Barbie – Film Story in Hindi

Barbie Film Story in Hindi: Barbie नाम की गुड़िया दूसरी dolls के साथ Barbieland में रहा करती थी। वह एक नारी – प्रधान समाज था। और वहाँ की सभी बार्बी लड़कियां आत्मविश्वास से भरी थीं और हर तरह से आत्म -निर्भर थीं।

वहाँ पर डॉक्टर, lawyer, पॉलिटिशियन आदि सब लड़कियाँ ही थीं।

दूसरी ओर Ken नाम की male dolls एक बीच पर रहा करते थे। और वहाँ खेल – कूद तथा मस्ती करते रहते थे।

लेकिन केन बार्बी से प्यार करता था। और जब बार्बी के पास होता था तभी सही मायनों में उसे ख़ुशी मिलती थी।

वह हमेशा Barbie के साथ रहना चाहता था। लेकिन Barbie को अपनी आजादी पसंद थी। इसलिए वह Ken को ज्यादा भाव नहीं देती थी। (Barbie – Film Story in Hindi).

Barbie - Film Story in Hindi
Barbie – Film Story in Hindi

**

एक दिन Barbie एक पार्टी में एन्जॉय कर रही थी। डांस करने के दौरान अचानक से उसके दिमाग में ख्याल आता है कि क्या वे लोग अमर हैं या एक दिन मर जाएँगी।

यह ख्याल आते ही Barbie को चिंता होने लगती है। उसे समझ नहीं आता कि एक गुड़िया होने के बाबजूद उसके मन में जन्म -मृत्यु से जुड़े ख्याल क्यों आ रहे हैं।

अगली सुबह जब वह सोकर उठती है तो देखती है कि उसके पैर फ्लैट हो गए हैं। और उसे Cellulite (चर्बी जमना) नाम की बीमारी हो रही है। यह देखकर वह परेशान हो जाती है।

फिर वह जाकर एक त्यागी गयी Weird बार्बी से मिलती है। जो एक पुरानी और टूटी सी गुड़िया थी। वह Barbie को बताती है कि अपनी प्रोबलम का पता लगाने उसे मनुष्यों की असली दुनिया में जाना होगा।

और उस बच्ची को ढूँढना होगा जो उसके साथ खेलती है।

**

Hollywood Movie: Barbie – Film Story in Hindi

यह सुनका Barbie मनुष्यों की असली दुनिया में लिए निकल पडती है। लेकिन Ken भी उसकी कार में छुप गया था। पता लगने पर वह उसे अपने साथ ले चलने की लिए राजी हो जाती है।

फिर वे इटली के वेनिस शहर में पहुँचते हैं। वहाँ वे अजब -गजब कारनामे करने लगते हैं।

इससे Mattel के CEO को पता चलता है कि Barbie असली दुनिया में आ गयी है। वह अपने लोगों को उसे पकड़ने का आदेश दे देता है।

(Mattel कंपनी ही बार्बी नाम की गुड़िया बनाती है )।

**

जल्दी ही Barbie, उस बच्ची को ढूँढ लेती है जो उस गुड़िया से खेलती थी। उस लड़की का नाम साशा था। साशा से मिलने पर साशा बार्बी की निंदा करती है और कहती है कि उसने दुनिया में सुंदरता के अजीब मापदंड बना दिए हैं।

लेकिन साशा से बात करके Barbie को पता नहीं चलता कि उसके अंदर मृत्यु के ख्याल क्यों आ रहे थे। साशा तो अभी बच्ची थी और वह अभी ऐसी चीजों को नहीं सोच सकती।

मगर तभी Sasha की माँ Gloria वहाँ आती है। और बार्बी गुड़िया से खेलने लगती है। वास्तव में ग्लोरिया को ही middle – age crisis हो गया था। (Movie Barbie – Story in Hindi).

