जाता है।

Hero भी उसे दिल दे बैठती है।

वे दोनों एक दूसरे के साथ प्यार के कस्मे -वाद करते हैं। और शादी करने का फैसला भी कर लेते हैं।

**
इसके विपरीत Benedick और Beatrice पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। वे एक दूसरे का मजाक उड़ाया करते थे।

Beatrice, Benedick से कहती है कि वह अच्छा सैनिक नहीं है।

जबकि Benedick कहता है कि Beatrice को मजाक करने के अलावा आता ही क्या है।

इस तरह दोनों की चुहल चलती रहती थी।

तभी Claudio आकर Benedick को बताता है कि उसने Hero से शादी करने का फैसला कर लिया है।

Benedick कहता है कि शादी बेकार चीज है। वह तो कभी शादी नहीं करेगा।

लेकिन Don Pedro हँसते हुए कहते हैं कि जब कोई अनुकूल लड़की मिलेगी तो उसे भी प्यार हो जायेगा। और वह भी शादी कर लेगा।

इस पर सब हँसते हैं।

**

Claudio और Hero की शादी एक हफ्ते बाद तय होती है।

इसी बीच सब दोस्त plan बनाते हैं।

सबको पता था कि Benedick और Beatrice एक दूसरे को पसंद करते थे। और उनमें अच्छी chemistry थी।

इसलिए वे चाहते थे कि वे दोनों एक दूसरे से इस तरह मजाक करना और लड़ना छोड़ दें। और एक दूसरे से शादी कर लें।

Plan के मुताबिक, एक दिन सब दोस्त Benedick को एक खिड़की के पास ले जाते हैं।

अंदर Beatrice और Margaret की बातें हो रही थीं। Margaret भी इस plan में शामिल थी। वह उससे Benedick के बारे में पूछती है।

बातों बातों में Beatrice कबूल कर लेती है कि वह वास्तव में Benedick से प्यार करती है।

और सिर्फ मजाक में ही उसे tease करती रहती है।

यह सुनकर बाहर खड़ा Benedick बहुत खुश हो जाता है।

इसी तरह Margaret भी Beatrice को Benedick के कमरे के बाहर ले आती है।

वह भी Benedick को दोस्तों के सामने बोलते हुए सुन लेती है कि वह भी Beatrice को पसंद करता है। और दिल से प्यार भी करता है।

Beatrice भी यह सुनकर खुश हो जाती है।

इसके बाद Benedick और Beatrice एक दूसरे से अकेले में मिलते हैं और एक -दूसरे के लिए अपना प्यार कबूल कर लेते हैं।

**

सब तरफ ख़ुशी का माहौल था।

लेकिन Don John इस सब से खुश नहीं था। वह सोच रहा था कि कैसे Claudio और Hero की शादी तुड़वाई जाए।

और Leonato की ख़ुशी को दुःख में बदला जाये।

इसके लिए उसने एक षड्यंत्र बनाया।

उसने अपने एक पार्टनर Borachio को बुलाया। और उससे कहा कि रात को Hero को किसी बहाने से Beatrice के कमरे में भेज दे।

जब उसका कमरा खाली होगा तो Borachio अपनी प्रेमिका Margaret (Hero की सेविका) के साथ Hero के कमरे में ही प्रेम -सम्ब्नध बनाये।

Borachio इसके लिए मान जाता है।

**

उधर दूसरी ओर Don John अपने सौतेले भाई Don Pedro और Claudio को बताता है कि Hero बेवफा है।

और उसने उसे किसी दूसरे आदमी से मिलते – जुलते देखा है।

पहले वे दोनों उसकी बात पर यकीन नहीं करते हैं।

लेकिन फिर वह कहता है कि अगर वे दोनों रात को उसके साथ चलें तो वह इसका evidence दे सकता है।

रात को Don John, उन दोनों को जहाँ से Hero के कमरे की खिड़की दिख रही थी।

वे खिड़की से देखते हैं कि कोई लड़की बिस्तर पर बैठी हुई थी। वे अंदाजा लगते हैं कि वह Hero ही होगी। क्युँकि वह उसी का कमरा था। लेकिन असल में वह उसकी सेविका Margaret थी।

तभी Borachio कमरे में आता है। और Margaret के साथ प्रेम -सम्बन्ध बनाता है।

Don Pedro और Claudio दूर से यह सब देखते हैं। उन्हें लगता है कि Hero किसी दूसरे आदमी के साथ प्रेम – सम्बन्ध बना रही थे।

यह सब देखकर Claudio का दिल टूट जाता है। उसे Hero से नफरत हो जाती है।

**

Play – Much Ado About Nothing Summary in Hindi by Shakespeare

अगले दिन Claudio और Hero की शादी होने जा रही थी।

लेकिन भरी सभा में Claudio, Hero पर कुचरित्र होने का इल्जाम लगाता है। और शादी तोड़ देता है। इसके बाद वह Don Pedro के साथ गुस्से में वहाँ से चला जाता है।

