Man’s Search for Meaning Hindi Summary

दोस्तो, अगर जिंदगी में कोई problem आ गयी हो या life meaningless लग रही हो तो इस किताब की
समरी ( Man’s Search for Meaning Summary in Hindi) जरूर पढ़ें।

इसे पढ़कर आप जानेंगे कि कैसे Victor Frankl ने concentration camp की यातना भरी जिंदगी में भी खुद को निराश नहीं होने दिया था। और इतने बुरे वक़्त में भी उन्होंने अपने लिए जीने का मकसद (meaning of life ) ढूँढ लिया था।

Author : Victor Frankl

Man's Search for Meaning Hindi Summary
Man’s Search for Meaning Hindi Summary

Man’s Search for Meaning by Victor Frankl
(Summary in Hindi)

आइये किताब के सभी भागों की आसान भाषा में summary पढ़ते हैं।

1) The Trauma of Concentration Camps

Victor Frankl , Vienna में एक प्रोफेसर और psychiatrist थे। World War 2 के दौरान उन्हें Jew (यहूदी) होने के कारण arrest कर लिया गया। और एक concentration camp ( यातना शिविर ) में भेज दिया गया।

उनके परिवार के बाकी लोगों को भी पकड़ कर अलग -अलग camps में भेज दिया गया। Victor को छोड़ कर सब मारे गए।

Concentration camp में Victor ने इंसानियत का घिनौना रूप देखा। वहाँ prisoners को अमानवीय यातनायें दी जाती थीं।

उन्हें हमेशा अपमानित किया जाता था। दिन भर labor work करवाया जाता था। और आधा पेट ही खाने को दिया जाता था। इससे बहुत से कैदी skeleton की तरह दिखने लगते थे।

Victor ने देखा कि बहुत से prisoners जीने की सारी उम्मीद छोड़ बैठते थे। उनका confidence टूट जाता था। और वे बाकी की जिंदगी depression में ही जीते थे।

इससे उन्हें तरह -तरह की बीमारियाँ लग जाती थीं। और समय से पहले ही उनकी मौत भी हो जाती थी।

How to Win Friends and Influence People summary in Hindi

2) Three Psychological Reactions

Victor ने नोटिस किया कि prison में कैदी 3 stages से गुजरते थे।

1. शुरुआत में सब prisoners को shock लगता था। वे समझ ही नहीं पाते थे कि उनके साथ क्या हो रहा है।

2. इसके बाद धीरे -धीरे वे camp की life में settle हो जाते थे। लेकिन अब उन्हें जिंदगी जीने में कोई interest नहीं था। वे अपने काम को सजा मान कर करते थे और चिंता में जीते थे।

3. तीसरी stage में prisoner एक zombie की तरह हो जाते थे। वे life का meaning खो देते थे। वे अंदर से बहुत bitter हो जाते थे और जीने की सारी उम्मीद खो देते थे। वे जिंदगी depression में जीने लगते थे।

3) Frankl Found Freedom Despite Suffering

लेकिन concentration camp की यातना के बाबजूद Victor को लगा कि बुरी से बुरी परिस्थिति में भी Freedom या खुशी ढूँढी जा सकती थी।

और यह सब हमारी सोच पर निर्भर करता है। हमें हर हालत में life का meaning ढूँढने की कोशिश करनी चाहिए।

जिन prisoners को लगता था कि उनके जीने का कोई मतलब है वे survive कर जाते थे। जो hope छोड़ देते थे उनकी मृत्यु जल्दी होती थी।

रोजमर्रा की जिंदगी में भी ऐसे Examples मिल जाते हैं। जैसे कई बार fail होने पर कुछ बच्चे suicide कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि अब जीने का कोई मतलब नहीं रह गया है।

लेकिन अगर वे अपना attitude बदल लें और सोचें कि वे life में बहुत कुछ कर सकते हैं तो आगे चलकर वे बहुत सफल भी हो सकते हैं। जैसे वे सिर्फ चाय बेचने का कोई start -up चला सकते हैं। जिसमें पढ़ाई -लिखाई का इतना योगदान ही नहीं होता। और बहुत successful हो सकते हैं।

इसलिए Victor कहते हैं कि prison में भी उन्होंने हर दिन यह सोचा कि आज का दिन वे कैसे खुश रह सकते हैं। अपने काम में meaning कैसे ढूँढ सकते हैं। और ऐसा करते रहने से वे इतनी यातना में भी survive कर गए। उन्होंने ऐसा attitude बना लिया जिससे कैद होते हुए भी उन्हें लगता था जैसे वे आजाद हों।

4) Logotherapy Allowed Frankl to Spread
Freedom ( Book : Man’s Search for Meaning Summary in Hindi)

