Atlas Shrugged novel summary in Hindi

Title : Atlas Shrugged novel summary in Hindi

Atlas Shrugged novel summary in Hindi, English novels in Hindi
(Atlas Shrugged novel summary in Hindi)

Author : Ayn Rand

Note : दोस्तो, नीचे Atlas Shrugged की summary ( Atlas Shrugged novel summary in Hindi) दी गयी है। यह नावेल Objectivism की philosophy पर आधारित है।

इसलिए पहले समझ लेते हैं आखिर objectivism है
क्या ?

Objectivism समझने के लिए बस तीन points याद रखें :

Life में :

1 ) आदमी का purpose होना चाहिए – उसकी खुद की ख़ुशी

2 ) आदमी की activity होनी चाहिए – कुछ productive करना

3 ) आदमी की value ( quality) होनी चाहिए – reason करने की क्षमता

आइये इन्हे सरल शब्दों में समझते हैं। लेखिका कहती है कि आदमी की ज़िंदगी का purpose उसकी खुद की ख़ुशी होनी चाहिए। कुछ भी हो जाये इंसान को अपनी ख़ुशी ढूँढ़नी चाहिए।

कुछ लोग इसे स्वार्थी होना भी मान सकते हैं। लेकिन हर कोई अपनी ख़ुशी ढूँढ ले तो सब ही तो खुश हो जायेंगे।

दूसरा – आदमी की life की सबसे बड़ी activity (कार्य) होनी चाहिए, कुछ productive चीज बनाना।

जैसे कोई scientific invention, art, literature, या business आदि बनाने की कोशिश करें जिस से उसे
खुशी प्राप्त हो।

तीसरा – आदमी में सबसे बड़ी वैल्यू (गुण) या प्रिंसिपल, उसके reason (दिमागी तर्क ) करने की क्षमता होनी
चाहिए।

जैसे वो कोई काम कर रहा है तो क्यों कर रहा है। उसे अपने उसूलों को defend करना आना चाहिए ।

आइये अब इस विश्व-विख्यात novel की summary पढ़ते हैं।

Atlas Shrugged novel summary in Hindi

अमेरिका में बुरा वक़्त (काल्पनिक) चल रहा था। इकॉनमी गिर रही थी।

और economic depression आने वाला था। सरकार सफल entrepreneurs को तरह-तरह से परेशान कर रही थी। ताकि उद्योगपतियों से ज्यादा टैक्स और पैसा ऐंठ सके। और economy को बचा सके।

नावेल की कहानी ऐसे ही समय से शुरू होती है।

Dagny, एक प्राइवेट रेलवे कम्पनी की vice – president थी। जिसका मालिक उसका भाई Jim था।

इस समय वह Colorado की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन में सुधार करने में लगी हुई थी। Colorado एक बड़ा
industrial town बन रहा था। जिसकी वजह से नयी रेलवे लाइन को बहुत फायदा मिल सकता था।

लेकिन Dagny के काम में बहुत रुकावटें आ रही थीं। क्युँकि शहर के बहुत से entrepreneur रहस्यमयी तरीके से गायब होते जा रहे थे। जिसकी वजह से Dagny को जरुरी material नहीं मिल पा रहा था।

शहर में John Galt नाम के एक आदमी के बारे में अफवाहें फ़ैल रही थीं कि वो ये सब कर रहा था।
लेकिन किसी को भी पता नहीं था कि वो कौन था, कहाँ था।

इसी बीच बुरी खबर आती है कि Mexican सरकार ने एक प्राइवेट रेलवे लाइन को सरकारी कर दिया है।
यह लाइन copper mines तक जाती थी। जिनका मालिक Francisco नाम का व्यक्ति था।

Francisco, Dagny का ex-lover था।

लेकिन तभी पता चलता है कि copper mines बेकार थीं। Francisco एक पार्टी में Dagny को यह राज बताता है कि उसी ने जान-बूझकर copper mines को ध्वस्त कर दिया था।

