To Kill a Mockingbird summary in Hindi

Title: To Kill a Mockingbird summary in Hindi

To Kill a Mockingbird summary in Hindi
(To Kill a Mockingbird summary in Hindi)

Note: अंग्रेजी भाषा का यह उपन्यास racial discrimination (नस्ल -भेद ) पर आधारित है। यह छोटे बच्चों के perspective से लिखा गया है। वैसे तो यह नावेल 1960 में लिखा गया था लेकिन आज की मौजूदा परिस्थितियों में भी यह काफी सटीक बैठता है। नीचे इस novel की सरल शब्दों में रोचक summary (To Kill a Mockingbird summary in Hindi) दी गयी है।

अमेरिका के schools में इस novel को इंग्लिश के syllabus में रखा गया है।

अमेरिका के modern literature में इसे classic माना जाता है।

इस उपन्यास के लिए लेखिका को Pulitzer prize भी प्रदान किया गया है।

Author : Harper Lee

To Kill a Mockingbird summary (in Hindi )

इस उपन्यास में 6 साल की Scout Finch नाम की बच्ची अपने बचपन के दिनों की कहानी बता रही है।

Scout, अपने बड़े भाई Jem और पिता Atticus के साथ Alabama राज्य के Maycomb नामक शहर में रहती है। उसकी माँ की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

उस समय बाकी दुनिया की तरह ही अमेरिका भी Great Depression की मार झेल रहा था। Economy का बुरा हाल था। गरीबी और भुखमरी बढ़ रही थी।

लेकिन Scout के पिता Atticus एक माने हुए lawyer थे। इसलिए उनका परिवार बाकी लोगों की तुलना में काफी अमीर था। और उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी।

गर्मी के दिनों की बात है। स्कूलों में छुट्टियां पडी हुई थीं।

उन्ही दिनों Scout के पड़ोस में Dill नाम का लड़का अपनी बुआ के पास रहने आया था।
Scout और Jem की उस से काफी अच्छी दोस्ती हो गयी। और तीनों बच्चे दिन भर तरह -तरह के खेल खेलते रहते थे।

एक दिन Dill ने रास्ते में पड़ने वाले एक रहस्यमयी घर को देखा। और उसके बारे में पूछा। Scout ने बताया कि उस घर में Boo Radley नाम का कोई डरावना आदमी रहता था। उसे कभी किसी ने नहीं देखा था। लेकिन उसके बारे में बहुत ही डरावनी कहानियाँ सुनाई जाती थीं।

और बच्चों को उस घर से दूर ही रहने को कहा जाता था।

लेकिन Dill देखना चाहता था कि Boo कैसा दिखता है। वे लोग दीवार में बने छेद से ताका – झाँकी करते हैं। लेकिन उन्हें कोई नजर नहीं आता।

छुट्टियाँ खत्म होने पर स्कूल खुल जाते हैं। और Dill अपने घर वापस चला जाता है।

School से आते – जाते Scout और Jem को Boo के घर के बाहर आये दिन gift मिलते रहते हैं। जो उन्हें बहुत पसंद आते हैं। ऐसे ही एक साल बीत जाता है।

अगली गर्मी की छुट्टियों में Dill फिर से आता है।

इस बार तीनों बच्चे दीवार फांद कर Boo की प्रॉपर्टी में चले जाते हैं।
लेकिन तभी अचानक कोई उन पर गोली चला देता है। वह Boo का भाई Nathan था।
बच्चे डरकर भागने लगते हैं।

इसी बीच Jem की pant झाड़ियों में फँस जाती है और छूटती नहीं है। घबराकर Jem अपनी pant उतार देता है और भाग जाता है।

जब बच्चे घर पहुँचते हैं तो Atticus उन्हें समझाता है कि इस तरह किसी की property में नहीं घुसते।
और किसी ने गोली सिर्फ उन्हें डराने के लिए चलाई थी न कि उन्हें मारने के लिए।

अगले दिन Jem देखता है की उसकी पैंट Boo के घर के बाहर बाड़ पर रखी हुई थी। किसी ने फट गयी पैंट सिल भी दी थी।

Jem ने अपनी pant वापस उठा ली।

इसके बाद सर्दियों में Scout और Jem को Boo के घर के बाहर और gift मिलते रहे।
जो Boo उनके लिए चुपके से रख जाता था।

एक बार पड़ोस में किसी के घर में आग लग गयी थी। Scout आग बुझा रहे लोगों को देख रही थी।
तभी उस पर राख और चिंगारियाँ गिरने लगीं। लेकिन किसी ने उसे बचाने के लिए कम्बल से ढक दिया।

Scout को लगा जैसे Boo ने उसे बचाने के लिए ऐसा किया था।

***

एक दिन Tom नाम के एक black आदमी पर Mayella नाम की एक श्वेत लड़की के rape का झूठा आरोप लगता है। Judge Taylor, Atticus को Tom का case फाइट करने के लिए कहते हैं।

Maycomb के white लोग racist थे। वे black लोगों को नीची नजर से देखते थे।
जब Atticus ने Tom का case लिया तो सारे लोग उनकी निंदा करने लगे।
उन्हें बहुत से ताने -उलाहने मिलने लगे।

Scout और Jem को भी उनके स्कूल के classmates – Nigger Lover कह कर बुलाने लगे।

Christmas के मौके पर Atticus की black cook , Calpurnia दोनों बच्चों को black लोगों की church में ले जाती है। वहाँ black लोग बच्चों से बहुत प्यार से मिलते हैं।