जिसमे व्यक्ति सोचता है कि आखिर उसकी जिंदगी का मकसद क्या है। और वह जन्म -मृत्यु के बारे में भी सोचने लगता है।

Gloria की यही सोच Barbie में आ गयी थी। इस तरह Barbie को अपनी प्रॉब्लम का कारण का पता चल जाता था।

धीरे -धीरे Barbie, ग्लोरिया और साशा काफी घुल -मिल जाते हैं।

लेकिन एक दिन Mattel के कर्मचारी बार्बी को पकड़ लेते हैं। मगर साशा और ग्लोरिया उसे छुड़ा लेते हैं और फिर वे तीनों Barbieland चले जाते हैं।

**

उधर Ken को मानव -संसार में पता चलता है कि वहाँ पुरुषों का बोलबाला है। पहली बार Ken को वहाँ उचित मान -सम्मान मिलता है।

फिर वह भी वापस Barbieland लौट जाता है। वह बाकी Kens को एकत्रित करता है और उन्हें अपने हक़ के लिए लड़ने को कहता है। वह मानव -लोक में पुरुषों के वर्चस्व के बारे में उन्हें बताता है।

इससे सब Kens क्रांति कर देते हैं और फिर Barbies को उनके कहे अनुसार चलना पड़ता है। अब Barbie maid, housewife, girlfriends आदि बन जाती हैं।

**

Barbie यह बदलाव देखकर हैरान रह जाती है। वह Ken से मिलती है और उसे पुरानी तरह से जीने को कहती है। लेकिन वह मना कर देता है।

फिर वह दूसरी Barbies को भी पुराने सिस्टम में लौटने को कहती है लेकिन सब मना कर देती हैं। इससे Barbie बहुत डिप्रेस्ड हो जाती है। (Blog Barbie – Film Story in Hindi).

लेकिन ग्लोरिया उसे स्पीच देती है और लड़की होने के महत्व के बारे में उसे समझाती है। इससे Barbie फिर से खुश हो जाती है।

**
एक दिन साशा, ग्लोरिया और दूसरी Dolls के कहने पर Barbie सभी केस को आपसे में लड़वा देती है। और दूसरी Barbies को गुलामी छोड़कर फिर से Barbieland आने के लिए कहती है।

इससे सब Barbies वापस आ जाती हैं। लेकिन अब वे सब कहती हैं कि male और female superiority से ऊपर उठकर सबको एक – दूसरे का सम्मान करना चाहिए। और Kens को भी उचित सम्मान मिलना चाहिए।

सब dolls इसके लिए राजी हो जाती हैं।

**

इसके बाद Barbie, Ken से मिलती है और दोनों एक दूसरे से माफ़ी माँगते हैं। साथ ही वे अपने प्यार का इजाहर भी करते हैं।

लेकिन Barbie अभी भी Identity Crisis का शिकार थी। वह समझ नहीं पा रही थी कि वह क्या है और क्या करने के लिए यहाँ पर है। (read Barbie – Film Story in Hindi).

तभी उसे वहाँ Ruth Handler की आत्मा मिलती है। जिसने Barbie का निर्माण किया था।

उससे पूछने पर Ruth उसे बताती है कि Barbie की कहानी का क्या अंत है उसे भी नहीं पता। यह गुड़िया तब से evolve ही होती जा रही है।

**

Barbie – Film Story in Hindi

इसके बाद Barbie फैसला करती है कि वह मनुष्य बनकर असली दुनिया में रहेगी। वह Ken, Sasha और Gloria के साथ असली दुनिया में चली जाती है और वहाँ रहने लगती है।

वह अपना नाम अब Barbara Handler रख लेती है।

समाप्त।

दोस्तो, कृप्या मेरे YouTube Channel को Subscribe करें :

Please Like, Share and Subscribe. Thank You.

P.S : बार्बी फिल्म स्टोरी इन हिंदी ( Barbie Film Story in Hindi) पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment