Of Mice and Men summary in Hindi

Novella : Of Mice and Men summary in Hindi – George और Lennie नाम के दो मजदूरों की कहानी जो Great Depression के दौरान California के एक ranch में काम की तलाश में जाते हैं।

Author:  John Steinbeck

Of Mice and Men summary in Hindi

Of Mice and Men summary in Hindi

George और Lennie नाम के दो मजदूर बस से उतरते हैं। वे यहाँ California में एक फार्म पर काम की तलाश में आये थे। इस वक़्त अमेरिका में great depression चल रहा था। और रोजगार की बहुत किल्लत मची हुई थी।

बस से उतर कर George और Lennie फार्म की तरफ चल पड़ते हैं।

रास्ते में उन्हें एक जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। चलते – चलते रात घिर आती है। वे एक पानी के तालाब के पास रात बिताने का फैसला करते हैं।

George कद में छोटा था और उसके चेहरे के features नुकीले थे। वहीं दूसरी ओर Lennie एक giant था।

और दोनों की बातचीत से पता चलता है कि Lennie को कोई mental disability भी थी। Lennie को soft और fur वाली चीजों को सहलाने की आदत थी। लेकिन इस दौरान कई बार गलती से वह छोटे जंतुओं को मार बैठता था। उसे अपनी ताकत का अंदाजा नहीं होता था।

इस वक्त भी George देखता है कि Lennie ने एक मरा हुआ चूहा पकड़ रखा है। और वह उसे सहला रहा था।

George उससे मरे हुए चूहे को लेकर दूर फेंक देता है। उसे डर था कि कहीं Lennie को मरे चूहे की वजह से कोई बीमारी ना हो जाए।

George सोचता है कि कितना अच्छा होता कि अगर उसकी जिंदगी में Lennie नहीं होता। उसे उसकी देखभाल नहीं करनी पड़ती। और वह आजाद होता।

लेकिन जल्दी ही ऐसा सोचने के लिए वह पश्चाताप से घिर जाता है। क्युँकि जिंदगी में George केवल Lennie
से ही दिल की बात कर सकता था। और वही उसे समझता था । बाकी सब ने तो हमेशा उसका मजाक उड़ाया था।

George और Lennie का एक ही सपना था। पैसे जुटाकर एक दिन वे खुद का Farm खरीदना चाहते थे। जहां वे दोनों बहुत से पशु पालते। और खरगोश भी रखते जो Lennie को बहुत पसंद थे।

इस समय Lennie को शांत करने के लिए George उसी फॉर्म की कहानी उसे दुबारा सुनाता है। इसके बाद वे दोनों खाना खाकर सो जाते हैं।


**

अगले दिन George और Lennie farm पर पहुंचते हैं। George को लगता है कि उनका बॉस Lennie को
पसंद नहीं करेगा। इसलिए वह Lennie को पहले ही समझा देता है कि वह चुप रहे। और उसे ही सारी बातचीत करने दे।

Boss के सामने George झूठ बोलता है कि वे दोनों cousins हैं। और Lennie को बचपन में एक घोड़े ने सिर
पर लात मार दी थी। जिसकी वजह से वह कुछ slow है। Boss उन दोनों को hire कर लेता है।

इसके बाद वे Candy नाम के दूसरे मजदूर से मिलते हैं। उसका एक हाथ नहीं था। और उसके पास एक बूढ़ा कुत्ता था। जो किसी बीमारी से पीड़ित था।

वहीं वे Boss के अत्याचारी बेटे Curley से भी मिलते हैं। Curley की अभी – अभी शादी हुई थी। उसकी उसकी पत्नी बहुत सुंदर थी। लेकिन वह दूसरों से काफी flirt करती थी। इससे Curley दूसरों पर शक करता रहता था।

एक बार George और Lennie एक घर में कुछ काम कर रहे थे। तभी Curley की पत्नी वहां आती है और उनसे flirt करने लगती है। Lennie कहता है कि वह बहुत pretty है। लेकिन George को लगता है कि कहीं वह औरत, उनके लिए मुसीबत का कारण न बन जाये।

वह Lennie को अकेले में समझाता है कि उस औरत से हमेशा दूर रहे।

एक बार सारे मजदूर खेतों से काम करके वापस लौटते हैं। वे lunch के लिए साथ बैठे जाते हैं। तभी वे Slim नाम के एक युवक से मिलते हैं। वह mules को संभालता है। और सारे फार्म पर उसका काफी दबदबा था।

वह George और Lennie से मिलता है। और कहता है कि उसने उन दोनों के जैसी दोस्ती पहले कभी भी नहीं देखी। तभी Carlson सुझाव देता है कि उन्हें Candy के कुत्ते को गोली से मार देना चाहिए। क्युँकि वह बहुत पीड़ा में था।

और बदले में उसे एक puppy दे देना चाहिए। Slim की कुतिया ने अभी -अभी काफी puppies को जन्म दिया
था। लेकिन Candy इसके लिए नहीं मानता। उसे अपने कुत्ते से बहुत प्यार था।

अगले दिन George, Slim को अकेले में बताता है कि Lennie उसका चचेरा भाई नहीं है। बल्कि वे दोनों बचपन से ही best friend हैं। वह आगे बताता है कि Lennie की वजह से उन्हें हमेशा ही कोई ना कोई प्रॉब्लम हो जाती है।

पिछली नौकरी भी उन्हें छोड़नी पड़ी थी। क्युँकि Lennie ने एक महिला की fur वाली ड्रेस को छूने की कोशिश की थी। जिसकी वजह से उस पर attempt to rape का आरोप लगाया गया था।

George की गुजारिश पर Slim, Lennie को एक puppy दे देता है। जिसे पाकर वह बहुत खुश हो जाता है।

