The Grapes of Wrath novel summary in Hindi

The Grapes of Wrath summary in Hindi : पढ़िए Great Depression के दौरान प्रवासी मजदूरों की California में बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी से लड़ाई की मार्मिक कहानी – Pulitzer Prize से सम्मानित इस उपन्यास में।

Author:  John Steinbeck (Nobel Prize Winner)

The Grapes of Wrath novel summary in Hindi

The Grapes of Wrath
(Novel summary in Hindi)

इस उपन्यास की कहानी अमेरिका के Oklahoma राज्य में घटित होती है।Tom Joad नाम का एक युवक
4 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आता है।

जब वह अपने घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसे Jim Casey नाम का आदमी मिलता है। Jim पहले एक पादरी था। लेकिन अब उसका धर्म से विश्वास उठ चुका था। क्युँकि उसने देखा था कि लोग कुछ बुरी चीजों को भी पवित्र मानते थे। जैसे रंगभेद को धार्मिक और पवित्र समझा जाता था।

Jim Tom के साथ उसके घर तक आता है। लेकिन वहाँ वे दोनों देखते हैं कि आस-पास के सारे farm वीरान पड़े थे। और वहाँ कोई भी नहीं था। यह देखकर दोनों हैरान होते हैं।

तभी उनका बूढा पड़ोसी Muley वहाँ से गुजरता है और उन्हें बताता है कि हर कोई अपना घर छोड़कर वहाँ से चला गया है। क्योंकि Oklahoma में रोजगार नहीं बचे थे। चारों तरफ बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी फैली हुई थी। अमेरिका में great depression का दौर शुरू हो चुका था।

Muley बताता है कि उसका अपना परिवार भी California के लिए रवाना हो गया है। इसके बाद Muley,
Tom को बताता है कि वह अपने Uncle John के घर जाए। उसका सारा परिवार उसे वहीं पर मिलेगा।

फिर Tom और Jim दोनों Uncle John के घर पहुंचते हैं। वहाँ देखते हैं कि सारे परिवार ने अपना सामान बाँध
लिया था। उनके हाथों में California में फल तोड़ने की नौकरी के इश्तेहार थे। सबको लग रहा था कि अब California ही उनकी आखिरी उम्मीद है।

**
इसके बाद Tom का सारा परिवार California के लिए रवाना हो जाता है। वे एक पुरानी खटारा गाड़ी में सवार होकर California की तरफ चले चल पड़ते हैं।

Tom का दादा अपनी जमीन को छोड़कर जाने से बहुत दुखी था। वह सबसे कह रहा था कि वह नहीं जाना चाहता और उसे वहीं छोड़ दें। लेकिन कोई भी उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहता था। लेकिन दुर्भाग्यवश उनकी रास्ते में ही मृत्यु हो जाती है।

सब लोग देखते हैं कि California की तरफ जाने वाले Highway 66 पर पुरानी खटारा गाड़ियों और ट्रकों के काफिले ही काफिले थे। सब लोगों ने अपना टूटा – फूटा सामान गाड़ियों में भर रखा था। सब लोग रोजगार की तलाश में California जा रहे थे।

पूरे मार्ग पर जगह -जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। Joad परिवार को रास्ते में Ivy और Sairy नाम की लड़कियाँ मिलती हैं। Sairy बीमार हो गयी थी। Joad परिवार उन दोनों की help करता है।

जैसे ही Joad परिवार California के पास पहुंचता है तो उन्हें एक बुरी खबर मिलती है। उन्हें पता चलता है कि California में सारी jobs खत्म हो गई थीं। एक migrant बताता है कि हर 800 जॉब के लिए 20,000 लोग apply कर रहे हैं।

सब इस बात से निराश हो जाते हैं। लेकिन Joad परिवार फिर भी आगे बढ़ता रहता है। उनका California में पहला दिन बहुत ही बुरा गुजरता है और Tom की दादी भी चल बसती है।

The Grapes of Wrath Hindi summary


बाकी बचे हुए family member एक खस्ताहाल camp से दूसरे में भटकने लगते हैं। उन्हें भोजन, पानी और काम के लिए बहुत ही ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है।

इसी दौरान Joad परिवार का सबसे बड़ा बेटा Noah परिवार को छोड़कर कहीं चला जाता है। इसके बाद Tom का साला Conny भी परिवार को छोड़कर चला जाता है। Conny की पत्नी और Tom की बहन Sharon उस समय pregnant थी।

California में सब प्रवासी मजदूरों को नीची नजरों से देखते थे। सारे camp overcrowd हो चुके थे और और सारे migrants भूख से पीड़ित थे। हर कोई एक दूसरे से नफरत करने लगा था। और खाने-पीने की चीजों के लिए छीना -झपटी और झगड़े बढ़ गए थे।

California के local लोग डरे हुए और गुस्से में भी थे। वे Oklahoma से आए इन नए migrant workers को Okies कहकर बुलाने लगे थे। जो एक तरह की गाली जैसा लगता था।

लोगों को काम ढूँढना असंभव जैसा हो गया था। और अगर काम मिल भी जाता था, तो मजदूरी इतनी कम मिलती थी कि परिवार भरपेट भोजन भी नहीं कर पाता था।