अब वहाँ तक जो रेल चल रही थी वो घाटे में चली गयी थी। क्युँकि ढ़ोने के लिए कोई copper ही नहीं था।
इस से सरकार को काफी नुक्सान हुआ था। Francisco यही चाहता था।


***

पार्टी में Dagny, एक बहुत सफल एंटरप्रेनर Rearden से मिलती हैं। जिसने एक नयी धातु का आविष्कार किया था जिसका नाम Rearden metal था।

Dagny ने Rearden से कहा कि वो सरकार को free में Rearden metal देना बंद कर दे ।

Rearden के ऐसा करने पर सरकारी science institute से एक झूठी रिपोर्ट जारी की जाती है कि Rearden metal बेकार है। इस से Dagny के भाई Jim की कम्पनी का stock crash कर जाता है।

और company दिवालिया हो जाती है।

इसके बाद Dagny अपनी खुद की नयी कम्पनी start कर देती है।
वह एक रेलवे लाइन बनाती है जो बहुत ही ज्यादा successful हो जाती है ।

Dagny और शादीशुदा Rearden एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं।

एक बार वे एक पुरानी और त्यागी गयी फैक्ट्री से गुजर रहे होते हैं जहाँ उन्हें static electricity
पर चलने वाली मोटर मिलती है।

वे हैरान हो जाते हैं और सोचते हैं इसका inventor कौन होगा। क्युँकि ऐसी मोटर अभी बनी ही नहीं थी।

जल्दी ही सरकार एक नया कानून लाती है। Tax बहुत बढ़ा दिए जाते हैं। इस से Colorado का इंडस्ट्रियल एरिया
बर्बाद होने लगता है। वहाँ के entrepreneurs सरकार से नाराज हो जाते हैं।

तेल के एक बड़े उद्योगपति Ellis Wyatt, ने अपने तेल के कुओं में ही आग लगा दी।

इस से Dagny की कम्पनी पर भी बुरा असर पड़ा। वहाँ जाने वाली trains में कमी आने लगी।
उसे लगा इस सब के पीछे किसी का हाथ है।

कोई entrepreneurs को गायब कर रहा है। जिस वक़्त उनकी जरुरत होती है वो गायब हो जाते हैं।

Francisco ने Rearden से पूछा – कि वो इन repressive conditions में business क्यों जारी रखे हुए था?
लेकिन Rearden ने कहा – उसे अपने बिसनेस से प्यार है। क्युँकि उसने उसे बड़ी मेहनत और मुश्किलों का सामना करते हुए बनाया है। और वो इस से जनता की सेवा करना चाहता है।

लेकिन सरकार Rearden पर सरकारी नियम तोड़ने का case चला देती है।

लेकिन Rearden उनके सामने झुकने से मना कर देता है। क्युँकि Rearden metal स्टील से कहीं
ज्यादा strong था। और उसने कहा कि सरकार का झूठ पकड़ा जायेगा।

अपनी किरकिरी होती देख उन्हें Rearden का case वापस लेना पड़ता है।


***

इसी बीच Dagny का भाई Jim अपनी बरबाद हो रही कम्पनी को फिर से revive करना चाह रहा था।
इसके लिए वो Rearden metal सस्ते में लेना चाहता था।

Jim ने Rearden की wife से इसके लिए रिक्वेस्ट की जो उसकी पुरानी दोस्त थी।

लेकिन wife ने बताया कि Dagny और Rearden का affair चल रहा था।

Jim को लगा कि फिर तो Dagny, Rearden सस्ते में नहीं मिलने देगी। क्युँकि उसकी खुद की भी कम्पनी थी और वो भी metal चाहती थी।

इसी बीच एक बहुत ही घटिया और entrepreneurs को दबाने वाला rule आ गया।
इस रूल के मुताबिक जितनी भी inventions थी उनके patent सरकार के हवाले करने थे।