एक दिन Candy उन सबसे कहता है कि उसके कुत्ते को मार देना ही उचित रहेगा। अब उससे उसकी यातना
देखी नहीं जा रही थी। फिर वह कुत्ते को Carlson के हवाले कर देता है।

Carlson कुत्ते को ले जाते हुए प्रॉमिस करता है कि वह उसे जरा भी दर्द महसूस नहीं होने देगा।

**

काम करते हुए George और Lennie अपने farm purchase के plan के बारे में discuss कर रहे थे।

तभी Candy भी उनकी बातें सुन लेता है। वह उनसे आग्रह करता है कि उसे भी अपने plan में शामिल कर लें।
वह भी उन्हें अपने हिस्से के पैसे दे देगा और उनके साथ ही रहेगा।

George और Lennie इसके लिए सहमत हो जाते हैं। फिर वे सब promise करते हैं कि इस plan के बारे में किसी को भी नहीं बताएंगे।

तभी Curley वहाँ आ जाता है। वह गुस्से में होता है और सबको डाँटने लगता है। फिर वह अपना गुस्सा Lennie पर निकालने लग पड़ता है। और उसे मारने लगता है। लेकिन इसी दौरान Curley उसका हाथ पकड़ता है तो वह मुड़ जाता है। Curley पीड़ा से चिल्ला पड़ता है।

George उन दोनों को अलग करता है। आग बबूला होकर Curley वहाँ से जाने लगता है।

और वह Lennie को निकालने की धमकी भी देता है। लेकिन Slim उससे कहता है कि अगर उसने ऐसा किया तो
सब लोग उस पर हसेंगे, यह कहकर कि एक नौकर ने उसे हरा दिया।

Of Mice and Men – summary in Hindi


अगली रात बहुत से मजदूर पास के एक brothel (वैश्यालय) में जाते हैं। वे Lennie को Candy और दूसरे मजदूर के साथ छोड़ जाते हैं।

तभी Curley की पत्नी वहाँ आती है और उनके साथ flirt करने लगती है। वे उससे कहते हैं कि उसे वहाँ से चले जाना चाहिए। लेकिन वह नहीं मानती।

तभी वह Lennie के चेहरे पर चोटों के निशान देखती है। और अनुमान लगा लेती है उसके पति के हाथ को Lennie ने ही चोट पहुंचाई होगी। यह सोचकर वह खुश हो जाती है।

**

अगले दिन Lennie अपने puppy को सहला रहा था। लेकिन गलती से वह उसके हाथों मारा जाता है।

तभी Curley की पत्नी वहाँ आती है और उसे सांत्वना देने लगती है। वह उसे बताती है कि Curley के साथ उसकी
जिंदगी नरक जैसी बन चुकी थी। और शायद उसे अपने movie star बनने के सपने को पूरा करने की कोशिश
करनी चाहिए थी।

Lennie उसे बताता है कि उसे मुलायम चीजों को सहलाने का बहुत शौक है। यह सुनकर वह उसे अपने बालों को सहलाने के लिए कहती है। Lennie उसके बालों को सहलाने लगता है। लेकिन इसी बीच वह उन्हें जोर से खींच देता है। इससे वह चीखने लगती है। उसे चुप करवाने के लिए Lennie गलती से उसकी गर्दन ही तोड़ बैठता है। जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है।

**

Novella: Of Mice and Men summary in Hindi


इसके बाद Lennie घबराकर वहाँ से भाग जाता है। वह जंगल में तालाब के पास चला जाता है। जॉर्ज ने एक बार उससे कहा था कि अगर कभी कोई मुसीबत हुई तो इसी तालाब के पास आ जाना।

जब सारे मजदूर वापस farm पर आते हैं तो देखते हैं कि Lennie ने Curley की पत्नी को मार डाला था।

इसके बाद एक Lynching party बनाई जाती है। और उन्हें कहा जाता है कि Lennie को ढूंढें और चाबुक
मार – मार कर उसे खत्म कर दें।

सब लोग Lennie की तलाश में निकल पड़ते हैं। George चुपके से रास्ता बदल लेता है और जंगल में उसी तालाब के पास चला जाता है। उसे Lennie वहाँ बैठा हुआ मिल जाता है।

वह Lennie की बगल में बैठ जाता है और उससे बातें करने लगता है।

Lennie को हैरानी होती है कि George उससे जरा भी नाराज नहीं है। वह George को सब कुछ बताता है।

इसके बाद George उसे अपने farm वाले plan के बारे में बताने लगता है। जिसकी कहानी सुनना Lennie
को बहुत पसंद था।

कुछ देर बाद George को lynching party के आने की आहट सुनाई देती है। तभी वह Lennie के पीछे जाता है
और उसके सिर पर गोली मार देता है। जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है।

जब lynching party के लोग वहाँ पहुँचते हैं तो देखते हैं कि George ने Lennie को मार डाला था। George कहता है कि Lennie के पास gun थी और उस पर हमला करने वाला था।

किसी तरह उसने उस से gun छीन तो ली मगर इस दौरान Lennie को गोली लग गई।

लेकिन Slim सब समझ गया था। उसे पता था कि George ने अपने दोस्त Lennie को lynching की दर्दनाक
यातना से बचाने के लिए ही उसे गोली मारी थी।

वह George के कंधे पर हाथ रखकर उसे एक तरफ ले जाता है और उसे सांत्वना देने लगता है। बाकी लोग confuse हो कर उन्हें जाते हुए देखते रहते हैं।

समाप्त।

Read more:

Alchemist summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

लघु उपन्यास – Of Mice and Men summary in Hindi , आपको कैसा लगा , कृपया कमेंट करें। Thank you.

Leave a Comment