यह सब देखकर Hero बेहोश हो जाती है।

**

सारे परिवार के लोग Claudio के इस बर्ताव से हैरान थे। उन्हें Hero की अच्छाई पर पूरा यकीन था।

कुछ लोग कहते हैं कि उन्हें Hero की death की झूठी खबर Claudio को देनी चाहिए।

ताकि वह पश्चाताप से भर जाये। ओर अपने किये पर शर्मिंदा हो।

यह decide करके, Hero की fake death की खबर Claudio को दी जाती है। लेकिन उस पर कोई असर नहीं होता।

इससे Beatrice गुस्से से भर जाती है। और Claudio से अपनी चचेरी बहन की अपमान का बदला लेना चाहती है।

वह Benedick से कहती है कि Hero निर्दोष और मासूम है। और वह Claudio से duel (तलवार युद्ध) करके उसे मार दे।

Benedick थोड़ा hesitate करता है। क्युँकि Claudio उसका बहुत अच्छा दोस्त था। लेकिन जब Beatrice उसे अपने प्यार का वास्ता देती है तो वह तैयार हो जाता है।

**

उधर Borachio शराब पीकर अपने दोस्त Conrad को अपने crime के बारे में बता रहा था।

वह बताता है कि किस तरह उसने अँधेरे में Margaret के साथ Hero के कमरे में प्रेम -सम्बन्ध बनाये। और इसका इल्जाम Hero पर लगा दिया।

लेकिन संयोग से Borachio की ये बातें, Dogberry and Verges नाम के दो पुलिस officers ने सुन लीं। जो रात की duty पर निकले थे।

उन्होंने Borachio और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

फिर Borachio ने सबके सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। और बता दिया कि यह सब Don John द्वारा रचा गया षड्यंत्र था।

और Hero पूरी तरह से निर्दोष थी।

लेकिन Don John मौका पाकर फरार हो चुका था। और पुलिस उसकी खोज कर रही थी।

लेकिन Claudio यह सब सुन कर गहरे दुःख और पश्चाताप से भर जाता है। क्युँकि उसे बताया गया था कि Hero मर चुकी है।

अब वह उसकी मृत्यु कि लिए खुद को दोषी मान रहा था।

**

A play by Shakespeare : Much Ado About Nothing Summary in Hindi

इसके बाद Claudio, Leonato से भी माफ़ी माँगता है।

Leonato कहता है कि वह उसे तभी माफ़ करेगा जब वह उसकी दो बातें मानेगा –

1. पहली, सबको बताए कि Hero निर्दोष है।

2. और दूसरी, Hero की चचेरी बहन से शादी कर ले।

Claudio दोनों शर्तें मान लेता है।

**

अगले दिन Claudio अपने लोगों के साथ शादी के लिए चर्च में पहुँचता है।

लेकिन वहाँ देखता है कि कोई चचेरी बहन नहीं बल्कि Hero खुद वहाँ खड़ी थी।

यह देखकर Claudio की ख़ुशी की कोई सीमा नहीं रहती है। फिर Hero उसे सब कुछ बताती है।

वह उससे माफ़ी माँगता है। और दोनों की ख़ुशी -ख़ुशी शादी हो जाती है।

तभी Benedick भी Beatrice को शादी के लिए propose करता है। वह हाँ कर देती है। और वे दोनों भी शादी कर लेते हैं।

तभी एक दूत आकर सूचना देता है कि Don John को गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया गया है।

यह सुनकर सब लोग खुश हो जाते हैं।

इसके बाद दोनों शादीशुदा जोड़ों की धूम -धाम से wedding celebrations शुरू हो जाती है।

समाप्त।

William Shakespeare के best Plays :

The Tempest by Shakespeare summary in Hindi

Antony and Cleopatra summary in Hindi (by Shakespeare)

Hamlet by Shakespeare Summary in Hindi

Macbeth by Shakespeare in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare summary in Hindi

Julius Caesar summary in Hindi ( A play by William Shakespeare)

Romeo and Juliet summary in Hindi

King Lear by Shakespeare summary in Hindi

Othello by Shakespeare Summary in Hindi 

दोस्तो, Much Ado About Nothing Summary in Hindi पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। इस ब्लॉग पर आप शेक्सपियर के और भी बहुत से बहुचर्चित plays पढ़ सकते हैं।

6 thoughts on “Much Ado About Nothing Summary in Hindi”

    • Thanks for the comment. You can find all plays on the blog. Please use search button on top right or
      click on Shakespeare plays.

      Reply

Leave a Comment