California के लोगों को लगने लगा था कि कहीं कोई विद्रोह ना हो जाए। इसलिए वे दिहाड़ी बढ़ाते ही नहीं थे।
ताकि migrants गरीब बने रहें और उन पर निर्भर रहें।

इस समय Tom का परिवार Hooverville नाम के एक एक फटे – हाल camp में रह रहा था। एक दिन वहाँ पर बहस हो जाती है। एक पुलिस – ऑफिसर उनसे कहता है कि वे लोग यूनियन नहीं बना सकते।

बहस बहुत बढ़ जाती है और इसी दौरान Jim एक पुलिस ऑफिसर को punch मार देता है। उसे arrest कर लिया जाता है। तभी भारी संख्या में पुलिस वहाँ आती है और Camp को जलाकर राख कर देने की तैयारी शुरू हो जाती है।

**

Novel: The Grapes of Wrath summary in Hindi


इसके बाद Joad परिवार एक सरकारी camp में चला जाता है। यह camp पहले के camp से काफी अच्छा था।
वहाँ उनके काफी दोस्त बन जाते हैं। और थोड़ा बहुत काम भी उन्हें मिल जाता है।

लेकिन एक दिन Tom जब pipe बिछाने का काम कर रहा था तो वह पुलिस वालों की एक साजिश के बारे में सुन लेता है।

वे उस सरकारी camp में दंगा करवाना चाहते थे। ताकि उस camp को भी वहाँ से हटाया जा सके। Tom जल्दी से camp के लोगों को आगाह कर देता है। इससे सब लोग खतरे को भांप जाते हैं और दंगा नहीं होने देते।

लेकिन शीघ्र ही Tom के परिवार को वहाँ काम मिलना बंद हो जाता है और वे सब काम की तलाश में दूसरी जगह चले जाते हैं।

एक दिन उन्हें एक farm पर फल – तोड़ने का काम मिल जाता है। और वहाँ उन्हें एक अच्छी दिहाड़ी भी मिलती है। लेकिन तभी उन्हें पता चलता है कि उन्हें worker की हड़ताल को तोड़ने के लिए ही hire किया गया था।

एक दिन Tom को Jim मिलता है, जिसे अभी-अभी जेल से रिहा कर दिया गया था। Jim फिर से workers को organize करना शुरू कर देता है। लेकिन अब तक उसकी बड़े-बड़े landlords से दुश्मनी हो चुकी होती है।

एक दिन पुलिस Jim का पीछा करते हुए आती है और Tom के सामने सरेआम उसे गोली मार दी जाती है।
जिससे उसकी वहीं मृत्यु हो जाती है। गुस्से से भरा Tom भी एक पुलिस वाले को गोली मार देता है और वहाँ से भाग जाता है। और कहीं छुप जाता है।

इसके बाद Tom का परिवार एक पुरानी कार से एक cotton farm पर चला जाता है। और वहाँ cotton तोड़ने का काम शुरू कर देता है।

एक दिन Tom की बहन जो अभी बच्ची थी, एक दूसरी लड़की को बताती है कि उसके भाई ने 2 लोगों को मारा है। इससे Tom की माँ चिंतित हो जाती है। क्युँकि अब परिवार की सुरक्षा को खतरा था। वह सबको लेकर दूसरी जगह चली जाती है।

उधर Tom दूसरी जगह जाकर Jim के अधूरे काम को पूरा करने का प्रण लेता है। वह प्रवासी मजदूरों को organize करने लगता है।

समय के साथ cotton का season भी खत्म होने को आ गया था। इससे मजदूरों की चिंता और बढ़ गयी थी।
क्युँकि Season खत्म होने के बाद किसी को भी कोई काम नहीं मिलने वाला था। और सब 3 महीने बेरोजगार हो
जाने वाले थे।

**

The Grapes of Wrath – summary in Hindi


एक दिन भयंकर बारिश होती है और हर जगह बाढ़ आ जाती है। इसी बीच Sharon को प्रसव वेदना शुरू हो जाती है और वह एक मृत बच्चे को जन्म देती है।

उसकी माँ परिवार को बाढ़ से बचाने के लिए एक सूखे barn में ले जाती है। वहाँ वे देखते हैं कि एक आदमी धरती पर पड़ा हुआ था। उसका छोटा सा बच्चा उसके पास बैठा हुआ था। उस आदमी ने बहुत दिनों से कुछ नहीं खाया था और मरने ही वाला था।

तभी Sharon की माँ को अहसास होता है कि बच्चा होने की वजह से Sharon की छातियों में दूध बन रहा था।
वह सब लोगों को वहाँ से बाहर भेज देती है।

फिर वह Sharon से कहती है कि उस मरते हुए आदमी को अपना दूध पिला दे। यह सुनकर Sharon उस व्यक्ति के पास जाती है और अपना दूध पिलाने लग पड़ती है। यह इस उपन्यास का सबसे करुण दृश्य माना जाता है।

समाप्त।

Read more:

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

To Kill a Mockingbird summary in Hindi

इस novel (The Grapes of Wrath summary in Hindi) की समरी आपको कैसी लगी, नीचे कमेंट करके बतायें।

Leave a Comment