Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi

Book Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi – दोस्तो, Zebra को भी stress (तनाव ) होता है। लेकिन उसका stress acute यानि कम समय के लिए होता है। जब tiger उस पर हमला करता है तभी उसे stress होता है। उसके बाद वह फिर से अपनी life जीने लगता है।

इसके विपपरीत Human का Stress दो तरह का होता है – Acute और Chronic.

Acute stress कुछ देर के लिए होता है। लेकिन Chronic stress लगातार बना रहता है। जैसे कुछ लोग हमेशा सोचते रहते हैं कि कहीं उनकी जॉब न छूट जाये। तो इस तरह का stress उनमें लम्बा चलता है और इसे Chronic stress कहते हैं।

Chronic stress होने की वजह से Humans को पेट में ulcer तक हो जाता है। लेकिन Zebra को कभी भी Chronic stress नहीं होता। वह हमेशा मजे से घास चरता है और मजे से अपनी life जीता है। इसलिए उसे कभी ulcer नहीं होता। यही इस किताब की मुख्य theme है।

आगे हम पढ़ेंगे कि stress से क्या -क्या बुरे प्रभाव body पर पड़ते हैं। और हम stress से कैसे बच सकते हैं।

Authors: Robert M. Sapolsky

Why Zebras Don’t Get Ulcers
(Summary in Hindi)

1) Science of Stress Response

आइये समझते हैं कि हमे stress क्यों होता है। सबसे पहले Brain को बाहर से किसी खतरे का अंदेशा होता है। इससे दिमाग का sympathetic nervous system हरकत में आ जाता है। फिर वह हमारी Adrenal Gland को सन्देश भेजता है।

इससे Adrenal Gland कुछ hormones छोड़ती हैं जैसे – Adrenaline और Glucocorticoids
यही hormones हमारे अंदर Stress के लिए जिम्मेवार होते हैं।

इन दोनों hormones की वजह से Heart Beat फ़ास्ट हो जाती है। Breathing भी fast हो जाती है।
मुँह सूखने लगता है। पसीना आता है। Shivering होती है।

इस सबको Fight या Flight response भी कहा जाता है। क्युँकि हमारी बॉडी हमें खतरे से निपटने के लिए तैयार करती है। या तो हम खतरे से लड़ें या उससे दूर भाग जायें।

जैसे किसी के सामने शेर आ जाये तो उस समय यह सारा response शुरू हो जायेगा।

असली खतरे से निपटने के लिए तो ये hormones अच्छे हैं। लेकिन रोजाना की जिंदगी में भी हमारा दिमाग बहुत सी चीजों को बेवजह खतरा मान लेता है।

जैसे students exams को खतरा मान सकते हैं। और उन्हें Stress होने लगता है। इसी तरह बहुत से लोग हमेशा जॉब छूट जाने के Stress में जी रहे होते हैं।

हालाँकि यह सब चीजें इतनी खतरनाक नहीं हैं फिर भी Brain इन्हे dangerous मान लेता है। और ये hormones निकलते रहते हैं। इससे ही व्यक्ति हमेशा Stress में रहता है।

2) Cardiovascular functions

ज्यादा Stress से ज्यादा Adrenaline और Glucocorticoids निकलते हैं। इससे हमारा Blood Pressure बढ़ जाता है। ज्यादा Blood Pressure से बहुत सी बीमारियाँ लग सकती हैं।

हमारी blood vessels में कोलेस्ट्रॉल (LDL – low density cholesterol ) जमा होने लगता है। इससे inflammation भी बढ़ जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए Stress से दूर रहना चाहिए। Book summary – Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi

How to Stop Worrying and Start Living summary in Hindi

3) Metabolism

जब हम भोजन करते हैं तो Carbohydrates (रोटी, चावल आदि) digest होकर Glucose में बदल जाते हैं।

फिर यह Glucose absorb होकर Blood में आ जाता है। इसके बाद Blood इस Glucose को body के हर cell (कोशिका) तक ले जाता है।

लेकिन इस Glucose को हमारे Cells के अंदर भेजने का काम Insulin नाम का Hormone करता है। जो Pancreas से निकलता है।

ज्यादा Stress hormones निकलते रहने से Insulin कम हो जाता है। जिसकी वजह से Glucose हमारे cells में नहीं जा पाता और blood में इसकी मात्रा बढ़ जाती है। इससे यह Glucose पेशाब के जरिये बाहर निकलने लगता है। इसी बीमारी को diabetes (मधुमेह) कहा जाता है। इस तरह Stress से डायबिटीज भी हो सकती है।