दोस्तो जब Victor psychiatrist थे तो उन्होंने Logotherapy नाम की तकनीक विकसित की थी। इसी तकनीक से वे concentration camp में भी survive कर पाए।

कभी न कभी हर आदमी अपने आप से जरूर पूछता है – कि मैं क्यों जी रहा हूँ ? मेरे जीने का क्या मतलब है?
हर दिन वही दिन बिता रहा हूँ।

Victor कहते हैं कि उनके पास बहुत से patient आते थे जो life का meaning खो चुके थे। उन्हें लगता था life का कोई अर्थ नहीं रह गया है। और वे बिना किसी मकसद के जिए जा रहे हैं।

इसलिए Victor ने उन्हें Logotherpay तकनीक सिखाई। जिसका मतलब था कि life के हर छोटे काम में meaning ढूँढ़ना।

अगर life का meaning नहीं है तो आप उसे एक New Meaning दे दीजिये। जिससे आपको अपना self – importance पता चल सके।

जैसे अगर आप चाय भी बनायें तो उसमें भी आप meaning डाल सकते हो। आप बेहद प्यार से चाय बनाइये। इस process के हर step को enjoy कर सकते हो। आपको अपना attitude ऐसा बनाना पड़ेगा। जिससे आप हर काम को पूरी शिद्दत से करें। न कि उसे बोझ समझें।

अगर आपके पास सब कुछ है तो आप किसी गरीब बच्चे की help कर सकते हो। इससे आपको अपनी life का meaning और मकसद मिल जायेगा।

Life का meaning सबके लिए अलग होता है। और उसे आपको खुद ढूँढना होगा। कुछ example हो सकते हैं जैसे – कोई creative चीज बनाना। परिवार का ख्याल रखना। समाज की सेवा करना। ऐसे सोचने बैठोगे तो आपको छोटे -बड़े हजार meanings मिल जायेंगे। और आप हर छोटे काम में meaning तलाश सकते हो।

जैसे चाय पीने जैसी सामान्य चीज में भी meaning ढूँढा जा सकता है। जैसे इसका एक meaning खुद को तरोताजा और खुश करना भी हो सकता हो।

Logotherapy में logos का मतलब है logic । मतलब आपके जीने का या किसी भी काम को करने का क्या logic है। और आपको वह logic खुद तलाशना होगा। जैसे ऊपर समझाया गया है।

*

5) The Three Wells of Meaning

अगर आपको किसी भी काम को meaningful बनाना है तो आप इन तीन steps का प्रयोग करें। (ये Victor ने अपनी Logo therapy तकनीक में ही बताये हैं।)

1) Pursue a Life Task

अगर आपको लगता है कि आपकी life का कोई meaning नहीं है और आप निराश हो गए हों तो सबसे पहले एक task ढूँढे। जिस पर आप पूरी जिंदगी काम कर सकें।

जब Victor को concentration camp में ले जाया गया था तो उस समय वे एक किताब लिख रहे थे। लेकिन जेल में डालने से पहले उनकी manuscript छीन ली गयी और उसे जला दिया गया।

यह उनकी सारी जिंदगी की पूंजी थी। और उन्होंने इस पर कई सालों तक काम किया था। लेकिन Victor ने हार नहीं मानी।

उन्होंने इसे दुबारा लिखने को ही जिंदगी का task बना लिया। वे छोटे -छोटे कागज के टुकड़ों पर फिर से लिखने लगे। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं था कि यह किताब पूरी होगी, पब्लिश होगी या इसे कोई पढ़ेगा। वे सिर्फ लिखते थे। और उसमें पूरा डूब जाते थे।

यह उनकी जिंदगी का task या goal बन गया था।

Victor कहते हैं जो prisoners हर दिन किसी न किसी task में लगे रहते थे और उसे पूरे मन के साथ करते थे। वे ज्यादा लम्बी जिंदगी जीते थे। और खुश भी रहते थे।

इसलिए हमें कोई न कोई task जरूर लेना चाहिए जिससे हमारा और समाज का भी भला होता हो।

2) Love

लाइफ को meaningful बनाने का दूसरा step है – Love । कभी भी प्यार करना न छोड़ें। कभी भी bitter नहीं बनना चाहिए।

मान लीजिये अगर कोई गरीब व्यक्ति अपने पडोसी से प्यार से बात करता है तो कम से कम वो दिल से तो अमीर ही माना जायेगा। अपने पडोसी को तो वो खुश कर ही देगा साथ ही इससे उसके दिल में ख़ुशी भी भरी रहेगी।

Victor ने Love की definition अलग दी है। हम यहाँ रोमांटिक लव की बात नहीं कर रहे।

आप अपने हर काम से love कर सकते हैं। किसी के लिए चाय भी बना रहे हों तो प्यार से बनाइये। अगर चिड़चिड़े होकर बनायेंगे तो आपकी जिंदगी के वो 5 मिनट बेकार ही जायेंगे।

