David Copperfield summary in Hindi

पढ़िए – David Copperfield summary in Hindi . किस तरह David Copperfield नाम का असमय अनाथ हो गया बच्चा जीवन में संघर्ष करता है, और अंत में सब बाधाओं पर विजय पाकर एक सफल लेखक बन जाता है।

Author: Charles Dickens

David Copperfield summary in Hindi

David Copperfield summary in Hindi

David Copperfield नाम का बच्चा अपनी दयालु माँ Clara और नर्स Peggotty के साथ आनंद से रहता था।
उसकी मां उसे बहुत ही प्यार करती थी। David के पिता की उसके जन्म से पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

कुछ समय के बाद David की मां ने Murdstone नाम के एक आदमी से शादी कर ली। वह बहुत ही गुस्सैल और क्रूर निकला। वह अपने साथ अपनी बहन Jane Murdstone को भी लाया था। जो उसी की तरह निर्दयी थी। उन दोनों ने मिलकर David की आगे की जिंदगी नरक बना दी।

वे बात – बात पर उसे डांटते थे। और अक्सर पीट देते थे। उन्होंने David की माँ को उस से लाड -प्यार करने को
मना कर दिया। और उस से मिलने भी नहीं देते थे।

एक बार Murdstone, David को बुरी तरह पीट रहा था। खुद को बचाने के लिए David ने उसके हाथ को काट लिया।

इसके बाद Murdstone ने David को एक बहुत ही strict स्कूल में भेज दिया। स्कूल में उसे Steerforth नामका एक लड़का मिलता है। David की उससे दोस्ती हो जाती है।

स्कूल में में भी David और दूसरे लड़कों की अक्सर पिटाई होती रहती थी। एक दिन David को पता चला कि उसकी माँ pregnant है। यह जानकर वह बहुत खुश हो जाता है।

एक बार वह छुट्टियों में माँ से मिलने घर आया। अब तक उसकी माँ ने एक बेटे को जन्म दिया था।

David ने अपने छोटे भाई को गोदी में उठा लिया। यह देखकर Jane Murdstone बहुत ही गुस्सा हो जाती है।
वह गुस्से से David को डाँटती है और कहती है कि कभी भी बच्चे को गोदी में ना उठाए। और न ही उसके साथ
खेले।

**

इसके बाद David दोबारा अपने स्कूल चला जाता है। वहाँ वह मन लगाकर पढ़ाई करने की कोशिश करता है।
लेकिन वहाँ पढ़ाई बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी। और सारे टीचर बच्चों को बहुत पीटा करते थे।

जब David 9 साल का हो गया, तो एक दिन head master ने उसे बुलाया और कहा कि तुम्हारी माँ और छोटे भाई की मृत्यु हो गई है। यह सुनकर David दुःख के सागर में डूब जाता है।

फिर David माँ की funeral के लिए घर जाता है। Murdstone अनाथ हो चुके David को जरा भी पसंद नहीं करता था। और वह उसे काम करने के लिए अपनी बोतल बनाने की factory में भेज देता है।

फैक्ट्री में David की जिंदगी और भी बदतर हो गयी। उसे दिन भर मजदूरी करनी पड़ती थी। और बहुत काम पैसे मिलते थे। Micawber नाम का क्लर्क उसके पैसों में भी घोटाला करता रहता था।

किसी तरह David फैक्ट्री में 1 साल बिताता है। एक दिन उसे पता चलता है कि उसके पिता की एक बहन भी थी। यानि उसकी सगी बुआ। जिसका नाम Miss Betsey था।

एक दिन वह फैक्ट्री से भाग जाता है और मीलों पैदल चलकर Betsey के घर पहुँच जाता है। Betsey बहुत गर्ममिजाज थी।

शुरू में वह David को ज्यादा पसंद नहीं करती है। लेकिन उसे अपने घर पर रहने देती है। जब Murdstone, David को वापस ले जाने के लिए आता है, तो वह उसे ऐसा करने से रोक देती है।

ऐसा करने से रोक देती है। इसके बाद Betsey David को गोद ले लेती है। फिर वह उसे Doctor Strong नाम के प्राइवेट स्कूल में भेज देती है।