***

Tom का case शुरू होने के एक दिन पहले कुछ लोग Tom की mob lynching करने के इरादे से इक्क्ठा होते हैं। Atticus बीच-बचाव के लिए आते हैं।

Scout और Jem भी चुपके से वहां पहुँच जाते हैं।

तभी Scout एक आदमी को पहचान लेती है। उस आदमी का बेटा Scout की क्लास में पढता था।
Scout उस आदमी से उसके बेटे के बारे में बाल -सुलभ बातचीत करने लगती है।
इस से उस आदमी का हृदय – परिवर्तन हो जाता है। और वो आदमी इकट्ठा हुए लोगों को वापस घर भेज देता है।

***

फिर Tom का case शरू होता है। सारा हाल लोगों से भरा होता है।
कहीं भी बैठने की जगह नहीं होती।
Scout और Jem, black लोगों वाली जगह पर बैठ जाते हैं।

Atticus prove कर देते हैं कि Mayella और उसका पिता Bob दोनों झूठ बोल रहे थे।
वास्तव में Mayella ने ही Tom को अपने पास बुलाया था।

लेकिन जब उसके पिता Bob ने Mayella को Tom के साथ देखा तो गुस्से से पागल हो गया।
उसने Mayella को गालियाँ दीं और मारा भी। इस से उसके चेहरे पर चोटों के निशान आ गए।
फिर उसने Mayella से Tom को झूठे rape case में फँसाने के लिए कहा।

इस सब के पर्याप्त सबूत Atticus ने कोर्ट में पेश कर दिए।

लेकिन इस सब के बाबजूद white लोगों की jury ने Tom को दोषी करार दे दिय।

इस घटना के बाद Jem का judiciary से विश्वास उठ गया। और वो निराशा में डूब गया।

Atticus ने कहा कि वो दुबारा कोशिश करेगा जिस से यह फैसला बदला जा सके।

लेकिन इसी बीच निर्दोष Tom ने जेल से भागने की कोशिश की। और वह gaurds की गोली से मारा गया।

***

हालाँकि फैसला Bob के पक्ष में आया था लेकिन फिर भी Bob बहुत गुस्से में था।

Atticus ने कोर्ट में सबके सामने उसकी पोल खोल कर रख दी थी। अब कोई उसकी इज़्ज़त नहीं करता था।
इसलिए उसने Atticus से बदला लेने की ठान ली।

वह Tom की विधवा को बहुत बुरा-भला सुनाता है।

Judge के घर में जबरदस्ती घुसने की भी कोशिश करता है।

और जब Halloween वाली रात Scout और Jem घर वापस आ रहे होते हैं तो उन पर जानलेवा हमला कर देता है। इस से Jem के बाजु में फ्रैक्चर हो जाता है।

लेकिन तभी Boo वहाँ पहुँच जाता है। वह Bob से भिड़ जाता है।

अंत में झगड़े के दौरान Bob को चाकू लग जाता है। और वो मर जाता है।
(लेकिन यह नावेल में मिस्ट्री ही है कि चाकू Boo से लगा था या Jem से!)

फिर Boo घायल Jem को गोदी में उठा कर दोनों बच्चों को Atticus के पास ले जाता है।
Sheriff (थानेदार) वहाँ आकर घटना की पूरी जानकारी लेता है।

वह कहता है कि रिपोर्ट में यही लिखा जायेगा कि Bob गलती से फिसलकर अपने ही चाकू पर गिर गया। जिस से उसकी मौत हो गयी।

तभी Scout को एहसास होता है कि उन्हें बचाने वाला Boo ही वह आदमी है जो रहस्य्मयी घर में रहता था।
और उसने उसे आज पहली बार देखा था।

इन सभी घटनाओं के बाद Scout के पिता Atticus उसे सलाह देते हैं कि हमें दूसरों की पीड़ा को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

और उनके लिए हमारे दिल में नफरत नहीं सहानुभूति होनी चाहिए।

अंत में लेखिका कहती है कि नफरत और भेद-भाव को करीब से देखने के बाद भी वो मानवता से अपना विश्वास नहीं उठने देगी।

क्युँकि बुराई के साथ-साथ उसने मानवता में अच्छाई भी देखी है।

समाप्त।

(To Kill a Mockingbird summary in Hindi )

उपन्यास की Major Theme :

दोस्तो, इस नावेल की major theme है – racial discrimination (नस्ल -भेद).

भेद-भाव आज भी सारी दुनिया में अलग-अलग रूपों में मौजूद है।
कहीं black – white के बीच , कहीं शिया -सुन्नी में, कहीं SC /ST – General में , कहीं अमीर-गरीब में।
हर देश में भेद-भाव मिल जाता है।

इस धरती पर करोड़ों जानवर रहते हैं। सबके रूप-रंग अलग हैं।
फिर भी वे एक दूसरे से नफरत या भेद-भाव नहीं करते।

केवल इंसान ही है, जो वैसे तो अपने आपको सब species में सबसे intelligent समझता है लेकिन इस तरह का sense-less काम किये जा रहा है।

दोस्तो, आपके racial discrimination या caste discrimination के बारे में क्या views हैं?
नीचे comment करके जरूर बताएँ।

धन्यवाद।

Self -help books summary

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Brain Rules summary in Hindi

13 things mentally strong people don’t do (Summary in Hindi )

Horror books summary (Horror story in Hindi)

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

Best Novels summary in Hindi

Gone with the Wind summary in Hindi

Romeo and Juliet summary in Hindi

Alchemist summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

Leave a Comment