Oppenheimer Film Story in Hindi

Oppenheimer Film Story in Hindi: यह फिल्म अमेरिकी वैज्ञानिक J. Robert Oppenheimer की जीवनी पर आधारित है।

Oppenheimer ने दूसरे विश्व -युद्ध के दौरान अमेरिका के लिए Atom Bomb बनाया था। जिसका प्रयोग जापान के खिलाफ किया गया था।

इस फिल्म को सुप्रसिद्ध निर्देशक Christopher Nolan द्वारा निर्देशित किया गया है। और विश्व भर में इस फिल्म को खूब सराहा गया है।

आइये इस फिल्म की पूरी कहानी पढ़ते हैं।

Oppenheimer Film Story in Hindi
Oppenheimer Film Story in Hindi

Oppenheimer Film Story in Hindi

J. Robert Oppenheimer का जन्म अमेरिका के New York में एक यहूदी परिवार में हुआ था। वे बचपन से ही पढ़ाई में बहुत होशियार थे।

18 साल की आयु में Oppenheimer ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया। वहाँ से ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने United Kingdom की प्रसिद्ध कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू कर दी।

वे वहाँ की Cavendish लैब में काम करने लगे। लेकिन उन्हें Patrick Blackett नाम के प्रोफेसर से बहुत नफरत थी। एक दिन उन्होंने एक जहर लगा सेब Patrick Blackett की टेबल पर रख दिया।

लेकिन संयोग से Neil Bohr वहाँ आ गए। वे उस सेब को खाने ही वाले थे कि Oppenheimer ने उन्हें रोक दिया। इससे Patrick Blackett को पता चल गया और Oppenheimer के पेरेंट्स को बुलाया गया।

उन्होंने काफी गुजारिश करने के बाद Patrick Blackett को उनके बेटे पर क्रिमिनल केस करने से रोका। लेकिन Oppenheimer को प्रोबेशन पर रखा गया और एक Psychiatrist के पास भी भेजा गया।

वे Depression से पीड़ित पाए गए। (Oppenheimer Film Story in Hindi, director- Christopher Nolan).

**

Cambridge से पढ़ाई पूरी करने के बाद Oppenheimer जर्मनी की University of Göttingen में PhD करने चले गए। उस समय वह यूनिवर्सिटी Theoretical Physics के लिए बहुत प्रसिद्ध थी।

वहाँ Oppenheimer, Max Born के supervision में पीएचडी करने लगे। उन्होंने काफी महतवपूर्ण experiment किये और 12 research पेपर प्रकाशित किये।

**

जर्मनी से पीएचडी करने के बाद Oppenheimer वापस अमेरिका आ गए। वे University of California, Berkeley, में प्रोफेसर बन गए और Quantum Physics पढ़ाने लगे।

वहाँ उनकी मुलाकात Jean Tatlock नाम की एक psychology की स्टूडेंट से हुई। और उन दोनों का लव अफेयर शुरू हो गया।

लेकिन Jean को भी डिप्रेशन रहता था। साथ ही वह bisexual भी थी। इस कारण उन दोनों का कभी breakup हो जाता था और कभी दोनों करीब आ जाते थे। (Oppenheimer Film Story in Hindi).

इसके साथ ही Jean Tatlock, communist विचारधारा की थी। और उसके बहुत से Communist दोस्त थे। उसकी वजह से Oppenheimer की भी उन लोगों से दोस्ती हो गयी थी ।

आगे चलकर Oppenheimer और Jean का ब्रेकअप हो गया। समय के साथ Oppenheimer ने Katherine नाम की एक युवती से शादी कर ली।

एक दिन Jean ने डिप्रेशन के चलते आत्महत्या कर ली थी।

**

अब तक दूसरा विश्वयुद्ध (1939 -1945 ) छिड़ चुका था। साल 1941 में राष्ट्रपति Franklin D. Roosevelt ने Atom Bomb बनाने की योजना की आज्ञा दे दी।

क्युँकि जापान ने पर्ल हार्बर में घात लगा कर हमला करके बहुत से अमेरिकन soldiers को मौत के घाट उतार दिया था।

Atom Bomb बनाने के प्रोजेक्ट को Manhattan Project नाम दिया गया। और मिलिट्री के General Leslie Groves को इसका इंचार्ज बनाया गया। (Film Oppenheimer Story in Hindi).

Leslie Groves ने Oppenheimer के लेक्चर सुन रखे थे और उनके काम से बहुत प्रभावित था। उसने Oppenheimer से Manhattan प्रोजेक्ट join करने की रिक्वेस्ट की।

Oppenheimer ने project join कर लिया और फिर उम्दा Scientist की एक टीम तैयार की।

Atom Bomb बनाने के लिए Los Alamos, New Mexico, में खास लैब बनाई गयी।

**

Oppenheimer Film Story in Hindi

इसी दौरान 1945 में जर्मनी ने आत्मसमर्पण कर दिया। बहुत से लोगों ने कहा कि अब Atom Bomb बनाने की क्या जरुरत है।

लेकिन इसके बाबजूद प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया और एटम बम बना लिया गया। एक दिन Jornada नाम के रेगिस्तान में एटम बम का परीक्षण किया गया जिसे Trinity Test बोला गया ।

अब तक अमेरिका में Harry S. Truman नए राष्ट्रपति बन गये थे। उनके आदेश पर 1945 में जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिरा दिया गया।

जापान को भारी नुकसान हुआ और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके साथ ही विश्व -युद्ध खत्म हो गया।

पूरे अमेरिका में Oppenheimer एक सेलिब्रिटी की तरह बन गए । तथा उन्हें Father of Atom Bomb कहकर बुलाया गया। (Oppenheimer Film Story in Hindi).