Rearden metal भी Rearden की इन्वेंशन थी और उस पर उसका पेटेंट था।

Rearden ने इस रूल का विरोध करने की सोची ।

लेकिन अब Jim ने मौका देखा। अगर Rearden metal सरकार के पास चला जाता तो Jim को अपनी सांठ-गांठ से सस्ते में मिल जाता। इसलिए उसने Rearden को Dagny के अफेयर को लेकर ब्लैकमेल किया।

और कहा कि पेटेंट सरकार को दे दे।

Dagny की इज़्ज़त रखने के लिए Rearden ने अपना पेटेंट सरकार के हवाले कर दिया।


***

Dagny इन घटनाओं से बहुत निराश हो जाती है।
वो कुछ समय के लिए पहाड़ों पर छुट्टी बिताने चली जाती है।

लेकिन फिर उसे उसकी रेलवे लाइन की एक सुरंग में बिस्फोट की जानकारी मिलती है।
जो John Galt ने करवाया होता है। वह फिर से काम पर वापस आ जाती है।

वह एक वैज्ञानिक को ख़राब हो चुकी मोटर को ठीक करने के लिए hire करती है।

वैज्ञानिक कहता है कि शायद उसे भी गायब करने की कोशिश की जा रही है।
Dagny उस से मिलने अपने jet से जाती है। लेकिन प्लेन पहाड़ी से टकरा जाता है।

जब उसे होश आता है तो देखती है कि वह एक घाटी में है।
और जितने भी industrialist और entrepreneur गायब हुए थे , वे वहाँ रह रहे थे।

वे उसे बताते हैं कि वे सब सरकार के खिलाफ strike पर हैं।
वे इसे strike of mind कहते हैं।

उन्होंने अपने टैलेंट से सरकार और सोसाइटी की help करना बंद कर दिया था।
क्युँकि किसी को उनकी प्रतिभा की कदर नहीं थी।

सब उनके पूंजीपति होने को criticize कर रहे थे । जो उन्होंने मेहनत से कमाया था सरकार उसे लूट रही थी।

इसलिए उन्होंने सोचा कि अपने talent का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे।

क्या कोई भी उठ कर सफल व्यापारी बन सकता है?

नहीं। इसके लिए भी बहुत टैलेंट चाहिए।

नहीं तो सारे नागरिक इंटरप्रेन्योर क्यों नहीं बन जाते।
क्यों 95 % स्टार्ट-अप कुछ महीनों में ही बंद हो जाती हैं

सरकार और सोसाइटी से नाराज होकर सारे उद्योगपति strike पर चले गए थे।
ताकि सरकार और सोसाइटी को अपनी भूल का पता चले।

उन सब ने Dagny के सामने अपने विचार रखे।

तभी वहां Dagny से John Galt मिलने आया।

इस नए revolution के पीछे उसी का हाथ था।

उसी ने इंडस्ट्रियलिस्ट को अपने business और फैक्ट्रीज बंद करके गायब होकर यहाँ आने के
लिए प्रेरित किया था।

Dagny को John Galt की philosophy से प्यार हो गया। उसे पता चला कि static मोटर भी उसने बनाई थी।
वो महान inventor था।

लेकिन वो अब भी अपनी रेलवे लाइन पर काम करना चाहती थी।

जब वो दुबारा काम पर गयी तो देख कर स्तब्ध रह गयी। सारा रेलवे ही सरकारी उद्यम बन चुका था।
और सरकार के कब्जे में आ चुका था।

सरकार के नेताओं ने Dagny से कहा कि वो लोगों को रेडियो पर speech देकर बताये कि यह सरकरर का अच्छा निर्णय है। इस से economy बहुत अच्छी हो जाएगी। ताकि लोग शांत रहें और भड़कें न।

लेकिन Dagny ने उसने ऐसा करने से मना कर दिया।
लेकिन तभी Rearden की पत्नी ने आकर उसे अफेयर को लेकर ब्लैकमेल किया। इस से Dagny स्पीच देने के लिए तैयार हो गयी।

स्पीच में Dagny ने कहा कि वो सबको बताना चाहती है की वो Rearden से प्यार करती है।
सरकार ने Rearden को ब्लैकमेल करके उसका patent हथिया लिया है।