3) Suffer Bravely

तीसरा step है कि जिंदगी की हर मुसीबत का सामना बहादुरी से करना चाहिए।

कुछ लोग life की छोटी -छोटी problems से ही घबरा जाते हैं। और निराश हो जाते हैं। कुछ लोग एक बार fail हो जाने से ही हार मान लेते हैं और दुबारा try ही नहीं करते।

लेकिन Victor कहते हैं कि उन्होंने concentration camp की हर यातना का सामना बहादुरी से किया।

उनके अनुसार हमें problems को problems न बोलकर एक experience बोलना चाहिए। क्युँकि हर problem आपको अंदर से strong बना देती है।

आपका brain उस समय मुश्किल से लड़ना सीख जाता है। और उसे एक अच्छी training मिल जाती है। इसलिए अगर आप suffer भी कर रहे हों तो हिम्मत बनाये रखें। रात कितनी भी अँधेरी हो उसकी सुबह जरूर होती है।

तो दोस्तो, इन तीन steps के जरिये हम life को meaningful बना सकते हैं। आपको उसे जीने में भी मजा आएगा। और आप दूसरों को भी अपने attitude से motivate करते रहेंगे।

Gone with the Wind – Summary in Hindi

6) Use Your Imagination to Overcome Suffering

दोस्तो अगर आप कोई मुसीबत झेल रहे हों। या मुश्किल समय से गुजर रहे हों तो आप अपनी imagination power (कल्पना शक्ति) का प्रयोग कर सकते हैं।

आप हमेशा यह सोचें कि आज से 5 साल बाद आप कहाँ होंगे ?

मान लीजिये आप खुद को अमीर बनाना चाहते हों। तो आपको अपनी कल्पना में देखते रहना होगा कि आप ये कैसे करेंगे।

आप imagine करिये जैसे आपने कोई बिज़नेस लगाया। फिर धीरे -धीरे वह बढ़ता चला गया। तो आप इस process के हर पहलु की कल्पना करते रहिये। और ऐसा आप daily करिये।

इसे Law of attraction भी बोल सकते हैं। जो आप imagine करते हैं वैसी ही चीज आपकी तरफ आकर्षित होती है।

अगर आप हमेशा सोचते रहेंगे कि मैं कितना गरीब हूँ तो आपकी तरफ गरीबी ही आकर्षित हो जाएगी।

इसके बदले आप imagine कीजिये कि एक दिन आप बहुत अमीर बनेंगे। आपके पास बहुत बड़ा बंगला, गाड़ी और कंपनी होगी। आप लोगों के लिए बहुत सी charity करेंगे।

बार -बार ऐसे scene दोहराने से आपके दिमाग में एक उम्मीद भी जागेगी और आपका दिमाग आपके इस dream को साकार करने के लिए आपके लिए ideas ढूँढ़ने में जुट जायेगा।

साथ ही imagination से आप अपने मुश्किल समय में भी मुस्कुरा पाओगे। और अँधेरे में भी आपको रौशनी की किरणे दिखेंगी।

7) Conclusion( Man’s Search for Meaning Book Summary in Hindi)

दोस्तो आज भी daily life में बहुत से लोग तरह -तरह के torture से गुजर रहे होते हैं। जैसे slum areas में रहने वाले लोग, unemployment झेल रहे लोग, अपने गाइड का टार्चर सह रहे पीएचडी स्टूडेंट्स, प्राइवेट कम्पनीज में कम तनख्वाह पर लगे हुए लोग , किसी crime के शिकार हुए लोग इत्यादि।

लेकिन उन्हें Logotherapy के 3 steps use करने चाहियें। जो हैं – 1) Task ढूँढना, 2) प्यार करते रहना और 3) मुश्किलों के समय भी हिम्मत बनाये रखना।

साथ ही imagination का इस्तेमाल करके एक उज्जवल future के बारे में सोचते रहना चाहिए।

ऐसा करने से हर कोई Victor Frankl की तरह बुरे से बुरे समय में भी survive कर जायेगा। और अपनी life को हमेशा meaningful बनाये रखेगा।

समाप्त।

दोस्तो उम्मीद है Victor Frankl की इस किताब ( Man’s Search for Meaning Summary in Hindi) से आपको बहुत motivation मिला होगा। नीचे comment करके मुझे भी motivate करें ताकि आपके लिए ऐसे ही summary publish करता रहूँ। धन्यवाद।

Bouncing Back Book Summary in Hindi

7 thoughts on “Man’s Search for Meaning Hindi Summary”

Leave a Comment