वहाँ David, Mr. Wickfield के घर में किराए पर रहने लगता है। और उसकी बेटी Agnes से उसकी अच्छी दोस्ती हो जाती है।

**
समय के साथ David अपनी graduation पूरी कर लेता है। एक दिन वह Peggotty से मिलने Yarmouth जाता है। वह अपने भाई और उसकी गोद ली बेटी Emily के साथ रहती थी। वहाँ David को स्कूल का दोस्त Steerforth भी मिलता है।

जब David वापस Betsey के पास आता है तो वह उससे कहती है कि lawyer बने। फिर David लंदन जाता है
और वहाँ Spenlow and Jorkins नाम की law firm को join कर लेता है।

एक दिन Mr Spenlow, David को अपने घर खाने पर बुलाते हैं। वहाँ David उनकी बेटी Dora से मिलता है।
वे दोनों पहली नजर में ही एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। ।

**

David को पता चलता है कि Peggotty के पति की मृत्यु हो गई है। वह उससे मिलने जाता है। तभी उस परिवार पर एक और संकट आ जाता है।

Peggotty के भाई की बेटी Emily उसके दोस्त Steerforth के साथ भाग जाती है। David कहता है कि वह Emily को वापस लाने में उनकी सहायता करेगा। और उसकी तलाश करने लगता है।

**

एक दिन David की बुआ Betsey उससे मिलने लंदन आती है। वह उससे कहती है कि Uria Heep की वजह से
उसकी सारी जमा – पूंजी डूब गयी। इसके बाद David पूरी लगन से मेहनत करता है। और वकील बन जाता है।

इसी बीच उसका और Dora का प्यार बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन Dora के पिता ने उसे David से शादी करने के लिए मना कर दिया था।

एक बार एक कार एक्सीडेंट में मिस्टर Spenlow की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद Dora अपनी aunty के साथ रहने चली जाती है। कुछ समय बीतने के बाद Dora और David शादी कर लेते हैं।

लेकिन Dora एक बहुत ही अकुशल गृहणी साबित होती है। उससे घर का कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता था। फिर भी David उससे बहुत प्यार करता था और हमेशा खुश रहने की कोशिश करता था।

**

एक दिन David, Emily की बचपन की दोस्त Martha की सहायता से उसे ढूँढ निकालता है। Steerforth ने कुछ दिन साथ रहने के बाद उसे छोड़ दिया था। और वह उसे Peggotty के पास ले आता है।

इसके बाद Peggotty और उनका सारा परिवार ऑस्ट्रेलिया चला जाता है।

**

David Copperfield summary in Hindi (by Charles Dickens)

इसके बाद David, Uria Heep पर case करके Betsy का सारा पैसा वापस दिला देता है। एक दिन Yarmouth में बहुत तेज तूफान आता है। Steeforth की उसमें मृत्यु हो जाती है।

**

एक दिन Dora बीमार पड़ जाती है और शीघ्र ही उसकी मृत्यु हो जाती है। David इससे बहुत दुखी हो जाता है।

गम भुलाने के लिए वह विदेश यात्रा पर निकल पड़ता है। वह स्विट्जरलैंड में 3 साल बिताता है और वहाँ, लेखन का कार्य करता है।

धीरे-धीरे उसके मन में Agnes के लिए पुराना प्यार जाग जाता है। एक दिन वह वापस लौटता है और Agnes से
मिलता है। Agnes भी मन ही मन उससे प्यार करती थी। एक दिन वे दोनों शादी कर लेते हैं।

आगे चलकर उनके बहुत से बच्चे होते हैं। साथ ही David एक बहुत अच्छा लेखक भी बन जाता है। उसके सभी उपन्यास commercial success हासिल करते हैं। जिससे वह काफी समृद्ध हो जाता है।

इस तरह उसकी बाकी की जिंदगी खुशी – खुशी व्यतीत होती है।

समाप्त।

(Tag: David Copperfield summary in Hindi)

Read more:

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

Atlas Shrugged summary in Hindi (Objectivism)

यह थी Charles Dickens के novel David Copperfield summary in Hindi .

1 thought on “David Copperfield summary in Hindi”

  1. PGT Ke sabhi novels Ki Hindi me upload Kar do sir Please Thanks so much interesting lecture and much useful for exam

    Reply

Leave a Comment