**

लेकिन Oppenheimer ने जब Atom Bomb से हुई तबाही देखी तो उन्हें बहुत आत्मगलानी हुई। उन्हें लगा कि इन सब निर्दोष लोगों की हत्या के जिम्मेवार वे ही हैं।

वे जाकर Harry S. Truman से मिले और इस बारे में बात की। लेकिन Harry S. Truman ने उन्हें आंतरिक रूप से कमजोर कहा। और उन्हें शाँत करने के लिए इस सबकी जिमेवारी खुद ली।

लेकिन इसके बाबजूद Oppenheimer इस तबाही के लिए खुद को ही जिम्मवार मानते रहे क्युँकि उन्होंने ही Atom Bomb बनाया था।

**

इसके बाद Oppenheimer परमाणु हथियार बनाने के खिलाफ हो गये। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में दूसरा संकट आ गया। सोवियत (रूस) और अमेरिका में Cold War (1945 – 1991) छिड़ गई। पूरा विश्व दो धड़ों में बँट गया था।

अमेरिका ने रूस को सबक सिखाने के लिए Hydrogen Bomb बनाने का फैसला किया। इसके लिए Edward Teller को नियुक्त किया गया। लेकिन Oppenheimer इस प्रोजेक्ट का विरोध करने लगे। इससे कुछ लोग उनसे नाराज हो गये। (Oppenheimer Film Story in Hindi).

बहुत से लोग सोचने लगे कि Oppenheimer एक कम्युनिस्ट हैं क्युँकि उनकी पहली प्रेमिका Jean भी communist थी। और चूँकि सोवियत भी communist थे , शायद इसलिए Oppenheimer बम बनाए का विरोध कर रहे हैं।

**

उस समय Lewis Strauss नाम का व्यक्ति Atomic Energy Commission का senior member था। वह Oppenheimer से दुश्मनी रखता था। क्युँकि उसने सुना था कि Oppenheimer ने Einstein से उसकी आलोचना की थी।

Lewis Strauss ने Oppenheimer के communist लिंक का इस्तेमाल करने की सोची और उसके खिलाफ Atomic Energy कमीशन में केस दायर कर दिया। इस सुनवाई `के दौरान यह माना गया कि सच में आप के communist लिंक हैं।

इसके बाद Oppenheimer के Security Clearance को हटा दिया गया। जिससे Oppenheimer के सभी Government Role खत्म हो गए। (Review: Oppenheimer Film Story in Hindi).

जब यह सब मीडिया में आया तो Oppenheimer की बदनामी हुई। लेकिन समाज दो हिस्सों में बँट गया। आधे लोग Oppenheimer के समर्थन में थे और उन्होंने Lewis Strauss की भी बेइज्जती की।

**

Hollywood Movie: Oppenheimer Film Story in Hindi

सारा carrier खत्म होने के बाबजूद Oppenheimer ने अपना Physics का काम जारी रखा। वे रिसर्च पेपर पब्लिश करते रहे और Lecture भी देते रहे।

आगे चलकर 1963 में John F. Kennedy अमेरिका के राष्ट्रपति बने। कुछ लोगों ने Oppenheimer case की फिर से जाँच शुरू करवाई।

उस समय David Hill नाम के तकनीशियन ने बताया कि कैसे Strauss ने Oppenheimer के खिलाफ साजिश रची थी। और Oppenheimer ने Einstein से Strauss के बारे में नहीं बल्कि nuclear weapons के खतरों के बारे में बात की थी।

इसके बाद Strauss को उसके सभी पदों से हटा दिया गया। और U.S. Government ने Oppenheimer के खिलाफ पूर्व में हुई कार्रवाई को निरस्त कर दिया। English Film Oppenheimer Film Story in Hindi.

साल 1963 में President John F. Kennedy ने Oppenheimer को Enrico Fermi अवार्ड से नवाजा जिससे उन्हें खोया हुआ सम्मान पुनः प्राप्त हुआ।

समाप्त।

दोस्तो, यह थी इस फिल्म की पूरी कहानी (Oppenheimer Film Story in Hindi). उम्मीद है आपको पसंद आयी होगी।

Appeal:

दोस्तो, आप से अपील है कि मेरे YouTube चैनल को Subscribe करें। मेरी जॉब चली गयी है। अगर आप सपोर्ट करेंगे तो जीविका का कुछ साधन हो सकता है। धन्यवाद।

YouTube Channel Link: ZooLogix

Please Like, Share and Subscribe. Thanks.

**

Leave a Comment