4) Affect on Growth – Why Zebras Don’t Get Ulcers Hindi summary

अगर बचपन में ही बहुत ज्यादा Stress हुआ हो तो ऐसे व्यक्ति की Growth ठीक से नहीं हो पाती। गरीब घरों के बच्चे अक्सर Stress में होते हैं। इसलिए वे बड़े होकर भी दुबले -पतले नजर आते हैं।

क्युँकि Stress hormone की वजह से उनमें Growth hormone उचित मात्रा में नहीं निकल पाता।

साथ ही ज्यादा मार -पीट और डाँट -डपट से भी बच्चे Stress में रहते हैं और उनकी growth नहीं हो पाती।

आजकल बच्चों पर पढ़ाई का भी इतना Stress हो गया है कि उनकी Growth रुक गयी है।

इसलिए parents, teachers और policy makers को सोचना चाहिए कि किस तरह से बच्चों का Stress level कम किया जाये।

5) Reproductive System

ज्यादा Stress से पुरुषों में बहुत सी reproductive system ( प्रजनन तंत्र ) की समस्याएं देखी जा रही हैं। जैसे

Loss of libido (सेक्स की इच्छा खत्म होना), Erectile Dysfunction (लिंग में तनाव न होना), Premature ejaculation (जल्दी से वीर्य स्खलन हो जाना) आदि।

ऐसे ही महिलाओं में भी loss of libido, और periods में अनियमितता देखी गयी है।

जॉब और carrier की भाग -दौड़ से आजकल सबको Stress हो रहा है।

6) Immune system

हमारी immunity के लिए T cell और B cell नाम के cells प्रमुख तौर पर जिम्मेवार होते हैं। B cells ही हमारे अंदर Antibody बनाते हैं। जिसके बारे में आपने Covid -19 के समय काफी सुना होगा।

दोनों T cell और B cell हमारी हड्डियों में स्थित Bone marrow ( अस्थि – मज्जा ) में ही बनते हैं। लेकिन ज्यादा Stress hormones होने की वजह से इन Immune cells का production रुक जाता है। और हमारी immunity कमजोर हो जाती है।

इसलिए जिस व्यक्ति को ज्यादा Stress रहता है उसे सर्दी -जुकाम, पेट खराब होना आदि छोटी – छोटी बीमारियाँ भी बहुत होती रहती हैं।

7) Pain perception – book Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi

Pain दो तरह का होता है – Acute और Chronic .

Acute pain कम समय के लिए होता है। जैसे आपको कोई needle चुभ जाये तो कुछ देर pain होता है।

लेकिन Chronic pain लगातार बना रहता है।

ज्यादा Stress Chronic pain बढ़ा देता है। ऐसे लोगों को दिन भर body – ache होता रहता है। और उन्हें इसका कारण भी समझ नहीं आता।

Chronic pain की वजह से थकान भी बढ़ जाती है। और व्यक्ति दिन भर सोया रहना चाहता है।

8) Affect on Memory

हमेशा Stress में रहने के कारण हमें कुछ भी याद नहीं रहता। और न ही हम चीजों को जल्दी समझ पाते हैं।

इससे हमारा दिमाग कमजोर होने लगता है। और हम कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते।

9) Sleep Disruption

Stress hormones हमारी sleep को भी प्रभावित करते हैं। Stress hormones की वजह से brain सोचता है कि बाहर कोई खतरा है। और खतरे में नीदं कहाँ आ सकती है।

यह hormones हमारे अंदर Serotonin नहीं बनने देते। Serotonin ही हमारी नींद के लिए जिम्मेवार होता है।
इसकी कमी से नीदं नहीं आ पाती।

भरपूर नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी है। Sleep के दौरान हमारी बॉडी खुद को heal करती है।

10) DepressionWhy Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi

अगर लगातार कई महीनों तक Glucocorticoid रिलीज़ होता रहे तो आदमी डिप्रेशन में चला जाता है।
उसके अंदर dopamine नाम का ख़ुशी का hormone बनना बंद हो जाता है।

उसे किसी भी चीज में ख़ुशी नहीं मिलती। कोई भी काम करने का मन नहीं करता। यहाँ तक कि Job भी ठीक
से नहीं कर पाता।

Depressed व्यक्ति को हमेशा थकान रहती है। और वह हमेशा सोया रहना चाहता है। वह दूसरों से बात भी
नहीं करना चाहता। और खुद को अकेला रखने लगता है।

अवसाद ज्यादा बढ़ने पर उसमें suicidal thoughts भी आ सकते हैं।

11) Stress Coping Mechanisms

इस आखिरी chapter में लेखक ने Stress दूर करने के कुछ तरीके बताये हैं।

i) Stop overthinking

कभी भी negative चीजों के बारे में ज्यादा न सोचें। अगर कोई चिंता हो तो उसके परिणाम को सोच लें और उसका solution भी सोच लें। इसके बाद उस topic के बारे में कुछ न सोचें।

जैसे अगर कोई गलती हो गयी हो तो सारी रात यह न सोचते रहें कि दूसरा क्या बोलेगा। बस यह सोचें कि सबसे गलती होती है और कल जाकर उस आदमी को sorry बोल देंगे। इतना सोच लेने के बाद अब उस टॉपिक को ही दिमाग से निकाल दें। और दूसरी चीजों में ध्यान लगायें। Book – Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi .

ii) Exercise

प्रतिदिन exercise करें। इससे हमारा ब्रेन, blood circulation और immune system strong होता है। और Stress हमसे दूर रहता है।

iii) Diet

अपनी diet में हमेशा Fruits और Dry Fruits शामिल करें। बादाम , अखरोट से omega fatty acids मिलते हैं जो Stress को दूर करते हैं। Fruits से उचित विटामिन मिल जाते हैं।

iv) Mindset

हमेशा खुश रहने वाला mindset बनाएँ। यह सोचें कि जिंदगी बहुत छोटी है। इसे चिंता करने में न waste करें।

Ego, ईर्ष्या, द्वेष आदि भी न पालें। book – Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi

v) Meditation

मैडिटेशन से हमारा दिमाग शाँत होता है। खुद को divine power से जोड़ें। और अपने अंदर एक spiritual energy महसूस करें।

vi) Friend Circle

अपने friend circle को strong बनायें। कोई भी प्रॉब्लम हो तो अपने friends से discuss करें। दिल की बात बोल देने से Stress कम हो जाता है। दोस्तों की उचित सलाह से भी हमारी tension दूर हो जाती है। और मूड अच्छा हो जाता है।

vii) Gratitude

हमेशा Universe के प्रति आभार व्यक्त करें। God या ब्रह्माण्ड का धन्यवाद करें जिसने हमें इतना कुछ दिया है।
Gratitude में बहुत ताकत होती है । इसके बारे में और जाने के लिए यह किताब जरूर पढ़ें – Stillness is the key book summary in Hindi .

viii) Helping Attitude

हमेशा दूसरों की help करते रहें । इससे आपकी self esteem बहुत बढ़ जाती है। आपको लगता है कि आप
समाज के लिए बहुत ही useful हो। साथ ही दूसरे भी आपकी help करते रहेंगे।

इससे Stress भी कभी आपके नजदीक नहीं आएगा।

ix) Stop bad habits

बुरी आदतों को छोड़ दें। शराब, सिगरेट, पोर्न, गुटका अदि से भी Stress बढ़ता है। क्युँकि इन चीजों से बहुत dopamine निकलता है और आगे चलकर दिमाग इनका मोहताज हो जाता है।

बाद में इनके बिना dopamine निकलता ही नहीं है। और आदमी anxiety, उदासी, गुस्से आदि से ग्रस्त हो जाता है।

x) Law Of Attraction (Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi)

Stress दूर करने के लिए Law of Attraction का उपयोग करें। जिसके मुताबिक आप जिस चीज को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, उसे अपने brain में कल्पना करके देखें।

खुद को हमेशा खुश और progress करता हुआ देखें। इस पर लिखी यह किताब पढ़ें – The secret .

समाप्त।

दोस्तो, उम्मीद है Why Zebras Don’t Get Ulcers summary in Hindi पढ़कर आपको अपना Stress manage करने में मदद मिलेगी। कृपया अपने दोस्तों के साथ भी Share करें। ताकि कोई stress, anxiety या depression से गुजर रहा हो तो उसे इस किताब से help मिल पाए। धन्यवाद।

Courage to be Disliked summary in Hindi

Leave a Comment