वो लोगों से कहती है कि मौजूदा सरकार सबकी आवाज़ को कुचल देना चाहती है।
इसलिए सब सावधान हो जाएँ ।

Dagny की स्पीच से सरकार के होश उड़ गए। उनका दांव उल्टा पड़ गया था।

अब तक economy एकदम डूबने के कगार तक आ पहुंची थी।
पूरे देश में अराजकता और भ्रष्टाचार फैला हुआ था।

हर दिन कोई न कोई कंपनी बंद हो रही थी। फसलें चौपट हो रही थीं। गरीबी फ़ैल रही थी।

सरकार ने Rearden की कम्पनी को हथियाने के लिए उसकी फैक्ट्री में दंगे करवा दिए।
लेकिन Francisco ने, जो वहाँ मजदूर के भेष में काम करता था, बाकी मजदूरों को एकत्रित किया और दंगा करने
वालों को मार भगाया।

उसने Rearden की जान भी बचाई और Rearden को industrialist की स्ट्राइक join करने के लिए मना लिया।


***

जब head of state (राष्ट्रपति ) रेडियो के जरिये अपना भाषण देने वाला था, तो उसे John Galt ने हाई-जैक कर लिया।

और अपना भाषण देने लगा। उसने जनता को industrialist की स्ट्राइक के बारे में बताया।

और कहा कि अगर सरकार उनकी terms and conditions को मान लें तो वे strike ख़त्म कर देंगे।
अन्यथा देश डूब जायेगा।

नेताओं ने Dagny से कहा कि वो John Galt को economic dictator बनाए जाने की शर्त के लिए राजी हैं।

इस से Dagny उन्हें John Galt के पास ले गयी। लेकिन यह एक षड़यंत्र था। उन्होंने John Galt को arrest कर लिया।

लेकिन बहुत टार्चर करने के बाद भी John Galt ने उनकी सहायता करने से मना कर दिया।

Dagny और कुछ दूसरे स्ट्राइकर ने मिलकर जेल पर हमला बोल दिया और John Galt को छुड़ा कर ले गए।
Dagny ने भी अंततः strike ज्वाइन कर ली।

बहुत जल्दी, देश पूरी तरह से डूब गया। Economy और सरकार दोनों ख़त्म हो चुकी थी।

इसके साथ ही सभी strikers वापस लौटने की तैयार करने लगे।

समाप्त।
( Atlas Shrugged novel summary in Hindi )

दोस्तो,

उम्मीद है आपको Atlas Shrugged novel summary in Hindi अच्छी लगी होगी ।

कुछ लोग Objectivism को selfish nature का भी मानते हैं।
वहीं दूसरी और इसके supporters भी बहुत हैं।

आपके according Objectivism सही है या गल्त नीचे कमेंट में बताएँ।

धन्यवाद।



Read more book summaries :

Self -help books summary

The Psychology of Persuasion book summary in Hindi

Outliers book summary in Hindi

Rich Dad Poor Dad summary in Hindi

I Will Teach You To Be Rich Summary in Hindi

Eat That Frog Summary in Hindi

Brain Rules summary in Hindi

13 things mentally strong people don’t do (Summary in Hindi )

Atomic habits – summary in Hindi

Horror books summary (Horror story in Hindi)

A horror story in Hindi : The Call of Cthulhu by H.P Lovecraft

The Shunned House by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi )

Karn- Pisachini (कर्ण-पिशाचिनी) – A horror story in Hindi

Morella by Edgar Allan Poe – A horror story in Hindi

The Rats In The Walls – by H.P Lovecraft (A horror story in Hindi)

Carrie – by Stephen King (A horror story in Hindi)

The Tell-Tale Heart – Edgar Allan Poe (Horror story in Hindi)

The Dunwich Horror – H.P Lovecraft (horror story in Hindi)

Salem’s Lot – Stephen King (horror story in Hindi)

Leave a Comment